कलश के ऊपर रखा नारियल घर की विवाहित महिला को दें या लाल कपड़े में बांधकर मंदिर में रखें।
कलश में डाला गया सिक्का निकालकर लाल कपड़े में बांधें और तिजोरी में रख दें।
कलश के जल को आम के पत्तों से पूरे घर में छिड़कें।
बचा हुआ जल किसी पौधे या गमले में डाल दें।
कलश के अक्षत को लाल कपड़े में बांधकर घर के मुख्य द्वार पर रखें।
ज्वारे को कान पर रखकर किसी पवित्र नदी या तालाब में विसर्जित करें।
विसर्जन से पहले मां दुर्गा को फल, फूल, मिठाई, वस्त्र और सिन्दूर अर्पित करें।
पूजा की सामग्री का उपयोग श्रद्धा और परंपरा के अनुसार करें तथा विसर्जन के दौरान नदी-तालाब को प्रदूषित करने से बचें।