Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • एक्सप्लेनेर
    • ब्लॉग
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Reading: IG Y Puran Kumar Suicide: हरियाणा पुलिस में सनसनी, IG वाई पूरन कुमार ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • एक्सप्लेनेर
    • ब्लॉग
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Follow US

Home - IG Y Puran Kumar Suicide: हरियाणा पुलिस में सनसनी, IG वाई पूरन कुमार ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

क्राइमChandigarhRajyaहरियाणा

IG Y Puran Kumar Suicide: हरियाणा पुलिस में सनसनी, IG वाई पूरन कुमार ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

सिस्टम की लड़ाई में खो गया एक बहादुर IPS अफसर

KARTIK SHARMA
Last updated: अक्टूबर 7, 2025 6:29 अपराह्न
KARTIK SHARMA - Sub Editor Published अक्टूबर 7, 2025
Share
Portrait of IG Y Puran Kumar, senior IPS officer of Haryana Police who died by suicide in Chandigarh
IG Y Puran Kumar, a 2001 batch IPS officer, died by suicide at his Sector 11 home in ChandigarhSource: SUSHIL SINGH CHANDIGARH
SHARE
Highlights
  • हरियाणा पुलिस के ईमानदार अधिकारी की करुण अंत कथा
  • सिस्टम की लड़ाई में खो गया एक बहादुर IPS अफसर
  • विवादों से घिरे अधिकारी की आत्महत्या ने सुरक्षा चिंताएं बढ़ाईं
  • पुलिस विभाग में दर्दनाक घटना, IG य पूरन कुमार का निधन
  • सच्चाई के संघर्ष में डूबा हरियाणा का वरिष्ठ IPS अधिकारी
  • न्याय और ईमानदारी के दावे के बीच एक शोकपूर्ण क्षण

Haryana IG suicide: चंडीगढ़ में मंगलवार को हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी आईजी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या की खबर से सनसनी मच गई। यह घटना चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित उनके सरकारी आवास में हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उन्होंने अपने घर के बेसमेंट में खुद को सिर में गोली मार ली।

Contents
घर के बेसमेंट में मिली लाश, पुलिस ने संभाली जांचसुसाइड नोट बरामद, पुलिस ने कब्जे में लियापदोन्नति के बाद भी विवादों में रहे थे वाई पूरन कुमारचंडीगढ़ पुलिस की कार्रवाई जारीविभाग में गहरा शोक, सवालों के घेरे में सिस्टमसमुदाय और सहयोगियों में मातम

वाई पूरन कुमार 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और हाल ही में उन्हें रोहतक की सुनारिया जेल में तैनात किया गया था। बताया जा रहा है कि उन्होंने अभी तक नई पोस्टिंग ज्वाइन नहीं की थी।

READ MORE: बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई ASP अनुज चौधरी की जान, 2 करोड़ की लूट का मास्टरमाइंड एनकाउंटर में ढेर


घर के बेसमेंट में मिली लाश, पुलिस ने संभाली जांच

मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे चंडीगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 11 में स्थित सरकारी आवास में एक गोली चलने की आवाज आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि आईजी वाई पूरन कुमार का शव बेसमेंट में पड़ा था। तुरंत फोरेंसिक टीम (CFSL) और एसएसपी कंवरदीप कौर मौके पर पहुंचीं।

पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया और फोरेंसिक टीम ने वहां से साक्ष्य एकत्र किए। फिलहाल शव को सेक्टर 16 स्थित जीएमएसएच अस्पताल भेज दिया गया है।


सुसाइड नोट बरामद, पुलिस ने कब्जे में लिया

सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। चंडीगढ़ पुलिस के अफसरों के अनुसार, नोट में किन बातों का जिक्र है, यह जांच के बाद ही बताया जा सकेगा।

READ MORE: प्लानिंग से गिरफ्तारी तक का पूरा खुलासा

प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि वाई पूरन कुमार लंबे समय से मानसिक तनाव में थे। उनका परिवार फिलहाल विदेश दौरे पर था। जानकारी के अनुसार, उनकी पत्नी पी अमनीत कुमार, जो एक आईएएस अधिकारी हैं, इस समय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जापान दौरे पर हैं।


पदोन्नति के बाद भी विवादों में रहे थे वाई पूरन कुमार

आईजी वाई पूरन कुमार को हाल ही में एडीजीपी से पदोन्नत कर इंस्पेक्टर जनरल (IG) बनाया गया था। पिछले डेढ़ सालों से वे कई चर्चाओं में रहे। उन्होंने “एक अधिकारी, एक मकान” नीति के उल्लंघन को लेकर राज्य के कई अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

उनका कहना था कि कुछ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एक से अधिक सरकारी आवासों का लाभ ले रहे हैं। इस शिकायत के बाद वे मीडिया की सुर्खियों में आए थे। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व डीजीपी और अतिरिक्त मुख्य सचिव के खिलाफ जातिगत भेदभाव के आरोप लगाते हुए आयोग में भी शिकायत दी थी।

READ MORE: यूपी महिला ने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया, ‘सांप के साथ कमरे में बंद किया’


चंडीगढ़ पुलिस की कार्रवाई जारी

चंडीगढ़ पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि उन्हें दोपहर 1:30 बजे आत्महत्या की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा, “हम घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रहे हैं, और हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पूरी पुष्टि की जा सकेगी।”

वहीं, अधिकारियों का कहना है कि यह घटना हरियाणा पुलिस के लिए एक बड़ा झटका है। विभाग के कई अधिकारी चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं और मामले की गहन जांच जारी है।


विभाग में गहरा शोक, सवालों के घेरे में सिस्टम

आईजी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या ने पूरे पुलिस विभाग को झकझोर कर रख दिया है। एक ईमानदार और तेजतर्रार अधिकारी माने जाने वाले वाई पूरन कुमार की यह कदम उठाने की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है।

पुलिस विभाग के कई अधिकारी मान रहे हैं कि कार्यस्थल पर दबाव और लगातार विवादों का सामना करने के कारण वे तनाव में हो सकते हैं। जांच टीम अब यह भी खंगाल रही है कि क्या हाल में हुए ट्रांसफर या पुराने विवादों का इस कदम से कोई संबंध है।


समुदाय और सहयोगियों में मातम

इस घटना के बाद हरियाणा पुलिस के कई अधिकारी और कर्मचारी चंडीगढ़ पहुंचे। सोशल मीडिया पर भी कई पुलिस अधिकारियों ने इस हादसे पर दुख जताया है। सूत्रों के अनुसार, विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखने की तैयारी कर रहे हैं।

READ MORE: गाजियाबाद में बदमाश बलराम ठाकुर एनकाउंटर में ढेर, 50 हजार का था इनामी

हरियाणा सरकार की ओर से भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा है कि मामले की पूरी जांच की जाएगी और वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जाएगा।

आईजी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या ने पूरे हरियाणा प्रशासन को हिला दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी का इस तरह खुद को गोली मार लेना कई सवाल खड़े करता है—क्या अधिकारियों पर लगातार बढ़ते तनाव और विभागीय राजनीति की वजह से यह नौबत आई? पुलिस की जांच से इस रहस्य से पर्दा जरूर उठेगा, लेकिन इस घटना ने पुलिस महकमे को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Follow Us: YouTube| Tv today Bharat Live | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat|  X  | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram

You Might Also Like

Kalyan Banerjee Attack Video: हुगली में टीएमसी सांसद के साथ कथित धक्का-मुक्की से गरमाई बंगाल की राजनीति

Sunil Bharala Political Influence: पश्चिमी यूपी की राजनीति में क्यों बढ़ रही है सुनील भराला की चर्चा?

Narendra Modi Stadium Final Record: नरेंद्र मोदी स्टेडियम बनेगा इतिहास का गवाह, पांच साल में छठी बार खेलेगा फाइनल मुकाबला

Bengal Political Violence: बंगाल में बढ़ा सियासी तनाव, अभिषेक बनर्जी के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला

Shalimar Bagh Demolition Drive: दिल्ली के शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन, 150 अवैध मकानों पर चला प्रशासन का डंडा

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
TAGGED:Chandigarh IPS officer deathHARYANA BIG BREAKINGHaryana crime newsHaryana Crime News हरियाणा क्राइम न्यूज ...Haryana IG suicideHaryana IPS newsHaryana police newsHaryana police officer deathIG shoots himselfIG Y Puran Kumar SuicideIPS officer suicideIPS Y Puran Kumar HaryanaToday Big Breakingtv todat bharat big newstv today bharat live hindi newstv today bharat live newsY Puran Kumar case
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Kalyan Banerjee Attack Video: TMC MP Kalyan Banerjee lying on the ground during alleged scuffle in Chanditala Hooghly.
National

Kalyan Banerjee Attack Video: हुगली में टीएमसी सांसद के साथ कथित धक्का-मुक्की से गरमाई बंगाल की राजनीति

मई 31, 2026
Sunil Bharala Political Influence addressing BJP workers during a political gathering in Western Uttar Pradesh amidst rising political discussions
National

Sunil Bharala Political Influence: पश्चिमी यूपी की राजनीति में क्यों बढ़ रही है सुनील भराला की चर्चा?

मई 31, 2026
Narendra Modi Stadium Final Record: Narendra Modi Stadium in Ahmedabad preparing to host the IPL 2026 Final
khel

Narendra Modi Stadium Final Record: नरेंद्र मोदी स्टेडियम बनेगा इतिहास का गवाह, पांच साल में छठी बार खेलेगा फाइनल मुकाबला

मई 31, 2026
Bengal Political Violence: TMC MP Kalyan Banerjee during protest-related incident in Hooghly.
National

Bengal Political Violence: बंगाल में बढ़ा सियासी तनाव, अभिषेक बनर्जी के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला

मई 31, 2026
Shalimar Bagh Demolition Drive: Bulldozer action underway during Shalimar Bagh Demolition Drive in Delhi.
Delhi

Shalimar Bagh Demolition Drive: दिल्ली के शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन, 150 अवैध मकानों पर चला प्रशासन का डंडा

मई 31, 2026
Abhishek Banerjee Attack Case protest in Sonarpur with TMC workers demonstrating after police arrested five accused persons
National

Abhishek Banerjee Attack Case में 5 गिरफ्तार, बंगाल की राजनीति में फिर बढ़ा तनाव

मई 31, 2026

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?