Rajpal Yadav Supports Daler Mehndi, Slams Uttarakhand Minister Subodh Uniyal (Pic- X)
Rajpal Yadav Supports Daler Mehndi: दिग्गज सिंगर दलेर मेहंदी इन दिनों उत्तराखंड के एक कार्यक्रम में हुई घटना को लेकर चर्चा में हैं। उन पर शराब पीकर मंच पर गाने का आरोप लगा था। इस मामले में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह दलेर मेहंदी को मंच पर फटकार लगाते नजर आए। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर बहस छिड़ गई है।
दलेर मेहंदी के समर्थन में अब अभिनेता राजपाल यादव भी उतर आए हैं। इससे पहले मीका सिंह, कपिल शर्मा, बादशाह और अनुपम खेर भी गायक के समर्थन में अपनी बात रख चुके हैं। राजपाल यादव ने मंत्री सुबोध उनियाल के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते हैं और उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं चल रहा है। अभिनेता ने मंत्री को कला और कलाकारों का सम्मान करने की सलाह भी दी। (Rajpal Yadav Supports Daler Mehndi)
राजपाल यादव ने सुबोध उनियाल को सुनाई खरी-खरी
राजपाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह दलेर मेहंदी के साथ हुए व्यवहार पर नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक सम्मानित मंत्री का हजारों लोगों के सामने इतने बड़े कलाकार के साथ इस तरह पेश आना ठीक नहीं है। राजपाल ने कहा, ‘कला का विद्यार्थी होने के नाते आप लोगों से (Rajpal Yadav Supports Daler Mehndi) एक बात शेयर करना चाहता हूं.
जिस तरीके से एक सम्मानित मंत्री हजारों लोगों के सामने एक ऐसे लेजेंड सिंगर, जिसकी दशकों से आवाज ने सबकी देश-दुनिया में सेवा की है. ऐसे अशोभनीय, निंदनीय शब्दों से जो व्यवहार कर रहे थे और मारपीटाई के उदाहरण दे रहे थे. माननीय मंत्री जी आपको ये शोभा नहीं देता.’ अभिनेता का कहना है कि कलाकारों के साथ सम्मान से पेश आना चाहिए। किसी भी कलाकार की कला और उसके योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जाना (Rajpal Yadav Supports Daler Mehndi) चाहिए।
राजपाल यादव ने कही ये बात
राजपाल यादव ने अपने वीडियो में दलेर मेहंदी की सेहत को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि वह गायक के साथ फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में काम कर चुके हैं। अभिनेता ने कहा कि दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते और इन दिनों उनकी तबीयत भी ठीक नहीं चल रही है।राजपाल ने कहा, ‘ऐसा लगा कि जैसे आपने कला को ही खरीद लिया हो. कला कभी खरीदी नहीं जा सकती. कला एक जीवन है. जीवन का सम्मान करिए. और आपकी जानकारी के लिए बता दूं दलेर पाजी (Rajpal Yadav Supports Daler Mehndi) शराब नहीं पीते.
मैंने भी उनके साथ वेलकम टू द जंगल में काम किया है. उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा है और जिसको सब लोगों के द्वारा प्रयास चल रहा है कि जल्दी से जल्दी वो अच्छे हों. पद आते हैं जाते हैं, लेकिन कद हमेशा रहता है. और कला का कद हजारों वर्षों से है. कला के कद का सम्मान कीजिए. गॉड ब्लेस यू.’ राजपाल यादव ने अपने संदेश में यह भी कहा कि पद हमेशा के लिए नहीं होता, लेकिन इंसान का कद और उसका सम्मान लंबे समय तक बना रहता है। उनके इस बयान के बाद दलेर मेहंदी के समर्थन में (Rajpal Yadav Supports Daler Mehndi) चल रही चर्चा और तेज हो गई है।
read also: Sharad Kelkar: लाल किले की रामलीला में शरद केलकर का जलवा, दर्शकों ने लगाए जय श्रीराम के नारे
दलेर मेहंदी और सुबोध उनियाल का पूरा मामला
यह पूरा विवाद उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में आयोजित कुंजापुरी मेले से जुड़ा है। इस कार्यक्रम में दलेर मेहंदी को प्रस्तुति देने के लिए बुलाया गया था। बताया गया कि जब गायक मंच पर गाना गा रहे थे, तभी उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर पहुंचे और उन्हें टोकने लगे। मंत्री ने आरोप लगाया कि दलेर मेहंदी शराब पीकर मंच पर गा रहे हैं और ठीक से प्रस्तुति (Rajpal Yadav Supports Daler Mehndi) नहीं दे पा रहे हैं।
उन्होंने कार्यक्रम में खर्च किए गए पैसे का हवाला देते हुए भी नाराजगी जताई। सुबोध उनियाल ने कहा, ‘आप शराब पीकर यहां गाना गा रहे हैं.’ उन्होंने यह भी कहा कि इतने पैसे खर्च करके दलेर मेहंदी को इसलिए बुलाया गया था, ताकि कार्यक्रम में आए लोग मनोरंजन कर सकें, लेकिन उनकी प्रस्तुति से लोग निराश हो रहे हैं। मंत्री ने धार्मिक आयोजन में शराब पीकर प्रस्तुति देने को गलत बताया।
मीका सिंह से अनुपम खेर तक, कई सितारे आए समर्थन में
इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद दलेर मेहंदी के समर्थन में कई कलाकारों ने अपनी बात रखी। उनके भाई और गायक मीका सिंह ने दावा किया कि दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते हैं और उनकी तबीयत खराब है। कपिल शर्मा ने भी इस बात (Rajpal Yadav Supports Daler Mehndi) का समर्थन किया।
इसके बाद अनुपम खेर और अब राजपाल यादव ने भी गायक के प्रति समर्थन जताया है। इस पूरे मामले में एक तरफ मंत्री के आरोपों की चर्चा हो रही है, तो दूसरी तरफ कलाकार के सम्मान और उनके साथ सार्वजनिक मंच पर किए गए व्यवहार (Rajpal Yadav Supports Daler Mehndi) को लेकर सवाल उठ रहे हैं।







