Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • एक्सप्लेनेर
    • ब्लॉग
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Reading: Shastri Nagar Market: ‘हमें नहीं चाहिए ऐसी मित्रता’- शास्त्री नगर की दुकानदार महिलाओं का फूटा ग़ुस्सा, भाजपा नेताओं पर उठे सवाल, आये हाथ जोड़ते नजर
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • एक्सप्लेनेर
    • ब्लॉग
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Follow US

Home - Shastri Nagar Market: ‘हमें नहीं चाहिए ऐसी मित्रता’- शास्त्री नगर की दुकानदार महिलाओं का फूटा ग़ुस्सा, भाजपा नेताओं पर उठे सवाल, आये हाथ जोड़ते नजर

लोकल न्यूजMeerutRajya

Shastri Nagar Market: ‘हमें नहीं चाहिए ऐसी मित्रता’- शास्त्री नगर की दुकानदार महिलाओं का फूटा ग़ुस्सा, भाजपा नेताओं पर उठे सवाल, आये हाथ जोड़ते नजर

हाथ जोड़ते नजर आए BJP नेता विनीत शारदा — शास्त्री नगर में उबाल

KARTIK SHARMA
Last updated: अक्टूबर 31, 2025 11:37 पूर्वाह्न
KARTIK SHARMA - Sub Editor Published अक्टूबर 31, 2025
Share
मेरठ के शास्त्री नगर में धरने पर बैठी महिला दुकानदारों के सामने हाथ जोड़ते हुए BJP नेता विनीत शारदा — जनता का दर्द और सत्ता की संवेदनहीनता का दृश्य।
हाथ जोड़ते नजर आए, पर जवाब कोई नहीं मिलाTV Today Bharat Digital Desk
SHARE
Highlights
  • शास्त्री नगर में भड़का दुकानदारों का गुस्सा धरने पर बैठीं महिलाएं
  • अरुण गोविल पर आरोप हमारी बर्बादी पर लड्डू बांटे और पटाखे छोड़े
  • हाथ जोड़ने से क्या होगा? विनीत शारदा को महिलाओं की लताड़
  • ध्वस्त कॉम्प्लेक्स ने छीनी रोज़ी-रोटी, अब सड़क पर संघर्ष
  • जनता का सवाल -सत्ता के पास संवेदना कब लौटेगी?

Meerut News Update: मेरठ के शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में स्थित ध्वस्त कॉम्प्लेक्स के सामने आज माहौल बेहद गरम रहा। धरने पर बैठी 22 दुकानदार महिलाओं ने भाजपा सांसद अरुण गोविल और स्थानीय भाजपा नेता विनीत शारदा के खिलाफ जमकर नाराज़गी जाहिर की। महिलाओं ने कहा — ‘हमारी बर्बादी पर लड्डू बांटने वाले हमें दोस्ती का दिखावा न करें।’

Contents
दुकानदारों का आक्रोश – ‘हम तबाह हुए, वो जश्न मना रहे थे’‘हाथ जोड़कर आये, पर जवाब नहीं दे पाए’प्रशासन और राजनीति के बीच फंसे रोज़गारजनता का सवाल – “सहानुभूति सिर्फ मंचों पर क्यों?”

READ MORE: मोकामा में जन सुराज कार्यकर्ता की हत्या, ‘अनंत सिंह ने गोली मारा है…’ परिजनों के गंभीर आरोप

दुकानदारों का आक्रोश – ‘हम तबाह हुए, वो जश्न मना रहे थे’

धरने पर बैठी दुकानदार सरोज देवी, ममता अग्रवाल, और रीना शर्मा ने कहा कि जिस दिन हमारा कॉम्प्लेक्स ढहाया गया, उसी दिन सांसद अरुण गोविल ने अपने समर्थकों संग लड्डू बांटे और पटाखे छोड़े। महिलाओं का सवाल था — “क्या हमारी तबाही खुशी का मौका थी? क्या यही जनता की सेवा है?” एक महिला ने कहा, ‘हमने रामायण में देखा था कि भगवान राम दुख में साथ देते हैं, लेकिन उनके रूप में संसद पहुंचे व्यक्ति ने तो हमारी तबाही का उत्सव मना लिया। क्या यही रामभक्तों की संस्कृति है?’

READ MORE:  हट न बे किटी… — ठर्रे के नशे में शेरदिल राजू पटेल की आधी रात की ‘बाघली’ कहानी!

‘हाथ जोड़कर आये, पर जवाब नहीं दे पाए’

भाजपा नेता विनीत शारदा जब हालात संभालने पहुंचे, तो महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। धरने पर बैठी महिलाएं तंज कसते हुए बोलीं — “अब हाथ जोड़ने से क्या होगा, जब हाथों से हमारी रोज़ी-रोटी छीन ली गई।” महिलाओं ने आरोप लगाया कि शारदा सिर्फ फोटो खिंचवाने आए थे, असली समस्या सुनने कोई नहीं तैयार है। भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने कहा कि भाजपा नेताओं की संवेदनशीलता “शब्दों तक सीमित” रह गई है।

READ MORE: संगीत सोम सुनील भराला की ‘राजनीतिक चौपाल’ रिश्तों में आई मिठास, बालियान की राजनीति पर अभी सन्नाटा

प्रशासन और राजनीति के बीच फंसे रोज़गार

दुकानदारों का कहना है कि नगर निगम और विकास प्राधिकरण की कार्रवाई ने उनकी सालों की मेहनत पर पानी फेर दिया। कई दुकानें 30-40 साल पुरानी थीं, जिनसे पूरे परिवारों का गुज़ारा चलता था। अब हालात ऐसे हैं कि महिलाएं सड़क पर धरना देकर न्याय मांग रही हैं, जबकि नेता एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। एक स्थानीय व्यापारी ने कहा, “अगर कोई अवैध निर्माण था तो वैकल्पिक व्यवस्था दी जाती। लेकिन यहां तो लोकतंत्र के नाम पर बेरहमी की गई है।”

READ MORE: उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, गन्ना किसानों के लिए बढ़ा समर्थन मूल्य, ₹400 प्रति क्विंटल हुआ दर

जनता का सवाल – “सहानुभूति सिर्फ मंचों पर क्यों?”

शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इस घटना को लेकर भाजपा नेताओं की निंदा की है। उनका कहना है कि जनता के दुख-दर्द में राजनीतिक संवेदना और नैतिकता दोनों गायब होती जा रही है।“नेता कैमरे के सामने हाथ जोड़ते हैं, लेकिन ज़मीन पर लोगों के आँसू कोई नहीं पोंछता,” एक कार्यकर्ता ने कहा। शास्त्री नगर की यह घटना सिर्फ दुकानदारों की नहीं, बल्कि उस संवेदनहीन राजनीति की तस्वीर है जहाँ लोगों के दर्द पर भी जश्न मनाया जाता है।महिलाओं की आवाज़ अब नारा बन गई है —

‘हमें नहीं चाहिए ऐसी मित्रता, जो हमारी बर्बादी पर खुश हो!‘

Follow Us: YouTube| TV TODAY BHARAT LIVE | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat|  X  | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram

You Might Also Like

Kalyan Banerjee Attack Video: हुगली में टीएमसी सांसद के साथ कथित धक्का-मुक्की से गरमाई बंगाल की राजनीति

Sunil Bharala Political Influence: पश्चिमी यूपी की राजनीति में क्यों बढ़ रही है सुनील भराला की चर्चा?

Narendra Modi Stadium Final Record: नरेंद्र मोदी स्टेडियम बनेगा इतिहास का गवाह, पांच साल में छठी बार खेलेगा फाइनल मुकाबला

Bengal Political Violence: बंगाल में बढ़ा सियासी तनाव, अभिषेक बनर्जी के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला

Shalimar Bagh Demolition Drive: दिल्ली के शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन, 150 अवैध मकानों पर चला प्रशासन का डंडा

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
TAGGED:Arun GovilArun Govil controversyBJP leader controversyBJP leader Vineet Shardaindia tv today live newsinsensitivity of powerMeerut protest newsMeerut strikepublic's painShastri Nagar controversyShastri Nagar market demolitionToday Big Breakingtv todat bharat big newstv today bharat live hindi newstv today bharat live newsVineet ShardaWomen protest Meerutwomen shopkeeper protest
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Kalyan Banerjee Attack Video: TMC MP Kalyan Banerjee lying on the ground during alleged scuffle in Chanditala Hooghly.
National

Kalyan Banerjee Attack Video: हुगली में टीएमसी सांसद के साथ कथित धक्का-मुक्की से गरमाई बंगाल की राजनीति

मई 31, 2026
Sunil Bharala Political Influence addressing BJP workers during a political gathering in Western Uttar Pradesh amidst rising political discussions
National

Sunil Bharala Political Influence: पश्चिमी यूपी की राजनीति में क्यों बढ़ रही है सुनील भराला की चर्चा?

मई 31, 2026
Narendra Modi Stadium Final Record: Narendra Modi Stadium in Ahmedabad preparing to host the IPL 2026 Final
khel

Narendra Modi Stadium Final Record: नरेंद्र मोदी स्टेडियम बनेगा इतिहास का गवाह, पांच साल में छठी बार खेलेगा फाइनल मुकाबला

मई 31, 2026
Bengal Political Violence: TMC MP Kalyan Banerjee during protest-related incident in Hooghly.
National

Bengal Political Violence: बंगाल में बढ़ा सियासी तनाव, अभिषेक बनर्जी के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला

मई 31, 2026
Shalimar Bagh Demolition Drive: Bulldozer action underway during Shalimar Bagh Demolition Drive in Delhi.
Delhi

Shalimar Bagh Demolition Drive: दिल्ली के शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन, 150 अवैध मकानों पर चला प्रशासन का डंडा

मई 31, 2026
Abhishek Banerjee Attack Case protest in Sonarpur with TMC workers demonstrating after police arrested five accused persons
National

Abhishek Banerjee Attack Case में 5 गिरफ्तार, बंगाल की राजनीति में फिर बढ़ा तनाव

मई 31, 2026

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?