Rishab Shetty to Play Chhatrapati Shivaji Maharaj in The Pride of Bharat (Pic-Press Release)
Rishab Shetty as Chhatrapati Shivaji Maharaj: कांतारा’ से दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता ऋषभ शेट्टी अब छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आने वाले हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत – छत्रपति शिवाजी महाराज’ (The Pride of Bharat – Chhatrapati Shivaji Maharaj) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस ऐतिहासिक फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने ऋषभ शेट्टी को छत्रपति शिवाजी महाराज की करीब 100 साल पुरानी (Rishab Shetty as Chhatrapati Shivaji Maharaj) पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया है।
टी-सीरीज़ (T-Series) और लीजेंड स्टूडियोज़ के साथ बन रही यह फिल्म दो भागों में रिलीज की जाएगी। इसका मकसद छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, उनके साहस, युद्ध कौशल और स्वराज्य के सपने को बड़े पर्दे पर दिखाना है। फिल्म की शूटिंग 2027 की शुरुआत में शुरू होने वाली है, जबकि फिलहाल इसका प्री-प्रोडक्शन ((Rishab Shetty as Chhatrapati Shivaji Maharaj) का काम चल रहा है।
भूषण कुमार ने ऋषभ शेट्टी को भेंट की 100 साल पुरानी पेंटिंग
फिल्म से जुड़े खास मौके पर निर्माता भूषण कुमार ने अभिनेता ऋषभ शेट्टी को छत्रपति शिवाजी महाराज की एक सदी पुरानी पेंटिंग भेंट की। यह सम्मान फिल्म की पूरी टीम के लिए खास रहा। इस भेंट के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत के प्रति सम्मान और इस कहानी को जिम्मेदारी के साथ पर्दे पर उतारने का संदेश दिया गया। इस फिल्म के लिए भूषण कुमार, संदीप सिंह और ऋषभ शेट्टी एक साथ आए हैं। तीनों का लक्ष्य छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और स्वराज्य के प्रति उनके संकल्प को भव्य सिनेमाई अंदाज में दर्शकों तक पहुंचाना है। (Rishab Shetty as Chhatrapati Shivaji Maharaj)
दो भागों में दिखाई जाएगी छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी
द प्राइड ऑफ भारत और छत्रपति शिवाजी महाराज को दो हिस्सों में बनाया जाएगा। फिल्म में उनके जीवन की अहम लड़ाइयों, बलिदानों और ऐतिहासिक जीत को दिखाया जाएगा। इसके साथ ही उनकी जिंदगी से जुड़े ऐसे पहलुओं को भी सामने लाने की कोशिश होगी, जिनके बारे में बहुत से लोग नहीं जानते। (Rishab Shetty as Chhatrapati Shivaji Maharaj) फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की युद्ध रणनीति, दूर की सोच, साहसी नेतृत्व और स्वराज्य की परिकल्पना को खास जगह दी जाएगी। मेकर्स इसे बड़े स्तर पर तैयार कर रहे हैं। इसके लिए भारत और विदेशों के कलाकारों और क्रिएटिव विशेषज्ञों की टीम को भी जोड़ा गया है।

भूषण कुमार बोले- यह सिर्फ फिल्म नहीं, एक श्रद्धांजलि है
फिल्म को लेकर भूषण कुमार ने कहा कि महाराष्ट्र और छत्रपति शिवाजी महाराज ने देश को ऐसी विरासत दी है, जिस पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए। उनके मुताबिक, सिनेमा के जरिए इस विरासत को दुनिया तक पहुंचाना एक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, ‘जब संदीप सिंह ने मुझे ‘द प्राइड ऑफ भारत – छत्रपति शिवाजी महाराज’ की कहानी सुनाई, तो इस असाधारण गाथा को बड़े पर्दे पर लाने की जिम्मेदारी का मुझे गहराई से एहसास हुआ।’ (Rishab Shetty as Chhatrapati Shivaji Maharaj)
भूषण कुमार ने ऋषभ शेट्टी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और ऐतिहासिक व महान व्यक्तित्वों को पर्दे पर जीवंत करने की क्षमता इस फिल्म के लिए अहम होगी। उन्होंने आगे कहा, ‘टी-सीरीज के लिए यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि छत्रपति शिवाजी महाराज और उनकी कालजयी विरासत को समर्पित एक श्रद्धांजलि है।’ (Rishab Shetty as Chhatrapati Shivaji Maharaj)
संदीप सिंह कर रहे हैं फिल्म का निर्देशन
इस ऐतिहासिक फिल्म का निर्देशन संदीप सिंह कर रहे हैं। इसकी कहानी और पटकथा ऋषि विरमानी और संदीप सिंह ने लिखी है। फिल्म को गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ फिल्म्स प्रस्तुत कर रहे हैं। यह टी-सीरीज़ फिल्म्स और लीजेंड स्टूडियोज़ की प्रस्तुति है। इसके निर्माता भूषण कुमार और कृष्ण कुमार हैं। वहीं, ऋषभ शेट्टी, शिव चानना और कबीर सदानंद सह-निर्माता के तौर पर जुड़े हैं।
फिलहाल फिल्म की तैयारियां जारी हैं और शूटिंग 2027 की शुरुआत में शुरू होगी। अब दर्शकों को इस बात का इंतजार है कि ऋषभ शेट्टी छत्रपति शिवाजी महाराज के ऐतिहासिक किरदार को किस अंदाज में बड़े पर्दे पर पेश करते हैं। (Rishab Shetty as Chhatrapati Shivaji Maharaj)
News Source: Press Release







