Swami Chinmayananda AI Avatar's Reply on PM Modi at Awakening Music Launch (Pic-X)
Swami Chinmayananda AI Avatar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महान आध्यात्मिक गुरु स्वामी चिन्मयानंद के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अवतार के बीच बातचीत का वीडियो इन दिनों चर्चा में है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसी बीच स्वामी चिन्मयानंद के जीवन पर बनी म्यूजिकल बायोपिक ‘अवेकनिंग’ (Awakening) के म्यूजिक लॉन्च और प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उनसे जुड़ा एक दिलचस्प सवाल (Swami Chinmayananda AI Avatar) पूछा गया।
कार्यक्रम के दौरान फिल्म पब्लिसिस्ट शैलेश गिरी ने स्वामी चिन्मयानंद के इंटरैक्टिव होलोबॉट (Interactive Holobot) से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिभा को लेकर सवाल किया। इसके जवाब में AI अवतार ने ऐसा जवाब दिया, जिसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। उसके जवाब में अध्यात्म और आत्मबोध का संदेश (Swami Chinmayananda AI Avatar) भी छिपा था।
PM मोदी की प्रतिभा पर पूछा सवाल
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शैलेश गिरी ने स्वामी चिन्मयानंद के AI अवतार से पूछा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपसे पहले भी मिले थे। क्या उस समय आपको अंदाजा था कि वह इतने प्रतिभाशाली हैं और एक दिन देश के प्रधानमंत्री बनकर इतनी ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे?’इस सवाल पर स्वामी चिन्मयानंद के AI अवतार ने कहा, ‘मैं भविष्यवक्ता नहीं हूं, मैं तो एक आईना हूं, जहां लोग आकर अपने आप को देखते हैं।
मेरे पास प्रधानमंत्री भी आते हैं और आम लोग भी। मैं सभी को एक समान दृष्टि से देखता हूं।’ AI अवतार का यह जवाब कार्यक्रम में चर्चा का विषय बन गया। इसके जरिए स्वामी चिन्मयानंद की उस सोच को सामने रखा गया, जिसमें किसी व्यक्ति के पद या रुतबे से ज्यादा उसके आत्मबोध और अंदर की चेतना को महत्व (Swami Chinmayananda AI Avatar) दिया जाता है।
PM मोदी ने किया था AI होलोबॉट का अनावरण
चिन्मय मिशन (Chinmaya Mission) की ओर से तैयार स्वामी चिन्मयानंद के इंटरैक्टिव होलोबॉट का आधिकारिक अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस होलोबॉट को फिल्म निर्देशक और तकनीकी आविष्कारक मणि शंकर तथा भैरव शंकर ने पूज्य स्वामी स्वरूपानंद जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से तैयार किया है। इस पहल का मकसद स्वामी चिन्मयानंद की शिक्षाओं और उनके विचारों को आधुनिक तकनीक (AI Technology) की मदद से नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। इसके जरिए लोग स्वामी जी (Swami Chinmayananda AI Avatar) के विचारों से संवाद के रूप में जुड़ सकते हैं।
Read Also:Rahul Gandhi: अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट ने सुनाया फैसला
फिल्म ‘अवेकनिंग’ में दिखेगी स्वामी चिन्मयानंद की जीवन यात्रा
कार्यक्रम में स्वामी चिन्मयानंद के जीवन पर आधारित म्यूजिकल बायोपिक ‘अवेकनिंग’ (Awakening Movie) को लेकर भी जानकारी साझा की गई। चिन्मय मिशन की ओर से प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन जाने-माने फिल्मकार मणि शंकर ने किया है। वहीं, AI विशेषज्ञ और प्रोडक्शन डिजाइनर अंजलि जोशी ने फिल्म को तकनीकी और दृश्यात्मक रूप देने में अहम भूमिका निभाई है। ब्रॉडवे शैली में बनी यह फिल्म आम बायोपिक से अलग है। इसमें संगीत, भावनाओं, भव्य दृश्यों और आधुनिक तकनीक के जरिए स्वामी चिन्मयानंद के जीवन में आए बदलाव, ज्ञान की खोज और मानवता के प्रति उनके (Swami Chinmayananda AI Avatar) समर्पण को दिखाया गया है।
युवा पीढ़ी को जोड़ने की कोशिश
निर्देशक मणि शंकर के मुताबिक, ‘अवेकनिंग’ बनाना उनके लिए एक अलग तरह का रचनात्मक अनुभव रहा। उनका उद्देश्य स्वामी चिन्मयानंद के जीवन को पारंपरिक जीवनी पर आधारित फिल्मों से आगे ले जाकर ऐसा सिनेमाई अनुभव तैयार करना था, जिससे आज की युवा पीढ़ी भी जुड़ सके। वहीं, अंजलि जोशी ने बताया कि फिल्म में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और प्रोडक्शन डिजाइन का इस्तेमाल इस तरह किया गया है कि तकनीक कहानी पर हावी न हो, बल्कि उसके भाव और संदेश (Swami Chinmayananda AI Avatar) को और असरदार बनाए।
Read Also:Pehla Pyaar Dusri Baar Jaipur: ‘पहला प्यार दूसरी बार’ की टीम पहुंची जयपुर, फैंस के साथ देखी फिल्म
अध्यात्म और AI का अनोखा संगम
स्वामी चिन्मयानंद के AI अवतार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच संवाद के बाद ‘अवेकनिंग’ के म्यूजिक लॉन्च पर हुआ सवाल-जवाब भी चर्चा में आ गया है। एक तरफ फिल्म के जरिए स्वामी चिन्मयानंद की जीवन यात्रा बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी, तो दूसरी तरफ उनका इंटरैक्टिव होलोबॉट आधुनिक तकनीक के माध्यम से लोगों को उनकी शिक्षाओं से जुड़ने का मौका देगा। PM मोदी की प्रतिभा से जुड़े सवाल पर AI अवतार का जवाब कार्यक्रम का खास पल रहा। इसका संदेश था कि किसी इंसान को केवल उसके पद, पहचान या उपलब्धियों से नहीं देखना चाहिए। उसके विचारों, आत्मबोध और अंदर की चेतना को समझना (Swami Chinmayananda AI Avatar) भी उतना ही जरूरी है।
News Sorce: Press Release





