Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • आस्था
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
Reading: Bihar Chunav 2025: भीमपुर की सभा में बोले योगी आदित्यनाथ, अपराध करने वालों का टिकट यमलोक तय’
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • आस्था
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
Follow US

Home - Bihar Chunav 2025: भीमपुर की सभा में बोले योगी आदित्यनाथ, अपराध करने वालों का टिकट यमलोक तय’

Bihar Vidhansabha Chunav 2025PoliticsRajyaयोगी आदित्यनाथ

Bihar Chunav 2025: भीमपुर की सभा में बोले योगी आदित्यनाथ, अपराध करने वालों का टिकट यमलोक तय’

जंगलराज नहीं, जनकल्याण चाहिए, बिहार में योगी का गरजता संदेश

Last updated: नवम्बर 9, 2025 3:31 अपराह्न
KARTIK SHARMA - Sub Editor Published नवम्बर 9, 2025
Share
भीमपुर में योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर साधा निशाना — बोले “अपराध करने वालों का टिकट यमलोक तय”
भीमपुर में योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर साधा निशाना — बोले “अपराध करने वालों का टिकट यमलोक तय”
SHARE
Highlights
  • भीमपुर में उमड़ा जनसैलाब, योगी आदित्यनाथ ने साधा विपक्ष पर निशाना
  • अपराधियों को बताया ‘यमलोक का टिकटधारी’
  • बिहार को चाहिए विकास, नहीं अराजकता, योगी आदित्यनाथ
  • डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों का किया बखान
  • परिवारवाद नहीं, जनसेवा को दें समर्थन: योगी का संदेश

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र राजनीतिक माहौल गर्म होता जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बिहार के भीमपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस पर तीखे हमले किए और जनता से एनडीए के पक्ष में मतदान की अपील की।

Read More: एटा पुलिस की मानवीय पहल, थानेदार अमित कुमार ने दी इंसानियत की मिसाल

जंगलराज का प्रतीक बताया विपक्ष को

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार ने वर्षों तक जंगलराज का दौर देखा है, जब अपराध, अपहरण और भ्रष्टाचार आम बात थी। उन्होंने जनता को चेतावनी दी कि अगर ऐसी ताकतें दोबारा सत्ता में आईं, तो राज्य फिर अराजकता के उसी दौर में लौट जाएगा। योगी ने कहा, ‘राजद और कांग्रेस ने बिहार को पीछे धकेलने का काम किया। एनडीए की सरकार ने विकास, सड़कों, बिजली और सुरक्षा का जो काम किया है, उसे जारी रखना जनता के हाथ में है।’

Read More: प्रियंका गांधी का पीएम मोदी और चुनाव आयोग पर तीखा हमला, कट्टा, गोली, फिरौती और रंगदारी… देना होगा जवाब

अपराधियों पर योगी का करारा तंज

अपने तीखे भाषण के अंदाज़ में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “अपराध करने वालों का टिकट यमलोक तय है, विधानसभा नहीं।’ उनका इशारा साफ़ तौर पर उन नेताओं की ओर था, जिन पर आपराधिक मामलों के आरोप लगे हैं और जो विपक्षी दलों से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। योगी ने कहा कि बिहार को अब ‘बंदूक की धमकी नहीं, विकास की गारंटी’  चाहिए।

बिहार और यूपी के विकास मॉडल की तुलना

योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार की उपलब्धियों का हवाला देते हुए कहा कि ‘डबल इंजन की सरकार’ ने यूपी को माफियामुक्त राज्य बनाया है। उन्होंने दावा किया कि यही मॉडल बिहार में भी लागू होगा अगर जनता एनडीए को बहुमत से जिताती है। ‘आज यूपी में निवेश आ रहा है, उद्योग खुल रहे हैं, नौजवानों को नौकरी मिल रही है। बिहार में भी यही बदलाव लाना है,’

 एनडीए प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील

योगी ने सभा में मौजूद लोगों से कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास और सुशासन की डबल गारंटी है। उन्होंने कहा, ‘मोदी जी का संकल्प है ‘विकसित बिहार’, और नीतीश जी का मिशन है ‘सशक्त बिहार’। अब बिहार की जनता को तय करना है कि जंगलराज चाहिए या जनकल्याण।’

इतिहास गवाह है कि बिहार समृद्ध और विकसित हुआ तो भारत समृद्ध और विकसित हुआ, बिहार का 'स्वर्णयुग' आया तो भारत ने 'स्वर्णयुग' में प्रवेश किया।

छातापुर वासियों का ये अथाह समर्थन प्रतीक है कि पूरा बिहार एक बार फिर 'स्वर्णयुग' में जाने को तैयार है, फिर से NDA सरकार लाने को तैयार है।… pic.twitter.com/7xA1rBZoAI

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 9, 2025

Read More: नोएडा में विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार, निवेशकों के लिए भी खुले अवसर, यमुना प्राधिकरण की 87वीं बोर्ड बैठक में अहम फैसला

 विपक्ष पर ‘परिवारवाद’ का आरोप

योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए कहा कि कुछ दलों के लिए राजनीति ‘जनसेवा नहीं, पारिवारिक विरासत” बन चुकी है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब ‘वंशवाद’ से ऊपर उठ चुकी है और अब उसे ‘विकासवाद’ चाहिए।

सभा में उमड़ी भारी भीड़

भीमपुर की यह सभा चुनावी दृष्टि से अहम मानी जा रही है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता बिहार में भी लगातार बढ़ रही है, खासकर युवाओं और पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं में। सभा स्थल पर ‘जय श्रीराम’ और ‘डबल इंजन की सरकार’ के नारे गूंजते रहे।

Read More: योगी आदित्यनाथ ने, माफिया मुख्तार अंसारी से खाली कराई गई जमीन पर बने फ्लैट्स की चाबियां लाभार्थियों को सौपी

बिहार चुनाव 2025 में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नज़दीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासी बयानबाज़ी तेज़ होती जा रही है। योगी आदित्यनाथ का यह हमला न सिर्फ विपक्ष पर सीधा वार माना जा रहा है, बल्कि NDA के चुनावी अभियान को और धार देने वाला भाषण बताया जा रहा है।अब देखना यह होगा कि बिहार की जनता किसे चुनती है ‘जंगलराज’ का अतीत या विकास का भविष्य।

Follow Us: YouTube| TV TODAY BHARAT LIVE | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat|  X  | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram

You Might Also Like

PM Modi CCS Meeting: ईरान-इजराइल तनाव के बीच सक्रिय हुई भारतीय कूटनीति, पीएम मोदी ने बुलाई CCS बैठक

Iran Israel War: तेहरान पर फिर भीषण हमले, खाड़ी क्षेत्र तक फैला तनाव, वैश्विक शक्तियां आमने-सामने

Char Dham Yatra 2026: यात्रा से पहले GMVN को 2.5 करोड़ की एडवांस बुकिंग, सीजन को लेकर बढ़ी उम्मीदें

Sovereign AI: ‘सॉवरेन एआई’ के जरिए तकनीकी आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

Iran-US-Israel War: हमलों के बाद मुस्लिम देशों की चुप्पी, क्यों बढ़ी Iran की कूटनीतिक तन्हाई?

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
TAGGED:BhimpurBhimpur RallyBiharBihar Chunav 2025india tv today live newsNDARJD Congress Jungle Rajtoday political news headlines in hinditv todat bharat big newstv today bharat live hindi newsYogi Adityanathजंगलराज नहींजनकल्याण चाहिएबिहार में योगी का गरजता संदेश
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

PM Modi CCS Meeting
National

PM Modi CCS Meeting: ईरान-इजराइल तनाव के बीच सक्रिय हुई भारतीय कूटनीति, पीएम मोदी ने बुलाई CCS बैठक

मार्च 2, 2026
Iran Israel War
International

Iran Israel War: तेहरान पर फिर भीषण हमले, खाड़ी क्षेत्र तक फैला तनाव, वैश्विक शक्तियां आमने-सामने

मार्च 2, 2026
Char Dham Yatra 2026
Uttarakhand

Char Dham Yatra 2026: यात्रा से पहले GMVN को 2.5 करोड़ की एडवांस बुकिंग, सीजन को लेकर बढ़ी उम्मीदें

मार्च 1, 2026
Sovereign AI
Technology

Sovereign AI: ‘सॉवरेन एआई’ के जरिए तकनीकी आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

मार्च 1, 2026
Iran US Israel War
International

Iran-US-Israel War: हमलों के बाद मुस्लिम देशों की चुप्पी, क्यों बढ़ी Iran की कूटनीतिक तन्हाई?

मार्च 1, 2026
Karachi Violence
International

Karachi Violence: Ali Khamenei की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, Karachi में हिंसक प्रदर्शन, राजनयिक क्षेत्र के पास तनाव

मार्च 1, 2026

TVTodayBharat एक डिजिटल-फर्स्ट हिंदी समाचार मंच है, जहाँ हम ताज़ा खबरें, राष्ट्रीय व राज्यीय अपडेट, खेल, मनोरंजन, टेक, हेल्थ, एजुकेशन और लाइफ़स्टाइल जैसी श्रेणियों में तेज़, सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग पेश करते हैं। हमारा उद्देश्य सरल भाषा में भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना, हर खबर के संदर्भ और तथ्य स्पष्ट करना, और ज़रूरत पड़ने पर समय पर सुधार प्रकाशित करना है। हम सनसनी से दूर रहते हुए प्रमाणित स्रोतों, डेटा और ग्राउंड इनपुट पर आधारित पत्रकारिता करते हैं, ताकि आप एक ही जगह पर विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण, फोटो-वीडियो और वेब स्टोरीज़ पा सकें।

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat एक डिजिटल-फर्स्ट हिंदी समाचार मंच है, जहाँ हम ताज़ा खबरें, राष्ट्रीय व राज्यीय अपडेट, खेल, मनोरंजन, टेक, हेल्थ, एजुकेशन और लाइफ़स्टाइल जैसी श्रेणियों में तेज़, सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग पेश करते हैं। हमारा उद्देश्य सरल भाषा में भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना, हर खबर के संदर्भ और तथ्य स्पष्ट करना, और ज़रूरत पड़ने पर समय पर सुधार प्रकाशित करना है। हम सनसनी से दूर रहते हुए प्रमाणित स्रोतों, डेटा और ग्राउंड इनपुट पर आधारित पत्रकारिता करते हैं, ताकि आप एक ही जगह पर विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण, फोटो-वीडियो और वेब स्टोरीज़ पा सकें।

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?