Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • आस्था
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
Reading: PM Modi South Africa Meeting: प्रधानमंत्री मोदी ने की दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के टेक उद्यमियों से मुलाकात, तकनीक, नवाचार और वैश्विक भूमिका पर हुआ संवाद
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • आस्था
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
Follow US

Home - PM Modi South Africa Meeting: प्रधानमंत्री मोदी ने की दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के टेक उद्यमियों से मुलाकात, तकनीक, नवाचार और वैश्विक भूमिका पर हुआ संवाद

NationalBusiness NewsDelhi

PM Modi South Africa Meeting: प्रधानमंत्री मोदी ने की दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के टेक उद्यमियों से मुलाकात, तकनीक, नवाचार और वैश्विक भूमिका पर हुआ संवाद

दक्षिण अफ्रीका में तकनीक और प्रवासी भारतीयों के संग नए भारत की वैश्विक पहचान

Last updated: नवम्बर 22, 2025 3:28 पूर्वाह्न
KARTIK SHARMA - Sub Editor Published नवम्बर 22, 2025
Share
PM Narendra Modi interacting with Indian-origin tech entrepreneurs during his South Africa visit for the G20 Summit in Johannesburg.
दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के टेक उद्यमियों से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने नवाचार, डिजिटल विकास और भारत–डायस्पोरा सहयोग को नई दिशा दी।Reported by TV Today Bharat Digital Team
SHARE
Highlights
  • जोहांसबर्ग में PM मोदी की टेक लीडर्स से अहम मुलाकात
  • स्वास्थ्य, कृषि और फिनटेक में भारतीय मूल के उद्यमियों की भूमिका
  • UPI मॉडल पर वैश्विक चर्चा और डिजिटल इंडिया का प्रभाव
  • कृषि नवाचार, क्वांटम टेक और खाद्य सुरक्षा पर गहन संवाद
  • G20 समिट से पहले सांस्कृतिक जुड़ाव और भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत

PM Modi South Africa Meeting: दक्षिण अफ्रीका में G20 शिखर सम्मेलन के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस बार की यात्रा केवल कूटनीतिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रही, बल्कि तकनीक, नवाचार और वैश्विक भारतीय समुदाय की भूमिका के नए अध्याय लिखने का अवसर भी बनी। जोहांसबर्ग में भारतीय मूल के टेक उद्यमियों के साथ प्रधानमंत्री की मुलाकात ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि भारत के भविष्य का रास्ता तकनीक, युवाशक्ति और वैश्विक भारतीय प्रतिभा के संगम से होकर जाता है।

Contents
स्वास्थ्य से कृषि तक उद्यमियों की व्यापक भागीदारीUPI को लेकर वैश्विक उत्सुकताकृषि और क्वांटम तकनीक पर भी चर्चाभारतीय समुदाय की सांस्कृतिक धड़कनG20 शिखर सम्मेलन और वैश्विक संदेश

READ MORE: भारतीय संस्कृति को वैश्विक पहचान देने की ‘डिप्लोमैटिक कोशिश’

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा ‘जोहांसबर्ग में भारतीय मूल के टेक उद्यमियों के साथ सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने फिनटेक, सोशल मीडिया, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, मेडिकल डिवाइसेज़ सहित कई क्षेत्रों में किए जा रहे अपने नवाचार साझा किए। मैंने उनसे भारत के साथ अपने जुड़ाव को और गहरा करने और भारतीय जनता के साथ मिलकर काम करने का आग्रह किया।‘ यह सिर्फ एक संदेश नहीं, बल्कि उस नए भारत की दिशा का संकेत है जिसकी धड़कन तकनीक के भीतर समाई है।

स्वास्थ्य से कृषि तक उद्यमियों की व्यापक भागीदारी

मुलाकात में मौजूद कई उद्यमियों ने अपनी-अपनी परियोजनाओं को समझाते हुए बताया कि वे किस तरह न सिर्फ दक्षिण अफ्रीका बल्कि पूरे अफ्रीकी उपमहाद्वीप में स्वास्थ्य, कृषि और डिजिटल सेवाओं की दिशा में काम कर रहे हैं। एक उद्यमी ने बताया ‘हम एक डिजिटल हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म चलाते हैं, जो उपभोक्ताओं को डॉक्टरों से जोड़ता है, ऑनलाइन बुकिंग, टेलीहेल्थ और दवाओं की डिलीवरी कराता है। हम दक्षिण अफ्रीका और आसपास के देशों में निजी क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा सपोर्ट करते हैं।‘ यह बयान केवल एक कंपनी की उपलब्धि नहीं, बल्कि यह तस्वीर है कि विश्व का भारतीय प्रतिभा समुदाय आज किन ऊंचाइयों पर काम कर रहा है।

READ MORE: ‘कांग्रेस पार्टी आज गद्दारों की फौज़’ BJP प्रवक्ता गौरव भाटिया का आरोप

UPI को लेकर वैश्विक उत्सुकता

एक अन्य उद्यमी ने प्रधानमंत्री के साथ हुई बातचीत का ज़िक्र करते हुए कहा, ‘आज मैंने पीएम मोदी से पूछा कि हम भारत के लिए क्या कर सकते हैं, कैसे पर्यटन बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने UPI को लेकर कहा UPI दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म है, भारत आज नेतृत्व कर रहा है…’ मोदी की यह बात इस तथ्य को रेखांकित करती है कि डिजिटल इंडिया केवल एक नीतिगत कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत का वैश्विक ब्रांड बन चुका है। आज दुनिया डिजिटल पेमेंट्स में भारत को मॉडल के रूप में देख रही है, और भारतीय मूल के उद्यमी इस मॉडल को दुनिया के कई देशों में लागू करने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं।

Read More: IAF का तेजस लड़ाकू विमान दुबई एयर शो में क्रैश, पायलट की मौत, प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा, काला धुआं और भगदड़, VIDEO

कृषि और क्वांटम तकनीक पर भी चर्चा

तकनीक के इस बड़े कैनवास में कृषि भी महत्वपूर्ण हिस्सा बनी। एक टेक विशेषज्ञ ने बताया,  ‘हमने शिक्षा, कृषि और कार्बन फुटप्रिंट पर चर्चा की। हम कृषि के लिए क्वांटम आधारित समाधान तैयार कर रहे हैं। बात इस पर हुई कि कैसे भारत और दक्षिण अफ्रीका विकास को स्केल कर रहे हैं और तकनीक के जरिए दोनों देशों में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।‘ मोदी का फोकस हमेशा की तरह स्पष्ट रहा, ‘तकनीक को सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने वाला समाधान बनना चाहिए।‘

भारतीय समुदाय की सांस्कृतिक धड़कन

चाहे टेक्नोलॉजी हो या कूटनीति, प्रधानमंत्री की हर यात्रा में भारतीय समुदाय की संस्कृति एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहती है। दक्षिण अफ्रीका पहुंचते ही उन्हें ‘Rhythms of a United India’ नामक कार्यक्रम में 11 भारतीय राज्यों के लोकनृत्यों से स्वागत किया गया। यह दृश्य उस जीवंत भारतीयता का प्रतीक है जो सीमाओं से परे जाकर भी अपनी मिट्टी से जुड़ी रहती है।

Read More: भारत-इज़राइल साझेदारी, नवाचार की नई राह पर खड़ा भारत, विश्वेषण

G20 शिखर सम्मेलन और वैश्विक संदेश

जोहांसबर्ग में 22-23 नवंबर को होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में मोदी कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात करेंगे। परंतु उससे पहले भारतीय मूल के उद्यमियों से संवाद यह संदेश दे गया कि, भारत की ताकत सिर्फ दिल्ली, मुंबई या बैंगलुरु में नहीं, बल्कि दुनिया के हर उस कोने में है जहां भारतीय दिमाग और भारतीय मूल्य काम कर रहे हैं। मोदी का यह संवाद इस बात की पुष्टि करता है कि आने वाले दशक में

  • टेक्नोलॉजी
  • डिजिटल प्लेटफॉर्म
  • स्टार्टअप इकोसिस्टम
  • वैश्विक भारतीय प्रतिभा

भारत को विश्व नेतृत्व की ओर ले जाने वाले प्रमुख स्तंभ होंगे। दक्षिण अफ्रीका से आई यह रिपोर्ट केवल कूटनीतिक गतिविधि की खबर नहीं, बल्कि भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका का दस्तावेज़ भी है, जहां प्रधानमंत्री खुद दुनिया भर के भारतीय उद्यमियों से जुड़कर नए भारत की तकनीकी, आर्थिक और सांस्कृतिक यात्रा को गति दे रहे हैं।

Follow Us: YouTube| Tv today Bharat Live | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat|  X  | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram

You Might Also Like

Char Dham Yatra 2026: यात्रा से पहले GMVN को 2.5 करोड़ की एडवांस बुकिंग, सीजन को लेकर बढ़ी उम्मीदें

Sovereign AI: ‘सॉवरेन एआई’ के जरिए तकनीकी आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

Iran-US-Israel War: हमलों के बाद मुस्लिम देशों की चुप्पी, क्यों बढ़ी Iran की कूटनीतिक तन्हाई?

Karachi Violence: Ali Khamenei की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, Karachi में हिंसक प्रदर्शन, राजनयिक क्षेत्र के पास तनाव

CENTCOM: US-Iran War के बीच चर्चा में CENTCOM, किसने बनाई यह फोर्स, कहां है तैनाती और कैसे करती है काम?

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
TAGGED:Bharat tv liveDigitalIndiaGlobalImpactIndiaDiasporaInnovationJohannesburgG20EngagementPMModiSouthAfricaVisitTechEntrepreneursMeet2025Today Big Breakingtoday political news headlines in hinditv today bharat live breakingtv today bharat live hindi newstv today bharat live news
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Char Dham Yatra 2026
Uttarakhand

Char Dham Yatra 2026: यात्रा से पहले GMVN को 2.5 करोड़ की एडवांस बुकिंग, सीजन को लेकर बढ़ी उम्मीदें

मार्च 1, 2026
Sovereign AI
Technology

Sovereign AI: ‘सॉवरेन एआई’ के जरिए तकनीकी आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

मार्च 1, 2026
Iran US Israel War
International

Iran-US-Israel War: हमलों के बाद मुस्लिम देशों की चुप्पी, क्यों बढ़ी Iran की कूटनीतिक तन्हाई?

मार्च 1, 2026
Karachi Violence
International

Karachi Violence: Ali Khamenei की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, Karachi में हिंसक प्रदर्शन, राजनयिक क्षेत्र के पास तनाव

मार्च 1, 2026
CENTCOM
International

CENTCOM: US-Iran War के बीच चर्चा में CENTCOM, किसने बनाई यह फोर्स, कहां है तैनाती और कैसे करती है काम?

मार्च 1, 2026
Ali Khamenei Death
International

Ali Khamenei Death: मौत की आधिकारिक पुष्टि, ईरान में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक, तेहरान से कर्बला तक उमड़ा जनसैलाब

मार्च 1, 2026

TVTodayBharat एक डिजिटल-फर्स्ट हिंदी समाचार मंच है, जहाँ हम ताज़ा खबरें, राष्ट्रीय व राज्यीय अपडेट, खेल, मनोरंजन, टेक, हेल्थ, एजुकेशन और लाइफ़स्टाइल जैसी श्रेणियों में तेज़, सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग पेश करते हैं। हमारा उद्देश्य सरल भाषा में भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना, हर खबर के संदर्भ और तथ्य स्पष्ट करना, और ज़रूरत पड़ने पर समय पर सुधार प्रकाशित करना है। हम सनसनी से दूर रहते हुए प्रमाणित स्रोतों, डेटा और ग्राउंड इनपुट पर आधारित पत्रकारिता करते हैं, ताकि आप एक ही जगह पर विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण, फोटो-वीडियो और वेब स्टोरीज़ पा सकें।

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat एक डिजिटल-फर्स्ट हिंदी समाचार मंच है, जहाँ हम ताज़ा खबरें, राष्ट्रीय व राज्यीय अपडेट, खेल, मनोरंजन, टेक, हेल्थ, एजुकेशन और लाइफ़स्टाइल जैसी श्रेणियों में तेज़, सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग पेश करते हैं। हमारा उद्देश्य सरल भाषा में भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना, हर खबर के संदर्भ और तथ्य स्पष्ट करना, और ज़रूरत पड़ने पर समय पर सुधार प्रकाशित करना है। हम सनसनी से दूर रहते हुए प्रमाणित स्रोतों, डेटा और ग्राउंड इनपुट पर आधारित पत्रकारिता करते हैं, ताकि आप एक ही जगह पर विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण, फोटो-वीडियो और वेब स्टोरीज़ पा सकें।

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?