दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में आयोजित लव कुश रामलीला का दशहरा उत्सव इस बार खास रहा।
इस दौरान नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री यामी गौतम धर और फिल्म निर्माता-निर्देशक आनंद एल राय भी मौजूद रहे।
इस बार लव कुश रामलीला की थीम ‘महिला सम्मान’ रखी गई थी।
यामी गौतम के लिए यह कार्यक्रम इसलिए भी खास रहा, क्योंकि उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘नई नवेली’ के एक दृश्य में उन्हें रावण का वध करते हुए दिखाया गया है।
उन्होंने रावण दहन में हिस्सा लेकर महिलाओं की शक्ति, साहस और आत्मसम्मान का संदेश दिया।