Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • ब्लॉग
    • एक्सप्लेनेर
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Reading: Taylor Swift London: लंदन में टेलर स्विफ्ट का सीक्रेट म्यूजिक वीडियो शूट, सुरक्षा ऐसी कि किसी की नजर तक न पड़ी
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • ब्लॉग
    • एक्सप्लेनेर
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Follow US

Home - Taylor Swift London: लंदन में टेलर स्विफ्ट का सीक्रेट म्यूजिक वीडियो शूट, सुरक्षा ऐसी कि किसी की नजर तक न पड़ी

ManoranjanNational

Taylor Swift London: लंदन में टेलर स्विफ्ट का सीक्रेट म्यूजिक वीडियो शूट, सुरक्षा ऐसी कि किसी की नजर तक न पड़ी

टेलर के 1 मिलियन डॉलर वाले सीक्रेट शूट के अंदर की कहानी

KARTIK SHARMA
Last updated: नवम्बर 23, 2025 2:11 अपराह्न
KARTIK SHARMA - Sub Editor Published नवम्बर 23, 2025
Share
Taylor Swift filming secret Christmas-style music video at London mall
लंदन में टेलर स्विफ्ट का टॉप-सीक्रेट वीडियो शूट — सुरक्षा ऐसी कि किसी ने देखा तक नहींContent Source: IANS | Story Adaptation & Hindi Conversion: TV Today Bharat Editorial Desk
SHARE
Highlights
  • 1 मिलियन डॉलर का सीक्रेट शूट , टेलर फिर साबित हुईं नंबर वन
  • क्रिसमस-स्टाइल म्यूजिक वीडियो, टेलर का सरप्राइज़ गिफ्ट
  • लंदन में टेलर स्विफ्ट, सबकुछ सीक्रेट, नज़रें नीलाम
  • टेलर का गुप्त वीडियो, सुरक्षा इतनी कि कोई देख भी न सका
  • ‘Opalite’ की जादुई दुनिया, टेलर स्विफ्ट की नॉस्टैल्जिक क्रिसमस कहानी

Taylor Swift London music video shoot: पॉप आइकन टेलर स्विफ्ट पिछले हफ्ते अचानक न्यू जर्सी से प्राइवेट जेट में लंदन पहुंचीं। यहां आने का मकसद था उनके नए म्यूजिक वीडियो की शूटिंग। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग कुछ बेहद असामान्य और दिलचस्प लोकेशंस पर हुई जिनमें दक्षिण लंदन स्थित क्रॉयडन के व्हिटगिफ्ट सेंटर मॉल का नाम शामिल है। वहीं, नॉर्थ लंदन के मिल्डमे क्लब में भी शूटिंग देखी गई, जहां अलग-अलग कॉस्ट्यूम में एक्स्ट्रा आर्टिस्ट्स दिखाई दिए।

Read More: भारत में शिक्षा उद्योग साझेदारी से युवाओं में नवाचार की नई लहर: जितेंद्र सिंह

बताया जा रहा है कि इस वीडियो में मशहूर सिंगर लुईस कैपाल्डी और अभिनेता डोनल ग्लीसन भी कैमियो रोल में दिखाई देंगे। माना जा रहा है कि यह वीडियो उनके ट्रैक ‘Opalite’ के लिए बनाया जा रहा है, जो अल्बम ‘The Life of a Showgirl’ का हिस्सा है।

एक सूत्र के मुताबिक, “इस वीडियो की शूटिंग पूरी तरह गोपनीय रखी गई थी। टेलर की सुरक्षा टीम दिन-रात लगातार एक्टिव रही, ताकि उन्हें किसी भी मोड़ पर पब्लिक या मीडिया द्वारा देखा न जा सके। ये वास्तव में एक मिलिट्री-स्टाइल ऑपरेशन जैसा था। टेलर स्विफ्ट आज पॉप की सबसे प्रभावशाली महिला मानी जाती हैं। अगर वह छिपकर रहना चाहती हैं, तो कोई उन्हें ढूंढ नहीं सकता।

Read More: INS Sahyadri और HMAS Ballarat ने उत्तरी प्रशांत में AUSINDEX 2025 में दिखाई सामरिक एकजुटता

मौके पर एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि शूटिंग लोकेशन से क्रिसमस थीम वाले प्रॉप्स—जैसे क्रिसमस ट्री, ग्लिटर कैनन और टिनसेल बाहर आते दिखे। इतना ही नहीं, शूटिंग के दौरान केले का मिल्कशेक एग्नॉग की जगह उपयोग किया गया और अंगूर का जूस शैम्पेन की जगह ताकि क्रू सीन को रियल दिखा सके लेकिन शराब का इस्तेमाल नहीं करना पड़े।

‘Female First UK’ के मुताबिक, टेलर स्विफ्ट ने इस वीडियो पर लगभग $1 मिलियन (लगभग ₹8.3 करोड़) खर्च किए हैं। वीडियो का माहौल नॉस्टैल्जिक, भावुक और उत्सवी बताया जा रहा है जैसे फिल्म Love Actually और John Lewis के मशहूर भावनात्मक क्रिसमस विज्ञापनों का मिश्रण।

Read More: Piyush Goyal ने PM मोदी की शुभकामनाएं नेतन्याहू तक पहुंचाईं, व्यापार संवाद में प्रगति का संकेत

एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया कि सुरक्षा इतनी सख्त थी कि टेलर और उनकी टीम को असली नामों की बजाय नंबर कोड से पहचाना जा रहा था। उन्हें लोकेशन के बीच गाड़ियों और छातों की आड़ में अंदर-बाहर कराया जाता था ताकि उन्हें किसी की नजर न लगे। लोकेशन के कुछ शॉप मालिकों को बस इतना बताया गया था कि यह इंश्योरेंस का विज्ञापन है ताकि किसी को शक ही न हो।

Read More: जोहान्सबर्ग G20 समिट में भारत की वैश्विक नेतृत्व भूमिका और सार्थक वार्ताएं

बताया जा रहा है कि केवल शॉपिंग मॉल को किराए पर लेने की लागत ही कई हजार पाउंड रही होगी, जबकि पूरा सेट-अप, क्रिसमस सजावट और सुरक्षा खर्च जोड़ने पर बजट आखिरकार $1.3 मिलियन तक पहुंच गया। कुल मिलाकर, टेलर स्विफ्ट न केवल अपने संगीत बल्कि अपनी प्रोडक्शन क्वालिटी और रहस्यमयी स्टाइल से एक बार फिर साबित कर रही हैं कि पॉप दुनिया में वे सबसे बड़ी सनसनी क्यों हैं।

Follow Us: YouTube| TV TODAY BHARAT LIVE | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat|  X  | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram

You Might Also Like

North India Weather Update 2026: दिल्ली-NCR और यूपी में बढ़ेगा तापमान, राजस्थान-एमपी में हीटवेव का अलर्ट, पहाड़ों में बारिश की संभावना

RCB vs LSG IPL 2026 Match: आरसीबी की दमदार जीत, लखनऊ को 5 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में फिर नंबर-1

Lucknow Fire Incident Vikas Nagar: लखनऊ में भीषण आग का कहर, विकास नगर में 200 झुग्गियां जलकर खाक, राहत-बचाव जारी

Nari Shakti Vandan Adhiniyam Uttarakhand: देहरादून में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन, सीएम धामी बोले महिला आरक्षण अधिनियम देश के लिए युगांतकारी कदम

India Mobile PLI Scheme 2026: भारत बनेगा ग्लोबल मोबाइल हब! मई में आ सकती है 47,000 करोड़ की नई PLI स्कीम

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
TAGGED:Bharat tv liveindia tv today live newsTaylor Swift secretly shot a music video in London for her track ‘Opalite’ from ‘The Life of a Showgirl’. Featuring cameos by Lewis Capaldi and Domhnall Gleesonthe shoot took place in Croydon’s Whitgift Centre and Mildmay Clubtoday political news headlines in hinditv todat bharat big newstv today bharat live breakingtv today bharat live hindi newstv today bharat live newstv today newsWatch Live TVwith $1 million spent on a nostalgic Christmas-style setup. Watch full report!
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

North India Weather Update 2026
DelhiUttar Pradesh

North India Weather Update 2026: दिल्ली-NCR और यूपी में बढ़ेगा तापमान, राजस्थान-एमपी में हीटवेव का अलर्ट, पहाड़ों में बारिश की संभावना

अप्रैल 16, 2026
RCB vs LSG IPL 2026 Match
khel

RCB vs LSG IPL 2026 Match: आरसीबी की दमदार जीत, लखनऊ को 5 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में फिर नंबर-1

अप्रैल 16, 2026
Lucknow Fire Incident Vikas Nagar
Uttar Pradesh

Lucknow Fire Incident Vikas Nagar: लखनऊ में भीषण आग का कहर, विकास नगर में 200 झुग्गियां जलकर खाक, राहत-बचाव जारी

अप्रैल 15, 2026
Nari Shakti Vandan Adhiniyam Uttarakhand
Uttarakhand

Nari Shakti Vandan Adhiniyam Uttarakhand: देहरादून में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन, सीएम धामी बोले महिला आरक्षण अधिनियम देश के लिए युगांतकारी कदम

अप्रैल 15, 2026
India Mobile PLI Scheme 2026
Business News

India Mobile PLI Scheme 2026: भारत बनेगा ग्लोबल मोबाइल हब! मई में आ सकती है 47,000 करोड़ की नई PLI स्कीम

अप्रैल 15, 2026
Gold Price Today India
Business News

Gold Price Today India: सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, रिकॉर्ड स्तर की ओर बढ़ रहा बाजार

अप्रैल 15, 2026

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?