Bareilly River Drowning Incident: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया। गांव पनवड़िया के पास बैगुल और भाखड़ा नदी के संगम पर नहाने गए चार बच्चे नदी में डूब गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि 12 वर्षीय प्रवीन कुमार अभी भी लापता है। प्रशासन ने बच्चे की तलाश के लिए SDRF टीम को बुलाया है।

ALSO READ: ग्रेटर नोएडा को मिली 300 बेड की अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधा
नहाने के लिये गए थे चारों बच्चे
Bareilly River Drowning Incident की घटना के बाद चीख पुकार सुनकर खेत पर मौजूद ग्रामीणों ने तीन को बाहर निकाल लिया। जबकि एक 12 वर्षीय प्रवीन नहीं मिल रहा है।स्थानीय गोताखोर जब उसे तलाश नहीं पाए तब पुलिस ने एसडीएम मीरगंज आलोक कुमार से एसडीआरएफ टीम भेजने का आग्रह किया।
जानकारी के मुताबिक गांव रहपुरा जागीर निवासी सुरेश के दो बच्चे थे एक दीपक दुसरा विपिन और दूसरे व्यक्ति का नाम भी सुरेश है उसके लड़के का नाम बॉबी है।

ALSO READ: Ghaziabad में बड़ा एनकाउंटर, यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले का दूसरा आरोपी गुलफाम ढेर
ग्रामीणों ने दिखाई बहादुरी, तीन बच्चों की बची जान
प्रवीन कुमार, दीपक, बॉबी और विपिन अपने गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर गांव पनवड़िया के पास बेगुल और भाखड़ा नदी के संगम में नहाने गए थे। दोपहर के करीब 1 बजे जब नदी में चारों नहाने घुसे तो नदी में डूबने लगे। चीख पुकार सुनकर खेत पर काम कर रहे विकास एवं अन्य ग्रामीणों ने नदी में कूदकर दीपक और उसके सगे भाई विपिन, और गांव के बॉबी को बचा लिया। जबकि प्रवीन कुमार (12) नदी में वह गया।
ALSO READ: श्री प्रियाकान्तजू मंदिर में फूलों की होली का उल्लास, भक्ति और रंगों में डूबा वृंदावन
स्थानीय गोताखोरों ने शुरू की तलाश
स्थानीय गोताखोर ने उन्हें तलाशने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिला। सूचना पर मीरगंज एसडीएम आलोक कुमार सिंह , लेखपाल आदित्य गंगवार एवं थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह मय फोर्स के पहुंच गये। उन्होंने दुबारा स्थानीय गोताखोर से प्रवीन को तलाशने का प्रयास कराया।
प्रशासन और पुलिस जांच में जुटे
बच्चों का शव नहीं मिलने पर एसडीएम मीरगंज आलोक कुमार सिंह ने एसडीआरएफ टीम को फोन कर जल्द से जल्द घटना स्तर पर पहुंचने की बात कही। मौके पर प्रवीन के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। एसडीएम आलोक कुमार ने बताया नदी में डूबे बच्चे प्रवीन कुमार को तलाशने के लिए एसडीआरएफ (SDRF) टीम बुलाई गई टीम जल्द बच्चे को तलाश करेगी।
ALSO READ: खैर पुलिस चौकी के बाहर युवक ने खुद को लगाई आग, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
SDRF टीम को बुलाया गया
इसी बीच प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि बच्चों को नदी या गहरे जलाशयों के पास अकेले न जाने दें। साथ ही अभिभावकों से बच्चों पर विशेष ध्यान रखने की भी सलाह दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि SDRF टीम के पहुंचने के बाद सर्च ऑपरेशन को और तेज किया जाएगा और बच्चे की तलाश पूरी गंभीरता से जारी रहेगी। फिलहाल पूरा इलाका इस दुखद घटना से स्तब्ध है और सभी की नजरें अब रेस्क्यू ऑपरेशन के नतीजे पर टिकी हुई हैं।
ALSO READ: ‘एक्स मुस्लिम’ यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक
नदी किनारे सुरक्षा को लेकर उठे सवाल (Bareilly River Drowning)
Bareilly River Drowning की इस घटना के बाद नदी किनारे बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नदी के कई हिस्सों में गहराई अचानक बढ़ जाती है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
इसके अलावा स्थानीय लोगों का मानना है कि गर्मी और छुट्टियों के दिनों में बच्चे अक्सर नदी या तालाब में नहाने चले जाते हैं, जिससे खतरा और बढ़ जाता है। ऐसे में विशेषज्ञ और स्थानीय लोग बच्चों को बिना निगरानी नदी या गहरे पानी में जाने से रोकने की सलाह दे रहे हैं।
Follow Us: TV TODAY BHARAT LIVE | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat| X | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram | Bareilly River Drowning Incident
