Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • ब्लॉग
    • एक्सप्लेनेर
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Reading: Sambhal Crime News: पत्नी रूबी ने रची खौफनाक साजिश, 1400 रुपये में पति राहुल को उतारा मौत के घाट
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • ब्लॉग
    • एक्सप्लेनेर
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Follow US

Home - Sambhal Crime News: पत्नी रूबी ने रची खौफनाक साजिश, 1400 रुपये में पति राहुल को उतारा मौत के घाट

Rajyaक्राइम

Sambhal Crime News: पत्नी रूबी ने रची खौफनाक साजिश, 1400 रुपये में पति राहुल को उतारा मौत के घाट

संभल मर्डर केस में पत्नी रूबी द्वारा पति राहुल की निर्मम हत्या का सनसनीखेज खुलासा। मोबाइल कॉल डिटेल, 1400 रुपये की साजिश और प्रेमी गौरव की भूमिका ने खोली खौफनाक वारदात की पूरी कहानी।

KARTIK SHARMA
Last updated: दिसम्बर 23, 2025 2:45 अपराह्न
KARTIK SHARMA - Sub Editor Published दिसम्बर 23, 2025
Share
Sambhal murder case investigation showing police probe into wife Ruby killing husband Rahul with mobile call records and recovered evidence
संभल मर्डर केस में रिश्तों की खौफनाक सच्चाई सामने आई है। पत्नी रूबी ने प्रेम संबंधों और सुनियोजित साजिश के तहत पति राहुल की बेरहमी से हत्या कर शव को टुकड़ों में ठिकाने लगाया। मोबाइल कॉल डिटेल और लेनदेन ने खोल दी इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी।Police Sources Sambhal
SHARE
Highlights
  • संभल मर्डर केस: पत्नी रूबी की खौफनाक साजिश से दहला यूपी
  • 1400 रुपये में रची गई हत्या की पटकथा, ऐसे हुआ राहुल का मर्डर
  • मोबाइल कॉल डिटेल ने खोली मर्डर मिस्ट्री, 1100 कॉल्स से टूटा राज
  • प्रेमी गौरव की एंट्री और बच्चों से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा
  • शव के टुकड़े, किराये की कार और ग्राइंडर, हर कड़ी ने फंसाया रूबी

Sambhal Murder Case: संभल से सामने आया यह मामला रिश्तों की उस भयावह तस्वीर को दिखाता है, जहां सात फेरों के वादे समय के साथ नफरत और खून में बदल गए। रूबी… यही है उस महिला का नाम, जिसने करीब 12 साल पहले पति राहुल के साथ जीवनभर साथ निभाने की कसमें खाई थीं। सुख-दुख में साथ रहने के संकल्प लिए गए थे, लेकिन वक्त बीतने के साथ ये वादे कमजोर पड़ते गए और अंत में एक ऐसी खौफनाक साजिश सामने आई, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।

READ MORE: तिलक में तिलक नहीं, गोलियों की गूंज, हर्ष फायरिंग की हेकड़ी पर कानून का सीधा वार

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि रूबी ने अपने ही पति राहुल की हत्या की और शव को ठिकाने लगाने के लिए पूरी पटकथा पहले से तैयार की। यह कोई अचानक किया गया अपराध नहीं था, बल्कि बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया हत्याकांड था। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे जुर्म को अंजाम देने में रूबी के हाथ एक पल के लिए भी नहीं कांपे। उसने महज 1400 रुपये खर्च कर पन्नी, बैग और ग्राइंडर जैसी चीजें मंगवाईं और इन्हीं के सहारे पति के शव के टुकड़े कर दिए।

पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद घर में हीटर और चारपाई पर खून के धब्बे मिले। सांसें थमने के बाद राहुल के शरीर के कई टुकड़े किए गए। शव को ठिकाने लगाने के लिए पहले 100 रुपये की काली पन्नी खरीदी गई, ताकि शव को ढका जा सके। इसके बाद 1100 रुपये में दो बैग लिए गए। एक बैग, जिसकी कीमत 400 रुपये थी, उसमें धड़ को रखकर नाले में फेंक दिया गया। दूसरा बैग 700 रुपये का था, जिसमें हाथ, पैर और सिर रखकर गंगा में बहा दिया गया।

READ MORE: बड़ी खबर है… और ये खबर सिर्फ़ अदालत के फ़ैसले की नहीं है, ये उस सड़ांध की है जो सालों तक सिस्टम में पसरी रही।

इतना ही नहीं, शव के टुकड़े करने के लिए 200 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से किराये पर ग्राइंडर मंगवाया गया। इसके अलावा 1300 रुपये में किराये पर कार लेकर शव के अंगों को अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगाया गया। पुलिस का कहना है कि इस पूरे प्रकरण में रूबी की चाल बेहद शातिर थी और उसने हर कदम सोच-समझकर उठाया। हत्या के बाद रूबी और उसका प्रेमी गौरव ऐसे रहने लगे, मानो कुछ हुआ ही न हो।

पुलिस पूछताछ में जब रूबी से इस खौफनाक साजिश के बारे में सवाल किए गए तो उसने कहा कि उस वक्त उसे अच्छा-बुरा कुछ समझ नहीं आ रहा था, बस सिर पर खून सवार था। हालांकि पुलिस का मानना है कि यह जवाब पूरी सच्चाई नहीं बताता। जांच में रूबी के मोबाइल फोन से कई अहम सुराग मिले, जिससे यह साफ होता है कि उसका आचरण लंबे समय से संदिग्ध था।

READ MORE: Goa Club Fire Case में बड़ा अपडेट, आरोपी गौरव लुथरा और सौरभ लुथरा IGI एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन लाए गए,दिल्ली से गोवा लेकर जाएगी पुलिस

15 दिसंबर को जब नाले से शव मिलने के बाद पुलिस ने पत्नी रूबी को बुलाकर कपड़े दिखाए, तो उसने पहचानने से इनकार कर दिया। लेकिन आसपास के लोगों ने इशारा किया कि ये कपड़े राहुल के ही हैं। इसके बाद पुलिस ने रूबी का मोबाइल जब्त किया। गैलरी की जांच में राहुल की एक ऐसी तस्वीर मिली, जिसमें उसने वही कपड़े पहन रखे थे, जो नाले से बरामद हुए थे। यहीं से पुलिस को शक पुख्ता हो गया।

कॉल डिटेल खंगालने पर सामने आया कि पिछले तीन महीनों में रूबी ने अपने प्रेमी गौरव से करीब 1100 बार फोन पर बातचीत की थी। सख्ती से पूछताछ के बाद गौरव ने कई राज उगले, जिससे पूरे मर्डर की परतें खुलती चली गईं। जांच में यह भी सामने आया कि रूबी गौरव के अलावा अभिषेक उर्फ सौरभ से भी बातचीत करती थी, हालांकि उसका इस हत्याकांड से कोई सीधा संबंध नहीं पाया गया।

READ MORE: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड, थाईलैंड से भारत लाये गये मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स

पुलिस ने जब रूबी के बच्चों से बातचीत की तो पता चला कि गौरव अक्सर राहुल की गैरमौजूदगी में घर आता था। बच्चों को पैसे देकर बाहर भेज देता था, ताकि वह रूबी के साथ घर में अकेला रह सके। यही रिश्ते धीरे-धीरे इस खौफनाक अंजाम तक पहुंच गए। संभल हत्याकांड न सिर्फ एक जघन्य अपराध की कहानी है, बल्कि यह भी बताता है कि जब रिश्तों में विश्वास टूटता है, तो उसका अंजाम कितना भयावह हो सकता है।

Follow Us: YouTube| Tv today Bharat Live | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat|  X  | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram

You Might Also Like

North India Weather Update 2026: दिल्ली-NCR और यूपी में बढ़ेगा तापमान, राजस्थान-एमपी में हीटवेव का अलर्ट, पहाड़ों में बारिश की संभावना

RCB vs LSG IPL 2026 Match: आरसीबी की दमदार जीत, लखनऊ को 5 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में फिर नंबर-1

Lucknow Fire Incident Vikas Nagar: लखनऊ में भीषण आग का कहर, विकास नगर में 200 झुग्गियां जलकर खाक, राहत-बचाव जारी

Nari Shakti Vandan Adhiniyam Uttarakhand: देहरादून में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन, सीएम धामी बोले महिला आरक्षण अधिनियम देश के लिए युगांतकारी कदम

India Mobile PLI Scheme 2026: भारत बनेगा ग्लोबल मोबाइल हब! मई में आ सकती है 47,000 करोड़ की नई PLI स्कीम

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
TAGGED:Bharat tv liveRuby Rahul MurderSambhal Murder CaseShocking Crime StoryToday Big Breakingtv todat bharat big newsUP Crime NewsWatch Live TV
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

North India Weather Update 2026
DelhiUttar Pradesh

North India Weather Update 2026: दिल्ली-NCR और यूपी में बढ़ेगा तापमान, राजस्थान-एमपी में हीटवेव का अलर्ट, पहाड़ों में बारिश की संभावना

अप्रैल 16, 2026
RCB vs LSG IPL 2026 Match
khel

RCB vs LSG IPL 2026 Match: आरसीबी की दमदार जीत, लखनऊ को 5 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में फिर नंबर-1

अप्रैल 16, 2026
Lucknow Fire Incident Vikas Nagar
Uttar Pradesh

Lucknow Fire Incident Vikas Nagar: लखनऊ में भीषण आग का कहर, विकास नगर में 200 झुग्गियां जलकर खाक, राहत-बचाव जारी

अप्रैल 15, 2026
Nari Shakti Vandan Adhiniyam Uttarakhand
Uttarakhand

Nari Shakti Vandan Adhiniyam Uttarakhand: देहरादून में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन, सीएम धामी बोले महिला आरक्षण अधिनियम देश के लिए युगांतकारी कदम

अप्रैल 15, 2026
India Mobile PLI Scheme 2026
Business News

India Mobile PLI Scheme 2026: भारत बनेगा ग्लोबल मोबाइल हब! मई में आ सकती है 47,000 करोड़ की नई PLI स्कीम

अप्रैल 15, 2026
Gold Price Today India
Business News

Gold Price Today India: सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, रिकॉर्ड स्तर की ओर बढ़ रहा बाजार

अप्रैल 15, 2026

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?