Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • ब्लॉग
    • एक्सप्लेनेर
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Reading: Shri Ram Yantra Establishment Ayodhya: 19 मार्च को अयोध्या राम मंदिर में श्रीराम यंत्र स्थापना, राष्ट्रपति रहेंगी मौजूद
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • ब्लॉग
    • एक्सप्लेनेर
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Follow US

Home - Shri Ram Yantra Establishment Ayodhya: 19 मार्च को अयोध्या राम मंदिर में श्रीराम यंत्र स्थापना, राष्ट्रपति रहेंगी मौजूद

AasthaAyodhyaUttar Pradesh

Shri Ram Yantra Establishment Ayodhya: 19 मार्च को अयोध्या राम मंदिर में श्रीराम यंत्र स्थापना, राष्ट्रपति रहेंगी मौजूद

Last updated: मार्च 16, 2026 10:43 अपराह्न
Ragika Singh Published मार्च 16, 2026
Share
Shri Ram Yantra Establishment Ayodhya: 19 मार्च को अयोध्या राम मंदिर में श्रीराम यंत्र स्थापना, राष्ट्रपति रहेंगी मौजूद
Shri Ram Yantra Establishment Ayodhya: 19 मार्च को अयोध्या राम मंदिर में श्रीराम यंत्र स्थापना, राष्ट्रपति रहेंगी मौजूद
SHARE

Shri Ram Yantra Establishment Ayodhya: अयोध्या में श्री राम यंत्र की स्थापना का ऐतिहासिक समारोह 19 मार्च को श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम के लिए लगभग 7,000 लोगों को आमंत्रित किया गया है; यह कार्यक्रम चैत्र नवरात्रि के पहले दिन और हिंदू नववर्ष के अवसर पर आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं कि यह कार्यक्रम भव्य और सुव्यवस्थित हो।

Contents
एक बार फिर आध्यात्मिक उत्सव की साक्षी बनेगी रामनगरीराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि होंगीसुबह 11 बजे के बाद पहुंचेगी राष्ट्रपतिमाता अमृतानंदनमयी अपने एक हजार भक्तों के साथ ट्रेन से पहुंचेंगी अयोध्यासिर्फ आमंत्रित सिख ही ला सकेंगे कृपाणShri Ram Yantra Establishment Ayodhya: मंदिर परिसर की साफ-सफाई, सजावट

READ MORE: WINDS योजना की समीक्षा में कृषि मंत्री ने वेंडर कंपनी को चेतावनी दी

एक बार फिर आध्यात्मिक उत्सव की साक्षी बनेगी रामनगरी

योगी सरकार के नेतृत्व में रामनगरी अयोध्या एक बार फिर ऐतिहासिक और आध्यात्मिक उत्सव की साक्षी बनने जा रही है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 19 मार्च को श्रीराम यंत्र की विधिवत स्थापना होने जा रही है, जिसमें भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। Shri Ram Yantra Establishment Ayodhya का यह कार्यक्रम चैत्र नवरात्र के पहले दिन यानी वर्ष प्रतिपदा के शुभ अवसर पर आयोजित हो रहा है, जो हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। उत्तर प्रदेश सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस आयोजन को अत्यंत भव्य बनाने की रूपरेखा तैयार की है।

READ MORE: बदायूं में 5 अहम संदेश, बड़े सरकार की दरगाह पर रोज़ा इफ्तार, दिखी कौमी एकता

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि होंगी

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने बताया कि श्रीराम यंत्र दो वर्ष पूर्व जगद्गुरु शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती महाराज द्वारा शोभायात्रा के माध्यम से अयोध्या भेजा गया था। वैदिक गणित और ज्यामितीय आकृतियों पर आधारित यह यंत्र देवताओं का निवास माना जाता है, जो सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित करने की क्षमता रखता है। वर्तमान में इस यंत्र की राजा राम के समक्ष नियमित पूजा-अर्चना चल रही है। 19 मार्च तक यह यंत्र श्रीराम मंदिर के दूसरे तल पर पहुंच जाएगा। नौ दिवसीय वैदिक अनुष्ठान पहले से ही शुरू हो चुके हैं, जिनमें दक्षिण भारत, काशी और अयोध्या के विद्वान आचार्य शामिल हैं। कुल मिलाकर लगभग 7000 लोग इस ऐतिहासिक समारोह में मौजूद रहेंगे। इसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के ऐसे संभ्रात लोग भी मौजूद रहेंगे, जिन्होंने निर्माण कार्यों में महती भूमिका निभाई है।

READ MORE: बदायूं की नई SSP बनीं अंकिता शर्मा, दोहरे हत्याकांड के बाद सरकार का बड़ा फैसला

सुबह 11 बजे के बाद पहुंचेगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सुबह करीब 11 बजे अयोध्या पहुंचेंगी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे। राष्ट्रपति श्रीराम मंदिर परिसर में प्रवेश कर श्रीराम यंत्र की पूजा-अर्चना करेंगी। अभिजित मुहूर्त में ठीक 11:55 बजे यंत्र की स्थापना का मुख्य अनुष्ठान संपन्न होगा। राष्ट्रपति मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इस पवित्र कार्य में भाग लेंगी। पूजन के बाद राष्ट्रपति प्रसाद ग्रहण करेंगी और भोजन के पश्चात वापस रवाना होंगी।

READ MORE: योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, Property Registry से पहले खतौनी मिलान अनिवार्य, फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम

माता अमृतानंदनमयी अपने एक हजार भक्तों के साथ ट्रेन से पहुंचेंगी अयोध्या

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लगभग 300 संत व विशिष्ट अतिथि Shri Ram Yantra Establishment Ayodhya स्थापना दिवस में शामिल होंगे। केरल की पूज्य माता अमृतानंदनमयी अपने एक हजार भक्तों के साथ ट्रेन से अयोध्या पहुंचेंगी। मंदिर निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले संभ्रांत व्यक्तियों को भी विशेष निमंत्रण भेजा गया है। इनमें एलएंडटी, टाटा कंपनी के प्रतिनिधि, गुजरात के आर्किटेक्ट चंद्रकांत भाई का परिवार और परिसर के विकास में भूमिका निभाने वाले अन्य विशेषज्ञ शामिल हैं। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के अनुसार, पत्थर-लकड़ी-संगमरमर की नक्काशी करने वाले, स्तंभों पर मूर्तियां उकेरने वाले, भगवान की प्रतिमा बनाने वाले और वस्त्र तैयार करने वाली फर्मों के लगभग 1800 कार्यकर्ता भी आमंत्रित हैं।

READ MORE: नेवी का जवान निकला जासूस, ISI को भेज रहा था युद्धपोतों की तस्वीरें, यूपी ATS ने किया गिरफ्तार

सिर्फ आमंत्रित सिख ही ला सकेंगे कृपाण

Shri Ram Yantra Establishment Ayodhya स्थापना दिवस के मौके पर आयोजन को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी अतिथियों को विशेष पास जारी किए जाएंगे, जिन पर क्यूआर कोड अंकित होगा। मंदिर परिसर में मोबाइल फोन, हथियार या कोई सुरक्षाकर्मी साथ ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केवल सिख धर्म के अनुयायी ही कृपाण लेकर प्रवेश कर सकेंगे। चूंकि यह चैत्र नवरात्र का पहला दिन है, इसलिए अतिथियों के लिए फलाहारी भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है। आम श्रद्धालुओं के लिए रामलला के दर्शन सामान्य रूप से जारी रहेंगे, हालांकि कुछ समय के लिए समय-सारिणी में बदलाव संभव है।

READ MORE: मथुरा में भजन कुटी में मासूम से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद गांव में आक्रोश

Shri Ram Yantra Establishment Ayodhya: मंदिर परिसर की साफ-सफाई, सजावट

मंदिर की सजावट व व्यवस्था पर दिया जा रहा विशेष ध्यान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए व्यापक रूपरेखा तैयार की है। मंदिर परिसर की साफ-सफाई, सजावट और व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि राम मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले हजारों कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का भी अवसर प्रदान करेगा। अयोध्या में यह आयोजन पूरे देश के लिए आस्था और गौरव का क्षण साबित होगा।

Follow Us: TV TODAY BHARAT LIVE | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat|  X  | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram | Shri Ram Yantra Establishment Ayodhya

You Might Also Like

WINDS Scheme Review: WINDS योजना की समीक्षा में कृषि मंत्री ने वेंडर कंपनी को चेतावनी दी

Badaun Bade Sarkar Dargah Roza Iftar: बदायूं में 5 अहम संदेश, बड़े सरकार की दरगाह पर रोज़ा इफ्तार, दिखी कौमी एकता

Sanatan Premier League 2026: क्रिकेट के मैदान पर गूंजे जय श्री राम के जयकारे, हर मैच में चमके नए ‘Man of the Match’

Ankita Sharma Badaun SSP: बदायूं की नई SSP बनीं अंकिता शर्मा, दोहरे हत्याकांड के बाद सरकार का बड़ा फैसला

Property Registry Rule: योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, Property Registry से पहले खतौनी मिलान अनिवार्य, फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
TAGGED:AyodhyaAyodhyaRamMandirDroupadiMurmuShriRamYantraUttarPradesh
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

WINDS Scheme Review: कृषि मंत्री की वेंडर कंपनी को 3 सख्त चेतावनियां
Uttar Pradeshराज्य-शहर

WINDS Scheme Review: WINDS योजना की समीक्षा में कृषि मंत्री ने वेंडर कंपनी को चेतावनी दी

मार्च 16, 2026
LPG Distribution in India
Business News

LPG Distribution in India: ग्रामीण भारत में रसोई गैस की पहुंच मजबूत, देश में 25,605 एलपीजी वितरक, अधिकांश गांवों में सक्रिय

मार्च 16, 2026
Bihar Rajya Sabha Election
Bihar

Bihar Rajya Sabha Election: अनंत सिंह की मांग….निशांत कुमार बनें बिहार के अगले मुख्यमंत्री

मार्च 16, 2026
Hormuz Strait Indian Ships
International

Hormuz Strait Indian Ships: क्या भारत को मिल रही विशेष अनुमति? विदेश मंत्री ने स्पष्ट किया, कोई ‘ब्लैंकेट एग्रीमेंट’ नहीं

मार्च 16, 2026
WPI Inflation India
Business News

WPI Inflation India: 11 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची थोक महंगाई, मैन्युफैक्चर्ड सामान की कीमतों ने बढ़ाया दबाव

मार्च 16, 2026
ECI Transfers Senior Officers
National

ECI Transfers Senior Officers: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले चुनाव आयोग का बड़ा कदम, DGP समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला

मार्च 16, 2026

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?