Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • ब्लॉग
    • एक्सप्लेनेर
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Reading: Uttarakhand Budget Session 2026: गैरसैंण में बजट सत्र से पहले हलचल तेज, मुख्यमंत्री धामी और विधानसभा अध्यक्ष ने संभाली कमान
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • ब्लॉग
    • एक्सप्लेनेर
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Follow US

Home - Uttarakhand Budget Session 2026: गैरसैंण में बजट सत्र से पहले हलचल तेज, मुख्यमंत्री धामी और विधानसभा अध्यक्ष ने संभाली कमान

Uttarakhand

Uttarakhand Budget Session 2026: गैरसैंण में बजट सत्र से पहले हलचल तेज, मुख्यमंत्री धामी और विधानसभा अध्यक्ष ने संभाली कमान

गैरसैंण में सियासी हलचल तेज, बजट सत्र से पहले सरकार और विपक्ष दोनों की रणनीति तैयार।

Manish Negi
Last updated: मार्च 8, 2026 8:06 अपराह्न
Manish Negi Published मार्च 8, 2026
Share
Uttarakhand Budget Session 2026
Uttarakhand Budget Session 2026: गैरसैंण में बजट सत्र से पहले हलचल तेज, मुख्यमंत्री धामी और विधानसभा अध्यक्ष ने संभाली कमानTv Today Bharat Uttarakhand Desk/ Photo : X/CM Dhami
SHARE
Highlights
  • गैरसैंण में बजट सत्र से पहले भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में तैयारियां तेज
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी पहुंचे गैरसैंण
  • विधानसभा अध्यक्ष ने परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • 38 विधायकों ने सत्र के लिए करीब 600 सवाल किए जमा
  • बजट सत्र को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कई स्थानों पर बैरियर लगाए गए

Uttarakhand Budget Session: विधानसभा के आगामी Uttarakhand Budget Session को लेकर गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सोमवार से शुरू होने वाले इस महत्वपूर्ण सत्र से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी और कई विधायक गैरसैंण पहुंच चुके हैं। राज्य की राजनीति के लिहाज से यह सत्र बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसी दौरान सरकार आगामी वित्तीय वर्ष का बजट पेश करेगी और विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने किया परिसर का निरीक्षण

Uttarakhand Budget Session की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी रविवार को भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर पहुंचीं। उनके पहुंचने पर पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने विधानसभा मंडप, प्रशासनिक भवनों और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विधानसभा परिसर में बने आधुनिक जिम का भी दौरा किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों को भी देखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य तय समय पर और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

आज भराड़ीसैंण विधानसभा भवन पहुंचकर विधानसभा परिसर का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
कल से शुरू होने वाले बजट सत्र की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए| pic.twitter.com/e6qKcETfQA

— Ritu Khanduri Bhushan (@RituKhanduriBJP) March 8, 2026

READ MORE: हरिद्वार में आज अमित शाह का बड़ा कार्यक्रम, जनसभा से रणनीतिक बैठक तक कई अहम आयोजन

38 विधायकों पूछेंगे करीब 600 सवाल

विधानसभा अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि Uttarakhand Budget Session कई मायनों में महत्वपूर्ण रहने वाला है। Uttarakhand Budget Session की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी, जिसके बाद सरकार द्वारा बजट पेश किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अब तक 38 विधायकों ने विधानसभा सचिवालय में लगभग 600 सवाल जमा कराए हैं। इन सवालों के जरिए विधायक विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों और प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में प्रश्नकाल की अहम भूमिका होती है। इसके माध्यम से जनता के मुद्दे सीधे सरकार के सामने आते हैं और सरकार को जवाब देना पड़ता है।

Also Read: अमित शाह ने क्यों कहा– अब नहीं चलेगी ‘पर्ची-खर्ची’? हरिद्वार से दिया बड़ा राजनीतिक संकेत

मुख्यमंत्री धामी भी पहुंचे भराड़ीसैंण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे भराड़ीसैंण पहुंचे। विधानसभा परिसर पहुंचने पर पुलिस दल ने उन्हें भी गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मुख्यमंत्री के पहुंचने के बाद परिसर में राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गईं।

मुख्यमंत्री के साथ कई मंत्री और विधायक भी गैरसैंण पहुंच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक देर शाम विधानमंडल दल की बैठक भी आयोजित की जा सकती है। इस बैठक में बजट सत्र के दौरान सरकार की रणनीति, संभावित विधेयकों और विपक्ष के सवालों का सामना करने को लेकर चर्चा की जाएगी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह Uttarakhand Budget Session सरकार के लिए काफी अहम होगी, क्योंकि इसमें सत्र को सुचारू रूप से चलाने और विपक्ष के आरोपों का जवाब देने की रणनीति तय की जाएगी।

कल से भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र से पूर्व आज यहां पहुंचने पर स्थानीय जनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया।

निश्चित तौर पर यह बजट सत्र प्रदेश के सर्वांगीण विकास, जनकल्याण और उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णयों का… pic.twitter.com/U1GGGeK8sm

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 8, 2026

सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

Uttarakhand Budget Session को देखते हुए प्रशासन ने गैरसैंण और भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को काफी मजबूत कर दिया है। जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वीआईपी मूवमेंट और संभावित धरना-प्रदर्शनों को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। विधानसभा सत्र के दौरान पांच कंपनी पीएसी और एक अतिरिक्त कंपनी की तैनाती की गई है। इसके अलावा सलामी के लिए अलग प्लाटून भी नियुक्त किया गया है।

कई स्थानों पर लगाए गए बैरियर

सुरक्षा के मद्देनजर गैरसैंण आने वाले प्रमुख मार्गों पर कई स्थानों पर बैरियर भी लगाए गए हैं। प्रशासन की ओर से दिवालीखाल में दो, सारकोट में एक, जंगलचट्टी में एक और कालीमाटी के पास दुगमुतासैंण में एक बैरियर स्थापित किया गया है।

इन स्थानों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहेंगे, जो आने-जाने वाले वाहनों और लोगों की जांच करेंगे। इससे विधानसभा सत्र के दौरान किसी भी तरह की अवांछित गतिविधि को रोका जा सकेगा।

READ MORE: यात्रा से पहले GMVN को 2.5 करोड़ की एडवांस बुकिंग, सीजन को लेकर बढ़ी उम्मीदें

अस्थायी जेल की भी व्यवस्था

संभावित धरना-प्रदर्शनों या कानून व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एहतियातन मेहलचौरी और जंगलचट्टी में एक-एक अस्थायी जेल भी बनाई है। अधिकारियों का कहना है कि यह व्यवस्था पूरी तरह से एहतियात के तौर पर की गई है, ताकि किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

महत्वपूर्ण होगा इस बार का बजट सत्र

इस बार का Uttarakhand Budget Session राज्य सरकार के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार इस Uttarakhand Budget Session में कई नई योजनाओं की घोषणा कर सकती है और प्रदेश के विकास से जुड़े बड़े फैसले भी लिए जा सकते हैं।

वहीं विपक्ष भी महंगाई, बेरोजगारी, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। ऐसे में आने वाले दिनों में भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बना रहेगा।

सोमवार से शुरू होने जा रहे इस Uttarakhand Budget Session पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं कि सरकार अपने बजट और नीतियों के जरिए जनता को क्या संदेश देती है।

Follow Us: TV TODAY BHARAT LIVE | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat|  X  | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram

You Might Also Like

Jabalpur cruise accident: ‘पापा मिल गए, मां-भाई लापता… नानी की मौत’ मासूम की चीख ने झकझोरा जबलपुर

West Bengal Assembly Election Results: 4 मई को होगी मतगणना, 77 केंद्रों पर तय होगी 294 सीटों की किस्मत

CM Dhami Statement: कोटाबाग में बनेगा वृद्धाश्रम, बंगाल और असम में बीजेपी सरकार बनने का दावा

Global Military Spending 2025: दुनिया फिर हथियारों की दौड़ में, भारत बना पांचवां सबसे बड़ा रक्षा खर्च करने वाला देश

Cabinet Meeting 2026: धामी कैबिनेट के 18 बड़े फैसले, वन दरोगा भर्ती से लेकर कुंभ और बस खरीद तक कई अहम निर्णय

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
TAGGED:Bhararisain Vidhan SabhaBharat tv liveBudget Session 2026CM Dhami NewsCM Pushkar Singh DhamiGairsain AssemblyGairsain Assembly Newsindia tv today live newstoday political news headlines in hinditv todat bharat big newstv today bharat live breakingtv today bharat live hindi newstv today bharat live newstv today newsUttarakhand Budget SessionUttarakhand PoliticsWatch Live TV
SOURCES:X/CM Dhami
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Faridpur Farmer Murder Case: बरेली फरीदपुर के रायपुर हंस गांव में खेत की झोपड़ी के पास जांच करती पुलिस टीम
क्राइमलोकल न्यूज

Faridpur Farmer Murder Case: झोपड़ी बनी मौत का ठिकाना, किसान इंद्रपाल की हत्या से दहशत

मई 1, 2026
Jabalpur cruise accident: बरगी डैम में डूबे क्रूज के बाद चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन और SDRF टीम की कार्रवाई
Madhya Pradesh

Jabalpur cruise accident: ‘पापा मिल गए, मां-भाई लापता… नानी की मौत’ मासूम की चीख ने झकझोरा जबलपुर

मई 1, 2026
West Bengal Election Result Prediction 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में अबीर बिक्री और सट्टा बाजार के संकेत
National

West Bengal Election: बंगाल चुनाव में अबीर बाजार से लेकर एग्जिट पोल तक, क्या कहते हैं संकेत?

मई 1, 2026
Haryana Governance Development: Governor Asim Kumar Ghosh meeting officials at Nuh Mini Secretariat Haryana
राज्य-शहरहरियाणा

Haryana Governance: Nuh समीक्षा और MLAs ट्रेनिंग पर जोर, विकास और लोकतंत्र पर 2 बड़े फैसले एक साथ

मई 1, 2026
Gurugram traffic challan: गुरुग्राम सेक्टर 4/7 चौक पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा जब्त की गई बाइक की जांच करते अधिकारी
राज्य-शहरहरियाणा

Gurugram traffic challan UPDATE: गुरुग्राम की बड़ी कार्रवाई जब्त की 26 बकाया चालानों वाली बाइक, 90 दिनों में जुर्माना नहीं भरने पर वाहन होंगे जब्त

मई 1, 2026
Haryana Health Budget Increase: Haryana CM Nayab Singh Saini speaking at public healthcare conference
राज्य-शहरहरियाणा

Haryana Health Budget Increase: स्वास्थ्य सेक्टर में हरियाणा की छलांग, बजट 298% बढ़ा

मई 1, 2026

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?