Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • आस्था
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
Reading: Tv Today Bharat Coverage: पद संभालते ही बिहार के गृह मंत्री का अपराधियों को सीधा संदेश, ‘जहां कोर्ट का आदेश होगा, वहां बुलडोज़र चलेगा’
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • आस्था
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
Follow US

Home - Tv Today Bharat Coverage: पद संभालते ही बिहार के गृह मंत्री का अपराधियों को सीधा संदेश, ‘जहां कोर्ट का आदेश होगा, वहां बुलडोज़र चलेगा’

Rajya

Tv Today Bharat Coverage: पद संभालते ही बिहार के गृह मंत्री का अपराधियों को सीधा संदेश, ‘जहां कोर्ट का आदेश होगा, वहां बुलडोज़र चलेगा’

सम्राट चौधरी का सख्त संदेश, अब बिहार में सिर्फ कानून की चलेगी.

Last updated: नवम्बर 26, 2025 9:46 पूर्वाह्न
KARTIK SHARMA - Sub Editor Published नवम्बर 26, 2025
Share
Samrat Choudhary addressing media after taking charge as Bihar Home Minister, announcing bulldozer action, Anti-Romeo Squad, and strict law enforcement.
एंटी-रोमियो स्क्वायड से बेटियों की सुरक्षा पर फोकस।Edited by: TV TODAY BHARAT TEAM
SHARE
Highlights
  • बिहार में अपराधियों पर चढ़ा बुलडोज़र का डर।
  • एंटी-रोमियो स्क्वायड से लेकर सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तक, अब कानून का नया दौर।
  • जहां कोर्ट का आदेश, वहीं सरकार का बुलडोज़र।
  • अब बिहार में अपराध नहीं, कानून बोलेगा।
  • अब बिहार में सिर्फ कानून की चलेगी.

Samrat Choudhary Bulldozer Action Bihar: बिहार की नई सरकार के गठन के साथ ही गृह मंत्री के रूप में सम्राट चौधरी की एंट्री हुई, और एंट्री के साथ ही संदेश भी साफ: बिहार में अपराधियों के अच्छे दिन खत्म और कानून का राज और कड़ा होने जा रहा है। पद संभालते ही उन्होंने जो बातें कहीं, वे केवल बयान नहीं, बल्कि सीधे-सीधे कार्रवाई का रोडमैप हैं। सम्राट चौधरी ने साफ कहा कि पिछले वर्षों में नीतीश कुमार ने लॉ-एंड-ऑर्डर पर काम किया है, लेकिन अब इसे और भी ज्यादा प्रभावी, सख्त और आधुनिक तकनीक के साथ लागू किया जाएगा। उन्होंने ज़ोर देकर कहा, हम बिहार को सुरक्षित बनाएंगे, और इसके लिए हम किसी भी स्तर पर कोई समझौता नहीं करेंगे।

READ MORE: नितीश कुमार की नई टीम पुराने चेहरों की वापसी, सत्ता संतुलन का नया समीकरण

पहला बड़ा कदम स्कूल-कॉलेज के पास एंटी-रोमियो स्क्वायड

उन्होंने घोषणा की कि बिहार में जल्द ही एंटी-रोमियो स्क्वायड तैनात होगा, खासकर स्कूल और कॉलेज परिसरों के आसपास। लक्ष्य बेहद स्पष्ट है, बिहार की बेटियों को सुरक्षित परिवेश देना और किसी भी तरह की छेड़खानी या उत्पीड़न को जड़ से खत्म करना। यह कदम उत्तर भारत के कई राज्यों में पहले सफल रहा है, और अब बिहार भी इस मॉडल को अपनाने जा रहा है।

READ MORE: बदल रही है रामनगरी, अयोध्या की GDP में महा-उछाल…राज्य में अब शानदार हिस्सेदारी

सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा ‘बख्शा नहीं जाएगा’

सम्राट चौधरी का अगला संदेश उन keyboard warriors के नाम है जो सोशल मीडिया को अभद्रता और धमकियों का मंच बना लेते हैं। उन्होंने दो-टूक कहा, किसी को गाली दोगे, बदनाम करोगे, धमकी दोगे तो कानून की गाज सीधा उस पर गिरेगी।  यह बयान आधुनिक डिजिटल समाज में कानून के विस्तार का संकेत है, न केवल सड़क पर, बल्कि इंटरनेट पर भी सभ्य आचरण अनिवार्य होगा।

जेल की सुरक्षा और अनुशासन अब डॉक्टर ही तय करेगा भोजन

उन्होंने कहा कि बिहार की जेलों को सख्त निगरानी में रखा जाएगा। जेल के अंदर भ्रष्टाचार, अवैध चैनल और बाहरी भोजन जैसी सुविधाओं पर रोक लगाने के लिए अब डॉक्टर की अनुमति अनिवार्य होगी। यानी कौन क्या खाएगा, कब खाएगा, और बाहर से क्या जाएगा ये सब मेडिकल निगरानी में आएगा। ये सीधे-सीधे उन प्रभावशाली बंदियों को टारगेट करता है जो जेल के भीतर भी ‘स्पेशल ट्रीटमेंट’ लेते रहे हैं।

READ MORE: पटना में बीजेपी विधायक दल की बैठक, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा फिर बने बिहार के डिप्टी सीएम

सबसे कड़ा संदेश ‘जहां कोर्ट का आदेश होगा, वहां बुलडोज़र चलेगा’

यह बयान सामान्य नहीं है। यह प्रशासनिक दृढ़ता का प्रतीक है। यानि अवैध कब्जा, माफियाओं की संपत्ति, या संगठित अपराध के ठिकाने यदि कोर्ट ने अनुमति दी तो बुलडोज़र न रुकेगा, न झुकेगा।

नया बिहार कानून के साथ समझौता नहीं

सम्राट चौधरी का यह घोषणापत्र केवल राजनीतिक संवाद नहीं एक व्यवहारिक और कठोर सुरक्षा-नीति मॉडल है। बिहार लंबे समय तक अपराध-राज, जातीय-गठजोड़ और राजनीतिक हिंसा की छवि से जूझता रहा है। लेकिन यह नए दौर का संकेत है जहां राज्य का संदेश स्पष्ट है,

कानून से ऊपर कोई नहीं।

गृह मंत्री के स्वर में आत्मविश्वास है और तुरंत कार्रवाई की झलक भी। बिहार का बदलाव अभी शुरू हुआ है और इस बदलाव की पहली दस्तक अपराधियों ने सुन ही ली होगी।

Follow Us: YouTube| TV TODAY BHARAT LIVE | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat|  X  | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram

You Might Also Like

Char Dham Yatra 2026: यात्रा से पहले GMVN को 2.5 करोड़ की एडवांस बुकिंग, सीजन को लेकर बढ़ी उम्मीदें

Sovereign AI: ‘सॉवरेन एआई’ के जरिए तकनीकी आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

Iran-US-Israel War: हमलों के बाद मुस्लिम देशों की चुप्पी, क्यों बढ़ी Iran की कूटनीतिक तन्हाई?

Karachi Violence: Ali Khamenei की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, Karachi में हिंसक प्रदर्शन, राजनयिक क्षेत्र के पास तनाव

CENTCOM: US-Iran War के बीच चर्चा में CENTCOM, किसने बनाई यह फोर्स, कहां है तैनाती और कैसे करती है काम?

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
TAGGED:AntiRomeoSquadBihar Law & Order UpdateBulldozerActionindia tv today live newsLawAndOrderSamrat Choudhary AnnouncementSamratChoudharytoday political news headlines in hinditv todat bharat big newstv today bharat live hindi newstv today bharat live newstv today newsWatch Live TV
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Char Dham Yatra 2026
Uttarakhand

Char Dham Yatra 2026: यात्रा से पहले GMVN को 2.5 करोड़ की एडवांस बुकिंग, सीजन को लेकर बढ़ी उम्मीदें

मार्च 1, 2026
Sovereign AI
Technology

Sovereign AI: ‘सॉवरेन एआई’ के जरिए तकनीकी आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

मार्च 1, 2026
Iran US Israel War
International

Iran-US-Israel War: हमलों के बाद मुस्लिम देशों की चुप्पी, क्यों बढ़ी Iran की कूटनीतिक तन्हाई?

मार्च 1, 2026
Karachi Violence
International

Karachi Violence: Ali Khamenei की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, Karachi में हिंसक प्रदर्शन, राजनयिक क्षेत्र के पास तनाव

मार्च 1, 2026
CENTCOM
International

CENTCOM: US-Iran War के बीच चर्चा में CENTCOM, किसने बनाई यह फोर्स, कहां है तैनाती और कैसे करती है काम?

मार्च 1, 2026
Ali Khamenei Death
International

Ali Khamenei Death: मौत की आधिकारिक पुष्टि, ईरान में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक, तेहरान से कर्बला तक उमड़ा जनसैलाब

मार्च 1, 2026

TVTodayBharat एक डिजिटल-फर्स्ट हिंदी समाचार मंच है, जहाँ हम ताज़ा खबरें, राष्ट्रीय व राज्यीय अपडेट, खेल, मनोरंजन, टेक, हेल्थ, एजुकेशन और लाइफ़स्टाइल जैसी श्रेणियों में तेज़, सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग पेश करते हैं। हमारा उद्देश्य सरल भाषा में भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना, हर खबर के संदर्भ और तथ्य स्पष्ट करना, और ज़रूरत पड़ने पर समय पर सुधार प्रकाशित करना है। हम सनसनी से दूर रहते हुए प्रमाणित स्रोतों, डेटा और ग्राउंड इनपुट पर आधारित पत्रकारिता करते हैं, ताकि आप एक ही जगह पर विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण, फोटो-वीडियो और वेब स्टोरीज़ पा सकें।

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat एक डिजिटल-फर्स्ट हिंदी समाचार मंच है, जहाँ हम ताज़ा खबरें, राष्ट्रीय व राज्यीय अपडेट, खेल, मनोरंजन, टेक, हेल्थ, एजुकेशन और लाइफ़स्टाइल जैसी श्रेणियों में तेज़, सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग पेश करते हैं। हमारा उद्देश्य सरल भाषा में भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना, हर खबर के संदर्भ और तथ्य स्पष्ट करना, और ज़रूरत पड़ने पर समय पर सुधार प्रकाशित करना है। हम सनसनी से दूर रहते हुए प्रमाणित स्रोतों, डेटा और ग्राउंड इनपुट पर आधारित पत्रकारिता करते हैं, ताकि आप एक ही जगह पर विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण, फोटो-वीडियो और वेब स्टोरीज़ पा सकें।

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?