Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • आस्था
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
Reading: JEE Main 2026: जनवरी सेशन का परिणाम आज, क्या फिर चमकेगा राजस्थान? पिछले दो साल के आंकड़ों ने बढ़ाई उत्सुकता
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • आस्था
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
Follow US

Home - JEE Main 2026: जनवरी सेशन का परिणाम आज, क्या फिर चमकेगा राजस्थान? पिछले दो साल के आंकड़ों ने बढ़ाई उत्सुकता

EducationRajasthan

JEE Main 2026: जनवरी सेशन का परिणाम आज, क्या फिर चमकेगा राजस्थान? पिछले दो साल के आंकड़ों ने बढ़ाई उत्सुकता

Last updated: फ़रवरी 11, 2026 3:54 अपराह्न
Chhoti Published फ़रवरी 11, 2026
Share
JEE Main 2026
JEE Main 2026: जनवरी सेशन का परिणाम आज, क्या फिर चमकेगा राजस्थान? पिछले दो साल के आंकड़ों ने बढ़ाई उत्सुकता
SHARE

JEE Main 2026: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Main 2026) के जनवरी सेशन का परिणाम आज, 12 फरवरी को जारी किया जा सकता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पहले ही परिणाम घोषित करने की तिथि साझा कर चुकी है। लाखों अभ्यर्थी अपने स्कोर कार्ड का इंतजार कर रहे हैं, जो फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किए गए हैं।

Contents
फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार होगा JEE Main 2026 रिजल्ट2025 में राजस्थान ने मारी थी बाजी2024 में तेलंगाना रहा था आगेक्या JEE Main 2026 में भी बदलेगा समीकरण?छात्रों में उत्साह और हल्की घबराहट

JEE Main 2026 बार भी सबसे ज्यादा चर्चा 100 परसेंटाइल हासिल करने वाले छात्रों को लेकर है। पिछले दो वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 100 परसेंटाइल क्लब में राज्यों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। खासतौर पर राजस्थान और तेलंगाना के विद्यार्थियों का प्रदर्शन सुर्खियों में रहा है।

ALSO READ: गणतंत्र दिवस पर टीना डाबी का सैल्यूट वीडियो सोशल मीडिया में चर्चा

फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार होगा JEE Main 2026 रिजल्ट

एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा के अनुसार, NTA ने पहले प्रोविजनल आंसर की जारी कर छात्रों से आपत्तियां मांगी थीं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद फाइनल आंसर की तैयार की गई है। इसी JEE Main 2026 फाइनल आंसर की के आधार पर स्कोर कार्ड तैयार किए गए हैं। संभावना है कि परिणाम जारी होने से कुछ समय पहले अंतिम आंसर की भी सार्वजनिक कर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस बार भी राजस्थान के छात्र 100 परसेंटाइल क्लब में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं। कोटा सहित राज्य के विभिन्न कोचिंग हब में तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

ALSO READ: भारतीय सेना की भैरव बटालियन, ड्रोन-आधारित आधुनिक युद्ध की नई तैयारी

2025 में राजस्थान ने मारी थी बाजी

यदि वर्ष 2025 के जनवरी सेशन के परिणाम की बात करें तो उस वर्ष कुल 14 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया था। इनमें सबसे अधिक 5 छात्र राजस्थान से थे। वहीं उत्तर प्रदेश और दिल्ली से 2-2 विद्यार्थी इस सूची में शामिल हुए थे। इसके अलावा महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात और कर्नाटक से एक-एक छात्र 100 परसेंटाइल क्लब में पहुंचा था।

राजस्थान के जिन पांच छात्रों ने 2025 में 100 परसेंटाइल प्राप्त किया, उनमें आयुष सिंघल, रजत गुप्ता, सक्षम जिंदल, अर्णव सिंह और ओमप्रकाश बेहरा के नाम प्रमुख रहे। इनमें से अधिकांश छात्र कोटा में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। इस प्रदर्शन ने राजस्थान को देशभर में चर्चा का विषय बना दिया था।

ALSO READ: शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र, नायर को कीर्ति चक्र

2024 में तेलंगाना रहा था आगे

इसके विपरीत, वर्ष 2024 के जनवरी सेशन में कुल 23 विद्यार्थियों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया था। उस वर्ष तेलंगाना सबसे आगे रहा था, जहां से 7 छात्रों ने यह उपलब्धि प्राप्त की थी। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र से 3-3 विद्यार्थी, जबकि राजस्थान से 3 छात्र इस क्लब में शामिल हुए थे।

इसके अलावा हरियाणा और दिल्ली से 2-2, जबकि गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु से एक-एक छात्र 100 परसेंटाइल क्लब में शामिल था। इस तरह 2024 में तेलंगाना ने अपना दबदबा कायम किया था, लेकिन 2025 में तस्वीर बदल गई और राजस्थान ने बढ़त बना ली।

ALSO READ: मेरठ में अवैध मजारों के खिलाफ प्रदर्शन, बुलडोजर कार्रवाई की मांग

क्या JEE Main 2026 में भी बदलेगा समीकरण?

अब सभी की निगाहें JEE Main 2026 जनवरी सेशन के परिणाम पर टिकी हैं। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले दो वर्षों की तरह इस बार भी शीर्ष राज्यों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। कोटा, हैदराबाद, दिल्ली और अन्य प्रमुख तैयारी केंद्रों में पढ़ने वाले छात्र उच्च स्कोर की दौड़ में आगे रह सकते हैं।

राजस्थान के लिए यह परीक्षा प्रतिष्ठा का विषय बन चुकी है, क्योंकि कोटा देश का प्रमुख कोचिंग हब माना जाता है। यदि इस वर्ष भी राज्य के छात्र 100 परसेंटाइल क्लब में बड़ी संख्या में जगह बनाते हैं, तो यह कोचिंग इंडस्ट्री और राज्य की शिक्षा व्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत होगा।

ALSO READ: अमरोहा में एक ही सड़क पर लगातार गिरती बाइकें, आखिर वजह क्या है ? घटना ने उठाए गंभीर सवाल

छात्रों में उत्साह और हल्की घबराहट

परिणाम से पहले छात्रों में उत्साह के साथ-साथ हल्की घबराहट भी देखी जा रही है। कई अभ्यर्थी अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा चुके हैं, लेकिन अंतिम स्थिति परिणाम जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। 100 परसेंटाइल पाने वाले छात्रों को देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश की दिशा में बड़ी बढ़त मिलती है।

JEE Main 2026 का यह परिणाम न केवल छात्रों के करियर का मार्ग तय करेगा, बल्कि यह भी बताएगा कि इस वर्ष देश में किस राज्य ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया। अब सभी की नजरें NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर टिकी हैं, जहां किसी भी समय परिणाम घोषित किया जा सकता है।

Follow Us: YouTube| TV TODAY BHARAT LIVE | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat|  X  | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram

You Might Also Like

Delhi Crime News: दिल्ली के पीरागढ़ी में 3 मौतों का खुलासा, जहर से हुई थी 3 की मौत, मौलवी गिरफ्तार

Samarpan Diwas: पंचकूला में ‘समर्पण दिवस’ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि, अंत्योदय के संकल्प को दोहराया गया

Bijnor Fake Robbery: झूठी लूट का सनसनीखेज खुलासा, घर की बहू ही निकली मास्टरमाइंड

Epstein Files: एपस्टीन फाइल्स पर नया मोड़, घिसलेन मैक्सवेल ने ट्रंप से क्षमादान की शर्त पर तोड़ी चुप्पी

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 6 अहम प्रस्तावों पर मुहर, बोनस संशोधन एक्ट वापस

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
TAGGED:100 percentile toppersBharat tv liveengineering entrance examindia tv today live newsJEE Main 2026JEE Main January sessionJEE scorecard 2026Kota coachingNTA final answer keyNTA result 2026Rajasthan JEE resultTelangana JEE toppersToday Big Breakingtoday political news headlines in hinditv todat bharat big newstv today bharat live newstv today newsWatch Live TV
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Piragarhi Flyover Poison Murder Case: Delhi Police investigating car near Piragarhi Flyover in triple poison murder case
NCR NEWSक्राइम

Delhi Crime News: दिल्ली के पीरागढ़ी में 3 मौतों का खुलासा, जहर से हुई थी 3 की मौत, मौलवी गिरफ्तार

फ़रवरी 11, 2026
Samarpan Diwas
हरियाणा

Samarpan Diwas: पंचकूला में ‘समर्पण दिवस’ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि, अंत्योदय के संकल्प को दोहराया गया

फ़रवरी 11, 2026
Bijnor Fake Robbery
Uttar Pradesh

Bijnor Fake Robbery: झूठी लूट का सनसनीखेज खुलासा, घर की बहू ही निकली मास्टरमाइंड

फ़रवरी 11, 2026
Epstein Files
International

Epstein Files: एपस्टीन फाइल्स पर नया मोड़, घिसलेन मैक्सवेल ने ट्रंप से क्षमादान की शर्त पर तोड़ी चुप्पी

फ़रवरी 11, 2026
Dhami Cabinet Meeting
Uttarakhand

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 6 अहम प्रस्तावों पर मुहर, बोनस संशोधन एक्ट वापस

फ़रवरी 11, 2026
AI Water Management
Uttar Pradesh

AI Water Management: लखनऊ की शुचि मिश्रा ने AI से बदली वॉटर मैनेजमेंट की तस्वीर, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान

फ़रवरी 11, 2026

TVTodayBharat एक डिजिटल-फर्स्ट हिंदी समाचार मंच है, जहाँ हम ताज़ा खबरें, राष्ट्रीय व राज्यीय अपडेट, खेल, मनोरंजन, टेक, हेल्थ, एजुकेशन और लाइफ़स्टाइल जैसी श्रेणियों में तेज़, सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग पेश करते हैं। हमारा उद्देश्य सरल भाषा में भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना, हर खबर के संदर्भ और तथ्य स्पष्ट करना, और ज़रूरत पड़ने पर समय पर सुधार प्रकाशित करना है। हम सनसनी से दूर रहते हुए प्रमाणित स्रोतों, डेटा और ग्राउंड इनपुट पर आधारित पत्रकारिता करते हैं, ताकि आप एक ही जगह पर विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण, फोटो-वीडियो और वेब स्टोरीज़ पा सकें।

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat एक डिजिटल-फर्स्ट हिंदी समाचार मंच है, जहाँ हम ताज़ा खबरें, राष्ट्रीय व राज्यीय अपडेट, खेल, मनोरंजन, टेक, हेल्थ, एजुकेशन और लाइफ़स्टाइल जैसी श्रेणियों में तेज़, सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग पेश करते हैं। हमारा उद्देश्य सरल भाषा में भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना, हर खबर के संदर्भ और तथ्य स्पष्ट करना, और ज़रूरत पड़ने पर समय पर सुधार प्रकाशित करना है। हम सनसनी से दूर रहते हुए प्रमाणित स्रोतों, डेटा और ग्राउंड इनपुट पर आधारित पत्रकारिता करते हैं, ताकि आप एक ही जगह पर विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण, फोटो-वीडियो और वेब स्टोरीज़ पा सकें।

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?