Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • ब्लॉग
    • एक्सप्लेनेर
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Reading: Cabinet Meeting 2026: धामी कैबिनेट के 18 बड़े फैसले, वन दरोगा भर्ती से लेकर कुंभ और बस खरीद तक कई अहम निर्णय
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • ब्लॉग
    • एक्सप्लेनेर
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Follow US

Home - Cabinet Meeting 2026: धामी कैबिनेट के 18 बड़े फैसले, वन दरोगा भर्ती से लेकर कुंभ और बस खरीद तक कई अहम निर्णय

Uttarakhand

Cabinet Meeting 2026: धामी कैबिनेट के 18 बड़े फैसले, वन दरोगा भर्ती से लेकर कुंभ और बस खरीद तक कई अहम निर्णय

धामी कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं, परिवहन और कुंभ तैयारियों को मिला नया रफ्तार।

Manish Negi
Last updated: मई 1, 2026 12:59 अपराह्न
Manish Negi Published अप्रैल 30, 2026
Share
Cabinet Meeting 2026
Cabinet Meeting 2026: धामी कैबिनेट के 18 बड़े फैसले, वन दरोगा भर्ती से लेकर कुंभ और बस खरीद तक कई अहम निर्णय
SHARE
Highlights
  • वन दरोगा भर्ती में अब ग्रेजुएशन अनिवार्य, उम्र सीमा 35 साल
  • परिवहन निगम को 250 नई बसें खरीदने की मंजूरी
  • कुंभ मेले के कार्यों के लिए अधिकारियों को बढ़े वित्तीय अधिकार
  • मदरसों की मान्यता और शिक्षा नियमावली में बड़े बदलाव
  • D श्रेणी ठेकेदारों की कार्य सीमा बढ़ाकर 1.50 करोड़ रुपये की गई

Cabinet Meeting 2026: देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित Cabinet Meeting 2026 में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई गई। इस बैठक को राज्य सरकार की सबसे अहम बैठकों में से एक माना जा रहा है, क्योंकि इसमें युवाओं, परिवहन, शिक्षा, कुंभ मेला और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े 18 बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

सरकार के फैसलों का असर सीधे तौर पर राज्य के युवाओं, कर्मचारियों, परिवहन सेवाओं और धार्मिक आयोजनों पर देखने को मिलेगा। खास बात यह रही कि कैबिनेट ने वन दरोगा भर्ती नियमों में बदलाव करते हुए शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा दोनों में बड़ा संशोधन किया है।

वन दरोगा भर्ती में बड़ा बदलाव

Cabinet Meeting 2026 का सबसे चर्चित फैसला वन दरोगा भर्ती को लेकर रहा। अब तक वन दरोगा भर्ती के लिए इंटरमीडिएट योग्यता अनिवार्य थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर स्नातक कर दिया गया है। यानी अब केवल ग्रेजुएट अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे।

Read More: धामी सरकार का बड़ा फैसला, अब 35 साल तक के युवा कर सकेंगे आवेदन

इसके साथ ही सरकार ने आयु सीमा में भी राहत दी है। पहले अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष थी, जिसे अब बढ़ाकर 35 वर्ष कर दिया गया है। वहीं न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तय की गई है।

वन आरक्षी भर्ती के लिए भी आयु सीमा में बदलाव किया गया है। अब वन आरक्षी पद के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकार का मानना है कि इन बदलावों से अधिक योग्य और अनुभवी युवाओं को अवसर मिलेगा।

कुंभ मेले की तैयारियों को मिली रफ्तार

Cabinet Meeting 2026 में आगामी कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर भी बड़े फैसले लिए गए। सरकार ने स्थायी और अस्थायी निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए वित्तीय अधिकारों में बदलाव किया है।

अब कुंभ मेला अधिकारी एक करोड़ रुपये तक के कार्यों को मंजूरी दे सकेंगे। वहीं गढ़वाल आयुक्त को पांच करोड़ रुपये तक के कार्य स्वीकृत करने का अधिकार दिया गया है। इससे ऊपर के प्रस्ताव शासन स्तर पर मंजूर किए जाएंगे।

Read More: Women Reservation Bill पर उत्तराखंड विधानसभा में गूंजा बड़ा संदेश, धामी बोले- ‘नारी शक्ति पर राजनीति बंद हो’

सरकार का मानना है कि इससे कुंभ मेले से जुड़े विकास कार्यों में तेजी आएगी और प्रशासनिक प्रक्रिया पहले की तुलना में ज्यादा आसान होगी।

परिवहन निगम को 250 नई बसों की मंजूरी

राज्य के परिवहन ढांचे को मजबूत करने के लिए Cabinet Meeting 2026 में परिवहन निगम को 250 नई बसें खरीदने की मंजूरी दी गई।

सरकार पहले ही 100 बसों की अनुमति दे चुकी थी, लेकिन अब इस संख्या को बढ़ाकर 109 किया गया है। जीएसटी दरों में कमी के कारण बस खरीद प्रक्रिया को और विस्तार देने का फैसला लिया गया।

चारधाम यात्रा और भविष्य में होने वाले धार्मिक आयोजनों को देखते हुए सरकार सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दे रही है। नई बसों के आने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

Read More: Heat Wave in Dehradun का कहर, ठंडी वादियों वाला शहर बना तपता मैदान, स्कूल तक हुए बंद

मदरसों को लेकर भी बड़ा फैसला

Cabinet Meeting 2026 में राज्य के मदरसों को लेकर भी अहम निर्णय लिया गया। उत्तराखंड में करीब 452 मदरसे संचालित हैं, जिनमें से लगभग 400 में पहली से आठवीं तक की कक्षाएं चल रही हैं।

अब ऐसे मदरसों को जिला स्तरीय शिक्षा समिति या सक्षम अधिकारी से मान्यता मिल सकेगी। वहीं 12वीं तक की पढ़ाई कराने वाले मदरसों को उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड से संबद्धता लेनी होगी।

इसके लिए अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम के तहत अध्यादेश लाने को मंजूरी दी गई है। सरकार का कहना है कि इससे शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और गुणवत्ता दोनों बढ़ेंगी।

Read More: Uttarakhand Board Result 2026 जारी, 10वीं में 98% पास, 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी

शिक्षा और कर्मचारियों से जुड़े फैसले

Cabinet Meeting 2026 में शिक्षा विभाग से जुड़े कई प्रस्तावों को भी मंजूरी मिली। उत्तराखंड विशेष शिक्षा शिक्षक नियमावली और संस्कृत शिक्षा शैक्षिक संवर्ग सेवा नियमावली 2026 को हरी झंडी दी गई।

इसके अलावा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना का लाभ अब प्रदेश के 21 अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों के नियमित प्राचार्यों को भी मिलेगा। सरकार ने कार्मिक विभाग में एकल संवर्ग की प्रतीक्षा सूची को लेकर एसओपी तैयार करने का फैसला भी लिया है।

दिव्यांग और पेंशन मामलों पर भी निर्णय

लोक निर्माण विभाग में वर्ष 2023 की भर्ती प्रक्रिया के दौरान दिव्यांग श्रेणी के कुछ पद खाली रह गए थे। अब सरकार ने छह नए पद सृजित कर उन्हें दिव्यांग वर्ग के लिए सुरक्षित करने का निर्णय लिया है।

Read More: ₹15,000 से ऊपर के ऑटो-डेबिट पर अब OTP जरूरी, RBI के नए नियम लागू

वहीं वर्ग चार्ज कर्मचारियों की पेंशन व्यवस्था को लेकर भी मंत्रिमंडल में चर्चा हुई। इससे जुड़े विवाद पहले कोर्ट तक पहुंच चुके थे। अब सरकार नई व्यवस्था के तहत इसे स्पष्ट करने की तैयारी में है।

ठेकेदारों और वन नीति में बदलाव

Cabinet Meeting 2026 में अधिप्राप्ति नियमावली 2025 के तहत D श्रेणी के सूचीबद्ध ठेकेदारों के कार्य सीमा को भी बढ़ा दिया गया। पहले वे एक करोड़ रुपये तक के काम कर सकते थे, जिसे अब बढ़ाकर 1.50 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

इसके अलावा वन क्षेत्रों में मौन पालन को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग की नई नीति को भी मंजूरी दी गई। सरकार का मानना है कि इससे स्थानीय लोगों को रोजगार और आय के नए अवसर मिलेंगे।

Follow Us: | TV TODAY BHARAT LIVE | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat|  X  | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram | YOUTUBE

You Might Also Like

West Bengal Assembly Election Results: 4 मई को होगी मतगणना, 77 केंद्रों पर तय होगी 294 सीटों की किस्मत

CM Dhami Statement: कोटाबाग में बनेगा वृद्धाश्रम, बंगाल और असम में बीजेपी सरकार बनने का दावा

Global Military Spending 2025: दुनिया फिर हथियारों की दौड़ में, भारत बना पांचवां सबसे बड़ा रक्षा खर्च करने वाला देश

Forest Inspector Recruitment: धामी सरकार का बड़ा फैसला, अब 35 साल तक के युवा कर सकेंगे आवेदन

Exit Poll 2026: बंगाल से तमिलनाडु तक एग्जिट पोल के चौंकाने वाले दावे, कहीं BJP की सरकार तो कहीं TVK का बड़ा उभार

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
TAGGED:Bharat tv liveDhami GovernmentForest Inspector RecruitmentGovernment Jobs Uttarakhandindia tv today live newsKumbh Mela UttarakhandPushkar Singh DhamiToday Big Breakingtoday political news headlines in hinditv today bharat live breakingtv today bharat live hindi newstv today bharat live newstv today newsUttarakhand Cabinet DecisionsUttarakhand Cabinet Meeting 2026Uttarakhand Education PolicyUttarakhand NewsUttarakhand Transport CorporationWatch Live TV
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Faridpur Farmer Murder Case: बरेली फरीदपुर के रायपुर हंस गांव में खेत की झोपड़ी के पास जांच करती पुलिस टीम
क्राइमलोकल न्यूज

Faridpur Farmer Murder Case: झोपड़ी बनी मौत का ठिकाना, किसान इंद्रपाल की हत्या से दहशत

मई 1, 2026
Jabalpur cruise accident: बरगी डैम में डूबे क्रूज के बाद चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन और SDRF टीम की कार्रवाई
Madhya Pradesh

Jabalpur cruise accident: ‘पापा मिल गए, मां-भाई लापता… नानी की मौत’ मासूम की चीख ने झकझोरा जबलपुर

मई 1, 2026
West Bengal Election Result Prediction 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में अबीर बिक्री और सट्टा बाजार के संकेत
National

West Bengal Election: बंगाल चुनाव में अबीर बाजार से लेकर एग्जिट पोल तक, क्या कहते हैं संकेत?

मई 1, 2026
Haryana Governance Development: Governor Asim Kumar Ghosh meeting officials at Nuh Mini Secretariat Haryana
राज्य-शहरहरियाणा

Haryana Governance: Nuh समीक्षा और MLAs ट्रेनिंग पर जोर, विकास और लोकतंत्र पर 2 बड़े फैसले एक साथ

मई 1, 2026
Gurugram traffic challan: गुरुग्राम सेक्टर 4/7 चौक पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा जब्त की गई बाइक की जांच करते अधिकारी
राज्य-शहरहरियाणा

Gurugram traffic challan UPDATE: गुरुग्राम की बड़ी कार्रवाई जब्त की 26 बकाया चालानों वाली बाइक, 90 दिनों में जुर्माना नहीं भरने पर वाहन होंगे जब्त

मई 1, 2026
Haryana Health Budget Increase: Haryana CM Nayab Singh Saini speaking at public healthcare conference
राज्य-शहरहरियाणा

Haryana Health Budget Increase: स्वास्थ्य सेक्टर में हरियाणा की छलांग, बजट 298% बढ़ा

मई 1, 2026

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?