Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • ब्लॉग
    • एक्सप्लेनेर
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Reading: Digital Rupee Public Distribution System: केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, गृहमंत्री ने किया, CBDC आधारित PDS व्यवस्था का शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • ब्लॉग
    • एक्सप्लेनेर
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Follow US

Home - Digital Rupee Public Distribution System: केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, गृहमंत्री ने किया, CBDC आधारित PDS व्यवस्था का शुभारंभ

National

Digital Rupee Public Distribution System: केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, गृहमंत्री ने किया, CBDC आधारित PDS व्यवस्था का शुभारंभ

डिजिटल तकनीक से गरीबों तक राशन वितरण में पारदर्शिता और सुरक्षा की नई शुरुआत

KARTIK SHARMA
Last updated: फ़रवरी 15, 2026 5:42 अपराह्न
KARTIK SHARMA - Sub Editor Published फ़रवरी 15, 2026
Share
CBDC PDS India: गांधीनगर में अमित शाह द्वारा CBDC आधारित सार्वजनिक वितरण व्यवस्था का शुभारंभ करते हुए
CBDC आधारित PDS लॉन्च करते गृह मंत्री अमित शाहPhoto: PIB India News Source: Official Release / Government of India
SHARE

CBDC PDS India: गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की राजधानी गांधीनगर में सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) आधारित पारदर्शी, आधुनिक व सरल सार्वजनिक वितरण व्यवस्था (PDS) का शुभारंभ किया। इस मौके पर खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

ALSO READ: पन्नुन हत्या साजिश केस में बड़ा अडेट, निखिल गुप्ता ने स्वीकारा दोष, बताई परिवारिक वजह

राशन वितरण में पारदर्शिता

अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से आज डिजिटल इंडिया का विस्तार खाद्य और आपूर्ति की व्यवस्था तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के संसाधनों पर पहला अधिकार गरीबों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों को दिया है।

उन्होंने कहा कि भारत में 60 करोड़ लोग ऐसे थे जिनके पूरे परिवार में एक भी बैंक खाता नहीं था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया में होने वाले कुल डिजिटल ट्रांजेक्शन्स में से आधे भारत में हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज वही डिजिटल इंडिया, देश के गरीबों को सस्ता अनाज देने के क्षेत्र में पदार्पण कर रहा है शाह ने कहा कि इस पद्धति से गरीबों को राशन देने के सिस्टम में से भ्रष्टाचार पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।

CBDC PDS India: गांधीनगर में अमित शाह द्वारा CBDC आधारित सार्वजनिक वितरण व्यवस्था का शुभारंभ करते हुए

ALSO READ: ‘नरवणे पर भरोसा, पेंगुइन पर सवाल’, FIR जांच के बीच लोक सभा में राहुल गांधी का तीखा बयान

डिजिटल तकनीक से PDS में पारदर्शिता बढ़ाने की पहल CBDC PDS INDIA

अमित शाह ने कहा कि देश में कनेक्टिविटी के विस्तार से अब डिजिटल तरीके से गरीबों को सीधे अनाज मिलने की व्यवस्था हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) ने देश में से घपले-घोटालों को समाप्त कर दिया, उसी प्रकार खाद्य आपूर्ति मंत्रालय का यह कदम आने वाले दिनों में पारदर्शी वितरण प्रणाली सुनिश्चित करेगा। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मंत्र, Minimum Government, Maximum Governance, को आज एक नए क्षेत्र में ज़मीन पर उतारने का काम हो रहा है।

ALSO READ: कागजों में चमकी शिक्षा, हकीकत में बुझते सपने, लाखों बच्चे आज भी अनपढ़

CBDC क्या है और यह कैसे काम करेगा?

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि टेक्नोलॉजी और प्रधानमंत्री मोदी की गरीबों के प्रति संवेदना का अनूठा संगम यह वितरण प्रणाली सुरक्षित, पारदर्शी तरीके से गरीबों के अधिकार की सुरक्षा का माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि आज अन्नपूर्ति मशीन का भी लोकार्पण हुआ है, जो 35 सेकंड में 25 किलो अनाज का वितरण कर रही है शाह ने कहा कि 3-4 साल में ही पूरे देश में यह प्रणाली लागू हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह अनाज वितरण प्रणाली पूरी तरह से पारदर्शी होगी और इसके लागू होने के बाद देश के हर गरीब को 5 किलो मुफ्त अनाज मिल सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि बेहतर गुणवत्ता, सटीक मात्रा और पारदर्शी वितरण में अन्नपूर्ति मशीन सहायक सिद्ध होगी। शाह ने कहा कि धीरे-धीरे कश्मीर से कन्याकुमारी और द्वारका से कामाख्या तक हमारे विशाल देश में इस प्रणाली को लागू करना चाहिए।

ALSO READ: पूर्व थल सेना प्रमुख नरवणे की अप्रकाशित किताब लीक होने का मामला, स्पेशल सेल ने संभाली जांच

डिजिटल इंडिया मिशन को मिलेगा नया आयाम CBDC PDS INDIA

अमित शाह ने कहा कि देश के 1 लाख 7 हज़ार गांवों में कनेक्टिविटी पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के 80 करोड़ लोगों को प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलो मुफ्त अनाज देने का काम किया है।शाह ने कहा कि यह खाद्य सुरक्षा अब पारदर्शी हो गई है। उन्होंने कहा कि देश के 1 करोड़ 9 लाख रेहड़ी-पटरी वालों को स्वनिधि योजना का फायदा प्रधानमंत्री मोदी ने पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि ठोस नीतियों से 10 वर्ष में 60 करोड़ से अधिक लोगों के जीवनस्तर को ऊपर उठाने और 27 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा के ऊपर लाने का काम भी मोदी सरकार ने किया है।

ALSO READ: कनाडा में NSA अजीत डोवाल की हाई-लेवल वार्ता, भारत-कनाडा संबंधों में दिखी नई गर्मजोशी

किसानों और व्यापार से जुड़ी नीतियों पर भी जोर

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि मुख्य विपक्षी पार्टी और उनकी सरकार हमेशा झूठ बोलकर जनता को गुमराह करते हैं। शाह ने कहा कि पिछली सरकार में कृषि बजट मात्र 26 हज़ार करोड़ रूपए था जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ाकर 1 लाख 29 हज़ार करोड़ रूपए कर दिया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने 70 साल में सिर्फ एक बार कर्ज़ माफी से किसानों को गुमराह करने का काम किया जबकि प्रधानमंत्री मोदी 10 साल से हर किसान के बैंक खाते में 6 हज़ार रुपए हर साल भेजकर ऐसी व्यवस्था कर रहे हैं कि किसान को कर्ज लेना ही न पड़े।

ALSO READ: मणिपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, पांच उग्रवादी गिरफ्तार

यूरोपीय संघ और इंग्लैंड के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते CBDC PDS INDIA

अमित शाह ने कहा कि यूरोपीय संघ और इंग्लैंड के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते और अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील पर विपक्ष देश को गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने डंकल प्रस्ताव पर साइन कर किसानों को असुरक्षित किया था।उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ और इंग्लैंड के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते और अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी ने देश के किसानों के हितों को पूरी तरह सुरक्षित करने का काम किया है।

ALSO READ: Savarkar को भारत रत्न देने से सम्मान की गरिमा बढ़ेगी: RSS प्रमुख

भारत के डेयरी क्षेत्र को भी सुरक्षित CBDC PDS INDIA

उन्होंने कहा कि इन समझौतों के माध्यम से भारत के डेयरी क्षेत्र को भी सुरक्षित करने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। शाह ने कहा कि इन समझौतों के माध्यम से हमारे कृषि और मछुआरों के उत्पाद पूरी दुनिया में पहुंचने का रास्ता खुल गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कभी भी किसानों, मछुआरों, पशुपालकों के हितों के साथ समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज भी देश के किसानों की सुरक्षा के लिए चट्टान की तरह खड़े हैं। CBDC PDS INDIA

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज अन्न वितरण और अन्न सुरक्षा के क्षेत्र में भ्रष्टाचार और अपारदर्शिता को समाप्त करने का काम हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे हर गरीब नागरिक को अनाज प्राप्त करने के अधिकार की सुरक्षा होगी औऱ बिचौलियों के लिए कोई जगह नहीं बचेगी।

Follow Us: YouTube| TV TODAY BHARAT LIVE | Breaking Hindi News Live | Website: TV Today Bharat|  X  | Facebook | Quora| LinkedIn | Tumblr | WhatsApp Channel | Telegram |CBDC PDS INDIA

You Might Also Like

Lucknow Fire Incident Vikas Nagar: लखनऊ में भीषण आग का कहर, विकास नगर में 200 झुग्गियां जलकर खाक, राहत-बचाव जारी

Nari Shakti Vandan Adhiniyam Uttarakhand: देहरादून में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन, सीएम धामी बोले महिला आरक्षण अधिनियम देश के लिए युगांतकारी कदम

India Mobile PLI Scheme 2026: भारत बनेगा ग्लोबल मोबाइल हब! मई में आ सकती है 47,000 करोड़ की नई PLI स्कीम

Gold Price Today India: सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, रिकॉर्ड स्तर की ओर बढ़ रहा बाजार

Chinese Community Kolkata Elections: कोलकाता का चीनी समुदाय बना चुनावी मुद्दा, टीएमसी ने बढ़ाया संपर्क अभियान

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
TAGGED:Amit ShahCBDC PDSDigital India MissionDigital Ration SystemPublic Distribution SystemWatch Live TV
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lucknow Fire Incident Vikas Nagar
Uttar Pradesh

Lucknow Fire Incident Vikas Nagar: लखनऊ में भीषण आग का कहर, विकास नगर में 200 झुग्गियां जलकर खाक, राहत-बचाव जारी

अप्रैल 15, 2026
Nari Shakti Vandan Adhiniyam Uttarakhand
Uttarakhand

Nari Shakti Vandan Adhiniyam Uttarakhand: देहरादून में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन, सीएम धामी बोले महिला आरक्षण अधिनियम देश के लिए युगांतकारी कदम

अप्रैल 15, 2026
India Mobile PLI Scheme 2026
Business News

India Mobile PLI Scheme 2026: भारत बनेगा ग्लोबल मोबाइल हब! मई में आ सकती है 47,000 करोड़ की नई PLI स्कीम

अप्रैल 15, 2026
Gold Price Today India
Business News

Gold Price Today India: सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, रिकॉर्ड स्तर की ओर बढ़ रहा बाजार

अप्रैल 15, 2026
Chinese Community Kolkata Elections
National

Chinese Community Kolkata Elections: कोलकाता का चीनी समुदाय बना चुनावी मुद्दा, टीएमसी ने बढ़ाया संपर्क अभियान

अप्रैल 15, 2026
Samrat Chaudhary Bihar CM
BiharNational

Samrat Chaudhary Bihar CM: बिहार में ‘सम्राट’ युग की शुरुआत, सम्राट चौधरी ने संभाली सत्ता की कमान

अप्रैल 15, 2026

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?