दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित लव कुश रामलीला में हनुमान जी का भव्य रूप देखने को मिला।

क्रेन की मदद से करीब 250 फीट की ऊंचाई से हनुमान जी भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को कंधों पर लेकर मंच पर पहुंचे।

लंका दहन के दृश्य के दौरान मैदान में जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे और दर्शकों ने मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर इस पल को कैमरे में कैद किया।

इस मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और असम के स्वास्थ्य मंत्री अशोक सिंघल भी रामलीला देखने पहुंचे।

उपराज्यपाल ने रामायण को सत्य की असत्य पर जीत और सकारात्मक सोच की प्रेरणा देने वाला बताया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नवरात्र, विजयादशमी और दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए स्वच्छ और हरित दिल्ली बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।