Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • ब्लॉग
    • एक्सप्लेनेर
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Reading: India data centre revenue growth FY28: भारत के डेटा सेंटर ऑपरेटर्स की आय में जबरदस्त उछाल, FY28 तक 22% वार्षिक वृद्धि का अनुमान
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • ब्लॉग
    • एक्सप्लेनेर
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Follow US

Home - India data centre revenue growth FY28: भारत के डेटा सेंटर ऑपरेटर्स की आय में जबरदस्त उछाल, FY28 तक 22% वार्षिक वृद्धि का अनुमान

TechnologyNational

India data centre revenue growth FY28: भारत के डेटा सेंटर ऑपरेटर्स की आय में जबरदस्त उछाल, FY28 तक 22% वार्षिक वृद्धि का अनुमान

भारत बन रहा है ग्लोबल डेटा पॉवरहाउस

KARTIK SHARMA
Last updated: नवम्बर 25, 2025 11:19 पूर्वाह्न
KARTIK SHARMA - Sub Editor Published नवम्बर 25, 2025
Share
भारत के डेटा सेंटर उद्योग की वृद्धि को दर्शाता डिजिटल सर्वर रैक, CRISIL रिपोर्ट FY28 अनुमान
FY28 तक भारत के डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर में ₹20,000 करोड़ का रेवेन्यू अनुमान“TV Today Bharat बिज़नेस डेस्क विश्लेषण”
SHARE
Highlights
  • भारत बन रहा है ग्लोबल डेटा पॉवरहाउस
  • डेटा इज द न्यू ऑयल, और भारत इसका नया रिफाइनरी
  • डिजिटल इंडिया का इंजन, डेटा सेंटर ग्रोथ
  • क्लाउड, AI, 5G , सब मिलकर बढ़ा रहे भारत का डेटा साम्राज्य
  • FY28 तक 20,000 करोड़, डेटा अर्थव्यवस्था का बड़ा विस्फोट

India data centre revenue growth FY28: भारत में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा-ड्रिवन सेवाओं की तेजी से बढ़ती मांग ने डेटा सेंटर उद्योग को अगले कुछ वर्षों में अभूतपूर्व विस्तार की ओर धकेल दिया है। CRISIL रेटिंग्स की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, देश में डेटा सेंटर ऑपरेटर्स की वार्षिक आय FY2028 तक बढ़कर 20,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी, जो 20–22 प्रतिशत की मजबूत वार्षिक वृद्धि को दर्शाती है। यह ट्रेंड न केवल तकनीकी बदलावों का परिणाम है, बल्कि भारत के डिजिटल इकोसिस्टम की गहराई और विस्तार का भी प्रमाण है।

READ MORE: AI caree: एआई के सहारे करियर दिशा और परेशानियों का समाधान खोज रहे कर्मचारी

डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और डेटा खपत में उछाल

रिपोर्ट बताती है कि भारत में डिजिटल तकनीकों का प्रसार चाहे वह एंटरप्राइज़-क्लाउड माइग्रेशन हो, ई-कॉमर्स का विस्तार, बैंकिंग और फाइनेंस का डिजिटलीकरण हो, या रिटेल उपभोक्ताओं की स्ट्रीमिंग-आधारित डेटा खपत इन सभी ने डेटा सेंटर क्षमता की मांग को लगातार बढ़ाया है। आज भारत में प्रति व्यक्ति डेटा खपत दुनिया में सबसे अधिक मानी जा रही है। 5G नेटवर्क रोलआउट, हाई-स्पीड इंटरनेट और OTT प्लेटफ़ॉर्म का विस्तार इस मांग को और ज्यादा मजबूत बना रहा है।

क्षमता में दोगुनी वृद्धि, 2028 तक 2.5GW तक पहुंचने का अनुमान

इस मांग को पूरा करने के लिए डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी निवेश की आवश्यकता होगी। अनुमान है कि मार्च 2028 तक उद्योग की वर्तमान क्षमता दोगुनी होकर 2.3–2.5 गीगावाट तक पहुंच जाएगी यह संकेत है कि भारत वैश्विक स्तर पर डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कैपिटल के रूप में उभर रहा है।

READ MORE: क्लाउड सीडिंग कोई जादू नहीं… AAP के हमले के बीच क्यों ले रही BJP राहत की सांस?

CRISIL रेटिंग्स के निदेशक आनंद कुलकर्णी के अनुसार, FY2026–2028 के दौरान लगभग 1.1–1.3 GW की अतिरिक्त क्षमता कमीशन की जाएगी, जिसका 90, 95% उपयोग सुनिश्चित रहने की उम्मीद है। यह पिछले तीन वित्तीय वर्षों के उपयोग-स्तर के समान है, जो बाज़ार की मजबूती और मांग की निरंतरता को दर्शाता है।

हाइपरस्केलर्स का बढ़ता प्रभुत्व

एक महत्वपूर्ण ट्रेंड यह है कि उद्योग की आय संरचना में हाइपर-स्केल ग्राहकों का हिस्सा लगातार बढ़ रहा है। अमेज़न वेब सर्विसेज़ (AWS), गूगल क्लाउड, माइक्रोसॉफ्ट Azure जैसे हाइपरस्केल प्लेयर्स न केवल दीर्घकालीन अनुबंध करते हैं, बल्कि कैपेसिटी उपयोग और वित्तीय स्थिरता भी सुनिश्चित करते हैं। हाइपरस्केलर्स द्वारा की जाने वाली लॉन्ग-टर्म रिसोर्स लॉकिंग डेटा सेंटर ऑपरेटर्स को स्थिर कैश फ्लो और मजबूत राजस्व दृश्यता प्रदान करती है।

READ MORE:  एप्पल ने लॉन्च किया iPhone Air और iPhone 17 सीरीज़, जानिए कीमत, फीचर्स और खासियतें

कर्ज-आधारित कैपेक्स लेकिन संतुलित लीवरेज

उद्योग FY2026–2028 के दौरान 55,000–65,000 करोड़ रुपये का कैपेक्स करेगा। यह पूंजीगत निवेश मुख्यत: डेब्ट-फंडेड होगा, लेकिन चिंता की बात नहीं क्योंकि EBITDA ग्रोथ के चलते उद्योग का लीवरेज 4.6-4.7 गुना के बीच स्थिर रहने की उम्मीद है। CRISIL के एसोसिएट डायरेक्टर नितिन बंसल के अनुसार, स्थिर कैशफ्लो और मजबूत ग्राहक लॉक-इन बिजनेस की फाइनेंशियल प्रोफाइल को सुरक्षित रखेंगे।

READ MORE: ट्रंप के टैरिफ से कालीन नगरी पर गहरा संकट, भदोही के बुनकरों की टूटी कमर

भारत वैश्विक डेटा हब बनने की दिशा में

आज भारत की डेटा सेंटर डेंसिटी मात्र 65MW प्रति एक्साबाइट है जो वैश्विक स्तर पर बेहद कम मानी जाती है। यह निवेशकों को संकेत देती है कि यहाँ विशाल विस्तार की गुंजाइश है।

इसके साथ ही,

•     सरकार की डेटा लोकलाइजेशन नीतियां

•     ONDC-जैसी डिजिटल पॉलिसी पहलें

•     स्टार्ट-अप इकोसिस्टम का विस्तार

•     AI और मशीन-लर्निंग का उदय

ये सभी कारक मिलकर भारत को डिजिटल डेटा प्रोसेसिंग और स्टोरेज के केंद्र के रूप में स्थापित कर रहे हैं। तेजी से बदलते डिजिटल युग में डेटा सेंटर उद्योग भारत की आर्थिक संरचना का अभिन्न अंग बनने जा रहा है। FY2028 तक हर क्षेत्र बैंकिंग, टेलीकॉम, मनोरंजन, गेमिंग, ई-गवर्नेंस डेटा-आधारित मॉडलों पर निर्भर होगा। यह अनुमान कि भारत में डेटा सेंटर ऑपरेटर्स की आय 20–22 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी, इस बात का संकेत है कि यह उद्योग आने वाले वर्षों में भारत के डिजिटल-इकोनॉमी ग्रोथ इंजन की प्रमुख शक्ति बन चुका है।

Follow Us: YouTube| TV TODAY BHARAT LIVE | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat|  X  | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram

You Might Also Like

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म ने 3 दिन में 300 करोड़ पार कर रचा इतिहास

Himachal Financial Crisis: सैलरी कटौती का बड़ा फैसला, CM सुक्खू ने 6 महीने के लिए उठाया सख्त कदम

Trump Iran Warning: 48 घंटे का अल्टीमेटम, होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला तो पावर प्लांट्स पर हमले की धमकी

Mathura Road Accident: फरसा वाले बाबा की मौत के बाद बवाल, ड्राइवर की भी गई जान, 13 गिरफ्तार, प्रशासन सख्त

CM Dhami Leadership: ‘धाकड़’ से ‘धुरंधर’ तक… राजनाथ सिंह ने 2027 चुनाव में सिक्सर का किया दावा

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
TAGGED:Bharat tv liveCloudAI5GConvergenceCrisilRevenueOutlookDataInfraMomentumHyperscaleImpactindia tv today live newsIndiaDigitalCoretoday political news headlines in hinditv todat bharat big newstv today bharat live hindi newstv today bharat live newstv today newsWatch Live TV
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Dhurandhar 2 Box Office
Entertainment

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म ने 3 दिन में 300 करोड़ पार कर रचा इतिहास

मार्च 22, 2026
Himachal Financial Crisis
HIMACHAL

Himachal Financial Crisis: सैलरी कटौती का बड़ा फैसला, CM सुक्खू ने 6 महीने के लिए उठाया सख्त कदम

मार्च 22, 2026
Trump Iran Warning
International

Trump Iran Warning: 48 घंटे का अल्टीमेटम, होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला तो पावर प्लांट्स पर हमले की धमकी

मार्च 22, 2026
Mathura Road Accident
Uttar Pradesh

Mathura Road Accident: फरसा वाले बाबा की मौत के बाद बवाल, ड्राइवर की भी गई जान, 13 गिरफ्तार, प्रशासन सख्त

मार्च 22, 2026
CM Dhami Leadership
NationalUttarakhand

CM Dhami Leadership: ‘धाकड़’ से ‘धुरंधर’ तक… राजनाथ सिंह ने 2027 चुनाव में सिक्सर का किया दावा

मार्च 21, 2026
UP Mission 2027
Uttar Pradesh

UP Mission 2027: कैबिनेट विस्तार और नियुक्तियों के जरिए बीजेपी की बड़ी चुनावी तैयारी

मार्च 21, 2026

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?