Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • ब्लॉग
    • एक्सप्लेनेर
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Reading: Queens on the Wheels Bike Tour: तीसरा एडिशन शुरू, 25 महिला बाइक राइडर्स करेंगी 1400 किमी का रोमांचक सफर
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • ब्लॉग
    • एक्सप्लेनेर
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Follow US

Home - Queens on the Wheels Bike Tour: तीसरा एडिशन शुरू, 25 महिला बाइक राइडर्स करेंगी 1400 किमी का रोमांचक सफर

Madhya Pradesh

Queens on the Wheels Bike Tour: तीसरा एडिशन शुरू, 25 महिला बाइक राइडर्स करेंगी 1400 किमी का रोमांचक सफर

महिला सशक्तिकरण और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश में शुरू हुई ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ बाइक यात्रा।

Last updated: मार्च 7, 2026 2:00 अपराह्न
Chhoti Published मार्च 7, 2026
Share
Queens on the Wheels Bike Tour
Queens on the Wheels Bike Tour: तीसरा एडिशन शुरू, 25 महिला बाइक राइडर्स करेंगी 1400 किमी का रोमांचक सफरTv Today Bharat Madhya Pradesh Desk/ Photo : Team
SHARE
Highlights
  • ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ का तीसरा एडिशन भोपाल से शुरू
  • 25 महिला बाइक राइडर्स करेंगी 1400 किमी का सफर
  • यात्रा 7 से 13 मार्च तक चलेगी
  • सांची, खजुराहो और ग्वालियर जैसे पर्यटन स्थलों से गुजरेगी राइड
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

Queens on the Wheels: मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई विशेष पहल ‘Queens on the Wheels’ का तीसरा एडिशन शनिवार से शुरू हो गया। इस अनोखे बाइकिंग टूर में देश के विभिन्न राज्यों से आई 25 साहसी महिला बाइक राइडर्स हिस्सा ले रही हैं। यह रोमांचक यात्रा 7 मार्च से 13 मार्च तक चलेगी, जिसमें प्रतिभागी लगभग 1400 किलोमीटर का लंबा सफर तय करते हुए प्रदेश के कई प्रमुख ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों से होकर गुजरेंगी।

Queens on the Wheels बाइक यात्रा को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ-साथ मध्यप्रदेश भी विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और रंगपंचमी से पहले शुरू हुई यह यात्रा महिलाओं के आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बनेगी।

आज भोपाल निवास से ‘क्वींस ऑन द व्हील्स 3.0’ में 25 सुपर बाइकर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु सहित देश के विभिन्न राज्यों से आईं महिला बाइकर्स सहभागी हैं।

मध्यप्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों से गुजरते हुए यह यात्रा लगभग 1400 किमी… pic.twitter.com/5i5rLT4L72

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 7, 2026

महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ‘Queens on the Wheels’ केवल एक बाइकिंग टूर नहीं है, बल्कि यह महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का मजबूत संदेश भी देता है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और इसी विश्वास के साथ देश के विभिन्न राज्यों की महिलाएं यहां बाइक यात्रा करने आई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की पहल प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और वे भी अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ने का साहस जुटाएंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह यात्रा महिलाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और साहस को और मजबूत करेगी।

Queens on the Wheels Bike Tour Third Edition

मुख्यमंत्री ने राइडर्स से किया संवाद

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी महिला बाइक राइडर्स से बातचीत भी की और उनके अनुभवों को जाना। कई राइडर्स ने बताया कि इस तरह की यात्राएं उन्हें आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ देश के अलग-अलग हिस्सों को करीब से देखने और समझने का अवसर देती हैं।

महिला प्रतिभागियों ने मध्यप्रदेश की संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और यहां के लोगों की मेहमाननवाजी की भी सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पर्यटन गतिविधियों को सोशल मीडिया के माध्यम से बढ़ावा देने वाले युवाओं से भी बातचीत की।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों के साथ समूह फोटो भी खिंचवाई और उन्हें सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

Also Read: मध्य प्रदेश में साढ़े 7 लाख कर्मचारियों की जेब होगी भारी, 3% बढ़ेगा महंगाई भत्ता

कई प्रमुख पर्यटन स्थलों से गुजरेगी यात्रा

‘Queens on the Wheels’ बाइकिंग टूर के दौरान महिला राइडर्स मध्यप्रदेश के कई प्रसिद्ध और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगी। इस यात्रा का मार्ग इस तरह तैयार किया गया है कि प्रतिभागियों को प्रदेश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक विविधता का अनुभव हो सके।

Queens on the Wheels यात्रा सांची, उदयगिरि, चंदेरी, खजुराहो, कूनो नेशनल पार्क, ग्वालियर, मितावली और ओरछा जैसे महत्वपूर्ण स्थानों से होकर गुजरेगी। इन स्थानों के माध्यम से महिला राइडर्स मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत, स्थापत्य कला और प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से देख सकेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निमाड़ की सादगी, मालवा की जीवंतता, बुंदेलखंड की शौर्यगाथा, बघेलखंड की लोक कलाएं, चंबल का गौरवशाली इतिहास और महाकौशल की प्राकृतिक सुंदरता प्रदेश की पहचान हैं। यह यात्रा इन सभी क्षेत्रों की विशेषताओं को देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।

Queens on the Wheels Bike Tour Third Edition

अनुभवी महिला राइडर्स का दल

Queens on the Wheels बाइकिंग टूर में शामिल सभी महिला राइडर्स अनुभवी हैं और देश के अलग-अलग हिस्सों से आई हैं। इनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों की महिलाएं शामिल हैं। कई प्रतिभागियों ने इससे पहले भी लंबी और चुनौतीपूर्ण बाइक यात्राएं पूरी की हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी राइडर्स को सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यात्रा के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने जिला प्रशासन को भी निर्देश दिए कि जहां-जहां यह टीम पहुंचे, वहां रुकने, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Also Read: मोहन सरकार की छठी डेस्टिनेशन कैबिनेट, शिखरधाम बना अस्थायी मंत्रालय, कृषि एजेंडे पर मंथन

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

राज्य सरकार का मानना है कि इस तरह के आयोजन मध्यप्रदेश के पर्यटन को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से इस यात्रा की झलक देश-विदेश तक पहुंचेगी, जिससे प्रदेश के पर्यटन स्थलों की लोकप्रियता और बढ़ेगी।

Queens on the Wheels कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार सहित कई अधिकारी और पर्यटन विभाग के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण और पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

‘Queens on the Wheels’ का यह तीसरा एडिशन न केवल साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को भी नई पहचान देने में अहम भूमिका निभाएगा।

Follow Us: TV TODAY BHARAT LIVE | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat|  X  | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram

You Might Also Like

Amit Shah Haridwar: अमित शाह ने क्यों कहा– अब नहीं चलेगी ‘पर्ची-खर्ची’? हरिद्वार से दिया बड़ा राजनीतिक संकेत

Uttarakhand Smart Policing: उत्तराखंड ने बनाया नया रिकॉर्ड, नए आपराधिक कानून लागू करने में देश में पहला स्थान

Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड में बड़ा फैसला! धामी कैबिनेट ने पास किए 5 अहम प्रस्ताव, कई क्षेत्रों पर पड़ेगा असर!

Iran Israel Conflict Ceasefire: Donald Trump के बयान से बढ़ीं अटकलें, क्या 12 मार्च तक थम सकती है Iran-Israel जंग?

Amit Shah Haridwar Visit: हरिद्वार में आज अमित शाह का बड़ा कार्यक्रम, जनसभा से रणनीतिक बैठक तक कई अहम आयोजन

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
TAGGED:adventure bike tour IndiaBharat tv liveBike Tour Madhya Pradeshindia tv today live newsMadhya Pradesh TourismMadhya Pradesh tourism rideMP Adventure TourismQueens on the Wheelstv todat bharat big newstv today bharat live newstv today newsWatch Live TVWomen Bike Tour Indiawomen bike tour MPWomen empowerment IndiaWomen Riders Eventwomen riders India
SOURCES:X/Cm Mohan Yadav
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Amit Shah Haridwar
NationalUttarakhand

Amit Shah Haridwar: अमित शाह ने क्यों कहा– अब नहीं चलेगी ‘पर्ची-खर्ची’? हरिद्वार से दिया बड़ा राजनीतिक संकेत

मार्च 7, 2026
Uttarakhand Smart Policing
Uttarakhand

Uttarakhand Smart Policing: उत्तराखंड ने बनाया नया रिकॉर्ड, नए आपराधिक कानून लागू करने में देश में पहला स्थान

मार्च 7, 2026
Dhami Cabinet Meeting
Uttarakhand

Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड में बड़ा फैसला! धामी कैबिनेट ने पास किए 5 अहम प्रस्ताव, कई क्षेत्रों पर पड़ेगा असर!

मार्च 7, 2026
Iran Israel Conflict Ceasefire
International

Iran Israel Conflict Ceasefire: Donald Trump के बयान से बढ़ीं अटकलें, क्या 12 मार्च तक थम सकती है Iran-Israel जंग?

मार्च 7, 2026
Amit Shah Haridwar Visit
Uttarakhand

Amit Shah Haridwar Visit: हरिद्वार में आज अमित शाह का बड़ा कार्यक्रम, जनसभा से रणनीतिक बैठक तक कई अहम आयोजन

मार्च 7, 2026
IND vs NZ Final
khel

IND vs NZ Final: 4 बड़े संकेत… क्या इस बार न्यूजीलैंड के खिलाफ इतिहास बदल पाएगा भारत?

मार्च 7, 2026

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?