Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • ब्लॉग
    • एक्सप्लेनेर
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Reading: Bangladesh Deepu Chandra das: बांग्लादेश में दीपू की हत्या पर उबाल, दिल्ली की सड़कों पर हिंदुओं का आक्रोश, कट्टरपंथियों को कड़ा संदेश
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • ब्लॉग
    • एक्सप्लेनेर
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Follow US

Home - Bangladesh Deepu Chandra das: बांग्लादेश में दीपू की हत्या पर उबाल, दिल्ली की सड़कों पर हिंदुओं का आक्रोश, कट्टरपंथियों को कड़ा संदेश

DelhiNational

Bangladesh Deepu Chandra das: बांग्लादेश में दीपू की हत्या पर उबाल, दिल्ली की सड़कों पर हिंदुओं का आक्रोश, कट्टरपंथियों को कड़ा संदेश

बांग्लादेश में दीपू की हत्या के बाद दिल्ली की सड़कों पर हिंदुओं का जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। कट्टरपंथियों के खिलाफ नारेबाज़ी और न्याय की मांग के साथ जोरदार प्रदर्शन।

KARTIK SHARMA
Last updated: दिसम्बर 23, 2025 4:19 अपराह्न
KARTIK SHARMA - Sub Editor Published दिसम्बर 23, 2025
Share
Hindu protesters demonstrating on Delhi streets against Dipu killing in Bangladesh
बांग्लादेश में दीपू की हत्या के खिलाफ दिल्ली की सड़कों पर हिंदुओं का उबाल। कट्टरपंथी हिंसा के विरोध में गूंजे नारे—अब खामोशी नहीं, न्याय चाहिए।Ground Report | New Delhi
SHARE
Highlights
  • बांग्लादेश में दीपू की हत्या से भड़का हिंदू समाज का गुस्सा
  • दिल्ली की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, न्याय की गूंज
  • कट्टरपंथी सोच पर तीखा प्रहार, मानवता के नाम पर सवाल
  • अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुद्दा उठाने की मांग तेज
  • दीपू की मौत से उठा संकल्प, अब चुप नहीं रहेगा हिंदू समाज

Bangladesh Hindu killing protest Delhi: दिल्ली की सड़कों पर जो आक्रोश दिखा, वह केवल एक मौत का शोक नहीं था, बल्कि वर्षों से दबाए जा रहे दर्द, गुस्से और सवालों का विस्फोट था। बांग्लादेश में दीपू की मौत ने भारतीय हिंदू समाज को झकझोर कर रख दिया है। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर इंडिया गेट के आसपास तक उमड़े प्रदर्शनकारियों के चेहरों पर एक ही सवाल साफ दिख रहा था आख़िर कब तक कट्टरपंथ की आग में निर्दोष लोगों की जान जाती रहेगी?

READ MORE: सशक्त तस्वीर, आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ती नारी शक्ति

यह विरोध प्रदर्शन किसी राजनीतिक दल का आयोजन नहीं था, बल्कि आम हिंदू समाज, साधु-संतों, सामाजिक संगठनों और युवाओं की स्वतःस्फूर्त प्रतिक्रिया थी। हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर लिखा था—“दीपू को न्याय दो , कट्टरपंथ मुर्दाबाद, और हिंदुओं की हत्या बंद करो । नारे सिर्फ़ गुस्से के नहीं थे, बल्कि चेतावनी के भी थे। लोगों का कहना था कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे हमलों को अब ‘आंतरिक मामला’ कहकर टाला नहीं जा सकता।

READ MORE: नितिन नबीन के पटना आगमन पर जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

प्रदर्शनकारियों ने कट्टरपंथी ताकतों पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग मजहब के नाम पर हिंसा को जायज़ ठहराते हैं, वे न इंसानियत के पक्ष में हैं और न ही किसी धर्म के। अगर मजहब सिखाता है नफ़रत, तो फिर वह मजहब नहीं, सत्ता का हथियार है यह पंक्ति कई तख्तियों पर लिखी दिखी। दीपू की मौत को एक ‘आकस्मिक घटना’ बताने की कोशिशों पर भी लोगों ने सवाल उठाए और कहा कि यह उस मानसिकता का नतीजा है, जो हिंदुओं को दूसरे दर्जे का नागरिक मानती है।

READ MORE: बुंदेलखंड की सांस्कृतिक विरासत से सजेगी गणतंत्र दिवस की शोभायात्रा

भीड़ में मौजूद युवाओं का गुस्सा सबसे ज़्यादा मुखर था। उनका कहना था कि सोशल मीडिया पर मानवाधिकार का ज्ञान बांटने वाले तथाकथित सेक्युलर और अंतरराष्ट्रीय संगठन तब क्यों खामोश हो जाते हैं, जब पीड़ित हिंदू होता है। कट्टरपंथियों पर सीधा कटाक्ष करते हुए एक वक्ता ने कहा, तुम्हारी दाढ़ी, तुम्हारे नारे और तुम्हारी हिंसा तीनों मिलकर यह साबित करते हैं कि तुम्हें न खुदा से प्यार है, न इंसान से।

प्रदर्शन के दौरान कई वक्ताओं ने यह भी कहा कि यह केवल बांग्लादेश की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे दक्षिण एशिया में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती असहिष्णुता का संकेत है। दीपू की मौत को प्रतीक बनाकर लोगों ने मांग की कि भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस मुद्दे को मजबूती से उठाए और बांग्लादेश सरकार पर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का दबाव बनाए।

READ MORE: सरल कानून और विश्वास आधारित प्रशासन देश के विकास की कुंजी, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

दिल्ली की सड़कों पर उमड़ा यह आक्रोश शांतिपूर्ण था, लेकिन संदेश बेहद सख़्त। यह साफ कर दिया गया कि हिंदू समाज अब चुप रहने के मूड में नहीं है। कट्टरपंथियों को चेतावनी देते हुए कहा गया कि नफ़रत की राजनीति ज़्यादा दिन नहीं चलती और निर्दोषों के खून से लिखी गई इबारत अंततः खुद अपने ही हाथ जला देती है।

दीपू की मौत ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या दुनिया का मानवाधिकार विवेक चुनिंदा है? दिल्ली का यह प्रदर्शन सिर्फ़ शोक नहीं, बल्कि संकल्प था—कि जहां भी हिंदुओं पर अत्याचार होगा, उसकी गूंज अब सीमाओं में कैद नहीं रहेगी।

Follow Us: YouTube| TV TODAY BHARAT LIVE | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat|  X  | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram

You Might Also Like

Lucknow Fire Incident Vikas Nagar: लखनऊ में भीषण आग का कहर, विकास नगर में 200 झुग्गियां जलकर खाक, राहत-बचाव जारी

Nari Shakti Vandan Adhiniyam Uttarakhand: देहरादून में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन, सीएम धामी बोले महिला आरक्षण अधिनियम देश के लिए युगांतकारी कदम

India Mobile PLI Scheme 2026: भारत बनेगा ग्लोबल मोबाइल हब! मई में आ सकती है 47,000 करोड़ की नई PLI स्कीम

Gold Price Today India: सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, रिकॉर्ड स्तर की ओर बढ़ रहा बाजार

Chinese Community Kolkata Elections: कोलकाता का चीनी समुदाय बना चुनावी मुद्दा, टीएमसी ने बढ़ाया संपर्क अभियान

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
TAGGED:Bangladesh Hindu ViolenceBharat tv liveDelhi Protest NewsHindu organizations protesting Bangladesh minority killings in DelhiMinority Rights IssueReligious Extremism AsiaToday Big BreakingWatch Live TV
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lucknow Fire Incident Vikas Nagar
Uttar Pradesh

Lucknow Fire Incident Vikas Nagar: लखनऊ में भीषण आग का कहर, विकास नगर में 200 झुग्गियां जलकर खाक, राहत-बचाव जारी

अप्रैल 15, 2026
Nari Shakti Vandan Adhiniyam Uttarakhand
Uttarakhand

Nari Shakti Vandan Adhiniyam Uttarakhand: देहरादून में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन, सीएम धामी बोले महिला आरक्षण अधिनियम देश के लिए युगांतकारी कदम

अप्रैल 15, 2026
India Mobile PLI Scheme 2026
Business News

India Mobile PLI Scheme 2026: भारत बनेगा ग्लोबल मोबाइल हब! मई में आ सकती है 47,000 करोड़ की नई PLI स्कीम

अप्रैल 15, 2026
Gold Price Today India
Business News

Gold Price Today India: सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, रिकॉर्ड स्तर की ओर बढ़ रहा बाजार

अप्रैल 15, 2026
Chinese Community Kolkata Elections
National

Chinese Community Kolkata Elections: कोलकाता का चीनी समुदाय बना चुनावी मुद्दा, टीएमसी ने बढ़ाया संपर्क अभियान

अप्रैल 15, 2026
Samrat Chaudhary Bihar CM
BiharNational

Samrat Chaudhary Bihar CM: बिहार में ‘सम्राट’ युग की शुरुआत, सम्राट चौधरी ने संभाली सत्ता की कमान

अप्रैल 15, 2026

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?