Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • ब्लॉग
    • एक्सप्लेनेर
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Reading: क्रांस-मोंटाना न्यू ईयर हादसा, लग्ज़री स्की रिज़ॉर्ट के बार में भीषण आग, दर्जनों की मौत की आशंका, करीब 100 घायल
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • ब्लॉग
    • एक्सप्लेनेर
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Follow US

Home - क्रांस-मोंटाना न्यू ईयर हादसा, लग्ज़री स्की रिज़ॉर्ट के बार में भीषण आग, दर्जनों की मौत की आशंका, करीब 100 घायल

InternationalNational

क्रांस-मोंटाना न्यू ईयर हादसा, लग्ज़री स्की रिज़ॉर्ट के बार में भीषण आग, दर्जनों की मौत की आशंका, करीब 100 घायल

नए साल की खुशियां मातम में बदलीं, स्विट्ज़रलैंड के क्रांस-मोंटाना बार हादसे ने दुनिया को झकझोर दिया

KARTIK SHARMA
Last updated: जनवरी 1, 2026 11:30 अपराह्न
KARTIK SHARMA - Sub Editor Published जनवरी 1, 2026
Share
क्रांस-मोंटाना बार में न्यू ईयर पार्टी के दौरान लगी भीषण आग
न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान स्विट्ज़रलैंड के क्रांस-मोंटाना में बार में लगी भीषण आग, दर्जनों की मौत की आशंका और करीब 100 लोग गंभीर रूप से घायल पूरे यूरोप में शोक की लहर।Source: Reuters
SHARE

Crans-Montana bar fire New Year: स्विट्ज़रलैंड के मशहूर स्की रिज़ॉर्ट Crans-Montana में नए साल की रात जश्न मातम में बदल गया। स्थानीय समय के अनुसार तड़के करीब 1:30 बजे एक भीड़भाड़ वाले बार Le Constellation में भीषण आग लग गई। हादसे में “दर्जनों” लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, जबकि लगभग 100 लोग घायल बताए जा रहे हैं—जिनमें से अधिकतर की हालत गंभीर है। स्विस अधिकारियों ने मृतकों की संख्या पर फिलहाल स्पष्ट आंकड़ा देने से इनकार किया है, हालांकि इतालवी विदेश मंत्रालय ने स्विस पुलिस के हवाले से लगभग 40 मौतों की जानकारी मिलने की बात कही है।

READ MORE:  रक्षा मंत्रालय ने दर्ज की ऐतिहासिक प्रगति, आधुनिकीकरण से लेकर पेंशन सुधार तक बड़े फैसले

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि बाहर निकलने का समय ही नहीं मिला। 21 वर्षीय स्थानीय निवासी सैमुअल रैप ने बताया, “लोग चीख रहे थे, और कुछ लोग ज़मीन पर पड़े थे शायद मृत। उनके चेहरों पर जैकेट डाली गई थीं। शुरुआती सूचना में विस्फोट की बात कही गई थी, लेकिन जांच एजेंसियों का कहना है कि यह किसी हमले का मामला नहीं, बल्कि एक दुर्घटना प्रतीत होती है।

READ MORE: योगी के आगे कौन? यूपी 2027 की बिसात, संघ की खामोश चाल और जातीय गणित में फंसी सियासत

छत ने पकड़ी आग, मिनटों में फैली लपटें
फ्रांस के चैनल BFM TV से बात करने वाली दो युवतियों एमा और अल्बान ने बताया कि आग बार के बेसमेंट हिस्से में शुरू हुई। उनके अनुसार, जन्मदिन पर इस्तेमाल होने वाली ‘फाउंटेन कैंडल’ वाली बोतल लकड़ी की छत के बहुत पास लाई गई, जिससे छत ने तुरंत आग पकड़ ली। “आग छत पर बहुत तेज़ी से फैल गई,” उन्होंने कहा। संकरी सीढ़ी से वे किसी तरह बाहर निकल पाईं, लेकिन कुछ ही मिनटों में आग ग्राउंड फ्लोर तक पहुंच गई।

READ MORE: मोदी–योगी युग में Ayodhya की बदली हिंदुत्व तस्वीर और फलती-फूलती तीर्थयात्रा अर्थव्यवस्था

वीडियो फुटेज में एंबुलेंसों की कतारें और हेलिकॉप्टरों की लैंडिंग दिखाई दी, जिनके ज़रिये घायलों को नज़दीकी अस्पतालों और विशेष बर्न यूनिट्स में भेजा गया। स्विस पुलिस ने बताया कि घायलों को सायन, लॉज़ान, जिनेवा और ज़्यूरिख के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद इलाके में नो-फ्लाई ज़ोन लागू कर दिया गया और सैकड़ों कर्मियों को राहत-बचाव में लगाया गया।

READ MORE: High Court Chief Justice Appointment: केंद्र ने केरल, पटना और मेघालय हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीशों को दी मंजूरी

कई देशों के नागरिकों के शामिल होने की आशंका
इटली के राजदूत जियान लोरेन्ज़ो कोर्नाडो ने बताया कि स्थानीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, किसी ने बार के अंदर पटाखा छोड़ा, जिससे छत में आग लग गई। उन्होंने यह भी कहा कि क्रांस-मोंटाना में कई देशों के लोग नए साल का जश्न मनाने पहुंचे थे, इसलिए पीड़ितों में विदेशी नागरिकों के होने की संभावना है। हालांकि किसी भी देश ने अब तक अपने नागरिकों की पुष्टि नहीं की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घायल लोगों का इलाज पास के एक अन्य बार और UBS बैंक की शाखा में बनाए गए अस्थायी ट्रायेज़ सेंटर में किया गया। कई लोग बार की भीषण गर्मी से निकलकर बर्फीली रात में आए, जिससे उनकी हालत और बिगड़ गई।

READ MORE: Vande Bharat Sleeper Train: भारत की रेल क्रांति में एक और बड़ा कदम, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन तैयार, गुवाहाटी–कोलकाता होगा पहला रूट

जांच शुरू, हमले की आशंका से इनकार
वैले कैंटन की अभियोजक बीट्रिस पिलूड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि घटना की पूर्ण जांच शुरू कर दी गई है। इस समय हम इसे आग की घटना मान रहे हैं, किसी हमले की संभावना नहीं देख रहे,” उन्होंने स्पष्ट किया। बार का स्वामित्व एक फ्रांसीसी दंपती के पास होने की जानकारी भी सामने आई है। बुरी तरह जले शवों की पहचान में समय लगने की बात अधिकारियों ने कही है। वैले कैंटन के सुरक्षा प्रमुख स्टीफन गैंज़र ने बताया कि पहले रेस्पॉन्डर्स को “अत्यंत अराजक और भयावह” दृश्य का सामना करना पड़ा। पुलिस प्रमुख फ्रेडरिक गिस्लर ने कहा, “करीब 100 लोग गंभीर रूप से घायल हैं और दुर्भाग्य से दर्जनों लोगों के मारे जाने की आशंका है।

READ MORE: ममता सरकार पर महिला हिंसा का आरोप, सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

देश-दुनिया में शोक
स्विट्ज़रलैंड के संघीय राष्ट्रपति Guy Parmelin ने इस त्रासदी पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि नए साल के पहले दिन हुई यह घटना पूरे देश को झकझोर देने वाली है। पड़ोसी देशों इटली और जर्मनी सहित अमेरिका ने भी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। फिलहाल इलाके को सील कर दिया गया है, फोरेंसिक टेंट लगाए गए हैं और परिजनों के लिए हेल्पलाइन खोली गई है। अगले वर्ष यहीं अल्पाइन वर्ल्ड स्की चैंपियनशिप आयोजित होनी है, लेकिन उससे पहले यह हादसा क्रांस-मोंटाना के इतिहास पर गहरा दाग छोड़ गया है।

Follow Us: YouTube| TV TODAY BHARAT LIVE | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat|  X  | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram

You Might Also Like

CM Dhami Leadership: ‘धाकड़’ से ‘धुरंधर’ तक… राजनाथ सिंह ने 2027 चुनाव में सिक्सर का किया दावा

UP Mission 2027: कैबिनेट विस्तार और नियुक्तियों के जरिए बीजेपी की बड़ी चुनावी तैयारी

Gold Price Prediction: डॉलर की मजबूती और वैश्विक तनाव के बीच क्या ₹1.27 लाख तक फिसल सकता है सोना?

Voter List Verification Uttarakhand: दोहरी वोटर आईडी पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 2 लाख मामलों की जांच तेज

CIA Arrest Case: CIA गिरफ्तारी के बाद हलचल तेज, NSA अजीत डोभाल की अमेरिकी राजदूत से अहम मुलाकात

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
TAGGED:Bar Fire IncidentBharat tv liveCrans-Montana FireEurope Breaking NewsNew Year Eve TragedySwitzerland Bar Accidenttv todat bharat big newstv today bharat live breakingWatch Live TV
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

CM Dhami Leadership
NationalUttarakhand

CM Dhami Leadership: ‘धाकड़’ से ‘धुरंधर’ तक… राजनाथ सिंह ने 2027 चुनाव में सिक्सर का किया दावा

मार्च 21, 2026
UP Mission 2027
Uttar Pradesh

UP Mission 2027: कैबिनेट विस्तार और नियुक्तियों के जरिए बीजेपी की बड़ी चुनावी तैयारी

मार्च 21, 2026
Gold Price Prediction
Business News

Gold Price Prediction: डॉलर की मजबूती और वैश्विक तनाव के बीच क्या ₹1.27 लाख तक फिसल सकता है सोना?

मार्च 21, 2026
Voter List Verification Uttarakhand
Uttarakhand

Voter List Verification Uttarakhand: दोहरी वोटर आईडी पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 2 लाख मामलों की जांच तेज

मार्च 21, 2026
CIA Arrest Case
National

CIA Arrest Case: CIA गिरफ्तारी के बाद हलचल तेज, NSA अजीत डोभाल की अमेरिकी राजदूत से अहम मुलाकात

मार्च 21, 2026
President Murmu Vrindavan visit
National

President Murmu Vrindavan visit: राष्ट्रपति मुर्मू का वृंदावन दौरा क्यों बना खास? जानिए 5 बड़ी बातें

मार्च 21, 2026

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?