Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • एक्सप्लेनेर
    • ब्लॉग
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Reading: Cockroach Janta Party: सोशल मीडिया से सियासत तक छाई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, जानिए क्या है युवाओं की इस नई डिजिटल राजनीति का मकसद
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • एक्सप्लेनेर
    • ब्लॉग
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Follow US

Home - Cockroach Janta Party: सोशल मीडिया से सियासत तक छाई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, जानिए क्या है युवाओं की इस नई डिजिटल राजनीति का मकसद

National

Cockroach Janta Party: सोशल मीडिया से सियासत तक छाई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, जानिए क्या है युवाओं की इस नई डिजिटल राजनीति का मकसद

डिजिटल दौर की नई राजनीति या युवाओं की ऑनलाइन क्रांति?

Manish Negi
Last updated: मई 21, 2026 8:03 अपराह्न
Manish Negi Published मई 21, 2026
Share
Cockroach Janta Party
Cockroach Janta Party: सोशल मीडिया से सियासत तक छाई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, जानिए क्या है युवाओं की इस नई डिजिटल राजनीति का मकसदTv Today Bharat National Desk/ Photo : Team
SHARE
Highlights
  • 30 साल के युवक ने खड़ी कर दी मिलियंस फॉलोअर्स वाली पार्टी
  • Cockroach Janta Party सोशल मीडिया पर बनी नई सनसनी
  • बेरोजगार और डिजिटल यूथ को जोड़ने का दावा
  • अनोखे मेनिफेस्टो ने इंटरनेट पर मचा दी बहस
  • ‘जहां Wi-Fi, वहीं हेडक्वार्टर’ वाला मॉडल हुआ वायरल

Cockroach Janta Party: भारत की राजनीति में इन दिनों एक नया नाम तेजी से चर्चा में है Cockroach Janta Party। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाखों फॉलोअर्स जुटा चुकी यह डिजिटल पार्टी अचानक देशभर में बहस का विषय बन गई है। इसकी शुरुआत 30 वर्षीय अभिजीत दीपके ने की, लेकिन अब यह केवल एक इंटरनेट ट्रेंड नहीं बल्कि युवाओं के गुस्से, व्यंग्य और राजनीतिक सोच का नया प्रतीक बनती जा रही है।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की युवाओं को लेकर की गई एक टिप्पणी के बाद Cockroach Janta Party अचानक सुर्खियों में आ गई। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में युवाओं ने खुद को “कॉकरोच जेनरेशन” कहे जाने पर प्रतिक्रिया दी और इसी भावना को राजनीतिक व्यंग्य के रूप में एक नए प्लेटफॉर्म में बदल दिया गया। यही वजह है कि आज Cockroach Janta Party केवल मीम कल्चर तक सीमित नहीं रह गई, बल्कि युवाओं के बीच एक वैकल्पिक डिजिटल आंदोलन के रूप में देखी जा रही है।

क्या है Cockroach Janta Party का विजन?

Cockroach Janta Party की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यह उन युवाओं की आवाज बनने का दावा करती है जिन्हें समाज अक्सर “आलसी”, हर वक्त ऑनलाइन रहने वाला या सिस्टम से निराश मानता है। पार्टी का कहना है कि आज का युवा बेरोजगारी, मानसिक दबाव, डिजिटल निर्भरता और राजनीतिक निराशा से जूझ रहा है, लेकिन उसकी बात सुनने वाला कोई नहीं है।

पार्टी अपने विजन में कहती है कि इंटरनेट की दुनिया में रहने वाला युवा केवल मीम बनाने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक बदलाव का हिस्सा भी हो सकता है। यही वजह है कि Cockroach Janta Party खुद को डिजिटल युग की राजनीतिक आवाज बताती है।

Also Read: बंगाल में बड़े फैसलों की हलचल, मदरसों में Vande Mataram अनिवार्य, सरकारी कर्मचारियों पर भी सख्त नियम

मेनिफेस्टो में क्या-क्या वादे?

Cockroach Janta Party का मेनिफेस्टो भी काफी अलग और विवादित माना जा रहा है। पार्टी ने अपने घोषणापत्र में कई ऐसे वादे किए हैं जो सीधे मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं। मेनिफेस्टो के अनुसार, अगर पार्टी सत्ता में आती है तो किसी भी मुख्य न्यायाधीश को रिटायरमेंट के बाद राज्यसभा की सीट नहीं दी जाएगी। इसके अलावा पार्टी का दावा है कि मतदान का अधिकार छीनना लोकतंत्र के खिलाफ सबसे बड़ा अपराध है।

पार्टी ने यह भी कहा है कि यदि किसी नागरिक का वैध वोट हटाया जाता है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। Cockroach Janta Party का कहना है कि लोकतंत्र में वोट की ताकत सबसे बड़ी होती है और उससे छेड़छाड़ किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जाएगी।

Also Read: Also Read: NEET विवाद के बाद एक्शन मोड में एजेंसी, चार नए अधिकारियों की नियुक्ति और कई बड़े पदों पर भर्ती

महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की मांग

Cockroach Janta Party ने अपने मेनिफेस्टो में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की मांग भी उठाई है। पार्टी का कहना है कि केवल संसद ही नहीं बल्कि सभी कैबिनेट पदों में भी महिलाओं को बराबरी का प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।

इसके अलावा पार्टी ने दलबदल करने वाले नेताओं पर भी कड़ा रुख अपनाया है। घोषणापत्र में कहा गया है कि जो विधायक या सांसद एक पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाता है, उसे 20 वर्षों तक चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।

Read More: मुंबई में ED का बड़ा शिकंजा, इकबाल मिर्ची परिवार की 700 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति अटैच

पार्टी जॉइन करने के अजीब लेकिन वायरल नियम

Cockroach Janta Party के सबसे ज्यादा वायरल होने की एक वजह इसके अनोखे नियम भी हैं। पार्टी ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि सदस्य बनने वालों से धर्म या जाति नहीं पूछी जाएगी। इसके अलावा पार्टी में शामिल होने वालों के लिए बेरोजगार, हर समय ऑनलाइन और पेशेवर तरीके से भड़ास निकालने वाला जैसी श्रेणियां बनाई गई हैं। पार्टी का दावा है कि बेरोजगारी कोई शर्म की बात नहीं बल्कि मौजूदा व्यवस्था की विफलता का परिणाम है।

Cockroach Janta Party के मुताबिक, सदस्य बनने के लिए व्यक्ति का दिमाग एक्टिव होना चाहिए, भले ही वह शारीरिक रूप से आलसी हो। यही व्यंग्यात्मक शैली सोशल मीडिया पर युवाओं को तेजी से आकर्षित कर रही है।

ALSO READ: Dhar Bhojshala Verdict:धार भोजशाला पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, मंदिर होने पर लगाई मुहर

‘जहां Wi-Fi वहां ऑफिस’

इस पार्टी की सबसे अनोखी बात इसका हेडक्वार्टर है। Cockroach Janta Party ने अपनी वेबसाइट पर मुख्यालय के स्थान में लिखा है जहां भी Wi-Fi काम करता है। यानी पार्टी का कोई पारंपरिक दफ्तर नहीं है। उसका पूरा नेटवर्क डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आधारित है। पार्टी के समर्थक इंस्टाग्राम, एक्स, यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए जुड़ रहे हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह भारत में उभरती इंटरनेट पॉलिटिक्स का नया उदाहरण हो सकता है, जहां बिना बड़े संगठन और पारंपरिक ढांचे के भी राजनीतिक प्रभाव बनाया जा सकता है।

Read More: टेक्नोलॉजी की नई राजधानी बनेगा गुजरात! अमित शाह ने लॉन्च किया Million Minds Tech Park

कौन हैं अभिजीत दीपके?

Cockroach Janta Party के फाउंडर अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के पुणे से हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी से पीआर में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। अभिजीत डिजिटल कम्युनिकेशन और ऑनलाइन कैंपेन रणनीति में माहिर माने जाते हैं। वे लंबे समय से राजनीतिक दलों के लिए डिजिटल स्ट्रैटेजी पर काम कर चुके हैं। इंटरनेट पर किसी मुद्दे को वायरल बनाना और सोशल मीडिया नैरेटिव तैयार करना उनकी खासियत मानी जाती है।

अब Cockroach Janta Party के जरिए उन्होंने युवाओं के गुस्से, व्यंग्य और डिजिटल संस्कृति को एक राजनीतिक पहचान देने की कोशिश की है। हालांकि यह पार्टी भविष्य में वास्तविक राजनीति में कितना असर छोड़ पाएगी, यह आने वाला समय तय करेगा। फिलहाल इतना जरूर है कि Cockroach Janta Party ने सोशल मीडिया से निकलकर राष्ट्रीय चर्चा में अपनी जगह बना ली है।

Follow Us: TV TODAY BHARAT Live | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat|  X  | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram | YOUTUBE | 

You Might Also Like

Kalyan Banerjee Attack Video: हुगली में टीएमसी सांसद के साथ कथित धक्का-मुक्की से गरमाई बंगाल की राजनीति

Sunil Bharala Political Influence: पश्चिमी यूपी की राजनीति में क्यों बढ़ रही है सुनील भराला की चर्चा?

Narendra Modi Stadium Final Record: नरेंद्र मोदी स्टेडियम बनेगा इतिहास का गवाह, पांच साल में छठी बार खेलेगा फाइनल मुकाबला

Bengal Political Violence: बंगाल में बढ़ा सियासी तनाव, अभिषेक बनर्जी के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला

Shalimar Bagh Demolition Drive: दिल्ली के शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन, 150 अवैध मकानों पर चला प्रशासन का डंडा

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
TAGGED:Abhijeet DeepkeBharat tv liveCockroach Janta PartyDigital Politics Indiaindia tv today live newstoday political news headlines in hinditv todat bharat big newstv today bharat live breakingtv today bharat live hindi newstv today bharat live newsViral Political PartyWatch Live TVYouth Political Movement
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Kalyan Banerjee Attack Video: TMC MP Kalyan Banerjee lying on the ground during alleged scuffle in Chanditala Hooghly.
National

Kalyan Banerjee Attack Video: हुगली में टीएमसी सांसद के साथ कथित धक्का-मुक्की से गरमाई बंगाल की राजनीति

मई 31, 2026
Sunil Bharala Political Influence addressing BJP workers during a political gathering in Western Uttar Pradesh amidst rising political discussions
National

Sunil Bharala Political Influence: पश्चिमी यूपी की राजनीति में क्यों बढ़ रही है सुनील भराला की चर्चा?

मई 31, 2026
Narendra Modi Stadium Final Record: Narendra Modi Stadium in Ahmedabad preparing to host the IPL 2026 Final
khel

Narendra Modi Stadium Final Record: नरेंद्र मोदी स्टेडियम बनेगा इतिहास का गवाह, पांच साल में छठी बार खेलेगा फाइनल मुकाबला

मई 31, 2026
Bengal Political Violence: TMC MP Kalyan Banerjee during protest-related incident in Hooghly.
National

Bengal Political Violence: बंगाल में बढ़ा सियासी तनाव, अभिषेक बनर्जी के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला

मई 31, 2026
Shalimar Bagh Demolition Drive: Bulldozer action underway during Shalimar Bagh Demolition Drive in Delhi.
Delhi

Shalimar Bagh Demolition Drive: दिल्ली के शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन, 150 अवैध मकानों पर चला प्रशासन का डंडा

मई 31, 2026
Abhishek Banerjee Attack Case protest in Sonarpur with TMC workers demonstrating after police arrested five accused persons
National

Abhishek Banerjee Attack Case में 5 गिरफ्तार, बंगाल की राजनीति में फिर बढ़ा तनाव

मई 31, 2026

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?