Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • आस्था
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
Reading: Dharmendra Death Tribute: दिलों और परदे पर राज करने वाले सिनेमा के महानायक को अंतिम सलाम
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • आस्था
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
Follow US

Home - Dharmendra Death Tribute: दिलों और परदे पर राज करने वाले सिनेमा के महानायक को अंतिम सलाम

ManoranjanNational

Dharmendra Death Tribute: दिलों और परदे पर राज करने वाले सिनेमा के महानायक को अंतिम सलाम

धर्मेंद्र सादगी, दमखम और दिलों के नायक की अमर विरासत

Last updated: नवम्बर 24, 2025 1:34 अपराह्न
KARTIK SHARMA - Sub Editor Published नवम्बर 24, 2025
Share
धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते केंद्रीय मंत्री—भारतीय सिनेमा के ‘ही-मैन’ की अंतिम विदाई पर राष्ट्र शोकाकुल”
धर्मेंद्र को अंतिम सलाम, नेताओं से लेकर आम जनता तक, हर दिल में उमड़ा भावपूर्ण शोक।रिपोर्ट: Bharat Now LIVE न्यूज़ डेस्क / संकलन आधारित इनपुट्स: IANS & ANI
SHARE
Highlights
  • एक युग का अंत: धर्मेंद्र की विदाई पर राष्ट्र का शोक
  • पीयूष गोयल का भावुक संदेश, ‘सरलता और आत्मीयता का प्रतीक’
  • हरदीप सिंह पुरी का श्रद्धांजलि संदेश, ‘दिलों पर राज करने वाला कलाकार
  • सर्बानंद सोनोवाल ने बताया सिनेमा और समाज दोनों के लिए क्षति
  • धर्मेंद्र की विरासत, किरदार जो पीढ़ियों तक जीवित रहेंगे

Dharmendra death tribute: भारत ने आज अपने सिनेमा के एक ऐसे दिग्गज को खो दिया, जिसने अभिनय की सीमाओं को पार कर लोगों के दिलों पर राज किया। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर देशभर में शोक की लहर है। सिर्फ एक बड़े कलाकार के रूप में नहीं, बल्कि एक दयालु, सरल, विनम्र इंसान के रूप में उनकी पहचान उन्हें भारतीय सिनेमा के इतिहास में अमर बनाती है।सोमवार की सुबह से ही सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में श्रद्धांजलियों की बाढ़ आ गई। केंद्र सरकार के कई मंत्रियों ने धर्मेंद्र के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उनके योगदान को याद किया।

READ MORE: बचपन के अनुभव, माता-पिता की भूमिका और भावनात्मक जागरूकता पर Girija Oak का सशक्त संदेश

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इसे एक युग का अंत बताया। उन्होंने लिखा कि धर्मेंद्र का जाना सिर्फ एक अभिनेता का जाना नहीं, “एक ऐसे युग का अंत है जिसने स्क्रीन पर सरलता, भावना और आत्मीयता को एक नए तरीके से परिभाषित किया।’ गोयल ने याद किया कि कैसे धर्मेंद्र की फिल्मों ने दर्शकों को हंसाया, रुलाया और भीतर तक छू लिया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार एवं प्रशंसकों को ढांढस बंधाया।

READ MORE: लंदन में टेलर स्विफ्ट का सीक्रेट म्यूजिक वीडियो शूट, सुरक्षा ऐसी कि किसी की नजर तक न पड़ी

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने धर्मेंद्र को ‘स्टाइलिश, सुरुचिपूर्ण और अत्यंत प्रतिभाशाली अभिनेता’  करार देते हुए कहा कि वह ‘दशकों तक दर्शकों के दिलों पर जादू करते रहे। पुरी ने लिखा कि धर्मेंद्र न केवल एक अभिनेता थे, बल्कि पंजाब के बेटे और पूर्व भाजपा सांसद के रूप में सार्वजनिक जीवन का हिस्सा भी थे। पुरी ने उनकी विनम्रता, सहजता और मानवीय गर्मजोशी को याद किया जो उन्हें ‘हैंडसम हीरो’ से कहीं आगे लेकर जाती थी। उन्होंने अपने संदेश का समापन “ॐ शांति” के साथ किया।

READ MORE: उदयीपुर का महा-उत्सव नेत्रा मंतेना वंसी गडिराजू की शादी और ग्लोबल इंडिया की नई कहानी

केंद्रीय पोर्ट्स, शिपिंग और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इसे भारतीय सिनेमा और सार्वजनिक जीवन दोनों के लिए एक बड़ी क्षति बताया। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र ने रोमांस से लेकर एक्शन तक, और क्लासिक फिल्मों तक हर रंग में भारतीय सिनेमा को नई पहचान दी। उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी और उनके निभाए गए किरदार फिल्मों की रीढ़ रहेंगे।

धर्मेंद्र का जीवन सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं था। वे पंजाब की मिट्टी से निकले एक ऐसे कलाकार थे, जिसने सादगी में शान ढूंढी। चाहे शोलेके वीरू हों, सत्यम शिवम सुंदरम के राजेश हों या अनुपमाके अशोक  हर रोल में धर्मेंद्र ने अपने दिल की गर्माहट और आंखों की मासूमियत से अभिनय को जीवंत बनाया।

READ MORE: मिर्जापुर द मूवी जोधपुर शेड्यूल रैप के बहाने फ़िल्मी दुनिया में लौटती ‘गुड्डू भैया’ की कहानी

भारत में मनोरंजन जगत ही नहीं, बल्कि राजनीति, साहित्य, कला और आम जनमानस हर जगह से हे-मैन के लिए श्रद्धांजलियां उमड़ रही हैं। धर्मेंद्र का जाना सिर्फ एक व्यक्ति का जाना नहीं, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक आत्मा का एक हिस्सा खो जाना है। उनकी स्मृतियां, उनकी हंसी, उनकी संवाद अदायगी और उनका मानवीय चरित्र ये सब आने वाले समय में भी भारतीय सिनेमा की धड़कनों में गूंजते रहेंगे।

Follow Us: YouTube| TV TODAY BHARAT LIVE | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat|  X  | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram

You Might Also Like

Char Dham Yatra 2026: यात्रा से पहले GMVN को 2.5 करोड़ की एडवांस बुकिंग, सीजन को लेकर बढ़ी उम्मीदें

Sovereign AI: ‘सॉवरेन एआई’ के जरिए तकनीकी आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

Iran-US-Israel War: हमलों के बाद मुस्लिम देशों की चुप्पी, क्यों बढ़ी Iran की कूटनीतिक तन्हाई?

Karachi Violence: Ali Khamenei की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, Karachi में हिंसक प्रदर्शन, राजनयिक क्षेत्र के पास तनाव

CENTCOM: US-Iran War के बीच चर्चा में CENTCOM, किसने बनाई यह फोर्स, कहां है तैनाती और कैसे करती है काम?

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
TAGGED:Bharat tv liveBollywoodIconDharmendraDharmendra Death NewsDharmendra tribute by Union MinistersHeManindia tv today live newsLegendOfCinemaToday Big Breakingtoday political news headlines in hindiTributetv todat bharat big newstv today bharat live breakingtv today bharat live hindi newstv today bharat live newstv today newsWatch Live TV
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Char Dham Yatra 2026
Uttarakhand

Char Dham Yatra 2026: यात्रा से पहले GMVN को 2.5 करोड़ की एडवांस बुकिंग, सीजन को लेकर बढ़ी उम्मीदें

मार्च 1, 2026
Sovereign AI
Technology

Sovereign AI: ‘सॉवरेन एआई’ के जरिए तकनीकी आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

मार्च 1, 2026
Iran US Israel War
International

Iran-US-Israel War: हमलों के बाद मुस्लिम देशों की चुप्पी, क्यों बढ़ी Iran की कूटनीतिक तन्हाई?

मार्च 1, 2026
Karachi Violence
International

Karachi Violence: Ali Khamenei की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, Karachi में हिंसक प्रदर्शन, राजनयिक क्षेत्र के पास तनाव

मार्च 1, 2026
CENTCOM
International

CENTCOM: US-Iran War के बीच चर्चा में CENTCOM, किसने बनाई यह फोर्स, कहां है तैनाती और कैसे करती है काम?

मार्च 1, 2026
Ali Khamenei Death
International

Ali Khamenei Death: मौत की आधिकारिक पुष्टि, ईरान में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक, तेहरान से कर्बला तक उमड़ा जनसैलाब

मार्च 1, 2026

TVTodayBharat एक डिजिटल-फर्स्ट हिंदी समाचार मंच है, जहाँ हम ताज़ा खबरें, राष्ट्रीय व राज्यीय अपडेट, खेल, मनोरंजन, टेक, हेल्थ, एजुकेशन और लाइफ़स्टाइल जैसी श्रेणियों में तेज़, सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग पेश करते हैं। हमारा उद्देश्य सरल भाषा में भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना, हर खबर के संदर्भ और तथ्य स्पष्ट करना, और ज़रूरत पड़ने पर समय पर सुधार प्रकाशित करना है। हम सनसनी से दूर रहते हुए प्रमाणित स्रोतों, डेटा और ग्राउंड इनपुट पर आधारित पत्रकारिता करते हैं, ताकि आप एक ही जगह पर विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण, फोटो-वीडियो और वेब स्टोरीज़ पा सकें।

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat एक डिजिटल-फर्स्ट हिंदी समाचार मंच है, जहाँ हम ताज़ा खबरें, राष्ट्रीय व राज्यीय अपडेट, खेल, मनोरंजन, टेक, हेल्थ, एजुकेशन और लाइफ़स्टाइल जैसी श्रेणियों में तेज़, सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग पेश करते हैं। हमारा उद्देश्य सरल भाषा में भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना, हर खबर के संदर्भ और तथ्य स्पष्ट करना, और ज़रूरत पड़ने पर समय पर सुधार प्रकाशित करना है। हम सनसनी से दूर रहते हुए प्रमाणित स्रोतों, डेटा और ग्राउंड इनपुट पर आधारित पत्रकारिता करते हैं, ताकि आप एक ही जगह पर विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण, फोटो-वीडियो और वेब स्टोरीज़ पा सकें।

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?