Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • एक्सप्लेनेर
    • ब्लॉग
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Reading: Delhi Blast LIVE 2025 Update: लाल किला के पास धमाका, 10 की मौत आतंकी हमले की आशंका
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • एक्सप्लेनेर
    • ब्लॉग
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Follow US

Home - Delhi Blast LIVE 2025 Update: लाल किला के पास धमाका, 10 की मौत आतंकी हमले की आशंका

क्राइमDelhiNational

Delhi Blast LIVE 2025 Update: लाल किला के पास धमाका, 10 की मौत आतंकी हमले की आशंका

लाल किला के पास जोरदार धमाके से दिल्ली दहली, आतंकी साजिश की आशंका — 10 की मौत, कई घायल।

KARTIK SHARMA
Last updated: नवम्बर 10, 2025 4:36 अपराह्न
KARTIK SHARMA - Sub Editor Published नवम्बर 10, 2025
Share
Red Fort Delhi Blast Scene 2025, Police and Fire Brigade at Site
Red Fort Delhi Blast Scene 2025, Police and Fire Brigade at SiteDelhi Police Sources
SHARE
Highlights
  • दिल्ली में लाल किला के पास जोरदार धमाका, 10 लोगों की मौत
  • चलती कार में हुआ ब्लास्ट, 30 से ज्यादा लोग घायल
  • एनआईए और दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की, एक संदिग्ध हिरासत में
  • पीएम मोदी और अमित शाह ने ली घटना की जानकारी, हाई अलर्ट जारी
  • चश्मदीदों ने बताया धमाका इतना जोरदार था कि जमीन हिल गई

Delhi Blast LIVE 2025: दिल्ली एक बार फिर दहशत में है। ऐतिहासिक लाल किला मेट्रो स्टेशन (गेट नंबर-1) के पास सोमवार शाम एक तेज धमाके से इलाके में अफरातफरी मच गई। शुरुआती जांच में इसे आतंकी हमला माना जा रहा है।

धमाके की जगह और हालात

धमाका एक चलती कार में हुआ, जो लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धीमी रफ्तार से चल रही थी। कार में आग लग गई और आसपास खड़ी 9 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। करीब 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, जबकि फॉरेंसिक और NIA की टीमें जांच में जुट गई हैं।

शुरुआती जांच, आतंकी मॉड्यूल की आशंका

फॉरेंसिक टीम ने बताया कि ब्लास्ट के बाद कोई गड्ढा नहीं बना, और न ही किसी शव में कील या तार मिले।इससे यह संकेत मिल रहे हैं कि यह साधारण विस्फोटक नहीं था, बल्कि कोई विशेष मिश्रण इस्तेमाल किया गया हो सकता है।

एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने जांच अपने हाथ में ले ली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कई जगह रेड कर रही है। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है। सूत्रों के मुताबिक, यह वही आतंकी मॉड्यूल हो सकता है जिसके फरीदाबाद में विस्फोटक मिलने की खबर कुछ घंटे पहले आई थी।

दिल्ली और आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट

दिल्ली पुलिस ने सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों चांदनी चौक, कश्मीरी गेट, सराय काले खां और इंद्रप्रस्थ मार्ग पर हाई अलर्ट जारी किया है। स्पेशल सेल की टीमें लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं।

चश्मदीदों ने क्या कहा

#WATCH | Delhi: "I never heard such a loud explosion ever in my life. I fell three times due to the explosion. It felt as if we were all going to die…" said a local shopkeeper to ANI https://t.co/mNFJMPex0i pic.twitter.com/KQcbOYYNu6

— ANI (@ANI) November 10, 2025

स्थानीय दुकानदार राजधर पांडे ने बताया,’मैंने अपने घर से आग की लपटें देखीं और नीचे भागा। धमाका इतना जोरदार था कि पूरा इलाका हिल गया। ऐसा लगा जैसे भूकंप आया हो। एक अन्य चश्मदीद यासीन ने कहा,’चलती गाड़ी में ब्लास्ट हुआ। कुछ ही सेकंड में कार आग के गोले में तब्दील हो गई।’

#WATCH | Delhi: Blast near Red Fort | "When we saw someone's hand on the road, we were absolutely shocked. I can't explain it in words…" said a local to ANI pic.twitter.com/vmibMbPFUk

— ANI (@ANI) November 10, 2025

अस्पताल से अपडेट

एलएनजेपी अस्पताल प्रशासन ने बताया कि अब तक 30 से ज्यादा घायलों को भर्ती कराया गया है। 6 की हालत गंभीर है। डॉक्टरों के मुताबिक, कुछ मरीजों के शरीर पर आग और धुएं के निशान हैं लेकिन मेटल शेल या बॉल बेयरिंग नहीं मिले, जिससे साफ है कि यह कोई लो-इंटेंसिटी ब्लास्ट था।

#WATCH | Delhi: Multiple casualties have been brought to the LNJP hospital due to the blast near Gate No 1 of Red Fort Metro Station. Several people have been injured in the incident, sources tell ANI

(Visuals from the spot) pic.twitter.com/Utih8Qmq6U

— ANI (@ANI) November 10, 2025

नेताओं की प्रतिक्रियाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से बात कर स्थिति की जानकारी ली। अमित शाह ने एनआईए और दिल्ली पुलिस को त्वरित जांच के आदेश दिए हैं। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया —

‘दिल्ली में हुए धमाके में कई लोगों की मौत और कई के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी कहा,

‘दिल्ली में हुए दुखद विस्फोट से गहरा सदमा लगा। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है।’

जांच की दिशा

दिल्ली पुलिस का कहना है कि धमाके में उच्च-स्तरीय विस्फोटक का उपयोग किया गया हो सकता है। जांच में यह भी सामने आ रहा है कि ब्लास्ट के पीछे बड़ा नेटवर्क सक्रिय था जो दिल्ली-एनसीआर में कई महीनों से एक्टिव था। पकड़े गए संदिग्ध से पूछताछ में कई अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है।

The news of a car explosion near Red Fort Metro Station is deeply distressing. Early reports indicate that several lives have been lost.

In this hour of grief, we stand with the bereaved families and pray for the speedy recovery of the injured. The government must ensure a…

— Pawan Khera 🇮🇳 (@Pawankhera) November 10, 2025

राजधानी में इस तरह का धमाका देश की सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ा अलर्ट है।हालांकि सरकार ने कहा है कि जांच पूरी पारदर्शिता और तत्परता से होगी, लेकिन इस घटना ने फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं, क्या दिल्ली फिर किसी बड़ी साजिश के निशाने पर है?

Follow Us: YouTube| TV TODAY BHARAT LIVE | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat|  X  | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram

You Might Also Like

Kalyan Banerjee Attack Video: हुगली में टीएमसी सांसद के साथ कथित धक्का-मुक्की से गरमाई बंगाल की राजनीति

Sunil Bharala Political Influence: पश्चिमी यूपी की राजनीति में क्यों बढ़ रही है सुनील भराला की चर्चा?

Narendra Modi Stadium Final Record: नरेंद्र मोदी स्टेडियम बनेगा इतिहास का गवाह, पांच साल में छठी बार खेलेगा फाइनल मुकाबला

Bengal Political Violence: बंगाल में बढ़ा सियासी तनाव, अभिषेक बनर्जी के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला

Shalimar Bagh Demolition Drive: दिल्ली के शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन, 150 अवैध मकानों पर चला प्रशासन का डंडा

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
TAGGED:10 DeadDelhi Blast Red Fort 2025NIA InvestigationTerror Attack Suspect Heldtoday political news headlines in hinditv todat bharat big newstv today bharat live hindi newstv today bharat live news
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Kalyan Banerjee Attack Video: TMC MP Kalyan Banerjee lying on the ground during alleged scuffle in Chanditala Hooghly.
National

Kalyan Banerjee Attack Video: हुगली में टीएमसी सांसद के साथ कथित धक्का-मुक्की से गरमाई बंगाल की राजनीति

मई 31, 2026
Sunil Bharala Political Influence addressing BJP workers during a political gathering in Western Uttar Pradesh amidst rising political discussions
National

Sunil Bharala Political Influence: पश्चिमी यूपी की राजनीति में क्यों बढ़ रही है सुनील भराला की चर्चा?

मई 31, 2026
Narendra Modi Stadium Final Record: Narendra Modi Stadium in Ahmedabad preparing to host the IPL 2026 Final
khel

Narendra Modi Stadium Final Record: नरेंद्र मोदी स्टेडियम बनेगा इतिहास का गवाह, पांच साल में छठी बार खेलेगा फाइनल मुकाबला

मई 31, 2026
Bengal Political Violence: TMC MP Kalyan Banerjee during protest-related incident in Hooghly.
National

Bengal Political Violence: बंगाल में बढ़ा सियासी तनाव, अभिषेक बनर्जी के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला

मई 31, 2026
Shalimar Bagh Demolition Drive: Bulldozer action underway during Shalimar Bagh Demolition Drive in Delhi.
Delhi

Shalimar Bagh Demolition Drive: दिल्ली के शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन, 150 अवैध मकानों पर चला प्रशासन का डंडा

मई 31, 2026
Abhishek Banerjee Attack Case protest in Sonarpur with TMC workers demonstrating after police arrested five accused persons
National

Abhishek Banerjee Attack Case में 5 गिरफ्तार, बंगाल की राजनीति में फिर बढ़ा तनाव

मई 31, 2026

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?