CM Yogi on Kashi Development: काशी… सिर्फ एक शहर नहीं, एक सभ्यतागत चेतना है। यह वही धरती है जहाँ काल भी ठहरा जाता है और परंपरा हर बार नई शक्ति के साथ खड़ी हो जाती है। आज इसी काशी को लेकर योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी की धरती से जो कहा, वो एक साधारण राजनीतिक बयान नहीं थावो उन सब आख्यानों के खिलाफ एक स्पष्ट चुनौती थी जो विकास के नाम पर भ्रम, झूठ और साजिश रच रहे हैं। सीएम योगी ने दो-टूक शब्दों में कहा काशी के खिलाफ लगातार साजिश रची जा रही है। फर्जी कहानियां, हेरफेर किए गए वीडियो, और एआई के जरिए बनाए गए भ्रमक विजुअल्स के जरिए लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। लेकिन सच यह है कि काशी का विकास उसकी आत्मा को बचा रहा है, मिटा कर नहीं।
ALSO READ: प्री-बजट चर्चा में किसान सर्वोपरि, हरियाणा विजन 2047 के लिए कृषि रोडमैप को अंतिम रूप
‘कोई मंदिर नहीं तोड़ा गया’ योगी का साफ स्टैंड
CM योगी का टोन सख़्त था, लेकिन तर्क और फ़ैक्ट से भरे हुए थे। उन्होंने साफ़ कहा कि काशी में कोई मंदिर नहीं तोड़ा गया है। जो भी मंदिर हैं, चाहे वो मणिकर्णिका एरिया हो या कोई पवित्र जगह, सब कंज़र्वेशन प्लान का हिस्सा हैं। योगी ने कहा कि कुछ लोगों ने काशी के नाम पर फिरौती तक ली, लेकिन सरकार रुकी नहीं। उल्टा, डेवलपमेंट की स्पीड और तेज़ कर दी। ये वही काशी है जिसे आज़ादी के बाद दशकों तक सिर्फ़ आस्था के सहारे छोड़ दिया गया। न इंफ़्रास्ट्रक्चर मिला, न प्लानिंग, न डिग्निटी।
वीडियो यहां देंखे
ALSO READ: अमित शाह ने जगन्नाथ मंदिर में पूजा, गुरुद्वारे में मत्था टेका, पतंग महोत्सव में हुए शामिल
काशी अविनाशी है परंपरा + प्रगति का मॉडल
CM योगी ने कहा काशी अविनाशी है। हर भारतीय के मन में काशी के लिए श्रद्धा है, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है जब इस श्रद्धा को प्लान्ड और प्रोटेक्टेड डेवलपमेंट का साथ मिला है। पिछले 11–11.5 सालों में काशी ने अपनी स्पिरिचुअल और कल्चरल आइडेंटिटी को प्रिजर्व करते हुए फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर में भी हिस्टोरिक ग्रोथ देखी है। सड़कें, घाट, कॉरिडोर, कनेक्टिविटी सब कुछ परंपरा को साथ लेकर आगे बढ़ा है।
ALSO READ: तेज प्रताप यादव का दही चूड़ा भोज, सियासत, परंपरा और संदेश की राजनीति
पीएम मोदी का विजन, विरासत भी, विकास भी
CM योगी ने गर्व के साथ कहा कि काशी की संसद में खुद नरेंद्र मोदी को रिप्रेजेंट करते हैं। शुरू से PM मोदी का विज़न एकदम साफ़ रहा है। पुरानी विरासत को बचाते हुए मॉडर्न दुनिया के सामने प्रेजेंट करना। न विरासत को तोड़ना, न मॉडर्निटी से डरना बैलेंस ही असली डेवलपमेंट है। इसी विज़न का रिज़ल्ट है कि आज काशी एक ग्लोबल स्पिरिचुअल डेस्टिनेशन के रूप में उभर कर सामने आई है।
55,000 करोड़ का रोडमैप, सिर्फ संख्या नहीं, संकल्प
सीएम योगी ने DATA के साथ बात रखी
- काशी के लिए ₹55,000 करोड़ से ज़्यादा के प्रोजेक्ट्स मंज़ूर
- ₹36,000 करोड़ की योजनाएं पहले ही जमीन पर लागू हो चुकी हैं
- बाकी प्रोजेक्ट्स फास्ट-ट्रैक मोड में चल रही हैं
ये सिर्फ नंबर्स नहीं हैं ये उस नेशनल इंटेंट की कहानी है जो भारत ने काशी के फ्यूचर पर लगाया है।
READ MORE: सीएम योगी का बड़ा दावा, कानून-व्यवस्था पर 2017 से पहले और अब की तुलना
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या, विश्वास का ग्राफ
2014 से पहले, या काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के पहले, रोज़ाना काशी में 5,000–25,000 श्रद्धालु आते थे। आज वही काशी
- रोज़ाना सवा लाख से डेढ़ लाख भक्तों का स्वागत कर रही है
यह सिर्फ भेदभाव नहीं है, यह विश्वास और परिवर्तन का सबूत है। यह दिखाता है कि काशी फिर से एक ग्लोबल आध्यात्मिक केंद्र बन चुकी है।
READ MORE: गोरखपुर में चौंकाने वाला मामला, दो बच्चों के पिता ने कराया जेंडर चेंज, ये थी असली वजह
जीडीपी में 1.3 लाख करोड़ का योगदान
सीएम योगी का एक और दमदार बयान ‘अकेले काशी ने देश की GDP में 1.3 लाख करोड़ का योगदान दिया है।’ ये उन लोगों के लिए जवाब है जो धर्म और विकास को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा करते हैं। काशी ने साबित कर दिया है कि विश्वास और अर्थव्यवस्था दुश्मन नहीं, सहयोगी हो सकते हैं।
READ MORE: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कैसे ‘मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस’ हुआ साकार
AI से झूठ, पर सच ज्यादा मजबूत
CM योगी ने कांग्रेस और दूसरे पॉलिटिकल नैरेटिव पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि AI से बने फेक वीडियो के ज़रिए लोगों को गुमराह किया जा रहा है। सनातन की भावनाओं को भड़काने की कोशिश हो रही है। लेकिन सच ये है कि हर आदमी जानता है कि मणिकर्णिका और दूसरे मंदिर पूरे प्रोजेक्ट के प्रोटेक्शन ज़ोन का हिस्सा हैं। घाटों का निर्माण मंदिरों को बचाते हुए किया जा रहा है, मिटा कर नहीं।
ALSO READ: स्वामी विवेकानंद ने जगाई भारत की आत्मा, योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को याद दिलाया राष्ट्रीय चेतना का सच
पूजा से पहले विकास, एक प्रतीकात्मक संदेश
वाराणसी पहुंचने से पहले CM योगी ने काल भैरव मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। यह सिर्फ रस्म नहीं थी, यह एक सांकेतिक संदेश था कि विकास की हर आस्था की नींव पर रखी जाएगी। TV TODAY भारत की भाषा में कहें तो काशी अब सिर्फ पास्ट की ग्लोरी नहीं, फ्यूचर की ग्रोथ स्टोरी बन चुकी है। जो लोग कहते हैं कि डेवलपमेंट से कल्चर खत्म हो जाता है, उन्हें काशी आकर देखनी चाहिए। और जो AI के सहारे झूठ फैलाकर सनातन को बदनाम करना चाहते हैं, उन्हें समझ लेना चाहिए काशी झुकती नहीं, टूटती नहीं, और भ्रम से डरती नहीं। CM योगी का मैसेज एकदम साफ़ था कि सधीश होंगी, दुष्प्रचार होगा, लेकिन काशी का रास्ता नहीं रुकेगा। क्योंकि यह सिर्फ़ एक सरकारी प्रोजेक्ट नहीं है, बाल्की एक सभ्यता का पुनरुत्थान है। और जब काशी चलती है, तो इतिहास के पीछे नहीं, भविष्य आगे चलता है।
Follow Us: YouTube| TV TODAY BHARAT LIVE | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat| X | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram
