Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • एक्सप्लेनेर
    • ब्लॉग
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Reading: Italy New Mosque Policy: इटली ने दिया मुसलमानों को जबरदस्त झटका, अब इटली में नहीं बनेगी नई मस्जिद!
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • एक्सप्लेनेर
    • ब्लॉग
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Follow US

Home - Italy New Mosque Policy: इटली ने दिया मुसलमानों को जबरदस्त झटका, अब इटली में नहीं बनेगी नई मस्जिद!

Internationalviralविश्लेषण ब्लॉग

Italy New Mosque Policy: इटली ने दिया मुसलमानों को जबरदस्त झटका, अब इटली में नहीं बनेगी नई मस्जिद!

"मस्जिदों में अब इमाम और भाषण तय करेगी इटली सरकार"

KARTIK SHARMA
Last updated: अक्टूबर 4, 2025 9:27 पूर्वाह्न
KARTIK SHARMA - Sub Editor Published अक्टूबर 4, 2025
Share
Italy Prime Minister Giorgia Meloni announces new mosque policy and ends minimum wage benefits
"इटली में नई मस्जिद नीति – अब इमाम और भाषण तय करेगी सरकार!"Source: संबंधित समचार पत्रों के माध्यम से
SHARE
Highlights
  • "मस्जिदों में अब इमाम और भाषण तय करेगी इटली सरकार"
  • "इटली ने जिहादियों को दिया करारा झटका – मस्जिद अब सरकार के नियमों में"
  • "मेलोनी की कड़ी नीति: मिनिमम वेज, सब्सिडी और बेरोजगारी भत्ता खत्म"
  • "इटली में धर्म और राष्ट्रवाद की नई लड़ाई"
  • "जिहादी ताकतों पर इटली का सख्त फैसला – अब नियमों के दायरे में"

Italy jihad crackdown: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के हालिया फैसले ने यूरोप की राजनीति में एक नया भूचाल ला दिया है। घोषणा साफ है। अब इटली में कोई नई मस्जिद नहीं बनेगी। मस्जिद बनेगी भी तो यह तय करेगी इटली सरकार कि इमाम कौन होगा और तकरीर किस भाषा में होगी। और यहाँ तक कि तकरीरें इटालियन भाषा में होंगी, ताकि देश की जनता समझ सके कि मज़हबी मंच से आखिर बोला क्या जा रहा है।

Contents
मेलोनी का राष्ट्रवाद बनाम इस्लामी कट्टरवाद“इटली कोई बच्चा पालने वाली मशीन नहीं है”बेरोजगारी भत्ता भी खत्महिंदुत्व और मेलोनी की राजनीति का सेतुयूरोप में बदलता समीकरणभारत के लिए सीखवैश्विक राजनीति में हिंदुत्व की गूंज

दरअसल, मेलोनी का यह कदम केवल धार्मिक संस्थानों को नियंत्रित करने भर का प्रयास नहीं है, बल्कि यह यूरोप में लगातार बढ़ रहे इस्लामी कट्टरवाद और जिहादी ताकतों पर सीधा प्रहार है। यूरोप की धरती पर पिछले दो दशकों में आतंक की जितनी परछाइयाँ फैलीं, उनमें अधिकांश इस्लामिक जिहादी मानसिकता से ही उपजी थीं। पेरिस हो या ब्रसेल्स, बर्लिन हो या रोम – हर जगह सवाल यही रहा कि मेज़बान देश की संस्कृति पर बाहरी कट्टरपंथी मानसिकता क्यों भारी पड़ रही है?

READ MORE: इंडियन आर्मी में 194 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

मेलोनी का राष्ट्रवाद बनाम इस्लामी कट्टरवाद

जॉर्जिया मेलोनी का नाम भले ही पश्चिमी मीडिया “अति-दक्षिणपंथी” के तौर पर प्रचारित करे, लेकिन उनके कदमों की जड़ें कहीं गहरी हैं। वे बार-बार यह दोहराती रही हैं कि “इटली इटालियनों का है, न कि अवैध प्रवासियों का”। यही सोच अब नीतियों में उतरती दिख रही है।

मिनिमम वेज पॉलिसी खत्म करने का फैसला भी इसी का हिस्सा है। उनका तर्क सीधा है – इटालियन टैक्सपेयर्स की गाढ़ी कमाई क्यों बांग्लादेशी, लीबियाई या सीरियाई प्रवासियों की मौज पर खर्च हो? जिस व्यवस्था के तहत विदेशी मजदूरों को न्यूनतम वेतन की गारंटी मिलती थी, उसे अब समाप्त करने का ऐलान करके मेलोनी ने यह संदेश दिया है कि इटली में अब मेज़बानों की नहीं, बल्कि मेहमानों की जिम्मेदारी खुद उन्हीं पर होगी।

“इटली कोई बच्चा पालने वाली मशीन नहीं है”

सबसे ज्यादा चर्चा जिस फैसले की हो रही है, वह है बच्चों पर मिलने वाली सब्सिडी। अब तक इटली में प्रति बच्चे पर 700 यूरो की सरकारी मदद दी जाती थी। लेकिन मेलोनी ने इसे बंद करने का एलान करते हुए साफ कहा – “इटली कोई बच्चा पालने वाला देश नहीं कि आप 10-12 बच्चे पैदा करें और हमारे टैक्स के पैसों पर जीवन गुजारें।”

READ MORE: जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अनूपगढ़ में दिया पाकिस्तान को संदेश, आतंकवाद बंद करो या नक्शे से मिटाओ

यह बयान सीधा-सीधा यूरोप में फैली उस मानसिकता पर प्रहार है जहां प्रवासी परिवार बड़े पैमाने पर संतानोत्पत्ति कर रहे हैं और स्थानीय नागरिकों पर टैक्स का बोझ डाल रहे हैं। मेलोनी का यह संदेश साफ है – अगर आप इटली में रहना चाहते हैं, तो यहां के नियमों और संस्कृति का पालन करना होगा।

बेरोजगारी भत्ता भी खत्म

यही नहीं, मेलोनी बेरोजगारी भत्ता भी समाप्त करने जा रही हैं। उनका कहना है कि इसने कामचोरी और परजीवी प्रवृत्ति को बढ़ावा दिया है। जो लोग मेहनत नहीं करना चाहते, वे सरकारी पैसे पर जीने की आदत डाल चुके हैं।

दरअसल, यह मॉडल पश्चिमी देशों में लंबे समय से चला आ रहा है कि राज्य अपने नागरिकों या प्रवासियों को “सोशल सिक्योरिटी नेट” देता है। लेकिन धीरे-धीरे यह व्यवस्था काम करने की बजाय आराम करने का लाइसेंस बन गई। मेलोनी अब इसे पूरी तरह बदलना चाहती हैं।

हिंदुत्व और मेलोनी की राजनीति का सेतु

अब सवाल यह है कि इस पूरे घटनाक्रम का हिंदुत्व से क्या लेना-देना? जवाब बड़ा सीधा है।
भारत में भी पिछले कुछ सालों से यह बहस तेज़ रही है कि कौन इस देश का असली मालिक है और कौन मेहमान।
जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं “भारत बिना भेदभाव सबका है, लेकिन कानून सबके लिए समान होगा”, तो उसका सीधा मतलब यही है कि किसी भी समुदाय को अपनी धार्मिक पहचान के नाम पर देश के नियमों से ऊपर नहीं रखा जाएगा।

READ MORE: वाजपेयी की कविता ‘मौत से ठन गई’ के पीछे छुपी दर्दभरी दास्तान, राजनीति के सबसे संवेदनशील क्षण

जैसे भारत में कॉमन सिविल कोड पर चर्चा है, वैसे ही इटली में मस्जिदों पर नियंत्रण की नीति लागू की जा रही है। यह संदेश एक जैसा है – धर्म निजी है, लेकिन जब धर्म सार्वजनिक जीवन को प्रभावित करता है, तो राज्य का दखल जरूरी हो जाता है।

हिंदुत्व का मूल दर्शन भी यही कहता है कि राष्ट्र ही सर्वोपरि है। कोई भी संप्रदाय, जाति या पंथ राष्ट्र से बड़ा नहीं हो सकता। मेलोनी के फैसले इसी सोच की ओर इशारा करते हैं।

यूरोप में बदलता समीकरण

पश्चिमी देशों की राजनीति लंबे समय तक “उदारवाद” और “मानवाधिकार” की बात करती रही। परिणाम यह हुआ कि वहां इस्लामी कट्टरपंथ ने गहरी पैठ बना ली। फ्रांस के चर्चों पर हमले हों या इंग्लैंड की सड़कों पर जिहादी हमले – हर जगह सवाल यही रहा कि उदारवाद की कीमत आखिर कितनी भारी है?

मेलोनी अब उस सोच को बदल रही हैं। और यही कारण है कि वे केवल इटली में नहीं, बल्कि पूरे यूरोप में एक नई लहर की प्रतीक बन चुकी हैं।

भारत के लिए सीख

भारत में भी कई बार सवाल उठते हैं कि मंदिरों का प्रबंधन सरकार करे तो मस्जिदों और गिरजाघरों का क्यों नहीं? जब कांवड़ यात्रा में लाउडस्पीकर की आवाज़ नियंत्रित की जाती है तो मस्जिदों के लाउडस्पीकर क्यों खुले छोड़ दिए जाएं?

मेलोनी की नई नीति भारतीय बहसों को भी आईना दिखाती है। अगर इटली जैसे देश मस्जिदों में तकरीर की भाषा तय कर सकते हैं ताकि आम जनता समझ सके कि वहां क्या चल रहा है, तो भारत में भी पारदर्शिता की मांग क्यों गलत है?

वैश्विक राजनीति में हिंदुत्व की गूंज

आज हिंदुत्व केवल भारत की विचारधारा नहीं रहा। जब मेलोनी जैसी नेता कहती हैं कि राष्ट्र पहले है, जब वे मजहबी कट्टरपंथ पर लगाम कसती हैं, तो यह दरअसल उसी विचारधारा की गूंज है जो “वसुधैव कुटुंबकम्” के साथ-साथ “धर्मो रक्षति रक्षितः” का संदेश देती है।

हिंदुत्व कहता है – धर्म का पालन करो, लेकिन राष्ट्र को सर्वोपरि रखो। मेलोनी भी यही कर रही हैं।

इटली में मेलोनी के फैसले केवल आर्थिक या प्रशासनिक सुधार नहीं हैं। यह दरअसल एक सभ्यतागत टकराव का हिस्सा हैं। पश्चिमी समाज अब तय कर रहा है कि वह अपनी जमीन पर किसे कितनी जगह देगा।हिंदुत्व के संदर्भ में देखें तो यह वही संघर्ष है जिसे भारत सदियों से झेलता आया है।

READ MORE: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी यात्रा, पीएम मोदी ने जारी किया 100 का सिक्का

सभ्यता बनाम कट्टरवाद।
आज इटली ने जिहादियों को करारा झटका दिया है। कल शायद और देश इसी राह पर चलें।
और भारत के लिए यह संदेश है – अगर इटली अपनी सभ्यता बचाने के लिए कठोर कदम उठा सकता है, तो हमें भी अपनी सनातनी विरासत की रक्षा के लिए ठोस नीतियां बनानी होंगी।

Follow Us: YouTube| Tv today Bharat Live | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat|  X  | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram

You Might Also Like

Bengal Political Violence: बंगाल में बढ़ा सियासी तनाव, अभिषेक बनर्जी के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला

Shalimar Bagh Demolition Drive: दिल्ली के शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन, 150 अवैध मकानों पर चला प्रशासन का डंडा

Weather Alert: उत्तराखंड में Weather Alert के बीच चारधाम यात्रा पर असर, भारी बारिश के खतरे को देखते हुए प्रशासन सतर्क

Ghazipur Hotel Owner Son Murder: गाजीपुर में सनसनीखेज वारदात, होटल कारोबारी के बेटे की गोलियों से भूनकर हत्या, रंगदारी विवाद की आशंका

BJP State Presidents Meeting: 1 जून को दिल्ली में BJP की बड़ी बैठक, प्रदेश अध्यक्षों संग चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार पर होगा मंथन

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
TAGGED:European politicsGiorgia Meloni newsHindutva perspectiveItaly child subsidy newsItaly immigration newsItaly jihad crackdownItaly minimum wage policyItaly nationalismItaly new mosque policyItaly news 2025Italy unemployment benefitsMuslim imams Italytv todat bharat big newsइटली प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनीइटली प्रवासी नीतिइटली मस्जिद नीतिजिहादी खबरेंयूरोप की राजनीतियूरोप में कट्टरपंथयूरोप में मुस्लिम पॉलिसीराष्ट्रवादहिंदुत्व
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Kalyan Banerjee Attack Video: TMC MP Kalyan Banerjee lying on the ground during alleged scuffle in Chanditala Hooghly.
National

Kalyan Banerjee Attack Video: हुगली में टीएमसी सांसद के साथ कथित धक्का-मुक्की से गरमाई बंगाल की राजनीति

मई 31, 2026
Sunil Bharala Political Influence addressing BJP workers during a political gathering in Western Uttar Pradesh amidst rising political discussions
National

Sunil Bharala Political Influence: पश्चिमी यूपी की राजनीति में क्यों बढ़ रही है सुनील भराला की चर्चा?

मई 31, 2026
Narendra Modi Stadium Final Record: Narendra Modi Stadium in Ahmedabad preparing to host the IPL 2026 Final
khel

Narendra Modi Stadium Final Record: नरेंद्र मोदी स्टेडियम बनेगा इतिहास का गवाह, पांच साल में छठी बार खेलेगा फाइनल मुकाबला

मई 31, 2026
Bengal Political Violence: TMC MP Kalyan Banerjee during protest-related incident in Hooghly.
National

Bengal Political Violence: बंगाल में बढ़ा सियासी तनाव, अभिषेक बनर्जी के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला

मई 31, 2026
Shalimar Bagh Demolition Drive: Bulldozer action underway during Shalimar Bagh Demolition Drive in Delhi.
Delhi

Shalimar Bagh Demolition Drive: दिल्ली के शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन, 150 अवैध मकानों पर चला प्रशासन का डंडा

मई 31, 2026
Abhishek Banerjee Attack Case protest in Sonarpur with TMC workers demonstrating after police arrested five accused persons
National

Abhishek Banerjee Attack Case में 5 गिरफ्तार, बंगाल की राजनीति में फिर बढ़ा तनाव

मई 31, 2026

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?