Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • आस्था
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
Reading: Saumya Tandon intense: सौम्या टंडन ने ‘धुरंधर’ में अपनी भूमिका को बताया अब तक की सबसे इंटेंस परफॉर्मेंस
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • आस्था
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
Follow US

Home - Saumya Tandon intense: सौम्या टंडन ने ‘धुरंधर’ में अपनी भूमिका को बताया अब तक की सबसे इंटेंस परफॉर्मेंस

NationalManoranjan

Saumya Tandon intense: सौम्या टंडन ने ‘धुरंधर’ में अपनी भूमिका को बताया अब तक की सबसे इंटेंस परफॉर्मेंस

सौम्या टंडन का बड़ा खुलासा: ‘धुरंधर’ में अब तक का सबसे इंटेंस रोल

Last updated: नवम्बर 18, 2025 12:48 अपराह्न
KARTIK SHARMA - Sub Editor Published नवम्बर 18, 2025
Share
पहली बार इतने इंटेंस अंदाज़ में नज़र आएंगी सौम्या टंडन!
Saumya Tandon posing for promotion of the film ‘Dhurandhar’, featuring her intense role alongside Ranveer Singh and Akshaye Khanna in Aditya Dhar’s 2025 spy thriller.TV Today Bharat Digital Desk
SHARE
Highlights
  • सौम्या टंडन का बड़ा खुलासा: ‘धुरंधर’ में अब तक का सबसे इंटेंस रोल
  • आदित्य धर के निर्देशन में काम करने का सपना हुआ पूरा
  • छोटी लेकिन बेहद प्रभावशाली भूमिका निभा रहीं सौम्या टंडन
  • रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना संग हर सीन—चुनौती भी और रोमांच भी
  • ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह का अब तक का सबसे दमदार परफॉर्मेंस

Saumya Tandon intense role in Dhurandhar: बॉलीवुड अभिनेत्री सौम्या टंडन आने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ में एक बिल्कुल नए अंदाज़ में नज़र आने वाली हैं। आमतौर पर अपनी हल्की-फुल्की और खुशमिज़ाज भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली सौम्या इस बार एक ऐसी किरदार निभा रही हैं, जिसे वह अपने करियर के सबसे इंटेंस रोल में से एक मानती हैं। फिल्म के निर्देशक, लेखक और निर्माता आदित्य धर हैं, जो ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी सुपरहिट फिल्म के लिए जाने जाते हैं।

Contents
 आदित्य धर के लिए किया फिल्म साइन अलग तरह की भूमिका, बढ़ी जिम्मेदारी रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना संग सभी सीन रणवीर की बेहतरीन परफॉर्मेंस का दावास्पाय-थ्रिलर ‘धुरंधर’ बनेगी 2025 की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मअमृतसर में पूरी हुई शूटिंग, अब पोस्ट-प्रोडक्शन में जुटी टीम क्या उम्मीद कर सकते हैं दर्शक?

 आदित्य धर के लिए किया फिल्म साइन

सौम्या टंडन ने बताया कि उन्होंने यह फिल्म सिर्फ इसलिए नहीं की कि रोल चुनौतीपूर्ण था, बल्कि इसलिए भी कि वह लंबे समय से आदित्य धर के साथ काम करना चाहती थीं। उन्होंने कहा, ‘मैंने यह फिल्म एक धुरंधर के लिए की है, आदित्य धर। वह निर्देशक हों, लेखक हों या निर्माता, हर रूप में बेहतरीन हैं। मैं हमेशासे उनके साथ काम करना चाहती थी।‘ सौम्या के मुताबिक, यह उनका छोटा-सा लेकिन बेहद प्रभावशाली रोल है, जो दर्शकों के सामने उनका एक बिल्कुल अलग रूप पेश करेगा।

READ MORE: दिल्ली से वृंदावन तक ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा ‘धीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व में उमड़ा आस्था का सैलाब

 अलग तरह की भूमिका, बढ़ी जिम्मेदारी

सौम्या कहती हैं कि दर्शक उन्हें ज्यादातर खुशमिज़ाज, चुलबुले किरदारों में देखते आए हैं, लेकिन ‘धुरंधर’ में वह एक सीरियस, इमोशनल और गहराई से भरी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने बताया, ‘यह छोटी भूमिका है लेकिन बेहद तीव्र है। यह मेरे लिए एक अलग तरह की चुनौती थी। मैं स्क्रीन पर एक ऐसा रूप दिखाने वाली हूं जो शायददर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा।‘

Read More: कट्टरपंथ की लैब से निकला इमाम इरफान जो डॉक्टरों को बना रहा था जिहाद का सिपाही

 रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना संग सभी सीन

फिल्म में सौम्या के सभी दृश्य या तो रणवीर सिंह या अक्षय खन्ना के साथ हैं। दोनों ही कलाकार अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। सौम्या ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा—
“अक्षय खन्ना तो सीन-स्टीलर हैं। उनके सामने खड़े होकर मुझे अक्सर लगता था कि पता नहीं फ्रेम में कोई मुझे देख भी पाएगा या नहीं!”वहीं रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि इस फिल्म में रणवीर ने शानदार काम किया है और यह उनका अब तक का सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस हो सकता है।

 रणवीर की बेहतरीन परफॉर्मेंस का दावा

सौम्या ने कहा,
‘मुझे लगता है कि ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ काम किया है। उन्हें इसके लिए जितना प्यार मिल रहा है, वह पूरी तरह से हकदार हैं।‘ अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह दोनों के साथ काम करना उन्हें चुनौतीपूर्ण भी लगा और रोमांचक भी।

Read More: एयर इंडिया फ्लाइट AI174 की तकनीकी वजह से मंगोलिया में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

स्पाय-थ्रिलर ‘धुरंधर’ बनेगी 2025 की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म

‘धुरंधर’ एक हाई-ऑक्टेन स्पाय थ्रिलर है, जिसमें ख़ुफ़िया एजेंट्स, अंडरकवर मिशन और एक्शन से भरपूर सीक्वेंसेज़ देखने को मिलेंगे। फिल्म 2025 की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म का टीज़र पहले ही दिखा चुका है कि कहानी ऐसे एजेंट्स पर आधारित है जो ‘परछाइयों में काम करने वाले पुरुषों’ के जीवन और मिशनों पर केंद्रित है।

अमृतसर में पूरी हुई शूटिंग, अब पोस्ट-प्रोडक्शन में जुटी टीम

फिल्म ने हाल ही में अमृतसर में अपना आखिरी शेड्यूल पूरा किया है। इसके साथ ही टीम अब फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन और प्रमोशन की तैयारी में जुट गई है। फिल्म का हाई-एनर्जी टाइटल ट्रैक भी रिलीज़ हो चुका है, जिसमें हिप-हॉप और पंजाबी बीट्स का धमाकेदार मिश्रण है।यह गाना रैपर हनुमानकाइंड ने परफॉर्म किया है और इसमें रणवीर सिंह एक्शन मोड में गन के साथ नज़र आते हैं, जिसने फिल्म के प्रति उत्साह और बढ़ा दिया है।

READ MORE: महिला विश्व कप फाइनल में बजेगा बॉलीवुड का धमाका, सुनिधि चौहान करेंगी लाइव परफॉर्मेंस

 क्या उम्मीद कर सकते हैं दर्शक?

‘धुरंधर’ एक ऐसी फिल्म होने जा रही है जो बड़े स्तर पर एक्शन, इमोशन, ड्रामा और दमदार अदाकारी को मिलाकर पेश करेगी। सौम्या टंडन का नया अवतार, रणवीर सिंह का ऊर्जावान चरित्र और अक्षय खन्ना की तीखी स्क्रीन प्रेज़ेंस ये सभी चीजें फिल्म को एक बड़े सिनेमाई अनुभव की ओर ले जाती हैं। जो दर्शक सौम्या को हमेशा हल्के-फुल्के किरदारों में देखते आए हैं, उनके लिए ‘धुरंधर’ एक सुखद और चौंकाने वाला सरप्राइज़ बन सकती है।

Follow Us: YouTube| TV TODAY BHARAT LIVE | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat|  X  | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram

You Might Also Like

Char Dham Yatra 2026: यात्रा से पहले GMVN को 2.5 करोड़ की एडवांस बुकिंग, सीजन को लेकर बढ़ी उम्मीदें

Sovereign AI: ‘सॉवरेन एआई’ के जरिए तकनीकी आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

Iran-US-Israel War: हमलों के बाद मुस्लिम देशों की चुप्पी, क्यों बढ़ी Iran की कूटनीतिक तन्हाई?

Karachi Violence: Ali Khamenei की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, Karachi में हिंसक प्रदर्शन, राजनयिक क्षेत्र के पास तनाव

CENTCOM: US-Iran War के बीच चर्चा में CENTCOM, किसने बनाई यह फोर्स, कहां है तैनाती और कैसे करती है काम?

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
TAGGED:Aditya Dhar spy thrillerAkshaye Khanna scenesBollywood action film 2025Ranveer Singh performanceSaumya Tandon DhurandharToday Big Breakingtoday political news headlines in hinditv todat bharat big newstv today bharat live breakingtv today bharat live hindi news
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Char Dham Yatra 2026
Uttarakhand

Char Dham Yatra 2026: यात्रा से पहले GMVN को 2.5 करोड़ की एडवांस बुकिंग, सीजन को लेकर बढ़ी उम्मीदें

मार्च 1, 2026
Sovereign AI
Technology

Sovereign AI: ‘सॉवरेन एआई’ के जरिए तकनीकी आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

मार्च 1, 2026
Iran US Israel War
International

Iran-US-Israel War: हमलों के बाद मुस्लिम देशों की चुप्पी, क्यों बढ़ी Iran की कूटनीतिक तन्हाई?

मार्च 1, 2026
Karachi Violence
International

Karachi Violence: Ali Khamenei की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, Karachi में हिंसक प्रदर्शन, राजनयिक क्षेत्र के पास तनाव

मार्च 1, 2026
CENTCOM
International

CENTCOM: US-Iran War के बीच चर्चा में CENTCOM, किसने बनाई यह फोर्स, कहां है तैनाती और कैसे करती है काम?

मार्च 1, 2026
Ali Khamenei Death
International

Ali Khamenei Death: मौत की आधिकारिक पुष्टि, ईरान में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक, तेहरान से कर्बला तक उमड़ा जनसैलाब

मार्च 1, 2026

TVTodayBharat एक डिजिटल-फर्स्ट हिंदी समाचार मंच है, जहाँ हम ताज़ा खबरें, राष्ट्रीय व राज्यीय अपडेट, खेल, मनोरंजन, टेक, हेल्थ, एजुकेशन और लाइफ़स्टाइल जैसी श्रेणियों में तेज़, सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग पेश करते हैं। हमारा उद्देश्य सरल भाषा में भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना, हर खबर के संदर्भ और तथ्य स्पष्ट करना, और ज़रूरत पड़ने पर समय पर सुधार प्रकाशित करना है। हम सनसनी से दूर रहते हुए प्रमाणित स्रोतों, डेटा और ग्राउंड इनपुट पर आधारित पत्रकारिता करते हैं, ताकि आप एक ही जगह पर विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण, फोटो-वीडियो और वेब स्टोरीज़ पा सकें।

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat एक डिजिटल-फर्स्ट हिंदी समाचार मंच है, जहाँ हम ताज़ा खबरें, राष्ट्रीय व राज्यीय अपडेट, खेल, मनोरंजन, टेक, हेल्थ, एजुकेशन और लाइफ़स्टाइल जैसी श्रेणियों में तेज़, सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग पेश करते हैं। हमारा उद्देश्य सरल भाषा में भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना, हर खबर के संदर्भ और तथ्य स्पष्ट करना, और ज़रूरत पड़ने पर समय पर सुधार प्रकाशित करना है। हम सनसनी से दूर रहते हुए प्रमाणित स्रोतों, डेटा और ग्राउंड इनपुट पर आधारित पत्रकारिता करते हैं, ताकि आप एक ही जगह पर विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण, फोटो-वीडियो और वेब स्टोरीज़ पा सकें।

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?