Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • ब्लॉग
    • एक्सप्लेनेर
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Reading: PM Modi Putin Summit: PM मोदी ने पुतिन के लिए रखा प्राइवेट डिनर, जानिये क्या-क्या होगा अहम?
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • ब्लॉग
    • एक्सप्लेनेर
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Follow US

Home - PM Modi Putin Summit: PM मोदी ने पुतिन के लिए रखा प्राइवेट डिनर, जानिये क्या-क्या होगा अहम?

DiplomacyNationalPM MODI UPDATE

PM Modi Putin Summit: PM मोदी ने पुतिन के लिए रखा प्राइवेट डिनर, जानिये क्या-क्या होगा अहम?

भारत-रूस रिश्तों में नए अध्याय की शुरुआत, मोदी–पुतिन की मुलाकात से बढ़ी कूटनीतिक गर्माहट

KARTIK SHARMA
Last updated: दिसम्बर 4, 2025 5:22 अपराह्न
KARTIK SHARMA - Sub Editor Published दिसम्बर 5, 2025
Share
PM Modi welcomes President Vladimir Putin for a private dinner ahead of the India-Russia Summit in New Delhi
PM Modi hosts a private dinner for President Putin as India and Russia prepare for a pivotal strategic summit in New Delhi.Source: IANS / EDITED BY TV TODAY BHARAT
SHARE
Highlights
  • PM मोदी ने पुतिन के लिए रखा प्राइवेट डिनर: दोस्ती का अनोखा संदेश
  • एयरपोर्ट से पीएम निवास तक एक ही कार में सफर, बढ़ी कूटनीतिक नज़दीकी
  • India-Russia Summit से पहले रणनीतिक मुद्दों पर गहन बातचीत की तैयारी
  • 25 साल की रणनीतिक साझेदारी: भारत-रूस रिश्तों का नया पड़ाव
  • राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत से लेकर हैदराबाद हाउस की वार्ताओं तक पूरा कार्यक्रम

PM Modi Putin Summit 2025: भारत और रूस के रिश्ते एक बार फिर नई ऊंचाई छूने को तैयार हैं। PM Modi Putin Summit से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार रात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आधिकारिक आवास पर एक खास प्राइवेट डिनर का आयोजन किया। जैसे ही पुतिन दो दिवसीय राजकीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे, पीएम मोदी ने खुद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया जो दोनों देशों की समय-परीक्षित दोस्ती और मजबूतकूटनीतिक बंधन को दर्शाता है।

READ MORE: पुतिन की भारत यात्रा बदलते वैश्विक संतुलन में दोस्ती और कूटनीति का सबसे बड़ा भू-राजनीतिक संदेश

पूरे परिसर को भारत-रूस की दोस्ती के रंग में रंगा गया था। दोनों देशों के झंडे, खास लाइटिंग और पारंपरिक स्वागत ने माहौल को और भव्य बना दिया। एयरपोर्ट से पीएम मोदी और पुतिन एक ही कार में सवार होकर प्रधानमंत्री निवास पहुंचे जो उनकी आपसी केमिस्ट्री और भरोसे का अनूठा संदेश देता है।

भारत-रूस की मित्रता का प्रदर्शन | Narendra Modi Vladimir Putin Meeting

एयरपोर्ट पर पहुंचते ही दोनों नेता गर्मजोशी से गले मिले। स्वागत समारोह के दौरान हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम को भी उन्होंने साथ में बैठकर देखा और कलाकारों की प्रतिभा की प्रशंसा की। पीएम मोदी ने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा,

‘मेरे मित्र राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत कर बेहद प्रसन्न हूं। आज शाम और कल होने वाली हमारी बैठकों का इंतजार है। भारत-रूस की मित्रता समय-परीक्षित है और इसने हमारे लोगों को हमेशा लाभ पहुंचाया है।‘ PM का यह संदेश न केवल आगामी बैठकों की दिशा तय करता है, बल्कि दोनों देशों के बीच स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की गहराई भी दर्शाता है।

READ MORE:  99.83% Enumeration Forms वितरित, डिजिटाइजेशन 93.27% पर पहुंचा

इतिहास और भरोसे की मजबूत डोर

यह पहला मौका नहीं है जब दोनों नेता किसी निजी मुलाकात में शामिल हुए हों। जुलाई 2024 में राष्ट्रपति पुतिन ने भी मॉस्को स्थित अपने आधिकारिक निवास नोवो-ओगार्योवो में पीएम मोदी के लिए विशेष डिनर होस्ट किया था। यह सामरिक रिश्तों से परे, दो नेताओं की व्यक्तिगत समझ और मित्रता का प्रमाण है।

India-Russia Summit 2024–25 का महत्व

शुक्रवार को होने वाला 23वां India-Russia Annual Summit, रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ भी है। क्रेमलिन ने अपनी आधिकारिक बयान में कहा,

‘यह यात्रा अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसमें राजनीति, व्यापार, अर्थव्यवस्था, विज्ञान और तकनीक, संस्कृति और मानवीय मामलों सहित रूस-भारत विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के सभी पहलुओं पर चर्चा होगी।‘

दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग, ऊर्जा सहयोग, हेलीकॉप्टर निर्माण, परमाणु तकनीक और व्यापारिक समझौते समेत कई बड़े मुद्दों पर बातचीत होने की उम्मीद है।

READ MORE: पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों का अधूरा सफ़र, किस्मत, सत्ता या सैन्य छाया?, ऐतिहासिक पैटर्न, प्रधानमंत्री बनो, मगर सावधान!

शुक्रवार का अहम कार्यक्रम | India-Russia Summit

राष्ट्रपति पुतिन को शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत दिया जाएगा। इसके बाद

  • हैदराबाद हाउस में औपचारिक वार्ताएं
  • संयुक्त बयान जारी होगा
  • कई द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे
  • भारत-रूस व्यापार और रक्षा सहयोग पर नई घोषणाएं संभव हैं

इसके अलावा पुतिन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात करेंगे और राजघाट स्थित महात्मा गांधी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

भारत-रूस संबंध क्यों हैं इतने खास?

भारत और रूस के रिश्तों को दुनिया टाइम-टेस्टेड फ्रेंडशिप के नाम से जानती है।
कुछ बड़े कारण,

  • शीत युद्ध के समय से मजबूत रणनीतिक भरोसा
  • रक्षा क्षेत्र में दशकों पुराना सहयोग
  • तेल और ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ता व्यापार
  • अंतरिक्ष और परमाणु तकनीक में संयुक्त परियोजनाएँ
  • BRICS और SCO जैसे मंचों पर मजबूत साझेदारी

आज की दुनिया में बदलते भू-राजनीतिक माहौल में यह रिश्ता और भी अहम है। यही कारण है कि PM Modi Putin Summit पर न केवल भारत और रूस बल्कि दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं।

READ MORE:  12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 99.78% सूचीकरण फॉर्म वितरित

भारत-रूस साझेदारी में नया अध्याय

पुतिन का यह दौरा भारत-रूस के संबंधों में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। यह सिर्फ दो देशों के नेताओं की मुलाकात नहीं, बल्कि भविष्य की वैश्विक रणनीतिक समीकरणों को तय  करने वाली बैठक है। शुक्रवार को होने वाला  India-Russia Summit रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और तकनीक जैसे कई क्षेत्रों में नई दिशा देने की क्षमता रखता है। भारत और रूस की साझेदारी जितनी पुरानी है, उतनी ही आधुनिक भी। और इस मुलाकात ने दोनों देशों के बीच विश्वास की इस डोर को और मजबूत कर दिया है।

Follow Us: YouTube| Tv today Bharat Live | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat|  X  | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram

You Might Also Like

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म ने 3 दिन में 300 करोड़ पार कर रचा इतिहास

Himachal Financial Crisis: सैलरी कटौती का बड़ा फैसला, CM सुक्खू ने 6 महीने के लिए उठाया सख्त कदम

Trump Iran Warning: 48 घंटे का अल्टीमेटम, होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला तो पावर प्लांट्स पर हमले की धमकी

Mathura Road Accident: फरसा वाले बाबा की मौत के बाद बवाल, ड्राइवर की भी गई जान, 13 गिरफ्तार, प्रशासन सख्त

CM Dhami Leadership: ‘धाकड़’ से ‘धुरंधर’ तक… राजनाथ सिंह ने 2027 चुनाव में सिक्सर का किया दावा

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
TAGGED:Bharat tv liveIndia Russia Strategic PartnershipModi Putin Meeting 2024PM Modi Putin SummitToday Big Breakingtoday political news headlines in hinditv today bharat live breakingVladimir Putin India Visit
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Dhurandhar 2 Box Office
Entertainment

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म ने 3 दिन में 300 करोड़ पार कर रचा इतिहास

मार्च 22, 2026
Himachal Financial Crisis
HIMACHAL

Himachal Financial Crisis: सैलरी कटौती का बड़ा फैसला, CM सुक्खू ने 6 महीने के लिए उठाया सख्त कदम

मार्च 22, 2026
Trump Iran Warning
International

Trump Iran Warning: 48 घंटे का अल्टीमेटम, होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला तो पावर प्लांट्स पर हमले की धमकी

मार्च 22, 2026
Mathura Road Accident
Uttar Pradesh

Mathura Road Accident: फरसा वाले बाबा की मौत के बाद बवाल, ड्राइवर की भी गई जान, 13 गिरफ्तार, प्रशासन सख्त

मार्च 22, 2026
CM Dhami Leadership
NationalUttarakhand

CM Dhami Leadership: ‘धाकड़’ से ‘धुरंधर’ तक… राजनाथ सिंह ने 2027 चुनाव में सिक्सर का किया दावा

मार्च 21, 2026
UP Mission 2027
Uttar Pradesh

UP Mission 2027: कैबिनेट विस्तार और नियुक्तियों के जरिए बीजेपी की बड़ी चुनावी तैयारी

मार्च 21, 2026

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?