Fatehpur transgender property dispute: फतेहपुर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मकान पर कब्जेदारी को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने सामने आ गए। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस के हस्तक्षेप के दौरान किन्नरों ने आत्महत्या करने की कोशिश तक कर डाली। घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र के झिलमा इलाके की बताई जा रही है, जहां लंबे समय से चले आ रहे संपत्ति विवाद ने उग्र रूप ले लिया।
ALSO READ: रामपुर में अधिवक्ता पर सरेआम हमला, पिटाई का वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
करीब दस साल पहले हो चुकी थी किन्नर नूरी की मौत
जानकारी के अनुसार झिलमा मोहल्ला निवासी किन्नर नूरी की करीब दस साल पहले मौत हो चुकी थी। नूरी अपने क्षेत्र में एक गुरु के रूप में जानी जाती थीं और उनके कई चेले चेलियां थे। नूरी की मौत के बाद उनके मकान और संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया। नूरी के कथित चेलों का आरोप है कि करीब आठ साल पहले शहर के रहने वाले कुछ अन्य किन्नरों ने जबरन उनके घर पर कब्जा कर लिया था।
ALSO READ: ऑटो चालक गलती से रामपुर में गई, तीन लोगों की जान, परिवार में मातम
चेलों को भगाकर घर में लगा दिया गया ताला
मृतक नूरी के चेलों का दावा है कि कब्जा करने वाले किन्नरों ने उन्हें डराकर और धमकाकर घर से भगा दिया था, जिसके बाद मकान में ताला डाल दिया गया। तभी से यह विवाद चल रहा था। कई बार आपसी बातचीत और समझौते की कोशिश भी की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया।
ALSO READ: ऐसे बाबाओं से बचकर रहना, बड़े शातिर होते हैं, दो गिरफ्तार
छह सात किन्नर पहुंचे थाने, पुलिस से की कार्रवाई की मांग
बताया जा रहा है कि, शुक्रवार को खुद को नूरी का चेला बताने वाले छह से सात किन्नर गाजीपुर थाने पहुंचे। इनमें किन्नर श्रेया, कोमल, कविता, पूजा और अंजली शामिल थीं। सभी ने पुलिस से मांग की कि नूरी के मकान पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और घर का ताला खुलवाया जाए, ताकि वे अपने गुरु की संपत्ति पर अपना अधिकार पा सकें।
सुनवाई न होने पर खुद तोड़ दिया मकान का ताला
किन्नरों का आरोप है कि थाने में उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। घंटों इंतजार के बाद भी जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो सभी किन्नर खुद नूरी के घर पहुंचे और मकान का ताला तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
READ ALSO: परतापुर फायरिंग कांड का खुलासा, 10 घंटे में पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, संजय सिंह बाल बाल बचे
पुलिस पर लगाए दूसरे पक्ष से मिले होने के आरोप
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब किन्नरों को रोकने की कोशिश की, तो मामला और बिगड़ गया। किन्नरों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि वह दूसरे पक्ष से मिली हुई है और जानबूझकर उन्हें न्याय नहीं दे रही। इसी दौरान पुलिस और किन्नरों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई, और हंगामा तेज हो गया।
पंखे से फांसी लगाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास
हंगामे के दौरान स्थिति उस वक्त बेहद संवेदनशील हो गई, जब किन्नर श्रेया ने कमरे में लगे पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। वहीं बाहर मौजूद किन्नर अंजली ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने किसी तरह दोनों को रोका, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
ALSO READ: ED ने ‘मास्टरमाइंड’ राजीव नयन मिश्रा का नाम किया उजागर, सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल
नगदी और जेवरात गायब होने का भी लगाया आरोप
किन्नरों ने यह भी आरोप लगाया कि गुरु नूरी के घर में नगदी और सोने-चांदी के जेवरात रखे हुए थे, जिन्हें कब्जा करने वाले किन्नर उठा ले गए हैं। उनका कहना है कि यह सिर्फ मकान का विवाद नहीं है, बल्कि उनके गुरु की पूरी संपत्ति को हड़पने की साजिश है।
पुलिस ने समझाने का किया प्रयास, तनाव बना हुआ
घटना के बाद पुलिस ने काफी देर तक किन्नरों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में लिया गया और आत्महत्या की कोशिश करने वाले किन्नरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि तनाव का माहौल देर शाम तक बना रहा।
ALSO READ: कुशीनगर डबल मर्डर से दहला यूपी, नशे में बेटे ने मां और पत्नी को पत्थर से कुचलकर मार डाला
न्याय न मिलने पर जान देने की चेतावनी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मकान की स्थिति, कब्जेदारी के दस्तावेज, और नगदी-जेवरात के आरोपों की भी जांच की जाएगी। किसी भी पक्ष के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मकान की स्थिति, कब्जेदारी के दस्तावेज, और नगदी जेवरात के आरोपों की भी जांच की जाएगी। किसी भी पक्ष के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
इलाके में चर्चा का विषय बना मामला
यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस विवाद का समाधान कर लिया जाता, तो इतनी गंभीर स्थिति पैदा नहीं होती। फिलहाल सभी की नजरें पुलिस की जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
Follow Us: YouTube| TV TODAY BHARAT LIVE | Breaking Hindi News Live | Website Tv Today Bharat| X | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram
