दिल्ली के लाल किला मैदान में लव कुश रामलीला के दौरान रामभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया।

फिल्म ‘हनुमान अंश’ के लोकप्रिय गायक सुनील लोधी और उनके बैंड के साथ साज एंड प्रखर बैंड की लाइव प्रस्तुति देखने के लिए लोग पहले ही पहुंच गए।

लीला में माता सीता के अयोध्या आगमन, अग्नि परीक्षा, हनुमान-भरत संवाद और भगवान राम के राज्याभिषेक का मंचन किया गया।

सांसद बांसुरी स्वराज ने प्रभु श्रीराम को तिलक लगाकर उनका राज्याभिषेक किया। 

इसके बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, सांसद एवं गायक मनोज तिवारी और अन्य गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में हनुमान भजन क्लबिंग शुरू हुई।