Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • ब्लॉग
    • एक्सप्लेनेर
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Reading: IAF Air Show Guwahati 2025: भारतीय वायु सेना का गुवाहाटी में रोमांचक एयर शो, आसमान में दिखी शक्ति और सटीकता की झलक
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • ब्लॉग
    • एक्सप्लेनेर
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Follow US

Home - IAF Air Show Guwahati 2025: भारतीय वायु सेना का गुवाहाटी में रोमांचक एयर शो, आसमान में दिखी शक्ति और सटीकता की झलक

NationalGOOD NEWS

IAF Air Show Guwahati 2025: भारतीय वायु सेना का गुवाहाटी में रोमांचक एयर शो, आसमान में दिखी शक्ति और सटीकता की झलक

गुवाहाटी के आसमान में गूंजा भारत की वायुशक्ति का शौर्य, अचूक, अभेद्य, सटीक!

KARTIK SHARMA
Last updated: नवम्बर 9, 2025 4:57 अपराह्न
KARTIK SHARMA - Sub Editor Published नवम्बर 9, 2025
Share
Indian Air Force jets performing aerobatic formations over the Brahmaputra River during the 93rd Anniversary Air Show at Lachit Ghat, Guwahati.
ब्रह्मपुत्र के आसमान में उड़ी भारतीय वायुसेना की शान — तेजस, राफेल और सूर्यकिरण टीम के शानदार प्रदर्शन ने गुवाहाटी को किया गौरवान्वित।Reported by Tv Today Bharat Digital Desk
SHARE
Highlights
  • गुवाहाटी के आसमान में भारतीय वायुसेना का जलवा
  • राज्यपाल और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन
  • तेजस, राफेल और सुखोई ने दिखाया दमदार प्रदर्शन
  • ‘अचूक, अभेद्य और सटीक’ थीम के साथ दिखी वायुसेना की ताकत
  • सूर्यकिरण और सारंग टीम ने किया रोमांचक समापन प्रदर्शन

Indian Air Force 93rd Anniversary Celebration: भारतीय वायु सेना (IAF) ने गुवाहाटी के आसमान में एक शानदार एयर शो का आयोजन किया, जिसने वहां मौजूद हजारों दर्शकों को रोमांचित कर दिया। यह कार्यक्रम ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर स्थित लाचित घाट पर आयोजित हुआ, जो वायु सेना की 93वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे समारोहों का हिस्सा था।

Also Read: नेवी में करियर का सुनहरा मौका, 10+2 पास युवाओं के लिए भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2025

भव्य शुरुआत और विशेष अतिथि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह, ईस्टर्न एयर कमांड के एयर मार्शल सुरत सिंह, तथा राज्य सरकार और वायुसेना के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस वर्ष का थीम ‘अचूक, अभेद्य व सटीक’

इस साल के समारोह का विषय था ‘INFALLIBLE, IMPERVIOUS AND PRECISE” यानी अचूक, अभेद्य और सटीक’। यही संदेश इस पूरे एयर शो के हर प्रदर्शन में झलकता दिखा। पायलटों ने न केवल अपनी अद्भुत तकनीकी कुशलता का प्रदर्शन किया बल्कि वायुसेना की अटल प्रतिबद्धता और अनुशासन को भी दर्शाया।

Also More: बीटेक इन केमिकल इंजीनियरिंग बनाम केमिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी, कौन सा कोर्स देगा बेहतर करियर अवसर?

भारतीय ताकत का प्रदर्शन

कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना के अत्याधुनिक और स्वदेशी विमानों ने हिस्सा लिया। मुख्य आकर्षण रहे तेजस (TEJAS) देश में निर्मित हल्का लड़ाकू विमान, जिसने गति और फुर्ती का शानदार प्रदर्शन किया। प्रचंड (LIGHT COMBAT HELICOPTER) दुर्गम इलाकों में युद्ध क्षमता दिखाने वाला हेलीकॉप्टर। C-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट – आधुनिक परिवहन विमान जिसने हवा में स्थिर उड़ान का प्रदर्शन किया। हॉक ट्रेनर जेट्स जो युवा पायलटों को प्रशिक्षित करने में इस्तेमाल होते हैं। इसके अलावा सुखोई-30, राफेल, और हार्वर्ड जेट की तेज रफ्तार उड़ानें और कलाबाजियां देखकर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।

सटीकता और साहस का मेल

प्रदर्शन में पायलटों ने ऐसी हवाई कलाबाजियां दिखाईं जो देखने वालों के लिए अविस्मरणीय रहीं। सुखोई और राफेल ने एक साथ जब आसमान में फॉर्मेशन बनाई तो पूरा वातावरण गर्व और उत्साह से भर गया।

Read More: महिला पैसेंजर से की शर्मनाक हरकत, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सूरज की तरह चमके सूर्यकिरण और सारंग दल

कार्यक्रम का समापन हुआ सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम के शानदार प्रदर्शन से। लाल और सफेद धुएं की लहरों के बीच बनी आकृतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन टीमों ने अपने सटीक तालमेल और अनुशासन से यह दिखाया कि भारतीय वायुसेना न केवल युद्ध में बल्कि कला और तकनीक के मेल में भी अग्रणी है।

मुख्यमंत्री का बयान

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘यह एयर शो असम और पूरे उत्तर-पूर्व के लिए गर्व का क्षण है। भारतीय वायुसेना की यह शक्ति और सटीकता हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा की गारंटी है।’ गुवाहाटी का यह एयर शो भारतीय वायुसेना की उत्कृष्ट क्षमता, तकनीकी दक्षता और देशप्रेम का शानदार उदाहरण रहा। इस कार्यक्रम ने न केवल जनता का मन मोह लिया बल्कि हर भारतीय को यह एहसास दिलाया कि हमारी वायुसेना हर चुनौती के लिए तैयार है, अचूक, अभेद्य और सटीक।

Follow Us: YouTube| TV TODAY BHARAT LIVE | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat|  X  | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram

You Might Also Like

CM Dhami Leadership: ‘धाकड़’ से ‘धुरंधर’ तक… राजनाथ सिंह ने 2027 चुनाव में सिक्सर का किया दावा

UP Mission 2027: कैबिनेट विस्तार और नियुक्तियों के जरिए बीजेपी की बड़ी चुनावी तैयारी

Gold Price Prediction: डॉलर की मजबूती और वैश्विक तनाव के बीच क्या ₹1.27 लाख तक फिसल सकता है सोना?

Voter List Verification Uttarakhand: दोहरी वोटर आईडी पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 2 लाख मामलों की जांच तेज

CIA Arrest Case: CIA गिरफ्तारी के बाद हलचल तेज, NSA अजीत डोभाल की अमेरिकी राजदूत से अहम मुलाकात

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
TAGGED:Brahmaputra River CelebrationIAF Air Show Guwahati 2025india tv today live newsIndian Air Force 93rd AnniversaryRafaleSukhoiSuryakiran & Sarang DisplayTejastoday political news headlines in hinditv todat bharat big newstv today bharat live hindi newstv today bharat live newstv today news
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

CM Dhami Leadership
NationalUttarakhand

CM Dhami Leadership: ‘धाकड़’ से ‘धुरंधर’ तक… राजनाथ सिंह ने 2027 चुनाव में सिक्सर का किया दावा

मार्च 21, 2026
UP Mission 2027
Uttar Pradesh

UP Mission 2027: कैबिनेट विस्तार और नियुक्तियों के जरिए बीजेपी की बड़ी चुनावी तैयारी

मार्च 21, 2026
Gold Price Prediction
Business News

Gold Price Prediction: डॉलर की मजबूती और वैश्विक तनाव के बीच क्या ₹1.27 लाख तक फिसल सकता है सोना?

मार्च 21, 2026
Voter List Verification Uttarakhand
Uttarakhand

Voter List Verification Uttarakhand: दोहरी वोटर आईडी पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 2 लाख मामलों की जांच तेज

मार्च 21, 2026
CIA Arrest Case
National

CIA Arrest Case: CIA गिरफ्तारी के बाद हलचल तेज, NSA अजीत डोभाल की अमेरिकी राजदूत से अहम मुलाकात

मार्च 21, 2026
President Murmu Vrindavan visit
National

President Murmu Vrindavan visit: राष्ट्रपति मुर्मू का वृंदावन दौरा क्यों बना खास? जानिए 5 बड़ी बातें

मार्च 21, 2026

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?