लाल किला मैदान में लव कुश रामलीला के दौरान श्रीराम और शबरी मिलन का मंचन हुआ।

शनिवार को रामलीला में प्रभु श्रीराम और माता शबरी की भक्ति से जुड़ा प्रसंग दिखाया गया। 

माता शबरी ने प्रभु श्रीराम का प्रेम और श्रद्धा के साथ स्वागत किया। 

श्रीराम और शबरी के मिलन के दृश्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। 

इस प्रसंग में भगवान राम की करुणा और भक्तों के प्रति प्रेम को दर्शाया गया। 

शबरी की भक्ति ने रामलीला देखने पहुंचे श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया। 

कलाकारों ने शानदार अभिनय के जरिए इस पौराणिक प्रसंग को जीवंत बनाया।