Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • ब्लॉग
    • एक्सप्लेनेर
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Reading: दिल्ली दहलाने की साजिश, पांच कारें, 8 वीडियो, कितने आतंकी जिंदा? अल-फलाह यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द, साजिश की परते खुलीं
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • ब्लॉग
    • एक्सप्लेनेर
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Follow US

Home - दिल्ली दहलाने की साजिश, पांच कारें, 8 वीडियो, कितने आतंकी जिंदा? अल-फलाह यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द, साजिश की परते खुलीं

क्राइमDelhiNational

दिल्ली दहलाने की साजिश, पांच कारें, 8 वीडियो, कितने आतंकी जिंदा? अल-फलाह यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द, साजिश की परते खुलीं

दिल्ली धमाके की गुत्थी सुलझी, पांच कारें, आठ वीडियो और एक यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द।

KARTIK SHARMA
Last updated: नवम्बर 13, 2025 4:55 अपराह्न
KARTIK SHARMA - Sub Editor Published नवम्बर 13, 2025
Share
Delhi Blast Investigation: 5 cars, 8 CCTV videos, Omar conspiracy, Al-Falah University recognition cancelled
दिल्ली धमाके की जांच में पाँच कारों, आठ वीडियो और नौ संदिग्ध चेहरों का नेटवर्क सामने आया। उमर मारा गया, मुजम्मिल फरार है और अल-फलाह यूनिवर्सिटी भी जांच के घेरे में।Investigation Sources & Security Agencies Input
SHARE
Highlights
  • धमाके की साजिश में पांच कारें, कौन, कहाँ और कैसे इस्तेमाल हुईं?
  • आठ CCTV वीडियो से उमर की पूरी मूवमेंट टाइमलाइन सामने
  • मॉड्यूल का ‘मीटिंग हॉल’,उमर, मुजम्मिल और शाहीन की तिकड़ी का राज
  • अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर ED का शिकंजा, मान्यता रद्द करने की कार्रवाई तेज
  • जम्मू-कश्मीर में ताबड़तोड़ कार्रवाई,12 हिरासत में, 250 से ज्यादा से पूछताछ

दिल्ली में लाल क़िले के पास हुए धमाके को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन जांच जितनी आगे बढ़ रही है, साजिश का दायरा उतना ही बड़ा होता दिखाई दे रहा है। डॉक्टर उमर अहमद के शव की पहचान उसकी मां के डीएनए से हो चुकी है, लेकिन इस पूरे मॉड्यूल के पीछे कितने चेहरे थे, कितनी कारों का इस्तेमाल हुआ और कौन-कौन अब भी ज़िंदा है। इन सवालों ने जांच एजेंसियों को और सतर्क कर दिया है। अब तक सामने आए तथ्यों में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस आतंकी मॉड्यूल से पांच कारें जुड़ी हुई हैं। वहीं आठ वीडियो उमर की गतिविधियों को धमाके के दिन की टाइमलाइन में एक-एक कर जोड़ रहे हैं। और अब एक बड़ा कदम अल-फलाह यूनिवर्सिटी का मान्यता रद्द होने का मामला भी साजिश का मुख्य हिस्सा बन चुका है।

Also More: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाका… सवालों के घेरे में सुरक्षा तंत्र

धमाके की साजिश में पांच कारें कौन किसके पास थी और कैसे हुई इस्तेमाल?

दिल्ली विस्फोट सिर्फ एक कार की कहानी नहीं, बल्कि एक सुविचारित ऑटोमोटिव नेटवर्क की साजिश थी। जांच में अब तक पांच कारें सामने आई हैं

सफेद Hyundai i20 धमाके में इस्तेमाल कार

इसे चला रहा था मुख्य आरोपी डॉक्टर उमर। CCTV वीडियो में यह कार फरीदाबाद से दिल्ली एंट्री करते हुए 8:13 AM पर पकड़ी गई। यही कार शाम 6:52 पर ब्लास्ट के समय घटनास्थल पर मौजूद थी।

Read More: ‘जिहाद की तैयारी…’ जैश की मैगज़ीन में छिपा था दिल्ली धमाके का गुप्त संदेश !

लाल EcoSport फरीदाबाद में मिली लावारिस

उमर की ही यह कार फरीदाबाद के सेक्टर 58 में लावारिस मिली। शक है कि विस्फोटक दिल्ली लाने से पहले यही कार कई बार इस्तेमाल की गई।

लाल Swift Dzire डॉक्टर शाहीन का लिंक

यह कार शाहीन ने पुलवामा के मुजम्मिल को दी थी। पुलिस को इसी में से असॉल्ट राइफल और कारतूस मिले थे। इसका इस्तेमाल मॉड्यूल की मीटिंग और हथियारों के ट्रांसपोर्ट में हुआ।

सफेद Alto लखनऊ से पकड़ी गई

यह कार शाहीन के भाई परवेज अंसारी से जुड़ी है। आशंका है कि भविष्य में किसी दूसरे हमले में इस्तेमाल की योजना थी।

सिल्वर Brezza डॉक्टर शाहीन की कार

जांच में यह पांचवीं कार आज सामने आई। शंका है कि क्या यह भागने की गाड़ी थी, या दूसरे धमाके की तैयारी? बम निरोधक दस्ता इस पर फोरेंसिक जांच कर रहा है।

आठ वीडियो ने खोला उमर का पूरा ‘टेरर रूट’

धमाके के दिन उमर कहां-कहां गया, यह 8 वीडियो में साफ दिखाई देता है।

उमर की लोकेशन टाइमलाइन

  • सुबह 8:13 AM — बदरपुर टोल प्लाज़ा: फरीदाबाद से दिल्ली एंट्री।
  • 2:05 PM — कनॉट प्लेस आउटर सर्किल: संसद से लगभग 3 किमी দূर से गुज़री कार।
  • 3:19 PM — सुनहरी मस्जिद पार्किंग: 30 मिनट तक पार्किंग में मौजूदगी।
  • 6:48 PM — पार्किंग से निकला।
  • 6:52 PM — blast टाइम वीडियो सामने आया।

एक और महत्वपूर्ण फुटेज में पहली बार डॉक्टर उमर बिना मास्क के दिखाई दिया है, जिससे उसकी पहचान पक्की हुई।

‘मिटिंग हॉल’ का राज उमर, मुजम्मिल और शाहीन की तिकड़ी

जांच एजेंसियों ने उस मीटिंग हॉल की लोकेशन भी ढूंढ निकाली है जहां

  • धमाके की तारीख तय हुई
  • कारों के रोल तय किए गए
  • किसके पास क्या जिम्मेदारी होगी, यह बंटवारा हुआ

इस तिकड़ी ने मिलकर एक हाई-टेक white-collar terror module तैयार किया था, जिसमें प्रोफेशनल, पढ़े-लिखे, और सामान्य दिखने वाले चेहरे शामिल थे।

Read More: पीएम मोदी LNJP अस्पताल पहुंचे, घायलों से मिले, बोले साजिश करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे

जम्मू-कश्मीर में ‘ताबड़तोड़ एक्शन’ 250 पूछताछ, 12 हिरासत में

धमाके के बाद घाटी में जबरदस्त कार्रवाई शुरू हो चुकी है।

अब तक कार्रवाई में:

  • 250 से अधिक लोगों से पूछताछ
  • 12 लोग हिरासत में
  • डॉक्टर, सरकारी कर्मचारी और आतंकियों से जुड़े लोग गिरफ्त में
  • कई मेडिकल छात्रों और स्थानीय नेटवर्क की भी जांच जारी

इनमें कई लोग उमर, मुजम्मिल और शाहीन के संपर्क में थे।

अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर शिकंजा, मान्यता रद्द होने की प्रक्रिया शुरू

सबसे बड़ा एक्शन अब अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर आया है, जिसने आतंकी नेटवर्क की जड़ों में नया मोड़ जोड़ दिया है।

क्यों हुई कार्रवाई?

सूत्रों के अनुसार,

  • यूनिवर्सिटी से जुड़े डॉक्टरों के खिलाफ संदिग्ध वित्तीय लेन-देन
  • उमर और शाहीन से जुड़े लोगों को ‘बिना बैकग्राउंड चेक’ प्रवेश
  • फर्जी स्कॉलरशिप और हवाला कनेक्शन की संभावना
  • कई छात्रों और फैकल्टी के आतंक मॉड्यूल से लिंक

गृह मंत्रालय-ED बैठक के बाद बड़ा फैसला

गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह की अहम बैठक में

  • ED डायरेक्टर भी मौजूद थे
  • वित्तीय जांच का दायरा बढ़ाया गया
  • यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द करने की दिशा में औपचारिक प्रक्रिया शुरू
  • अन्य आर्थिक अपराध एजेंसियों को भी जांच में शामिल किया गया

यह पहली बार है कि किसी यूनिवर्सिटी के खिलाफ आतंक साजिश में इतनी व्यापक कार्रवाई हुई है।

6. कितने आतंकी अब भी जिंदा? मॉड्यूल में कितने चेहरे?

जांच एजेंसियों के मुताबिक,

  • उमर मारा गया
  • मुजम्मिल फरार है
  • शाहीन गिरफ्तार
  • परवेज अंसारी पूछताछ में
  • 3 मेडिकल छात्र, 2 सहकर्मी और 1 प्रोफेसर संदिग्ध

यानी पूरे मॉड्यूल में कम से कम 8–10 सक्रिय चेहरे थे, जिनमें से कई अभी भी फरार हैं। दिल्ली धमाका केवल एक आतंकी घटना नहीं, बल्कि एक सिंक्रोनाइज़्ड मल्टी-कार टेरर प्लान था, जिसमें डॉक्टरों, प्रोफेसरों और पढ़े-लिखे लोगों का नेटवर्क शामिल था। पाँच कारों का इस्तेमाल, आठ CCTV वीडियो, जम्मू-कश्मीर में ताबड़तोड़ रेड और अब अल-फलाह यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द होने की कार्रवाई इस बात की पुष्टि करती है कि साजिश देशभर में फैले एक बड़े मॉड्यूल द्वारा रची गई थी। जांच अभी जारी है, और आने वाले दिनों में कई और बड़े खुलासे संभव हैं।

Follow Us: YouTube| TV TODAY BHARAT LIVE | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat|  X  | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram

You Might Also Like

North India Weather Update 2026: दिल्ली-NCR और यूपी में बढ़ेगा तापमान, राजस्थान-एमपी में हीटवेव का अलर्ट, पहाड़ों में बारिश की संभावना

RCB vs LSG IPL 2026 Match: आरसीबी की दमदार जीत, लखनऊ को 5 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में फिर नंबर-1

Lucknow Fire Incident Vikas Nagar: लखनऊ में भीषण आग का कहर, विकास नगर में 200 झुग्गियां जलकर खाक, राहत-बचाव जारी

Nari Shakti Vandan Adhiniyam Uttarakhand: देहरादून में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन, सीएम धामी बोले महिला आरक्षण अधिनियम देश के लिए युगांतकारी कदम

India Mobile PLI Scheme 2026: भारत बनेगा ग्लोबल मोबाइल हब! मई में आ सकती है 47,000 करोड़ की नई PLI स्कीम

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
TAGGED:5 Cars8 VideosAl-Falah University ScrutinyBreaking NewsDelhi Blast 2025Delhi Blast Deep InvestigationDelhi Blast Investigation LIVEindia TV Newsindia tv today live newsIndia VideosJulyLive TV.Horoscope TodayRed FortTerror ModuleToday Latest NewsTop News Todaytv todat bharat big newstv today bharat live breakingtv today bharat live hindi newstv today bharat live newsTv today bharat live tvtv today news
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

North India Weather Update 2026
DelhiUttar Pradesh

North India Weather Update 2026: दिल्ली-NCR और यूपी में बढ़ेगा तापमान, राजस्थान-एमपी में हीटवेव का अलर्ट, पहाड़ों में बारिश की संभावना

अप्रैल 16, 2026
RCB vs LSG IPL 2026 Match
khel

RCB vs LSG IPL 2026 Match: आरसीबी की दमदार जीत, लखनऊ को 5 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में फिर नंबर-1

अप्रैल 16, 2026
Lucknow Fire Incident Vikas Nagar
Uttar Pradesh

Lucknow Fire Incident Vikas Nagar: लखनऊ में भीषण आग का कहर, विकास नगर में 200 झुग्गियां जलकर खाक, राहत-बचाव जारी

अप्रैल 15, 2026
Nari Shakti Vandan Adhiniyam Uttarakhand
Uttarakhand

Nari Shakti Vandan Adhiniyam Uttarakhand: देहरादून में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन, सीएम धामी बोले महिला आरक्षण अधिनियम देश के लिए युगांतकारी कदम

अप्रैल 15, 2026
India Mobile PLI Scheme 2026
Business News

India Mobile PLI Scheme 2026: भारत बनेगा ग्लोबल मोबाइल हब! मई में आ सकती है 47,000 करोड़ की नई PLI स्कीम

अप्रैल 15, 2026
Gold Price Today India
Business News

Gold Price Today India: सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, रिकॉर्ड स्तर की ओर बढ़ रहा बाजार

अप्रैल 15, 2026

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?