Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • आस्था
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
Reading: bihar election result live: बिहार में पीएम मोदी ने किस भैया की सरकार का किया जिक्र, कट्टा-फिरौती, यही सब…
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • आस्था
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
Follow US

Home - bihar election result live: बिहार में पीएम मोदी ने किस भैया की सरकार का किया जिक्र, कट्टा-फिरौती, यही सब…

BJP PCNationalPolitics

bihar election result live: बिहार में पीएम मोदी ने किस भैया की सरकार का किया जिक्र, कट्टा-फिरौती, यही सब…

पीएम मोदी का बिहार में बड़ा हमला, भैया की सरकार आई तो फिरौती और कट्टा राज लौटेगा।

Last updated: नवम्बर 7, 2025 4:05 अपराह्न
KARTIK SHARMA - Sub Editor Published नवम्बर 8, 2025
Share
दरभंगा की जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच से संबोधित करते हुए, पृष्ठभूमि में भाजपा का कमल निशान और समर्थकों की भीड़ नजर आ रही है।
दरभंगा रैली में पीएम मोदी ने चेताया,भैया की सरकार आई तो फिरौती, कट्टा और अराजकता लौट आएगी, बिहार को सतर्क रहना होगा।TV Today Bharat डिजिटल डेस्क
SHARE

PM Modi Bihar rally : बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण की रैलियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विपक्ष पर तीखा हमला बोला। दरभंगा की विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की जनता को बहुत सतर्क रहना होगा क्योंकि “अगर भैया की सरकार आई, तो राज्य में फिर से कट्टा, फिरौती, लूट और अपहरण का दौर लौट आएगा।’ उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए की सरकार ने कानून व्यवस्था में सुधार किया, विकास के नए रास्ते खोले और युवाओं को सुरक्षा और सम्मान का माहौल दिया है जबकि विपक्ष सिर्फ अपने स्वार्थ और परिवारवाद के लिए सत्ता चाहता है।

ALSO READ: ‘मारब सिक्सर के, 6 गोली छाती में’ प्रधानमंत्री मोदी बोले, यही है ‘जंगलराज’ वालों का तौर-तरीका और प्लान

पीएम मोदी ने बिना नाम लिए राजद नेता तेजस्वी यादव और महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा, ‘जिनके राज में लोग घरों से निकलने से डरते थे, स्कूल-कॉलेज जाने वाली बेटियों पर खतरा था, व्यापारियों को रोज डर लगता था कि कब कोई फिरौती की कॉल आ जाए क्या ऐसे लोगों को फिर से बिहार की बागडोर सौंपनी चाहिए?’ उन्होंने भीड़ से सवाल किया तो जनता ने जोरदार “नहीं” के नारे लगाकर जवाब दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में नई सड़कें, अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, बिजली और नल का पानी हर गांव तक पहुंचाया है। ‘हमने अपराधियों को जेल भेजा, माफिया राज खत्म किया और युवाओं के सपनों को पंख दिए। बिहार अब विकास की पटरी पर दौड़ रहा है। अगर ये लोग फिर से आए तो ये सब बर्बाद हो जाएगा।’ उन्होंने जोड़ा कि आज बिहार का नौजवान रोजगार, शिक्षा और उद्योग चाहता है ‘कट्टा और फिरौती’ नहीं।

READ MORE: दिल्ली से वृंदावन तक धीरेंद्र शास्त्री की ‘सनातन एकता पदयात्रा’, हर कदम पर दिखा राष्ट्रवादी जोश

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि बिहार की जनता ने पिछले वर्षों में जिस तरह विकास का साथ दिया है, वही राज्य की सबसे बड़ी ताकत है। ‘नीतीश जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने गांव-गांव तक सड़कों का जाल बिछाया, किसानों को सम्मान निधि दी, और युवाओं के लिए स्टार्टअप योजनाएं शुरू कीं। आज बिहार में बिजली 24 घंटे रहती है, अंधेरा खत्म हुआ है लेकिन विपक्ष फिर अंधेरा लाना चाहता है,’ उन्होंने कहा।

उन्होंने जनता से अपील की ‘आपका एक वोट तय करेगा कि बिहार आगे बढ़ेगा या पीछे जाएगा। बिहार के भविष्य के लिए, अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए, और विकास के इस सिलसिले को जारी रखने के लिए एनडीए को समर्थन दें।’

RED MORE: एआई के सहारे करियर दिशा और परेशानियों का समाधान खोज रहे कर्मचारी

पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष सिर्फ सत्ता के लिए एकजुट हुआ है, न कि जनता के विकास के लिए। ‘महागठबंधन वाले फिर से वही पुराने खेल खेलना चाहते हैं। उन्हें बिहार की जनता का नहीं, अपने परिवार का हित प्रिय है। लेकिन अब बिहार की जनता बहुत समझदार है अब वो डरने वाली नहीं, विकास चुनने वाली है,’ उन्होंने कहा। सभा के अंत में प्रधानमंत्री ने जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगवाए। भीड़ ने भी उत्साहपूर्वक जवाब दिया और ‘मोदी-मोदी’ के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा।

Follow Us: YouTube| TV TODAY BHARAT LIVE | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat|  X  | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram

You Might Also Like

PM Modi CCS Meeting: ईरान-इजराइल तनाव के बीच सक्रिय हुई भारतीय कूटनीति, पीएम मोदी ने बुलाई CCS बैठक

Iran Israel War: तेहरान पर फिर भीषण हमले, खाड़ी क्षेत्र तक फैला तनाव, वैश्विक शक्तियां आमने-सामने

Char Dham Yatra 2026: यात्रा से पहले GMVN को 2.5 करोड़ की एडवांस बुकिंग, सीजन को लेकर बढ़ी उम्मीदें

Sovereign AI: ‘सॉवरेन एआई’ के जरिए तकनीकी आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

Iran-US-Israel War: हमलों के बाद मुस्लिम देशों की चुप्पी, क्यों बढ़ी Iran की कूटनीतिक तन्हाई?

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
TAGGED:'Bhaiya ki Sarkar' statementBharat tv liveBihar elections 2025Darbhanga meetingindia tv today live newsNDA vs MahagathbandhanPM Modi's Bihar rallyToday Big Breakingtv todat bharat big newstv today bharat live breakingtv today bharat live hindi newstv today bharat live newsWatch Live TV
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

PM Modi CCS Meeting
National

PM Modi CCS Meeting: ईरान-इजराइल तनाव के बीच सक्रिय हुई भारतीय कूटनीति, पीएम मोदी ने बुलाई CCS बैठक

मार्च 2, 2026
Iran Israel War
International

Iran Israel War: तेहरान पर फिर भीषण हमले, खाड़ी क्षेत्र तक फैला तनाव, वैश्विक शक्तियां आमने-सामने

मार्च 2, 2026
Char Dham Yatra 2026
Uttarakhand

Char Dham Yatra 2026: यात्रा से पहले GMVN को 2.5 करोड़ की एडवांस बुकिंग, सीजन को लेकर बढ़ी उम्मीदें

मार्च 1, 2026
Sovereign AI
Technology

Sovereign AI: ‘सॉवरेन एआई’ के जरिए तकनीकी आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

मार्च 1, 2026
Iran US Israel War
International

Iran-US-Israel War: हमलों के बाद मुस्लिम देशों की चुप्पी, क्यों बढ़ी Iran की कूटनीतिक तन्हाई?

मार्च 1, 2026
Karachi Violence
International

Karachi Violence: Ali Khamenei की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, Karachi में हिंसक प्रदर्शन, राजनयिक क्षेत्र के पास तनाव

मार्च 1, 2026

TVTodayBharat एक डिजिटल-फर्स्ट हिंदी समाचार मंच है, जहाँ हम ताज़ा खबरें, राष्ट्रीय व राज्यीय अपडेट, खेल, मनोरंजन, टेक, हेल्थ, एजुकेशन और लाइफ़स्टाइल जैसी श्रेणियों में तेज़, सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग पेश करते हैं। हमारा उद्देश्य सरल भाषा में भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना, हर खबर के संदर्भ और तथ्य स्पष्ट करना, और ज़रूरत पड़ने पर समय पर सुधार प्रकाशित करना है। हम सनसनी से दूर रहते हुए प्रमाणित स्रोतों, डेटा और ग्राउंड इनपुट पर आधारित पत्रकारिता करते हैं, ताकि आप एक ही जगह पर विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण, फोटो-वीडियो और वेब स्टोरीज़ पा सकें।

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat एक डिजिटल-फर्स्ट हिंदी समाचार मंच है, जहाँ हम ताज़ा खबरें, राष्ट्रीय व राज्यीय अपडेट, खेल, मनोरंजन, टेक, हेल्थ, एजुकेशन और लाइफ़स्टाइल जैसी श्रेणियों में तेज़, सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग पेश करते हैं। हमारा उद्देश्य सरल भाषा में भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना, हर खबर के संदर्भ और तथ्य स्पष्ट करना, और ज़रूरत पड़ने पर समय पर सुधार प्रकाशित करना है। हम सनसनी से दूर रहते हुए प्रमाणित स्रोतों, डेटा और ग्राउंड इनपुट पर आधारित पत्रकारिता करते हैं, ताकि आप एक ही जगह पर विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण, फोटो-वीडियो और वेब स्टोरीज़ पा सकें।

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?