PM Modi Israel Visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर इजरायल पहुंचे हैं। वे इजरायली समय के मताबिक दोपहर 12.45 बजे बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे, जहां उनका बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने भव्य स्वागत किया। PM मोदी ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग से मुलाकात की और इजरायल की संसद नेसेट को संबोधित किया। यह एक खास सम्मान है, जो दुनिया के कुछ ही नेताओं को हासिल होता है। दरसल यह पीएम मोदी का दूसरा इजरायल दौरा है।

ALSO READ: वर्ल्ड क्लास स्किल मॉडल से प्रभावित, 1 लाख करोड़ निवेश प्रस्ताव का दावा
पीएम नरेंद्र मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू भारत-इजरायल के बीच हुई रणनीतिक साझेदारी में हुई अहम तरक्की की समीक्षा करेंगे। दोनों नेता विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा और सुरक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार और अर्थव्यवस्था समेत पीपुल-टू-पीपुल सहयोग के अवसरों पर चर्चा करेंगे। दोनों नेताओं के बीच पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान होने की उम्मीद है।

PM Modi Israel Visit: नेतन्याहू ने पीएम को बताया महान दोस्त
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, ‘मुझे आपको बताना है नरेंद्र मोदी, मेरे प्यारे दोस्त, मैं आज यहां आपके आने से बहुत, बहुत खुश हूं। मैं आपके यहां आने से इतना खुश कभी नहीं हुआ, जितना इजरायल के एक महान दोस्त, भारतीय-इजराइली गठबंधन के एक महान चैंपियन, दुनिया के मंच पर एक महान नेता के तौर पर हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके डेलीगेशन का येरुशलम में स्वागत है।
ALSO READ: ट्रंप का नया टैरिफ फैसला, 10% से 15% तक बढ़ोतरी, वैश्विक बाजारों में बढ़ी हलचल
PM Modi Israel Visit: नेसेट स्पीकर ने किया पीएम मोदी का स्वागत
नेसेट के स्पीकर आमिर ओहाना ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए कहा, आज नेसेट के स्पीकर के तौर पर यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है कि मैं भारत के पहले प्रधानमंत्री के तौर पर उनका स्वागत कर रहा हूं।
PM Modi Israel Visit: नेतन्याहू ने किया स्वागत
इजरायली संसद, नेसेट में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत हुआ है। इजरायली सांसदों ने इस दौरान मोदी-मोदी के नारे लगातार उनका स्वागत किया। वहीं बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि मोदी दोस्त से ज्यादा उनके लिए भाई जैसे हैं।

ALSO READ: BAPS Hindu Mandir Abu Dhabi के दो वर्ष पूर्ण, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
PM Modi Israel Visit: इजरायली संसद पीएम मोदी का भाषण
नरेंद्र मोदी इजरायली संसद, नेसेट पहुंच गए हैं। यहां वह कुछ ही देर में वह अपना भाषण देंगे। बुधवार को दो दिन के दौरे पर तेल अवीव पहुंचे मोदी भारत के पहले पीएम बनने जा रहे हैं, जो नेसेट को संबोधित करेंगे।
PM Modi Israel Visit: नेतन्याहू से पीएम मोदी की बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ आपसी रिश्तों को बढ़ाने और इलाके में होने वाले खास डेवलपमेंट पर कई मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि हमने आपसी रिश्तों को बढ़ाने के मकसद से कई विषयों पर चर्चा की। टेक्नोलॉजी, वॉटर मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर, टैलेंट पार्टनरशिप और दूसरे सेक्टर में करीबी सहयोग के बहुत मौके हैं।
ALSO READ: पन्नुन हत्या साजिश केस में बड़ा अडेट, निखिल गुप्ता ने स्वीकारा दोष, बताई परिवारिक वजह
PM Modi Israel Visit: पीएम मोदी के लिए तेल अवीव में सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इजरायल के दो दिन के सरकारी दौरे के दौरान तेल अवीव पहुंचे कल्चरल परफॉर्मेंस के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने वहां जमा हुए भारतीय समुदाय के लोगों से गर्मजोशी से बातचीत की और दोनों देशों के आपसी रिश्तों पर जोर दिया।
PM Modi Israel Visit: इजरायली संसद को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
PM मोदी दो दिवसीय दौरे पर इजरायल पहुंचने के बाद आगे के कार्यक्रमों की तैयारी कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने इजरायली संसद को संबोधित किया। नेतन्याहू के अलावा राष्ट्रपति हर्जोग से भी मोदी ने मुलाकात की। इससे दोनों देशों के बीच चली आ रही रणनीतिक साझेदारी के और मजबूत होने की उम्मीद है।
Follow Us: YouTube| TV TODAY BHARAT LIVE | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat| X | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram
