Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • एक्सप्लेनेर
    • ब्लॉग
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Reading: Anthony Joshua car accident: नाइजीरिया में भीषण कार हादसा, एंथनी जोशुआ बाल-बाल बचे, दो लोगों की मौत
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • एक्सप्लेनेर
    • ब्लॉग
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Follow US

Home - Anthony Joshua car accident: नाइजीरिया में भीषण कार हादसा, एंथनी जोशुआ बाल-बाल बचे, दो लोगों की मौत

Uncategorized

Anthony Joshua car accident: नाइजीरिया में भीषण कार हादसा, एंथनी जोशुआ बाल-बाल बचे, दो लोगों की मौत

नाइजीरिया के ओगुन स्टेट में हुए भीषण कार हादसे में एंथनी जोशुआ को मामूली चोटें आईं, जबकि उनकी टीम से जुड़े दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस जांच जारी।

KARTIK SHARMA
Last updated: दिसम्बर 29, 2025 11:13 अपराह्न
KARTIK SHARMA - Sub Editor Published दिसम्बर 30, 2025
Share
Anthony Joshua seen after car accident in Ogun State, Nigeria, where a Lexus SUV crash killed two people
नाइजीरिया के ओगुन स्टेट में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एंथनी जोशुआ बाल-बाल बचे, लेकिन उनकी टीम से जुड़े दो लोगों की मौत हो गई। जांच में जुटी पुलिस।DIGITAL DESK TTB
SHARE

Anthony Joshua car accident Nigeria: ब्रिटेन के पूर्व हेवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन Anthony Joshua से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। नाइजीरिया के ओगुन स्टेट (Ogun State) में एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि इस दुर्घटना में एंथनी जोशुआ को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय पुलिस के अनुसार, यह हादसा सोमवार को हुआ, जिसकी जांच अभी जारी है।

READ MORE: शेख हसीना नहीं, अब ये 4 महिलाएं बांग्लादेश में कट्टरपंथ की सियासत को देंगी चुनौती

क्या है पूरा मामला

ओगुन स्टेट पुलिस कमांड के मुताबिक, एंथनी जोशुआ जिस वाहन में सवार थे, वह एक लेक्सस एसयूवी (Lexus SUV) थी। यह गाड़ी सड़क पर खड़े एक अन्य वाहन से जा टकराई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सामने वाला वाहन उस समय मूवमेंट में नहीं था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ड्राइवर के पास बैठे दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

READ MORE: एक बैठी हुई पार्टी का आदमी बोला, बैठ जाओ Kumar Vishwas ने सुनाया संसद का किस्सा, जब गुस्से में दिखे Rajnath Singh

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक दोनों लोग एंथनी जोशुआ की टीम से जुड़े थे और उनके कोच व ट्रेनर बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।

वीडियो देंखे:

Anthony Joshua in serious car crash in Nigeria.

Reports are saying 2 have died.

Thought are with everyone involved 🙏 pic.twitter.com/RFpFyu4m52

— The Boxing Man (@TheBoxingMan_) December 29, 2025

एंथनी जोशुआ की हालत

पुलिस ने बताया कि एंथनी जोशुआ को इस हादसे में केवल मामूली चोटें आई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्हें वाहन से बाहर निकाला जा रहा है और लोग उनकी मदद कर रहे हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें किसी गंभीर खतरे से बाहर बताया गया है। रॉयटर्स (Reuters) की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के बाद एंथनी जोशुआ से तत्काल संपर्क नहीं हो सका। उनके आधिकारिक बयान का भी अभी इंतजार किया जा रहा है।

READ MORE: सुप्रीम कोर्ट का सख़्त संदेश, कुलदीप सेंगर को बड़ा झटका, जेल में ही कटेंगी सर्द रातें !

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

ओगुन स्टेट पुलिस कमांड ने कहा है कि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सड़क पर खड़ा वाहन क्यों और किस परिस्थिति में मौजूद था, साथ ही एसयूवी की स्पीड और ड्राइवर की भूमिका की भी जांच होगी। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।

छुट्टियां मनाने पहुंचे थे नाइजीरिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंथनी जोशुआ हाल ही में अमेरिका के मियामी (Miami) में हुए अपने बॉक्सिंग मुकाबले के बाद छुट्टियां मनाने नाइजीरिया पहुंचे थे। इसी महीने उन्होंने सोशल मीडिया स्टार और बॉक्सर जेक पॉल (Jake Paul) के खिलाफ मुकाबले में जीत दर्ज की थी, जिसके बाद वह अपने पैतृक देश में समय बिता रहे थे।

READ MORE: RSS बनाम आतंकवाद? कांग्रेस की बयानबाज़ी, विरोध की राजनीति या विवेक का पतन?

गौरतलब है कि एंथनी जोशुआ का जन्म इंग्लैंड में हुआ, लेकिन उनकी जड़ें नाइजीरिया से जुड़ी हुई हैं। वह अक्सर अपने नाइजीरियाई मूल पर गर्व जताते रहे हैं और समय-समय पर नाइजीरिया का दौरा करते रहते हैं।

खेल जगत में शोक की लहर

इस हादसे में जोशुआ की टीम से जुड़े दो लोगों की मौत की खबर के बाद खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। बॉक्सिंग फैंस और खेल जगत से जुड़े कई लोगों ने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।

READ MORE: भगोड़े आरोपियों की वापसी पर MEA का बयान: भारत का रुख सख्त और स्पष्ट

आगे क्या

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और क्या इसमें किसी तरह की लापरवाही शामिल थी। पुलिस जांच के नतीजों के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी। वहीं, एंथनी जोशुआ के फैंस उनकी सेहत को लेकर राहत की सांस जरूर ले रहे हैं, लेकिन इस दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। Anthony Joshua car accident Nigeria से जुड़ी यह खबर न केवल खेल जगत बल्कि सड़क सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर भी एक बार फिर सवाल खड़े करती है।

Follow Us: YouTube| Tv today Bharat Live | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat|  X  | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram

You Might Also Like

West Bengal Political Murder: सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या से बंगाल में सियासी भूचाल, चुनाव खत्म लेकिन हिंसा नहीं थमी

Women Empowerment in Modi Government: महिला आरक्षण पर बोले दयाशंकर सिंह, मोदी नेतृत्व की सराहना

UP IPS Wedding 2026: संभल SP केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की रिंग सेरेमनी का ग्लैमर नजारा

Gas Surcharge Ban: होटल-रेस्तरां में बड़ा बदलाव, Gas Surcharge Ban लागू, CCPA ने अतिरिक्त चार्ज को बताया अवैध

Meerut Sadhana Kapsad Case: मेरठ कपसाड पहुंचते ही संगीत सोम ने दिया कड़क बयान, गर्मा गई राजनीति

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Kalyan Banerjee Attack Video: TMC MP Kalyan Banerjee lying on the ground during alleged scuffle in Chanditala Hooghly.
National

Kalyan Banerjee Attack Video: हुगली में टीएमसी सांसद के साथ कथित धक्का-मुक्की से गरमाई बंगाल की राजनीति

मई 31, 2026
Sunil Bharala Political Influence addressing BJP workers during a political gathering in Western Uttar Pradesh amidst rising political discussions
National

Sunil Bharala Political Influence: पश्चिमी यूपी की राजनीति में क्यों बढ़ रही है सुनील भराला की चर्चा?

मई 31, 2026
Narendra Modi Stadium Final Record: Narendra Modi Stadium in Ahmedabad preparing to host the IPL 2026 Final
khel

Narendra Modi Stadium Final Record: नरेंद्र मोदी स्टेडियम बनेगा इतिहास का गवाह, पांच साल में छठी बार खेलेगा फाइनल मुकाबला

मई 31, 2026
Bengal Political Violence: TMC MP Kalyan Banerjee during protest-related incident in Hooghly.
National

Bengal Political Violence: बंगाल में बढ़ा सियासी तनाव, अभिषेक बनर्जी के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला

मई 31, 2026
Shalimar Bagh Demolition Drive: Bulldozer action underway during Shalimar Bagh Demolition Drive in Delhi.
Delhi

Shalimar Bagh Demolition Drive: दिल्ली के शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन, 150 अवैध मकानों पर चला प्रशासन का डंडा

मई 31, 2026
Abhishek Banerjee Attack Case protest in Sonarpur with TMC workers demonstrating after police arrested five accused persons
National

Abhishek Banerjee Attack Case में 5 गिरफ्तार, बंगाल की राजनीति में फिर बढ़ा तनाव

मई 31, 2026

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?