Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • आस्था
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
Reading: Rohini Acharya quits politics: लालू की बेटी रोहिणी की ‘चुप्पी’ टूटी तो बिहार की सियासत हिल गई, सत्ता बदलते ही घर के भीतर की तकरार कैसे खुली सड़क पर आ गई
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • आस्था
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
Follow US

Home - Rohini Acharya quits politics: लालू की बेटी रोहिणी की ‘चुप्पी’ टूटी तो बिहार की सियासत हिल गई, सत्ता बदलते ही घर के भीतर की तकरार कैसे खुली सड़क पर आ गई

Bihar Vidhansabha Chunav 2025NationalRajya

Rohini Acharya quits politics: लालू की बेटी रोहिणी की ‘चुप्पी’ टूटी तो बिहार की सियासत हिल गई, सत्ता बदलते ही घर के भीतर की तकरार कैसे खुली सड़क पर आ गई

चुनावी हार के अगले ही दिन रोहिणी का सियासी विस्फोट—परिवार से नाता तोड़ने का बड़ा ऐलान

Last updated: नवम्बर 15, 2025 12:18 अपराह्न
KARTIK SHARMA - Sub Editor Published नवम्बर 15, 2025
Share
Rohini Acharya announces quitting politics after RJD’s defeat in Bihar elections
RJD की करारी हार के बाद रोहिणी आचार्या का बड़ा ऐलान—राजनीति छोड़ परिवार से दूरी बनाई।रिपोर्ट: TV Today Bharat डिजिटल डेस्क
SHARE
Highlights
  • रोहिणी के चौंकाने वाले ऐलान ने पटना की सियासत गरमाई
  • संजय यादव–रमीज़ विवाद: RJD परिवार में बढ़ती दरारें
  • चुनावी हार के बाद RJD में उभरी अंदरूनी बेचैनी
  • तेजप्रताप की बेदखली से क्यों नाराज़ थीं रोहिणी आचार्या?
  • NDA की रिकॉर्ड जीत और RJD की ऐतिहासिक गिरावट का असर

Rohini Acharya quits politics: बिहार की राजनीति में जिस दिन सत्ता का पलड़ा बदला, ठीक उसी अगले दिन लालू प्रसाद यादव के परिवार के भीतर से ऐसी आवाज़ गूंज उठी जिसने सबको चौंका दिया। रोहिणी आचार्या जो आमतौर पर सोशल मीडिया पर अपने पिता और भाइयों के पक्ष में सबसे तेज़ बोलती दिखती थीं अचानक घोषणा कर बैठीं कि वो ‘राजनीति छोड़ रही हैं… परिवार से नाता तोड़ रही हैं।’ उनके शब्दों में हताशा भी थी, गुस्सा भी और एक राजनीतिक घराने की चुप्पी को चीरता हुआ एक तीखा सवाल भी क्या बिहार की जनता के फैसले ने सिर्फ सत्ता बदली है या लालू परिवार की सियासत की दिशा भी?

Also More: बिहार चुनाव 2025 के रुझानों पर दिल्ली से उठी दो बड़ी राजनीतिक आवाज़ें, सुधांशु त्रिवेदी का भरोसा और माणिकम टैगोर की चुनौती

रोहिणी का X पोस्ट एक राजनीतिक घटना से ज्यादा एक पारिवारिक विस्फोट जैसा था। उन्होंने लिखा कि संजय यादव और रमीज़ ने कहा था यही करो… और मैं सारी गलती अपने सिर ले रही हूं। ये पंक्ति सिर्फ एक आरोप नहीं थी, बल्कि उस अंदरूनी खींचतान का इशारा थी, जिसके बारे में पटना से लेकर दिल्ली तक कानाफूसी चलती रही कि RJD के भीतर फैसले कौन ले रहा है? कौन किसके कहने पर चल रहा है? और कौन किनारे कर दिया जा रहा है?

संजय यादव तेजस्वी के करीबी, पार्टी में नई पीढ़ी का चेहरा। रमीज़—तीन दशक की दोस्ती का साथी, पुराना भरोसेमंद। और रोहिणी परिवार के भीतर वह आवाज़, जो कई महीनों से खामोश नहीं रह पा रही थी। पिछले महीने जब उन्होंने अपने पिता लालू और भाई तेजस्वी को X पर अनफॉलो किया, तब भी संकेत साफ था कि परिवार में सबकुछ सामान्य नहीं है। एक राजनीतिक परिवार में सोशल मीडिया के ‘अनफॉलो’ का मतलब महज बटन नहीं होता वो एक घोषणा होता है।

Also More: शांभवी चौधरी की महागठबंधन को सीधी नसीहत, अपनी हार को एक्सेप्ट करना चाहिए

I’m quitting politics and I’m disowning my family …
This is what Sanjay Yadav and Rameez had asked me to do …nd I’m taking all the blame’s

— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) November 15, 2025

लेकिन ये विस्फोट ऐसे समय आया जब RJD के लिए ज़मीन खिसक चुकी थी। महागठबंधन 35 सीटों पर सिमट गया। RJD 75 से सीधा 24 पर आ गिरा। और NDA ने 200 के पार जाकर वो जीत दर्ज की जो एक राजनीतिक युग के उलटने जैसी थी। यह सिर्फ हार नहीं थी यह उस राजनीतिक नींव के हिलने की चेतावनी थी, जिस पर RJD ने तीन दशक खड़े रहकर बिहार की सियासत की धुरी अपने इर्द-गिर्द घुमाई थी।

तेजप्रताप की पार्टी से विदाई ने परिवार की तिरछी रेखाओं को पहले ही उजागर कर दिया था। रोहिणी इसी बात से नाराज़ थीं सोशल मीडिया पर भी, भीतरखाने भी। फिर भी चुनाव में उन्होंने तेजस्वी के लिए प्रचार किया। बहन का फर्ज़ निभाया। लेकिन नतीजे आए तो मन की आग फिर बाहर छलक आई। सवाल ये है क्या रोहिणी की नाराज़गी सिर्फ परिवार तक सीमित है या ये पार्टी की संरचना पर भी प्रश्नचिह्न है?

Also More: हर घर तक सरकार की योजनाएं… चुनाव जीतने के बाद कुछ ऐसी है मैथिली ठाकुर की प्लानिंग

बिहार के चुनाव नतीजों ने RJD के लिए जो संदेश छोड़ा, वह साफ है जनता बदलाव चाहती थी। NDA की 85% स्ट्राइक रेट, बीजेपी का सबसे बड़े दल के रूप में उभरना और जेडीयू का दोबारा मजबूती से खड़े रहना सिर्फ राजनीतिक जीत नहीं है यह एक जनादेश है कि मतदाता दिशा बदल चुके हैं।

इस भारी हार के बाद जो भीतर का झगड़ा अब सतह पर आया है, वह RJD के लिए सबसे मुश्किल चुनौती है। अगर परिवार में दरार पड़ेगी, तो सियासी लड़ाई कौन लड़ेगा? अगर अंदर ही अंदर अविश्वास बढ़ेगा, तो पार्टी किस दिशा में जाएगी? अगर फैसलों का केंद्र अस्पष्ट रहेगा, तो कार्यकर्ता किसके पीछे खड़े होंगे?

Also More: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की गिनती में NDA की बढ़त / JDU दफ्तर में जश्न के रंग

रोहिणी की चुप्पी टूट गई है। लेकिन बिहार की राजनीति में सवालों की गूंज अभी लंबी चलेगी। तेजस्वी यadav क्या इस संकट को संभाल पाएंगे? लालू यादव क्या पुराने संतुलन को फिर से स्थापित कर पाएंगे? या फिर यह RJD के भीतर उस परिवर्तन की शुरुआत है, जिसकी आहट कई सालों से दबी आवाज़ में सुनाई देती रही?

अभी इतना साफ है बिहार की सियासत में बदलाव सिर्फ विधानसभा के भीतर नहीं हुआ है, वह लालू परिवार के आंगन में भी उतर आया है।
और जब किसी राजनीतिक परिवार का आंगन हिलता है, तो उसकी गूंज पूरे राज्य की राजनीति में सुनाई देती है।

Follow Us: YouTube| TV TODAY BHARAT LIVE | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat|  X  | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram

You Might Also Like

Char Dham Yatra 2026: यात्रा से पहले GMVN को 2.5 करोड़ की एडवांस बुकिंग, सीजन को लेकर बढ़ी उम्मीदें

Sovereign AI: ‘सॉवरेन एआई’ के जरिए तकनीकी आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

Iran-US-Israel War: हमलों के बाद मुस्लिम देशों की चुप्पी, क्यों बढ़ी Iran की कूटनीतिक तन्हाई?

Karachi Violence: Ali Khamenei की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, Karachi में हिंसक प्रदर्शन, राजनयिक क्षेत्र के पास तनाव

CENTCOM: US-Iran War के बीच चर्चा में CENTCOM, किसने बनाई यह फोर्स, कहां है तैनाती और कैसे करती है काम?

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
TAGGED:Bihar polls 2025india tv today live newsLalu Yadav family feudRJD defeatRohini AcharyaRohini Acharya quits politicsRohini politics exitTejashwi Yadavtv todat bharat big newstv today bharat live hindi newstv today bharat live newstv today news
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Char Dham Yatra 2026
Uttarakhand

Char Dham Yatra 2026: यात्रा से पहले GMVN को 2.5 करोड़ की एडवांस बुकिंग, सीजन को लेकर बढ़ी उम्मीदें

मार्च 1, 2026
Sovereign AI
Technology

Sovereign AI: ‘सॉवरेन एआई’ के जरिए तकनीकी आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

मार्च 1, 2026
Iran US Israel War
International

Iran-US-Israel War: हमलों के बाद मुस्लिम देशों की चुप्पी, क्यों बढ़ी Iran की कूटनीतिक तन्हाई?

मार्च 1, 2026
Karachi Violence
International

Karachi Violence: Ali Khamenei की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, Karachi में हिंसक प्रदर्शन, राजनयिक क्षेत्र के पास तनाव

मार्च 1, 2026
CENTCOM
International

CENTCOM: US-Iran War के बीच चर्चा में CENTCOM, किसने बनाई यह फोर्स, कहां है तैनाती और कैसे करती है काम?

मार्च 1, 2026
Ali Khamenei Death
International

Ali Khamenei Death: मौत की आधिकारिक पुष्टि, ईरान में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक, तेहरान से कर्बला तक उमड़ा जनसैलाब

मार्च 1, 2026

TVTodayBharat एक डिजिटल-फर्स्ट हिंदी समाचार मंच है, जहाँ हम ताज़ा खबरें, राष्ट्रीय व राज्यीय अपडेट, खेल, मनोरंजन, टेक, हेल्थ, एजुकेशन और लाइफ़स्टाइल जैसी श्रेणियों में तेज़, सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग पेश करते हैं। हमारा उद्देश्य सरल भाषा में भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना, हर खबर के संदर्भ और तथ्य स्पष्ट करना, और ज़रूरत पड़ने पर समय पर सुधार प्रकाशित करना है। हम सनसनी से दूर रहते हुए प्रमाणित स्रोतों, डेटा और ग्राउंड इनपुट पर आधारित पत्रकारिता करते हैं, ताकि आप एक ही जगह पर विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण, फोटो-वीडियो और वेब स्टोरीज़ पा सकें।

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat एक डिजिटल-फर्स्ट हिंदी समाचार मंच है, जहाँ हम ताज़ा खबरें, राष्ट्रीय व राज्यीय अपडेट, खेल, मनोरंजन, टेक, हेल्थ, एजुकेशन और लाइफ़स्टाइल जैसी श्रेणियों में तेज़, सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग पेश करते हैं। हमारा उद्देश्य सरल भाषा में भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना, हर खबर के संदर्भ और तथ्य स्पष्ट करना, और ज़रूरत पड़ने पर समय पर सुधार प्रकाशित करना है। हम सनसनी से दूर रहते हुए प्रमाणित स्रोतों, डेटा और ग्राउंड इनपुट पर आधारित पत्रकारिता करते हैं, ताकि आप एक ही जगह पर विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण, फोटो-वीडियो और वेब स्टोरीज़ पा सकें।

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?