Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • आस्था
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
Reading: Delhi Red Fort Blast CCTV Doctor Umar: दिल्ली ब्लास्ट से ठीक पहले का CCTV फुटेज दिखा, काला मास्क पहने था आतंकी डॉक्टर उमर
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • होम
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • आस्था
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
Follow US

Home - Delhi Red Fort Blast CCTV Doctor Umar: दिल्ली ब्लास्ट से ठीक पहले का CCTV फुटेज दिखा, काला मास्क पहने था आतंकी डॉक्टर उमर

JurmDelhiNational

Delhi Red Fort Blast CCTV Doctor Umar: दिल्ली ब्लास्ट से ठीक पहले का CCTV फुटेज दिखा, काला मास्क पहने था आतंकी डॉक्टर उमर

लाल क़िला ब्लास्ट: CCTV में पकड़ा आतंकी डॉक्टर उमर

Last updated: नवम्बर 11, 2025 2:51 पूर्वाह्न
KARTIK SHARMA - Sub Editor Published नवम्बर 11, 2025
Share
Delhi Red Fort Blast CCTV Footage showing black masked man driving white I-20 car before
CCTV में कैद हुआ ब्लास्ट से पहले सफेद I-20 कार का फुटेजDelhi Police Sources
SHARE
Highlights
  • काला मास्क पहने दिखा आतंकी उमर
  • किसकी थी यह कार?
  • मेट्रो स्टेशन पर धमाका
  • फिदायीन स्टाइल ऑपरेशन के संकेत
  • जांच में जुटी एजेंसियां

Delhi Red Fort Blast CCTV Doctor Umar: दिल्ली ब्लास्ट से ठीक पहले का CCTV फुटेज दिखा, काला मास्क पहने था आतंकी डॉक्टर उमर, देश की राजधानी सोमवार शाम उस वक्त दहल गई जब लाल क़िला मेट्रो स्टेशन के पास एक तेज़ धमाका हुआ। इस ब्लास्ट में अब तक 8 लोगों की मौत और दर्जनों के घायल होने की खबर है। इस घटना के बाद जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं और अब धमाके से ठीक पहले का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो जांच में अहम सबूत साबित हो सकता है।

Contents
काला मास्क पहने दिखा आतंकी उमरकिसकी थी यह कार?मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-1 पर हुआ धमाकाफिदायीन स्टाइल हमला माना जा रहा हैतकनीकी जांच और खुफिया इनपुट्स पर फोकसघायल एलएनजेपी में भर्ती

काला मास्क पहने दिखा आतंकी उमर

सीसीटीवी फुटेज में एक सफेद रंग की हुंडई I-20 कार भीड़ के बीच से गुजरती दिखाई दे रही है। वीडियो में कार के अंदर एक व्यक्ति ड्राइविंग सीट पर बैठा है, जिसके चेहरे पर काला मास्क है। जांच एजेंसियों के अनुसार यह व्यक्ति संदिग्ध आतंकी डॉ. मोहम्मद उमर है, जो ब्लास्ट का मुख्य आरोपी माना जा रहा है।

फोटो AI से कन्वर्ट की गई है—-

इस फुटेज को जांच एजेंसियों ने जब्त कर लिया है और अब इसे फेस-रिकग्निशन तकनीक और अन्य निगरानी फुटेज से मिलान किया जा रहा है। एनआईए और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस फुटेज को अहम सुराग के रूप में देख रही हैं।

किसकी थी यह कार?

जांच में सामने आया है कि जिस हुंडई I-20 कार में धमाका हुआ, वह मूल रूप से मोहम्मद सलमान नाम के व्यक्ति की थी। सलमान ने यह कार नदीम को बेची थी, जिसके बाद यह गाड़ी फरीदाबाद के एक यूज्ड कार शोरूम रॉयल कार ज़ोन को दी गई थी। बाद में यह कार तारिक नामक व्यक्ति ने खरीदी, जिसने इसे आगे डॉ. उमर को सौंप दिया।

इस लेन-देन की पूरी चेन की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमाके के लिए इस्तेमाल की गई कार कैसे आतंकी नेटवर्क के हाथों में पहुंची।

मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-1 पर हुआ धमाका

सोमवार शाम करीब 6:52 बजे, लाल क़िला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास यह धमाका हुआ। चश्मदीदों के अनुसार, उस समय वहां भारी भीड़ थी। जैसे ही धमाका हुआ, आसपास की गाड़ियों में आग लग गई और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज़ इतनी ज़ोरदार थी कि आसपास की स्ट्रीट लाइटें बंद हो गईं और आग की लपटें कई फीट तक उठीं।

एनडीआरएफ, फॉरेंसिक टीम और दिल्ली पुलिस की बम निरोधक इकाई ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में पता चला है कि कार में हाई-इंटेंसिटी विस्फोटक भरे हुए थे।

फिदायीन स्टाइल हमला माना जा रहा है

सूत्रों के मुताबिक, यह धमाका फिदायीन-स्टाइल ऑपरेशन की तरह लगता है। जांच में शामिल अधिकारियों का कहना है कि आतंकी ने कार को जानबूझकर भीड़भाड़ वाले इलाके में पार्क किया और टाइमर से विस्फोट कराया।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना का कनेक्शन हाल ही में फरीदाबाद में पकड़े गए आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा हो सकता है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या उमर उसी नेटवर्क का हिस्सा था।

तकनीकी जांच और खुफिया इनपुट्स पर फोकस

जांच एजेंसियां अब कार के रजिस्ट्रेशन, विस्फोटक की प्रकृति और संदिग्ध की पहचान के लिए तकनीकी और मानवीय खुफिया इनपुट पर काम कर रही हैं।

घायल एलएनजेपी में भर्ती

धमाके में घायल लोगों को एलएनजेपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया और दिल्ली पुलिस आयुक्त से जांच की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

सरकार ने एनआईए को जांच सौंपने के संकेत दिए हैं। वहीं सुरक्षा एजेंसियों ने राजधानी के सभी प्रमुख इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

तकनीकी जांच और खुफिया इनपुट्स पर फोकस

जांच एजेंसियां अब कार के रजिस्ट्रेशन, विस्फोटक की प्रकृति और संदिग्ध की पहचान के लिए तकनीकी और मानवीय खुफिया इनपुट पर काम कर रही हैं।

डिजिटल फोरेंसिक टीम सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन डेटा और सोशल मीडिया अकाउंट्स का मिलान कर रही है। साथ ही दिल्ली के बॉर्डर इलाकों, खासकर फरीदाबाद, गाज़ियाबाद और नोएडा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

दिल्ली का यह धमाका एक बार फिर से राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ा अलर्ट है। जिस तरह से आतंकी नेटवर्क ने पुराने मॉड्यूल के ज़रिए कार तक पहुंच बनाई, उससे स्पष्ट है कि स्लीपर सेल फिर सक्रिय हो रहे हैं। अब सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा काला मास्क पहने आतंकी डॉ. उमर जांच का सबसे अहम सुराग बन चुका है।

You Might Also Like

Harish Rawat Statement: अंकिता भंडारी केस में सीबीआई जांच ढकोसला, VIP को बचाने की कोशिश, इंडिया गठबंधन

CM Nitish Kumar: अगले 5 साल में 1 करोड़ नौकरी-रोजगार का लक्ष्य, सीएम का ऐलान

Pushkar Singh Dhami: टैरिफ घटा तो गूंजा हरिद्वार! बाबा रामदेव बोले, ये उपहार नहीं, भारत की बढ़ती ताकत

Yogi Adityanath: पौड़ी गढ़वाल लौटेंगे सीएम योगी, पैतृक गांव पंचूर में भावनात्मक दौरे की तैयारी तेज

India Russia oil imports: क्या भारत रूस से कच्चा तेल आयात पूरी तरह कम कर सकता है

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
TAGGED:Delhi Blast 2025Delhi Red Fort Blast CCTV Doctor UmarDoctor Umarindia tv today live newsRed FortTerror Moduletv todat bharat big newstv today bharat live hindi newstv today bharat live newstv today news
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

INDIA alliance leaders press conference on Ankita Bhandari CBI investigation in Dehradun
Uttarakhand

Harish Rawat Statement: अंकिता भंडारी केस में सीबीआई जांच ढकोसला, VIP को बचाने की कोशिश, इंडिया गठबंधन

फ़रवरी 5, 2026
Bihar CM Nitish Kumar addressing Bihar Assembly during budget session
बिहारराज्य-शहर

CM Nitish Kumar: अगले 5 साल में 1 करोड़ नौकरी-रोजगार का लक्ष्य, सीएम का ऐलान

फ़रवरी 5, 2026
CM Pushkar Singh Dhami and Baba Ramdev reacting to India US trade deal in Haridwar event
Uttarakhand

Pushkar Singh Dhami: टैरिफ घटा तो गूंजा हरिद्वार! बाबा रामदेव बोले, ये उपहार नहीं, भारत की बढ़ती ताकत

फ़रवरी 5, 2026
UP CM Yogi Adityanath likely visit to ancestral village Panchur in Pauri Garhwal and Chamkotkhal Inter College program
Uttarakhand

Yogi Adityanath: पौड़ी गढ़वाल लौटेंगे सीएम योगी, पैतृक गांव पंचूर में भावनात्मक दौरे की तैयारी तेज

फ़रवरी 5, 2026
India Russia Oil Imports: India Russia oil imports and global crude supply chain illustration
National

India Russia oil imports: क्या भारत रूस से कच्चा तेल आयात पूरी तरह कम कर सकता है

फ़रवरी 5, 2026
Jamrani Multipurpose Dam Project: नैनीताल में गोला नदी पर निर्माणाधीन जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना का निरीक्षण
Uttarakhand

Jamrani Multipurpose: नैनीताल में जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा, समयसीमा पर जोर

फ़रवरी 5, 2026

TVTodayBharat एक डिजिटल-फर्स्ट हिंदी समाचार मंच है, जहाँ हम ताज़ा खबरें, राष्ट्रीय व राज्यीय अपडेट, खेल, मनोरंजन, टेक, हेल्थ, एजुकेशन और लाइफ़स्टाइल जैसी श्रेणियों में तेज़, सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग पेश करते हैं। हमारा उद्देश्य सरल भाषा में भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना, हर खबर के संदर्भ और तथ्य स्पष्ट करना, और ज़रूरत पड़ने पर समय पर सुधार प्रकाशित करना है। हम सनसनी से दूर रहते हुए प्रमाणित स्रोतों, डेटा और ग्राउंड इनपुट पर आधारित पत्रकारिता करते हैं, ताकि आप एक ही जगह पर विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण, फोटो-वीडियो और वेब स्टोरीज़ पा सकें।

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat एक डिजिटल-फर्स्ट हिंदी समाचार मंच है, जहाँ हम ताज़ा खबरें, राष्ट्रीय व राज्यीय अपडेट, खेल, मनोरंजन, टेक, हेल्थ, एजुकेशन और लाइफ़स्टाइल जैसी श्रेणियों में तेज़, सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग पेश करते हैं। हमारा उद्देश्य सरल भाषा में भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना, हर खबर के संदर्भ और तथ्य स्पष्ट करना, और ज़रूरत पड़ने पर समय पर सुधार प्रकाशित करना है। हम सनसनी से दूर रहते हुए प्रमाणित स्रोतों, डेटा और ग्राउंड इनपुट पर आधारित पत्रकारिता करते हैं, ताकि आप एक ही जगह पर विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण, फोटो-वीडियो और वेब स्टोरीज़ पा सकें।

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?