कंगना रनौत ने नवरात्रि के मौके पर अपने शानदार गरबा लुक से सभी का ध्यान खींच लिया है।
17 अक्टूबर को उन्होंने छत्तीसगढ़ में नवरात्रि उत्सव के दौरान पहने लहंगे की तस्वीरें शेयर कीं।
कंगना का यह खूबसूरत लहंगा डिजाइनर ब्रांड तोरानी का है, जिसकी कीमत 2,10,500 रुपये है।
मरून और कई रंगों वाले इस लहंगे पर बारीक प्रिंट, शानदार कढ़ाई और खूबसूरत लटकनें हैं।
इसके साथ उन्होंने मैचिंग चोली और प्रिंटेड दुपट्टा कैरी किया, जो उनके लुक को खास बना रहा है।
कंगना ने अपने आउटफिट के साथ ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी, भारी नेकलेस, बाजूबंद और मांग टीका पहना।