Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • आस्था
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
Reading: PDA Cycle Yatra: बिजनौर पहुंची सपा की पीडीए साइकिल यात्रा, कन्हैया निषाद का भव्य स्वागत, सामाजिक न्याय का दिया संदेश
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • आस्था
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
Follow US

Home - PDA Cycle Yatra: बिजनौर पहुंची सपा की पीडीए साइकिल यात्रा, कन्हैया निषाद का भव्य स्वागत, सामाजिक न्याय का दिया संदेश

Uttar Pradesh

PDA Cycle Yatra: बिजनौर पहुंची सपा की पीडीए साइकिल यात्रा, कन्हैया निषाद का भव्य स्वागत, सामाजिक न्याय का दिया संदेश

Last updated: फ़रवरी 7, 2026 7:54 अपराह्न
Chhoti Published फ़रवरी 7, 2026
Share
PDA Cycle Yatra
PDA Cycle Yatra: बिजनौर पहुंची सपा की पीडीए साइकिल यात्रा, कन्हैया निषाद का भव्य स्वागत, सामाजिक न्याय का दिया संदेश
SHARE

PDA Cycle Yatra: समाजवादी पार्टी द्वारा सामाजिक न्याय, लोकतंत्र की मजबूती और PDA Cycle Yatra (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज के अधिकारों को लेकर निकाली जा रही समाजवादी पीडीए साइकिल यात्रा शनिवार को बिजनौर पहुंची। PDA Cycle Yatra के संयोजक और नेतृत्व कर रहे सपा नेता कन्हैया निषाद के जनपद आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। यह यात्रा अब तक उत्तर प्रदेश के 12 जिलों से गुजर चुकी है और जनसमर्थन जुटाने में अहम भूमिका निभा रही है।

Contents
सपा नेताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागतPDA Cycle Yatra को बताया जनआंदोलनअनुज मलिक बोले- संगठन को मिलेगी नई ऊर्जाकन्हैया निषाद ने बताई यात्रा की रूपरेखापीडीए समाज को एकजुट करने का संकल्पपार्टी कार्यालय और कैंप कार्यालय पर हुआ स्वागतवरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगीबिजनौर से आगे बढ़ेगी यात्रा

सपा नेताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

बिजनौर पहुंचने पर कन्हैया निषाद का स्वागत समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मलिक के आवास और कैंप कार्यालय पर किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन की मौजूदगी में स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। अनुज मलिक ने कन्हैया निषाद को फूलमाला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

READ MORE: योगी आदित्यनाथ ने मिजोरम के राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

PDA Cycle Yatra को बताया जनआंदोलन

स्वागत समारोह के दौरान वक्ताओं ने पीडीए साइकिल यात्रा को सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा का सशक्त माध्यम बताया। नेताओं ने कहा कि यह यात्रा सिर्फ राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि पीडीए समाज की आवाज को मजबूती देने वाला जनआंदोलन है। इसके जरिए समाज के पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को संगठित कर उनके अधिकारों के लिए जागरूक किया जा रहा है।

अनुज मलिक बोले- संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

PDA Cycle Yatra कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मलिक ने कहा कि पीडीए साइकिल यात्रा ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक असमानता के खिलाफ यह यात्रा आम जनता को सचेत कर रही है। अनुज मलिक ने दावा किया कि आने वाले समय में पीडीए समाज एकजुट होकर समाजवादी विचारधारा को और मजबूत करेगा।

ALSO READ:  मणिपुर से राष्ट्रीय मुद्दों तक बधाई, श्रद्धांजलि और जन जागरूकता संदेश

कन्हैया निषाद ने बताई यात्रा की रूपरेखा

कन्हैया निषाद ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने यह PDA Cycle Yatra 19 नवंबर 2025 से शुरू की है, जिसका उद्देश्य पूरे उत्तर प्रदेश में पीडीए समाज को जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा 2027 तक जारी रहेगी और इस दौरान वह प्रदेश के हर जिले, हर विधानसभा और हर गांव तक पहुंचने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि अब तक यह यात्रा मुरादाबाद, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, अमरोहा, रामपुर सहित कुल 12 जिलों से गुजर चुकी है, जहां लोगों का उत्साह और समर्थन लगातार बढ़ रहा है।

PDA Cycle Yatra

पीडीए समाज को एकजुट करने का संकल्प

कन्हैया निषाद ने कहा कि PDA Cycle Yatra समाज की समस्याएं एक जैसी हैं, लेकिन उन्हें संगठित करने की अब तक ठोस कोशिश नहीं हो पाई। यह साइकिल यात्रा उसी कमी को दूर करने का प्रयास है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाजवादी पार्टी ही वह मंच है, जो सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ा सकती है।

ALSO READ: उत्तर प्रदेश में मदरसों की फंडिंग पर जांच के आदेश, विदेशी चंदे पर सख्ती

पार्टी कार्यालय और कैंप कार्यालय पर हुआ स्वागत

बिजनौर में PDA Cycle Yatra समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय के साथ-साथ हाल ही में सपा में शामिल हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मलिक के कैंप कार्यालय पर भी पहुंची। दोनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ कन्हैया निषाद का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। नारेबाजी और समाजवादी गीतों के बीच माहौल पूरी तरह राजनीतिक उत्साह से भरा नजर आया।

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

PDA Cycle Yatra अवसर पर महमूद कस्सार, सतपाल सिंह, कर्मेंद्र तोमर, मदन सैनी, लाल सिंह कश्यप, संजय पाल, काशिफ खान, नमन प्रधान, कासिम कुरैशी, अहमद खिज़र खान समेत कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने PDA Cycle Yatra को सफल बनाने और समाजवादी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

ALSO READ: लखनऊ में 3 फरवरी को फार्मा कॉन्क्लेव 1.0, यूपी में निवेश को नई दिशा

बिजनौर से आगे बढ़ेगी यात्रा

PDA Cycle Yatra कार्यक्रम के समापन पर कन्हैया निषाद और सपा नेताओं ने अगले पड़ाव की ओर साइकिल यात्रा को रवाना किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भरोसा जताया कि यह PDA Cycle Yatra आने वाले चुनावों से पहले पीडीए समाज को एकजुट कर समाजवादी पार्टी को नई मजबूती देगी।

Follow Us: YouTube| TV TODAY BHARAT LIVE | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat|  X  | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram | 

You Might Also Like

Kumbh Mela: महाकुंभ 2027 की तैयारी तेज, 31 अक्टूबर डेडलाइन, सीएम धामी के सख्त निर्देश

Gold Price: सोना-चांदी में फिर लौटी रौनक, घरेलू बाजार में जोरदार उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

मथुरा में शिवराज सिंह चौहान का बयान, किसानों को लेकर कही बड़ी बात

Mathura Vrindavan News: मथुरा में फलाहारी महाराज ने गौमाता पर पत्र लिखा

Janakpuri Biker Death: जनकपुरी युवक की मौत सियासत तेज, मनोज तिवारी का बड़ा बयान, ‘गड्ढे भरने में लगेंगे 2 टर्म’

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
TAGGED:Bharat tv livebijnor newsindia tv today live newsKanhaiya NishadPDA CommunityPDA Cycle YatraSamajwadi PartySocial JusticeToday Big Breakingtoday political news headlines in hinditv todat bharat big newstv today bharat live hindi newstv today bharat live newstv today newsUP politicsWatch Live TV
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Kumbh Mela
Uttarakhand

Kumbh Mela: महाकुंभ 2027 की तैयारी तेज, 31 अक्टूबर डेडलाइन, सीएम धामी के सख्त निर्देश

फ़रवरी 9, 2026
Gold Price
Business News

Gold Price: सोना-चांदी में फिर लौटी रौनक, घरेलू बाजार में जोरदार उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

फ़रवरी 9, 2026
Shivraj Singh Chouhan Mathura Visit: Shivraj Singh Chouhan addressing media during Mathura visit on US-India deal
Mathura VrindavanRajyaUttar Pradesh

मथुरा में शिवराज सिंह चौहान का बयान, किसानों को लेकर कही बड़ी बात

फ़रवरी 9, 2026
Falahari Maharaj Letter: मथुरा में फलाहारी महाराज ने गौमाता पर पत्र लिखा
Mathura VrindavanRajyaUttar Pradeshराज्य-शहर

Mathura Vrindavan News: मथुरा में फलाहारी महाराज ने गौमाता पर पत्र लिखा

फ़रवरी 9, 2026
Janakpuri Biker Death: जनकपुरी में गड्ढे के पास खड़ी पुलिस और स्थानीय लोग
DelhiRajyaराज्य-शहर

Janakpuri Biker Death: जनकपुरी युवक की मौत सियासत तेज, मनोज तिवारी का बड़ा बयान, ‘गड्ढे भरने में लगेंगे 2 टर्म’

फ़रवरी 9, 2026
Kotdwar Deepak
Uttarakhand

Kotdwar Deepak: मोहम्मद दीपक को मिली हत्या की धमकी, दो लाख का इनाम घोषित

फ़रवरी 9, 2026

TVTodayBharat एक डिजिटल-फर्स्ट हिंदी समाचार मंच है, जहाँ हम ताज़ा खबरें, राष्ट्रीय व राज्यीय अपडेट, खेल, मनोरंजन, टेक, हेल्थ, एजुकेशन और लाइफ़स्टाइल जैसी श्रेणियों में तेज़, सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग पेश करते हैं। हमारा उद्देश्य सरल भाषा में भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना, हर खबर के संदर्भ और तथ्य स्पष्ट करना, और ज़रूरत पड़ने पर समय पर सुधार प्रकाशित करना है। हम सनसनी से दूर रहते हुए प्रमाणित स्रोतों, डेटा और ग्राउंड इनपुट पर आधारित पत्रकारिता करते हैं, ताकि आप एक ही जगह पर विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण, फोटो-वीडियो और वेब स्टोरीज़ पा सकें।

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat एक डिजिटल-फर्स्ट हिंदी समाचार मंच है, जहाँ हम ताज़ा खबरें, राष्ट्रीय व राज्यीय अपडेट, खेल, मनोरंजन, टेक, हेल्थ, एजुकेशन और लाइफ़स्टाइल जैसी श्रेणियों में तेज़, सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग पेश करते हैं। हमारा उद्देश्य सरल भाषा में भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना, हर खबर के संदर्भ और तथ्य स्पष्ट करना, और ज़रूरत पड़ने पर समय पर सुधार प्रकाशित करना है। हम सनसनी से दूर रहते हुए प्रमाणित स्रोतों, डेटा और ग्राउंड इनपुट पर आधारित पत्रकारिता करते हैं, ताकि आप एक ही जगह पर विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण, फोटो-वीडियो और वेब स्टोरीज़ पा सकें।

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?