Priyanka Gandhi addressing a public rally in Katihar, Bihar — accusing PM Modi and Election Commission of “vote theft” and calling out the use of divisive language in election speeches.
Priyanka Gandhi attack Bihar election: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ‘कट्टा, गोली, फिरौती और रंगदारी’ जैसे शब्दों का प्रयोग कर प्रधानमंत्री अपने पद की गरिमा को गिरा रहे हैं और अब वोट जीतने के लिए वोट चोरी पर उतर आए हैं।
also read तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बिहार में सरकार की चाभी मेरे पास होगी, ‘धर्म रहेगा तो राजनीति रहेगी’
प्रियंका गांधी ने कटिहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अब उस भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं जो लोकतंत्र की मर्यादा के खिलाफ है। उन्होंने कहा, जब किसी नेता के पास जनता से कहने को कुछ नहीं बचता, तो वह नफरत और डर फैलाने की कोशिश करता है। यही आज देश के प्रधानमंत्री कर रहे हैं।
प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी चुनाव आयोग के तीन शीर्ष अधिकारियों के साथ मिलकर वोट चोरी की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने नाम लेते हुए कहा ‘ज्ञानेश कुमार, विवेक जोशी और एस.एस. संधू यही तीन अधिकारी हैं जो पीएम मोदी के साथ मिलकर लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं।’ प्रियंका ने जनता से अपील की कि इन नामों को याद रखें, क्योंकि यही लोग संविधान और जनता के अधिकारों के साथ विश्वासघात कर रहे हैं।
प्रियंका गांधी ने कहा कि देश के संविधान ने हर नागरिक को वोट देने का अधिकार दिया है, लेकिन जब बीजेपी को महसूस हुआ कि जनता उनके खिलाफ जा रही है, तो उन्होंने इस अधिकार को कमजोर करने की कोशिश शुरू कर दी। उन्होंने कहा,यह सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है। जो भी वोट चोरी में शामिल है, उन्हें आने वाले समय में जनता से जवाब देना होगा।’
प्रियंका ने कहा कि आज देश का हर तबका बीजेपी सरकार से परेशान है। किसानों, युवाओं और मजदूरों की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के ललितपुर की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि ‘एक किसान दो दिन तक खाद की लाइन में खड़ा रहा और बिना कुछ खाए-पिए उसकी मौत हो गई यही है बीजेपी सरकार की असलियत।’ उन्होंने कहा कि जनता को अपने वोट के अधिकार से वंचित करने की हर कोशिश लोकतंत्र के खिलाफ है और जनता अब चुप नहीं बैठेगी।
प्रियंका गांधी ने अपने भाषण के अंत में कहा कि देश की जनता अब सबकुछ समझ चुकी है। ‘अब मोदी सरकार को जनता जवाब देगी -कट्टा, गोली, फिरौती और रंगदारी की राजनीति नहीं चलेगी।” उन्होंने जनता से अपील की कि ‘लोकतंत्र बचाने के लिए वोट डालें और सच्चे मुद्दों पर फैसला लें।’
Follow Us: YouTube| TV TODAY BHARAT LIVE | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat| X | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram
