Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • एक्सप्लेनेर
    • ब्लॉग
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Reading: Sugar Vs Jaggery: सेहत के लिए क्या है ज्यादा बेहतर गुड़ या चीनी? डाइटिशियन से जानें सच
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • एक्सप्लेनेर
    • ब्लॉग
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Follow US

Home - Sugar Vs Jaggery: सेहत के लिए क्या है ज्यादा बेहतर गुड़ या चीनी? डाइटिशियन से जानें सच

LifestyleNational

Sugar Vs Jaggery: सेहत के लिए क्या है ज्यादा बेहतर गुड़ या चीनी? डाइटिशियन से जानें सच

मीठा खाने से पहले समझें फर्क, गुड़ और चीनी में कौन है आपकी सेहत का असली साथी?

KARTIK SHARMA
Last updated: नवम्बर 13, 2025 12:21 अपराह्न
KARTIK SHARMA - Sub Editor Published नवम्बर 13, 2025
Share
Sugar vs jaggery comparison for health benefits and risks
गुड़ और चीनी दोनों मीठे, पर सेहत पर असर बिल्कुल अलग; जानें कौन सा विकल्प है ज्यादा फायदेमंद।Inputs by Dietitian Dr. Neeti Sharma, Marengo Asia Hospitals, Faridabad
SHARE
Highlights
  • गुड़ और चीनी में सबसे बड़ा अंतर क्या है?
  • क्यों गुड़ माना जाता है नेचुरल और ज्यादा पौष्टिक?
  • डाइटिशियन के अनुसार, किसके लिए गुड़ फायदेमंद और किसके लिए नहीं?
  • क्या डायबिटीज मरीज गुड़ खा सकते हैं? विशेषज्ञ की राय
  • गुड़ ज्यादा खाने से होने वाले नुकसान क्या हैं?

Sugar Vs Jaggery: गुड़ या चीनी आखिर सेहत के लिए कौन बेहतर है? सर्दियों का मौसम शुरू होते ही भारत में खाने की थाली में गुड़ की मौजूदगी बढ़ जाती है। चाहे चाय की मिठास हो, तिल के लड्डू हों या सर्दी के पारंपरिक व्यंजन गुड़ एक ऐसी चीज़ है जो स्वाद भी बढ़ाता है और सेहत भी संभालता है। लेकिन हर वर्ष यही बहस दोबारा शुरू होती है कि आखिर चीनी और गुड़ में से ज़्यादा हेल्दी कौन है। दोनों की जड़ एक ही है गन्ना या खजूर का रस लेकिन प्रोसेसिंग, पोषक तत्वों और शरीर पर असर के मामले में दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं।

चीनी का निर्माण एक पूरी तरह से रिफाइंड और ब्लीचिंग प्रोसेस से गुजरता है। इस प्रक्रिया में लगभग सभी प्राकृतिक मिनरल्स नष्ट हो जाते हैं और बचती है सिर्फ सफेद क्रिस्टल जैसी मीठी कैलोरी। यानी चीनी सिर्फ स्वाद देती है, कोई पोषक मूल्य नहीं। इसके विपरीत गुड़ को पारंपरिक तरीके से उबालकर और ठंडा करके जमाया जाता है, जिसमें उसके नैचुरल मिनरल्स जैसे आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स बरकरार रहते हैं। इसलिए गुड़ को कई विशेषज्ञ ‘नेचुरल एनर्जी बूस्टर’ भी कहते हैं।

Also More: जानें डीआईपी डाइट पूरा प्लान, पोषण के साथ करता है वजन भी कम

गुड़ और चीनी में सबसे बड़ा अंतर सुक्रोज की मात्रा है। चीनी में सुक्रोज लगभग 99.7% तक होता है, जबकि गुड़ में यह करीब 70% ही पाया जाता है। गुड़ में सुक्रोज के साथ ग्लूकोज और फ्रक्टोज भी होते हैं, जो शरीर को धीरे-धीरे ऊर्जा देते हैं और तुरंत थकान कम कर सकते हैं। गुड़ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में जमा टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करते हैं और पाचन को भी बेहतर बनाते हैं। यही वजह है कि आयुर्वेद में गुड़ सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है और लंबे समय से इसे प्राकृतिक औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है।

दिलचस्प बात यह है कि पूरी दुनिया में जितना गुड़ बनता है, उसका लगभग 70 प्रतिशत भारत में तैयार होता है। भारतीय खानपान में गुड़ की यह लोकप्रियता यूं ही नहीं है—गुड़ शरीर को गर्म रखता है, खून बढ़ाता है, और ऊर्जा देता है। पुराने समय में लोग यात्रा पर जाने से पहले थोड़ा गुड़ खाकर पानी पीते थे ताकि शरीर को तुरंत ताकत मिल सके और डिहाइड्रेशन कम हो।

Also More: नारियल में इंजेक्शन का गंदा खेल: सेहत के साथ जानलेवा खिलवाड़ देंखे वीडियो

मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स, फरीदाबाद की डाइटीशियन हेड डॉ. नीति शर्मा बताती हैं कि गुड़ को चीनी से ज़्यादा हेल्दी इसलिए माना जाता है क्योंकि इसमें प्रोसेसिंग कम होती है और मिनरल्स अधिक बचते हैं। उनके अनुसार, गुड़ इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने और शरीर को गर्म बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन वह यह भी स्पष्ट रूप से कहती हैं कि गुड़ और चीनी दोनों में कैलोरी काफी होती है, इसलिए इन्हें सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति चीनी छोड़कर गुड़ खाना शुरू करता है, तो उसे पाचन में सुधार, कब्ज में राहत और शरीर में हल्की ऊर्जा महसूस हो सकती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि गुड़ को बिना सोचे-समझे खाया जाए।

डायबिटीज के मरीजों में अक्सर यह भ्रम होता है कि गुड़ चीनी से बेहतर है और उन्हें नुकसान नहीं करेगा। इस पर डॉ. शर्मा साफ कहती हैं कि डायबिटिक लोगों को गुड़ से भी बचना चाहिए। गुड़ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भले ही चीनी से थोड़ा कम हो, लेकिन इसकी सुक्रोज मात्रा काफी अधिक है, जो ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकती है। इसलिए डायबिटिक पेशेंट के लिए गुड़ भी सुरक्षित विकल्प नहीं है, और उन्हें स्टेविया या मॉन्क फ्रूट जैसे सेहतमंद स्वीटनर चुनने चाहिए।

Also More: जब उम्र बढ़ने के साथ बढ़ती है समझ और बुद्धिमत्ता

गुड़ का रोजाना अत्यधिक सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है। डॉ. शर्मा के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति रोज अधिक मात्रा में गुड़ खाता है तो वजन बढ़ सकता है, दांतों में कैविटी हो सकती है और ब्लड शुगर लेवल बार-बार बढ़ने-घटने लगता है। कुछ लोगों को गैस या पेट फूलने की समस्या भी हो सकती है। 100 ग्राम गुड़ में लगभग 340 कैलोरी होती है, यानी अगर इसका सेवन सीमा से अधिक हो जाए तो वही समस्याएं हो सकती हैं जो चीनी ज्यादा खाने से होती हैं मोटापा, थकान, डायबिटीज और हार्ट डिज़ीज़ का खतरा।

ALSO More: जब उम्र बढ़ने के साथ बढ़ती है समझ और बुद्धिमत्ता

अंत में समझना जरूरी है कि गुड़ और चीनी में तुलना भले ही हो, लेकिन दोनों का इस्तेमाल संयम से ही करना चाहिए। चीनी भले ही खाली कैलोरी है, पर गुड़ भी एक मीठा पदार्थ है और इसे हेल्दी समझकर जरूरत से ज्यादा खाना नुकसानदेह हो सकता है। अगर आप संतुलन में छोटी मात्रा में गुड़ खाते हैं, खासकर सर्दियों में, तो यह शरीर को प्राकृतिक ऊर्जा, गर्माहट और हल्की मिठास देने का शानदार विकल्प है।

Follow Us: YouTube| TV TODAY BHARAT LIVE | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat|  X  | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram

You Might Also Like

Kalyan Banerjee Attack Video: हुगली में टीएमसी सांसद के साथ कथित धक्का-मुक्की से गरमाई बंगाल की राजनीति

Sunil Bharala Political Influence: पश्चिमी यूपी की राजनीति में क्यों बढ़ रही है सुनील भराला की चर्चा?

Narendra Modi Stadium Final Record: नरेंद्र मोदी स्टेडियम बनेगा इतिहास का गवाह, पांच साल में छठी बार खेलेगा फाइनल मुकाबला

Bengal Political Violence: बंगाल में बढ़ा सियासी तनाव, अभिषेक बनर्जी के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला

Shalimar Bagh Demolition Drive: दिल्ली के शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन, 150 अवैध मकानों पर चला प्रशासन का डंडा

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
TAGGED:Expert Diet Tipsindia tv today live newsNatural Sweeteners GuideSide Effects & Expert Diet TipsSugar vs JaggerySugar vs Jaggery Health Comparisontoday political news headlines in hinditv todat bharat big newstv today bharat live hindi newstv today bharat live newstv today newsWatch Live TVWhich Is Healthier? Benefits
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Kalyan Banerjee Attack Video: TMC MP Kalyan Banerjee lying on the ground during alleged scuffle in Chanditala Hooghly.
National

Kalyan Banerjee Attack Video: हुगली में टीएमसी सांसद के साथ कथित धक्का-मुक्की से गरमाई बंगाल की राजनीति

मई 31, 2026
Sunil Bharala Political Influence addressing BJP workers during a political gathering in Western Uttar Pradesh amidst rising political discussions
National

Sunil Bharala Political Influence: पश्चिमी यूपी की राजनीति में क्यों बढ़ रही है सुनील भराला की चर्चा?

मई 31, 2026
Narendra Modi Stadium Final Record: Narendra Modi Stadium in Ahmedabad preparing to host the IPL 2026 Final
khel

Narendra Modi Stadium Final Record: नरेंद्र मोदी स्टेडियम बनेगा इतिहास का गवाह, पांच साल में छठी बार खेलेगा फाइनल मुकाबला

मई 31, 2026
Bengal Political Violence: TMC MP Kalyan Banerjee during protest-related incident in Hooghly.
National

Bengal Political Violence: बंगाल में बढ़ा सियासी तनाव, अभिषेक बनर्जी के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला

मई 31, 2026
Shalimar Bagh Demolition Drive: Bulldozer action underway during Shalimar Bagh Demolition Drive in Delhi.
Delhi

Shalimar Bagh Demolition Drive: दिल्ली के शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन, 150 अवैध मकानों पर चला प्रशासन का डंडा

मई 31, 2026
Abhishek Banerjee Attack Case protest in Sonarpur with TMC workers demonstrating after police arrested five accused persons
National

Abhishek Banerjee Attack Case में 5 गिरफ्तार, बंगाल की राजनीति में फिर बढ़ा तनाव

मई 31, 2026

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?