लाल किला मैदान में लव कुश रामलीला का भव्य आयोजन हुआ।
250 फीट की ऊंचाई पर हनुमान जी श्रीराम और लक्ष्मण को कंधों पर लेकर पहुंचे।
इस अद्भुत दृश्य को हजारों रामभक्तों ने मोबाइल कैमरों में कैद किया।
हनुमान जी के लंका दहन करते ही मैदान में जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे।
दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित लव कुश रामलीला में हनुमान जी के भव्य रूप और लंका दहन के दृश्य ने रामभक्तों का मन मोह लिया।
रामलीला में शबरी मिलन, राम-सुग्रीव मित्रता और बाली वध का मंचन हुआ।
रावण-हनुमान संवाद और अक्षय कुमार वध के प्रसंगों ने दर्शकों का ध्यान खींचा।
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री अशोक सिंघल भी पहुंचे।