Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • एक्सप्लेनेर
    • ब्लॉग
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Reading: Bihar Election 2025: नीतीश सरकार के कामों पर बीजेपी सवार, मगर बेरोज़गारी और बदलाव की चाह ने बनाई नई लहर
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • एक्सप्लेनेर
    • ब्लॉग
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Follow US

Home - Bihar Election 2025: नीतीश सरकार के कामों पर बीजेपी सवार, मगर बेरोज़गारी और बदलाव की चाह ने बनाई नई लहर

Bihar Vidhansabha Chunav 2025NationalRajya

Bihar Election 2025: नीतीश सरकार के कामों पर बीजेपी सवार, मगर बेरोज़गारी और बदलाव की चाह ने बनाई नई लहर

सड़कें बनीं, पर रोज़गार अभी अधूरा

KARTIK SHARMA
Last updated: नवम्बर 4, 2025 1:00 अपराह्न
KARTIK SHARMA - Sub Editor Published नवम्बर 4, 2025
Share
बेतिया की गलियों में चुनावी हवाकौन बनेगा विश्वास का प्रतीक?
बेतिया की गलियों में चुनावी हवा, कौन बनेगा विश्वास का प्रतीक?रिपोर्ट: TV Today Bharat
SHARE
Highlights
  • पश्चिम चंपारण में बीजेपी की पकड़, लेकिन बदलाव की फुसफुसाहट तेज
  • माइग्रेशन घटी, रोज़गार नहीं बढ़ा
  • 'जंगलराज' के खिलाफ बीजेपी की मुहिम को समर्थन, लेकिन शिकायतें भी बरकरार
  • महागठबंधन का युवा कार्ड: तेजस्वी बनाम ‘थकान’
  • जन सुराज का असर: नई भाषा, नई उम्मीद

Bihar Election 2025 West Champaran Ground Report: पश्चिम चंपारण महात्मा गांधी के पहले सत्याग्रह की धरती अब एक अलग जंग का मैदान बन चुकी है। यहाँ की जनता विकास और बदलाव के बीच झूल रही है। बीजेपी अपने गढ़ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों और बेहतर सड़कों के सहारे भरोसा जीतने की कोशिश में है, वहीं महागठबंधन युवाओं के सपनों और रोजगार के मुद्दे पर जनता को अपनी ओर खींचने की मुहिम चला रहा है।

READ MORE: योगी आदित्यनाथ ने, माफिया मुख्तार अंसारी से खाली कराई गई जमीन पर बने फ्लैट्स की चाबियां लाभार्थियों को सौपी

कभी अपहरण, डकैती और अपराध के लिए बदनाम पश्चिम चंपारण में अब हालात काफी बदले हैं। 2011 की जनगणना के मुताबिक, यह बिहार के उन जिलों में था जहाँ लोग बाहर से आकर बसते थे, यानी “पुल फैक्टर” काम करता था। कोविड के बाद बड़ी संख्या में मजदूर लौटे और कई यहीं बस गए।

संजय गुप्ता, जो पहले मुंबई में काम करते थे, अब राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे एक छोटी दुकान चलाते हैं। वे कहते हैं,

‘अब सड़कें अच्छी हैं, कानून-व्यवस्था ठीक है, रात तक दुकान खोल सकते हैं। पहले तो अंधेरा होते ही बंद करना पड़ता था।’

बेतिया के निवासी, कहती हैं,

‘बेटे को बाहर नहीं भेजना पड़ा, यहीं मछली मंडी में काम करता है। जो थोड़ी कमाई होती है, उससे घर चलता है, लेकिन परिवार साथ है, यही बड़ी बात है।’

ऐसे कई परिवार मानते हैं कि नीतीश कुमार की सरकार ने हालात सुधारे हैं। नीतीश सरकार के ‘सुशासन’ के नारे को कई महिलाएं और बुज़ुर्ग अब भी सराहते हैं। अधिवक्ता राम बाबू कुमार कहते हैं,

माइग्रेशन 3-5 प्रतिशत घटा है। अपराध कम हुआ, पर नौकरियों की कमी अब भी बड़ी समस्या है।

लोग मानते हैं कि सड़कों और सुरक्षा में सुधार हुआ है, पर रोजगार के मोर्चे पर सरकार पिछड़ी है।

READ MORE:  पोलस्ट्रैट और चाणक्य दोनों ने माना NDA की होगी धमाकेदार वापसी

राजद और कांग्रेस के गठबंधन ने इस बार युवाओं पर फोकस किया है। तेजस्वी यादव को “बदलाव का चेहरा” बताकर वे एनडीए की नीतियों को “पुरानी और थकी हुई” कह रहे हैं। रिक्शा चालक राजेश कुमार कहते हैं,

सड़कें तो ठीक हैं, पर हर बार सड़क के नाम पर वोट नहीं दे सकते। रोज़गार नहीं है, नौजवान फिर बाहर जा रहा है।’

28 वर्षीय राज कुमार, जो हैदराबाद में कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करते हैं, कहते हैं,

‘अगर सरकार ने कुछ किया होता तो मैं अपने बच्चों से दूर न होता। इस बार मैं प्रशांत किशोर को वोट दूंगा वो कुछ अलग करने की बात करता है।

प्रशांत किशोर की जन सुराज यात्रा ने युवाओं के बीच उम्मीद जगाई है। कई लोग उन्हें विकल्प के रूप में देखने लगे हैं।
प्रदीप कुमार, जो पहले लद्दाख में काम करते थे, कहते हैं,

‘हमारे परिवार ने पहली बार जन सुराज को वोट देने का फैसला किया है। हमारे बुजुर्ग चाचा कहते हैं कि बिहार को अब बदलाव चाहिए।’

बेतिया सीट से बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व उपमुख्यमंत्री रेनू देवी मैदान में हैं। उनके सामने कांग्रेस के वसी अहमद, जन सुराज के अनिल सिंह और निर्दलीय रोहित सिकारिया हैं। 2020 में रेनू देवी ने कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी को 18,079 वोटों से हराया था। इस बार मुकाबला कठिन है क्योंकि बदलाव की हवा यहाँ तक पहुंच चुकी है।

पश्चिम चंपारण के नौ विधानसभा क्षेत्रों में से सात सीटें बीजेपी के पास हैं -बेतिया, रामनगर, नरकटियागंज, बगहा, लौरिया, नौतन और चनपटिया। एक सीट जेडीयू और एक सीट सीपीआई(एमएल) के पास है। दूसरे चरण में यहाँ 11 नवंबर को मतदान होगा।

चंपारण बिहार के शुगर बेल्ट का केंद्र है। यहां छह शुगर मिलें हैं, जिनमें एक सरकारी है। प्रतीक एडविन शर्मा, चनक्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन, कहते हैं,

‘पहले गन्ना बेचने के लिए लोग गोरखपुर जाते थे। अब 25-40 किलोमीटर के दायरे में मिलें हैं। इससे किसानों की आमदनी और जमीन की कीमत दोनों बढ़े हैं।’

पिछले 20 सालों में जमीन की कीमतों में 200% तक की बढ़ोतरी हुई है। इसलिए कई युवा अब यहीं रहना पसंद करते हैं। शर्मा, जो बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं, मानते हैं,

‘माइग्रेशन तो घटा है, लेकिन ब्रेन ड्रेन बढ़ा है। जो टैलेंट बिहार में रहकर बदलाव ला सकता था, वो दिल्ली-मुंबई चला गया। सरकार को मानव संसाधन पर ज्यादा खर्च करना चाहिए।’

नीतीश सरकार ने चनपटिया में स्टार्टअप जोन शुरू कर युवाओं को रोकने की कोशिश की थी। लेकिन यह प्रयोग राज्यभर में दोहराया नहीं जा सका।
बीजेपी सांसद संजय जायसवाल कहते हैं,

‘महागठबंधन सरकार के 18 महीनों में तेजस्वी यादव ने कई प्रोजेक्ट बंद कर दिए। लेकिन अब केंद्र सरकार ने कुमारबाग में मल्टी सेक्टर SEZ और दो इंडस्ट्रियल पार्क की घोषणा की है। जब एनडीए फिर आएगा तो गति मिलेगी।

चंपारण के लोग अब ‘सुरक्षा’ और ‘सुविधा’ को हासिल कर चुके हैं, पर रोजगार और अवसरों की तलाश अब भी जारी है। कई युवा अब कहते हैं कि “सड़क और बिजली” की उपलब्धि पर्याप्त नहीं, उन्हें ‘रोज़गार और स्थायित्व’ चाहिए।

पश्चिम चंपारण आज दो भावनाओं के बीच खड़ा है नीतीश सरकार के कामों के प्रति सम्मान और बदलाव की चाह। यहां की सड़कें अब सुरक्षित हैं, लेकिन सपनों की मंज़िल अभी बाकी है। 11 नवंबर को होने वाले मतदान में यह तय होगा कि जनता “स्थिरता” चुनेगी या बदलाव।

Follow Us: YouTube| TV TODAY BHARAT LIVE | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat|  X  | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram

You Might Also Like

Kalyan Banerjee Attack Video: हुगली में टीएमसी सांसद के साथ कथित धक्का-मुक्की से गरमाई बंगाल की राजनीति

Sunil Bharala Political Influence: पश्चिमी यूपी की राजनीति में क्यों बढ़ रही है सुनील भराला की चर्चा?

Narendra Modi Stadium Final Record: नरेंद्र मोदी स्टेडियम बनेगा इतिहास का गवाह, पांच साल में छठी बार खेलेगा फाइनल मुकाबला

Bengal Political Violence: बंगाल में बढ़ा सियासी तनाव, अभिषेक बनर्जी के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला

Shalimar Bagh Demolition Drive: दिल्ली के शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन, 150 अवैध मकानों पर चला प्रशासन का डंडा

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
TAGGED:Bihar Assembly Election 2025 Ground ReportBihar Election 2025 West ChamparanBiharElection2025_WestChamparan_Updateindia tv today live newstoday political news headlines in hinditv todat bharat big newstv today bharat live hindi newstv today bharat live news
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Kalyan Banerjee Attack Video: TMC MP Kalyan Banerjee lying on the ground during alleged scuffle in Chanditala Hooghly.
National

Kalyan Banerjee Attack Video: हुगली में टीएमसी सांसद के साथ कथित धक्का-मुक्की से गरमाई बंगाल की राजनीति

मई 31, 2026
Sunil Bharala Political Influence addressing BJP workers during a political gathering in Western Uttar Pradesh amidst rising political discussions
National

Sunil Bharala Political Influence: पश्चिमी यूपी की राजनीति में क्यों बढ़ रही है सुनील भराला की चर्चा?

मई 31, 2026
Narendra Modi Stadium Final Record: Narendra Modi Stadium in Ahmedabad preparing to host the IPL 2026 Final
khel

Narendra Modi Stadium Final Record: नरेंद्र मोदी स्टेडियम बनेगा इतिहास का गवाह, पांच साल में छठी बार खेलेगा फाइनल मुकाबला

मई 31, 2026
Bengal Political Violence: TMC MP Kalyan Banerjee during protest-related incident in Hooghly.
National

Bengal Political Violence: बंगाल में बढ़ा सियासी तनाव, अभिषेक बनर्जी के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला

मई 31, 2026
Shalimar Bagh Demolition Drive: Bulldozer action underway during Shalimar Bagh Demolition Drive in Delhi.
Delhi

Shalimar Bagh Demolition Drive: दिल्ली के शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन, 150 अवैध मकानों पर चला प्रशासन का डंडा

मई 31, 2026
Abhishek Banerjee Attack Case protest in Sonarpur with TMC workers demonstrating after police arrested five accused persons
National

Abhishek Banerjee Attack Case में 5 गिरफ्तार, बंगाल की राजनीति में फिर बढ़ा तनाव

मई 31, 2026

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?