IND vs PAK match controversy: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले को लेकर खड़ा हुआ विवाद आखिरकार 9 फरवरी की रात समाप्त हो गया। कई दिनों तक चली अनिश्चितता के बाद पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ मैच खेलने की अनुमति दे दी। इस फैसले के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फैले तनाव पर विराम लगा और ICC समेत तमाम हितधारकों ने राहत की सांस ली।
पाकिस्तान सरकार ने क्यों बदला फैसला?
दरअसल, 4 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ मैच न खेलने का ऐलान किया था। उस समय पाकिस्तान ने यह कहते हुए मैच के बहिष्कार का फैसला लिया था कि वह बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखा रहा है। लेकिन 9 फरवरी की रात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपना रुख बदलते हुए भारत के खिलाफ मैच खेलने की मंजूरी दे दी। उन्होंने कहा कि श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और बांग्लादेश समेत कई देशों के क्रिकेट बोर्ड ने उनसे इस फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया था। इन अपीलों के बाद पाकिस्तान सरकार ने अपने फैसले में बदलाव किया।
READ MORE: विवादों के बीच शुरू हो रहा टी20 वर्ल्ड कप 2026, मैदान से ज्यादा सियासी पिच पर हलचल
IND vs PAK match controversy सुलझने से किसे मिला सबसे ज्यादा फायदा?
इस पूरे घटनाक्रम के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठा कि इस विवाद के खत्म होने से आखिर फायदा किसे हुआ। माना जा रहा है कि सबसे अधिक लाभ आईसीसी के ब्रॉडकास्टर्स को मिला है। जिन मीडिया कंपनियों के पास वर्ल्ड कप के प्रसारण अधिकार हैं, उन्हें भारत-पाकिस्तान मैच रद्द होने की स्थिति में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर यह मैच नहीं होता तो लगभग 174 मिलियन अमेरिकी डॉलर का नुकसान होता, जो गेट मनी और स्पॉन्सरशिप से जुड़ा था। मैच की मंजूरी के साथ यह संभावित नुकसान टल गया।

ICC के फैसले से बदली तस्वीर
हालांकि, आईसीसी की ओर से विवाद सुलझने के बाद जारी प्रेस रिलीज को देखा जाए, तो इससे साफ संकेत मिलता है कि इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फायदा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को हुआ है। चूंकि पाकिस्तान ने अपना कदम बांग्लादेश के समर्थन में उठाने की बात कही थी, इसलिए आईसीसी ने बांग्लादेश को कई अहम राहत देने का ऐलान किया।
ALSO READ: World Cup Team का 18 साल बाद बड़ा बदलाव
बांग्लादेश को मिली तीन बड़ी राहतें
9 फरवरी को ICC , पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के बीच एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में न केवल मौजूदा विवाद पर चर्चा हुई, बल्कि भविष्य में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को स्थिर रखने के उपायों पर भी बात हुई। बैठक के बाद आईसीसी ने स्पष्ट किया कि 2026 टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा न लेने के फैसले को लेकर बांग्लादेश पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। इसके अलावा, बांग्लादेश को 2028 से 2031 के बीच होने वाले आईसीसी इवेंट्स की मेजबानी के अधिकार भी दिए जाएंगे। साथ ही, उनके वार्षिक राजस्व में भी किसी तरह की कटौती नहीं की जाएगी।
पहले लगाए जाने वाले थे प्रतिबंध
इससे पहले ऐसी अटकलें थीं कि बांग्लादेश के 2026 टी20 वर्ल्ड कप से हटने के फैसले के चलते आईसीसी उस पर सख्त कार्रवाई कर सकता है। माना जा रहा था कि न सिर्फ जुर्माना लगाया जाएगा, बल्कि उनके सालाना राजस्व में भी कटौती की जा सकती है। लेकिन आईसीसी के आधिकारिक बयान ने इन सभी आशंकाओं को खत्म कर दिया। इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी पाकिस्तान का आभार जताया और भारत के खिलाफ मैच खेलने का अनुरोध किया।

ALSO READ: खेल जगत को बड़ा सम्मान, रोहित शर्मा-हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री, विजय अमृतराज को पद्म भूषण
विवाद की जड़ कहां थी?
इस IND vs PAK match controversy की शुरुआत तब हुई, जब बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफीजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किया गया। इसके बाद बांग्लादेश सरकार ने भारत में सुरक्षा का हवाला देते हुए 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम भारत भेजने से इनकार कर दिया। इस फैसले के चलते आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल कर लिया।
ALSO READ: 2019 वर्ल्ड कप से बदली सोच, निडर क्रिकेट और टीम की जीत को प्राथमिकता- रोहित शर्मा
पाकिस्तान का विरोध और नया विवाद
ICC के इस कदम से पाकिस्तान नाराज हो गया। पाकिस्तान ने इसे दोहरा मापदंड बताते हुए बांग्लादेश के समर्थन में IND vs PAK match controversy के बहिष्कार का ऐलान कर दिया। इसी फैसले ने पूरे क्रिकेट जगत में नया IND vs PAK match controversy खड़ा कर दिया और आईसीसी पर दबाव बढ़ गया।
अब आगे क्या?
फिलहाल भारत-पाकिस्तान मैच को हरी झंडी मिल चुकी है और विवाद पर विराम लग गया है। आईसीसी, ब्रॉडकास्टर्स और क्रिकेट फैंस सभी के लिए यह राहत की खबर है। वहीं बांग्लादेश को मिली रियायतों ने यह साफ कर दिया है कि इस पूरे IND vs PAK match controversy में कूटनीति और क्रिकेट, दोनों की बड़ी भूमिका रही। अब सभी की नजरें मैदान पर होने वाले मुकाबले और आने वाले आईसीसी टूर्नामेंट्स पर टिकी हैं।
Follow Us: YouTube| TV TODAY BHARAT LIVE | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat| X | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram
