Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • आस्था
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
Reading: Goa Night Club Fire Case: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड, थाईलैंड से भारत लाये गये मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • आस्था
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
Follow US

Home - Goa Night Club Fire Case: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड, थाईलैंड से भारत लाये गये मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स

Nationalक्राइम

Goa Night Club Fire Case: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड, थाईलैंड से भारत लाये गये मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स

**आग के बाद फरार, अब गिरफ्त की ओर, गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में लूथरा ब्रदर्स पर कसेगा शिकंजा**

Last updated: दिसम्बर 16, 2025 5:09 अपराह्न
KARTIK SHARMA - Sub Editor Published दिसम्बर 15, 2025
Share
Goa night club fire case main accused Luthra Brothers brought to India from Thailand by Goa Police
गोवा के अरपोरा स्थित बिर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में हुए भीषण अग्निकांड के मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड से भारत लाया जा रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर गोवा पुलिस उन्हें कस्टडी में लेकर ट्रांजिट रिमांड के बाद गोवा ले जाएगी।TEAM TV TODAY BHARAT
SHARE
Highlights
  • गोवा नाइट क्लब में भीषण आग, 25 लोगों की मौत
  • हादसे के बाद देश छोड़कर थाईलैंड भागे लूथरा ब्रदर्स
  • MakeMyTrip से टिकट बुक कर घंटों में विदेश रवाना हुए आरोपी
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर गोवा पुलिस लेगी कस्टडी, ट्रांजिट रिमांड की तैयारी
  • फायर सेफ्टी में लापरवाही पर जांच तेज, क्लब प्रबंधन पर गंभीर सवाल

Goa Night Club Fire Case: गोवा के नाइट क्लब अग्निकांड ने देशभर को झकझोर कर रख दिया है। 6 दिसंबर 2025 की देर रात उत्तर गोवा के अरपोरा गांव में स्थित ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब में लगी भीषण आग ने 25 जिंदगियां लील लीं और करीब 50 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब क्लब में बॉलीवुड थीम पर एक बड़ी पार्टी चल रही थी और सैकड़ों लोग मौजूद थे। तेज संगीत, लाइटिंग और भीड़ के बीच अचानक आग फैलने से अफरातफरी मच गई। चश्मदीदों के मुताबिक, कुछ ही मिनटों में पूरा क्लब धुएं और आग की लपटों में घिर गया, जिससे कई लोग बाहर निकल भी नहीं पाए।

READ MORE: मेसी के इवेंट में अव्यवस्था मामले पर बाजेपी सख्त, सुवेंदु अधिकारी ने कही बड़ी बात, ममता परेशान !

इस मामले में अब जांच का फोकस सीधे क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स पर आ गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आग लगने के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों भाई भारत छोड़कर थाईलैंड फरार हो गए थे। यही नहीं, उनके देश छोड़ने का पूरा घटनाक्रम जांच एजेंसियों के लिए बेहद चौंकाने वाला है। बताया जा रहा है कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद, जब फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें क्लब में लोगों को बचाने में जुटी थीं, उसी दौरान लूथरा भाइयों ने देश से बाहर जाने की योजना बना ली।

जांच में सामने आया है कि 6 दिसंबर की रात करीब 11:45 बजे के आसपास आग की सूचना मिली। इसके कुछ ही समय बाद लूथरा ब्रदर्स ने दिल्ली से थाईलैंड जाने की तैयारी शुरू कर दी। 7 दिसंबर की तड़के 1:17 बजे उन्होंने MakeMyTrip ऐप के जरिए थाईलैंड के फुकेत के लिए टिकट बुक किया। यह वही समय था, जब क्लब के भीतर आग पर काबू पाने और घायलों को निकालने की कोशिशें जारी थीं। सुबह करीब 3 बजे दोनों भाई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे और 5:30 बजे IndiGo की फ्लाइट 6E-1073 से फुकेत के लिए रवाना हो गए। यानी आग लगने के महज 6 से 8 घंटे के भीतर वे भारत से बाहर निकल चुके थे।

READ MORE: मेसी के कार्यक्रम में अव्यवस्था पर ममता बनर्जी की माफी, साल्ट लेक स्टेडियम हिंसा की जांच के आदेश

सूत्रों के मुताबिक, लूथरा भाइयों में से एक के पास ब्रिटेन का दीर्घकालिक वीजा भी था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने किसी पश्चिमी देश की बजाय थाईलैंड जाने का फैसला किया। माना जा रहा है कि दोनों भाई एक साथ रहकर हालात पर नजर रखना चाहते थे। यह भी जानकारी सामने आई है कि आग लगने से करीब चार दिन पहले ही दोनों भाई अपने परिवार के साथ दुबई से भारत लौटे थे। दुबई यात्रा और फिर अचानक थाईलैंड भागने के फैसले ने जांच एजेंसियों के शक को और गहरा कर दिया है।

गोवा पुलिस ने शुरुआत से ही इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ लापरवाही, सुरक्षा मानकों की अनदेखी और गैरकानूनी निर्माण जैसे कई आरोपों में केस दर्ज किया। प्राथमिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि नाइटक्लब में अग्नि सुरक्षा के जरूरी इंतजाम नहीं थे। फायर एनओसी, इमरजेंसी एग्जिट, फायर अलार्म और स्प्रिंकलर सिस्टम जैसे प्रावधान या तो अधूरे थे या ठीक से काम नहीं कर रहे थे। पार्टी के दौरान भीड़ तय क्षमता से कहीं ज्यादा थी, जिससे आपात स्थिति में लोगों के बाहर निकलने के रास्ते जाम हो गए।

READ MORE: ‘मैं लियोनेल मेसी से दिल से माफी मांगती हूं’, कोलकाता स्टेडियम में तोड़फोड़ के बाद ममता ने जांच समिति बनाई

अब ताजा जानकारी के मुताबिक, लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड से भारत लाया जा रहा है। उन्हें कल सुबह दिल्ली एयरपोर्ट लाया जाएगा, जहां गोवा पुलिस पहले से मौजूद रहेगी और दोनों को एयरपोर्ट से ही कस्टडी में ले लिया जाएगा। इसके बाद दिल्ली की एक अदालत में उन्हें पेश किया जाएगा, जहां गोवा पुलिस उनकी ट्रांजिट रिमांड मांगेगी। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद दोनों भाइयों को गोवा ले जाया जाएगा, जहां उनसे इस पूरे मामले में गहन पूछताछ की जाएगी।

इस अग्निकांड ने न सिर्फ गोवा बल्कि पूरे देश में नाइट क्लबों और बड़े आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर इतने बड़े स्तर पर नियमों की अनदेखी कैसे की गई और प्रशासन की निगरानी कहां चूक गई। पीड़ित परिवारों का कहना है कि यह महज हादसा नहीं, बल्कि सीधी आपराधिक लापरवाही का मामला है। उनका आरोप है कि अगर सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता और मालिक मौके पर मौजूद रहकर जिम्मेदारी निभाते, तो इतनी बड़ी त्रासदी टाली जा सकती थी।

READ MORE: भारत में सैटेलाइट इंटरनेट से डिजिटल इंडिया को नई रफ्तार, Starlink के साथ लास्ट माइल कनेक्टिविटी पर अहम चर्चा

इस मामले में सरकार और प्रशासन पर भी दबाव बढ़ता जा रहा है कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। लूथरा ब्रदर्स की गिरफ्तारी और भारत वापसी को इसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में जांच और पूछताछ से यह साफ होने की उम्मीद है कि आग कैसे लगी, सुरक्षा इंतजामों में कौन-कौन सी खामियां थीं और क्या इसमें किसी तरह की आपराधिक साजिश या जानबूझकर की गई लापरवाही शामिल थी। फिलहाल, पूरा देश इस बात पर नजर बनाए हुए है कि गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में न्याय कब और कैसे मिलता है।

Follow Us: YouTube| Tv today Bharat Live | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat|  X  | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram

You Might Also Like

Char Dham Yatra 2026: यात्रा से पहले GMVN को 2.5 करोड़ की एडवांस बुकिंग, सीजन को लेकर बढ़ी उम्मीदें

Sovereign AI: ‘सॉवरेन एआई’ के जरिए तकनीकी आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

Iran-US-Israel War: हमलों के बाद मुस्लिम देशों की चुप्पी, क्यों बढ़ी Iran की कूटनीतिक तन्हाई?

Karachi Violence: Ali Khamenei की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, Karachi में हिंसक प्रदर्शन, राजनयिक क्षेत्र के पास तनाव

CENTCOM: US-Iran War के बीच चर्चा में CENTCOM, किसने बनाई यह फोर्स, कहां है तैनाती और कैसे करती है काम?

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
TAGGED:Birch by Romeo LaneBreaking News GoaGoa Fire TragedyGoa Night Club FireLuthra Brotherstv todat bharat big newstv today bharat live hindi newstv today bharat live news
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Char Dham Yatra 2026
Uttarakhand

Char Dham Yatra 2026: यात्रा से पहले GMVN को 2.5 करोड़ की एडवांस बुकिंग, सीजन को लेकर बढ़ी उम्मीदें

मार्च 1, 2026
Sovereign AI
Technology

Sovereign AI: ‘सॉवरेन एआई’ के जरिए तकनीकी आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

मार्च 1, 2026
Iran US Israel War
International

Iran-US-Israel War: हमलों के बाद मुस्लिम देशों की चुप्पी, क्यों बढ़ी Iran की कूटनीतिक तन्हाई?

मार्च 1, 2026
Karachi Violence
International

Karachi Violence: Ali Khamenei की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, Karachi में हिंसक प्रदर्शन, राजनयिक क्षेत्र के पास तनाव

मार्च 1, 2026
CENTCOM
International

CENTCOM: US-Iran War के बीच चर्चा में CENTCOM, किसने बनाई यह फोर्स, कहां है तैनाती और कैसे करती है काम?

मार्च 1, 2026
Ali Khamenei Death
International

Ali Khamenei Death: मौत की आधिकारिक पुष्टि, ईरान में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक, तेहरान से कर्बला तक उमड़ा जनसैलाब

मार्च 1, 2026

TVTodayBharat एक डिजिटल-फर्स्ट हिंदी समाचार मंच है, जहाँ हम ताज़ा खबरें, राष्ट्रीय व राज्यीय अपडेट, खेल, मनोरंजन, टेक, हेल्थ, एजुकेशन और लाइफ़स्टाइल जैसी श्रेणियों में तेज़, सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग पेश करते हैं। हमारा उद्देश्य सरल भाषा में भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना, हर खबर के संदर्भ और तथ्य स्पष्ट करना, और ज़रूरत पड़ने पर समय पर सुधार प्रकाशित करना है। हम सनसनी से दूर रहते हुए प्रमाणित स्रोतों, डेटा और ग्राउंड इनपुट पर आधारित पत्रकारिता करते हैं, ताकि आप एक ही जगह पर विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण, फोटो-वीडियो और वेब स्टोरीज़ पा सकें।

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat एक डिजिटल-फर्स्ट हिंदी समाचार मंच है, जहाँ हम ताज़ा खबरें, राष्ट्रीय व राज्यीय अपडेट, खेल, मनोरंजन, टेक, हेल्थ, एजुकेशन और लाइफ़स्टाइल जैसी श्रेणियों में तेज़, सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग पेश करते हैं। हमारा उद्देश्य सरल भाषा में भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना, हर खबर के संदर्भ और तथ्य स्पष्ट करना, और ज़रूरत पड़ने पर समय पर सुधार प्रकाशित करना है। हम सनसनी से दूर रहते हुए प्रमाणित स्रोतों, डेटा और ग्राउंड इनपुट पर आधारित पत्रकारिता करते हैं, ताकि आप एक ही जगह पर विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण, फोटो-वीडियो और वेब स्टोरीज़ पा सकें।

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?