Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • ब्लॉग
    • एक्सप्लेनेर
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Reading: 2nd Test: कुंबले बोले भारत की बल्लेबाजी बेहद कमजोर, धैर्य और टेस्ट मानसिकता गायब
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • ब्लॉग
    • एक्सप्लेनेर
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Follow US

Home - 2nd Test: कुंबले बोले भारत की बल्लेबाजी बेहद कमजोर, धैर्य और टेस्ट मानसिकता गायब

khelNational

2nd Test: कुंबले बोले भारत की बल्लेबाजी बेहद कमजोर, धैर्य और टेस्ट मानसिकता गायब

तेज़ रन की जल्दी में भारत भूल गया टेस्ट क्रिकेट का मूल मंत्र

KARTIK SHARMA
Last updated: नवम्बर 24, 2025 2:15 अपराह्न
KARTIK SHARMA - Sub Editor Published नवम्बर 24, 2025
Share
Anil Kumble commenting on India’s poor batting performance
कुंबले की तीखी टिप्पणी: भारत की बल्लेबाज़ी में ना धैर्य दिखा, ना टेस्ट क्रिकेट का जज़्बारिपोर्ट: स्पोर्ट्स डेस्क, TV TODAY Bharat
SHARE
Highlights
  • कुंबले की सख्त समीक्षा बल्लेबाज़ों पर सवाल
  • 95/1 से 122/7 ढह गया भारतीय टॉप ऑर्डर
  • मार्को जानसन का कहर 6 विकेट और लगातार दबाव
  • सुंदर–कुलदीप ने दिखाया जज्बा बाकी बल्लेबाज़ असफल
  • दक्षिण अफ्रीका का दबदबा भारत के लिए चुनौती भारी

India batting Kumble criticism: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट में भारत की पहली पारी का प्रदर्शन क्रिकेट विशेषज्ञों और प्रशंसकों दोनों के लिए निराशाजनक रहा। पूर्व भारतीय कप्तान और महान स्पिनर अनिल कुंबले ने भारतीय बल्लेबाज़ों की मानसिकता और रवैये पर गंभीर सवाल उठाए। उनका कहना है कि भारतीय बल्लेबाजों में न तो टेस्ट क्रिकेट के अनुरूप धैर्य दिखा और न ही विपक्षी गेंदबाज़ों के सामने जुझारूपन।

Contents
तेज़ शुरुआत के बाद ध्वस्त टॉप ऑर्डरमार्को जानसन का घातक स्पेलनीचे के क्रम की लड़ाई, सुंदर और कुलदीप की साझेदारीदक्षिण अफ्रीका की रणनीति और दबदबा

READ MORE:  महिला क्रिकेट ने इतिहास रचा… और अब शुरुआत है एक नए सफ़र की, तानुजा कंवर का बड़ा बयान

भारत पहली पारी में सिर्फ 201 रन बनाकर ढेर हो गया, जबकि दक्षिण अफ्रीका पहले ही 314 रन की मजबूत बढ़त बना चुकी थी। इस मंच पर कुंबले ने कहा कि भारत की बल्लेबाज़ी बेहद कमजोर और अव्यवस्थित रही। उनके शब्दों में, ‘भारत की बल्लेबाज़ी काफी खराब रही। टेस्ट मैच में जो धैर्य और मानसिक दृढ़ता चाहिए, वह नज़र नहीं आई। बल्लेबाज ऐसे खेल रहे थे मानो जल्द से जल्द रन बना लेने हों, जबकि टेस्ट क्रिकेट में बड़े स्कोर धीरे-धीरे और सत्र दर सत्र जमा किए जाते हैं।‘

READ MORE: ऐसा क्या हुआ कि Sachin Tendulkar परिवार सहित नागपुर नागपुर में फैंस ने रोका, वीडियो हुआ वायरल

उन्होंने यह बात भी रेखांकित की कि जब दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज़, ख़ासकर मार्को जानसन, उछाल और गति के संयोजन से कठिन स्पेल डाल रहे थे, तब भारतीय बल्लेबाजों ने उन ओवरों को निकालने का प्रयास ही नहीं किया।

तेज़ शुरुआत के बाद ध्वस्त टॉप ऑर्डर

भारत की शुरुआत कुछ हद तक संतोषजनक रही थी। टीम ने 95/1 तक स्थिति संभाली हुई थी, लेकिन इसके बाद मानो विकेटों की झड़ी लग गई। कुछ ही ओवरों में भारत की स्थिति 122/7 हो गई। कुंबले के अनुसार, ‘यशस्वी और राहुल के आउट होने के बाद शॉट चयन लापरवाह हो गया। बल्लेबाज न तो गेंद को समझ रहे थे और न ही परिस्थिति के अनुरूप अपनी रणनीति बदल रहे थे।‘ उन्होंने खासतौर पर साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल औरऋषभ पंत की लगातार गिरती विकेटों को ‘ब्रेन फेड’ करार दिया।

READ MORE: जिम्बाब्वे–नामीबिया में होने वाला युवा क्रिकेट का सबसे ग्लैमरस मुकाबला

मार्को जानसन का घातक स्पेल

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ मार्को जानसन ने 6 विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाज़ी की कमज़ोरी पूरी तरह उजागर कर दी। कुंबले बोले ‘जानसन ने उत्कृष्ट लंबाई पर गेंदबाज़ी की। उनकी बाउंसर गेंदों के सामने भारतीय बल्लेबाज़ों में न गेंद छोड़ने का संयम दिखा और न ही साहस। टेस्ट क्रिकेट में तेज और उछालभरी गेंदों को झेलना बल्लेबाज़ी का अहम हिस्सा होता है। लेकिन भारत की टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ी इसमें असफल रही।

नीचे के क्रम की लड़ाई, सुंदर और कुलदीप की साझेदारी

चौंकाने वाली बात यह रही कि जहां शीर्ष क्रम के लाजवाब बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए, वहीं वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव ने 72 रन की साझेदारी कर यह दिखा दिया कि धैर्य और तकनीक साथ हो तो रन बनाना संभव है। कुंबले ने भी इस साझेदारी की प्रशंसा करते कहा, ‘नीचले क्रम ने वह जज्बा दिखाया जिसकी उम्मीद उपरी क्रम से थी। अगर टॉप ऑर्डर ने इसी मानसिकता से खेला होता, तो भारत की स्थिति इतनी खराब नहीं होती।‘

READ MORE: स्पोर्ट्स मंत्रालय ने लॉन्च किया ‘Asmita’ सोशल मीडिया हैंडल, मनु भाकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही बड़ी बात

दक्षिण अफ्रीका की रणनीति और दबदबा

कुंबले ने दक्षिण अफ्रीका की रणनीति को भी सराहा, ‘साउथ अफ्रीका की टीम बेहद अनुशासित रही। मुथुसामी का चयन भी सही साबित हुआ स्पिनर होकर भी उन्होंने शतक जड़ा, जिससे मैच का रुख पलट गया। दक्षिण अफ्रीका पहले ही तीन दिनों तक मैच पर हावी रही, और दो दिन शेष रहते हुए 325 रन की बढ़त से वे प्रभावी स्थिति में हैं। भारत के सामने यह टेस्ट मैच अब लड़ाई से ज्यादा सम्मान बचाने की चुनौती बन चुका है। कुंबले ने अपने बयान में साफ कहा कि टेस्ट क्रिकेट में धैर्य, सम्मान और परिस्थिति की समझ बुनियादी आधार हैं, और भारत उन्हीं में विफल रहा।

Follow Us: YouTube| Tv today Bharat Live | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat|  X  | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram

You Might Also Like

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म ने 3 दिन में 300 करोड़ पार कर रचा इतिहास

Himachal Financial Crisis: सैलरी कटौती का बड़ा फैसला, CM सुक्खू ने 6 महीने के लिए उठाया सख्त कदम

Trump Iran Warning: 48 घंटे का अल्टीमेटम, होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला तो पावर प्लांट्स पर हमले की धमकी

Mathura Road Accident: फरसा वाले बाबा की मौत के बाद बवाल, ड्राइवर की भी गई जान, 13 गिरफ्तार, प्रशासन सख्त

CM Dhami Leadership: ‘धाकड़’ से ‘धुरंधर’ तक… राजनाथ सिंह ने 2027 चुनाव में सिक्सर का किया दावा

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
TAGGED:AnilKumbleBarsapara Cricket StadiumBharat tv liveGuwahatiindia tv today live newsINDvsSAMarcoJansenTeamIndiaTestCricketToday Big Breakingtoday political news headlines in hinditv todat bharat big newstv today bharat live breakingtv today bharat live hindi newstv today bharat live newstv today newsWatch Live TV
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Dhurandhar 2 Box Office
Entertainment

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म ने 3 दिन में 300 करोड़ पार कर रचा इतिहास

मार्च 22, 2026
Himachal Financial Crisis
HIMACHAL

Himachal Financial Crisis: सैलरी कटौती का बड़ा फैसला, CM सुक्खू ने 6 महीने के लिए उठाया सख्त कदम

मार्च 22, 2026
Trump Iran Warning
International

Trump Iran Warning: 48 घंटे का अल्टीमेटम, होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला तो पावर प्लांट्स पर हमले की धमकी

मार्च 22, 2026
Mathura Road Accident
Uttar Pradesh

Mathura Road Accident: फरसा वाले बाबा की मौत के बाद बवाल, ड्राइवर की भी गई जान, 13 गिरफ्तार, प्रशासन सख्त

मार्च 22, 2026
CM Dhami Leadership
NationalUttarakhand

CM Dhami Leadership: ‘धाकड़’ से ‘धुरंधर’ तक… राजनाथ सिंह ने 2027 चुनाव में सिक्सर का किया दावा

मार्च 21, 2026
UP Mission 2027
Uttar Pradesh

UP Mission 2027: कैबिनेट विस्तार और नियुक्तियों के जरिए बीजेपी की बड़ी चुनावी तैयारी

मार्च 21, 2026

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?