Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • ब्लॉग
    • एक्सप्लेनेर
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Reading: Delhi Blast LIVE Updates: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाका… सवालों के घेरे में सुरक्षा तंत्र
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • ब्लॉग
    • एक्सप्लेनेर
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Follow US

Home - Delhi Blast LIVE Updates: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाका… सवालों के घेरे में सुरक्षा तंत्र

क्राइमDelhiNationalRajya

Delhi Blast LIVE Updates: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाका… सवालों के घेरे में सुरक्षा तंत्र

राजधानी के दिल में धमाका… सुरक्षा पर बड़ा सवाल

KARTIK SHARMA
Last updated: नवम्बर 13, 2025 3:37 पूर्वाह्न
KARTIK SHARMA - Sub Editor Published नवम्बर 13, 2025
Share
Delhi Red Fort Metro blast scene with damaged Hyundai i20 car, emergency teams at site, NIA investigation underway.
लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास i20 कार में IED धमाका, 12 की मौत—NIA ने जांच संभाली, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर।
SHARE
Highlights
  • राजधानी के दिल में धमाका… सुरक्षा पर बड़ा सवाल
  • लाल किला मेट्रो के पास आतंक की गूंज—जांच तेज़
  • दिल्ली दहली, देश सन्न… साजिश कितनी गहरी?
  • IED धमाका: लाल किले के साये में आतंक की परछाईं
  • दिल्ली ब्लास्ट: मौत, दहशत और सवालों का तूफ़ान

Delhi Blast Live Updates: शाम को जब दिल्ली अपनी रोज़मर्रा की थकान समेटने लगती है, तब शायद ही किसी को यह अंदाज़ा रहा हो कि कुछ ही पलों बाद राजधानी एक ऐसे धमाके की गूंज से दहल उठेगी जो सिर्फ जानें ही नहीं लेगा, बल्कि देश की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गहरे सवाल छोड़ जाएगा। 10 नवंबर की शाम 6 बजकर 52 मिनट, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के बाहर खड़ी एक Hyundai i20 कार में वह विस्फोट हुआ—जो अब सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि एक चुनौती बन चुका है।

Read More: ‘जिहाद की तैयारी…’ जैश की मैगज़ीन में छिपा था दिल्ली धमाके का गुप्त संदेश !

धमाका इतनी तीव्रता से हुआ कि आसपास की इमारतें, वाहन और सड़क की रेलिंग तक हिल उठीं। आग ने कुछ ही मिनटों में कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। और देखते ही देखते यहां-वहां बिखरे शव, घायल, चीखें और भागते लोग—दिल्ली का यह इलाका मानो किसी युद्धग्रस्त शहर का दृश्य पेश करने लगा।

12 मौतें, दर्जनों घायल… और एक बहुत बड़ा सवाल

अब तक 12 लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल होने की पुष्टि हो चुकी है। घायलों को LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ हालात की गंभीरता साफ-साफ दिखाई देती है। शुरुआती जांच में स्पष्ट हो गया कि कार में रखा गया विस्फोटक कोई साधारण जुगाड़ नहीं था यह एक ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED)’ था, बेहद पेशेवर ढंग से लगाया गया।

READ MORE:  पीएम मोदी LNJP अस्पताल पहुंचे, घायलों से मिले, बोले साजिश करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे

लेकिन यहां सवाल उठता है
राजधानी दिल्ली में, लाल किला जैसे हाई-सिक्योरिटी जोन में, इतने भारी भरकम IED के साथ कार कैसे यूँ खड़ी हो जाती है? और वह भी बिना किसी खुफिया चेतावनी के? इन सवालों की गूंज सिर्फ घटना स्थल तक सीमित नहीं। यह संसद तक जाती है, मंत्रालयों तक जाती है और सिस्टम की गहराइयों तक उतरती है।

NIA की एंट्री, आतंकी हमले की पुष्टि… पर साजिश कितनी गहरी?
केंद्र सरकार ने इसे साफ तौर पर आतंकी हमला बताया है। NIA ने जांच संभाल ली है और शुरुआती इनपुट में डॉक्टरों और कुछ पेशेवर लोगों के नेटवर्क का नाम उभरता दिख रहा है। यानी वे चेहरे
जो दिखने में सभ्य, पढ़े-लिखे, पेशेवर हों…
लेकिन हाथ आतंक की डोर से बंधे हों।

READ MORE: झूठी खबरों ने मचाया हड़कंप, धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों पर हेमामालिनी और बेटी ने दी सफाई

क्या यह वही ट्रेंड नहीं है जिसे एजेंसियां पिछले कुछ वर्षों में बार-बार इंगित करती आई हैं? क्या यह वही मॉड्यूल नहीं जिसके तार कई राज्यों में फैले हैं? और यदि हाँ, तो फिर सवाल यह भी उठता है कि
इन नेटवर्क्स को पनपने दिया किसने?

CCTV फुटेज, संदिग्ध डॉक्टर… और बढ़ती जटिलताएं CCTV फुटेज में कार को पहले भीड़ में चलते हुए देखा गया। ड्राइविंग सीट पर एक व्यक्ति चेहरा ढका हुआ। फुटेज साफ है, लेकिन सिर्फ तस्वीरें किसी हमले की जड़ तक नहीं ले जातीं। जरूरत है कि इस नेटवर्क को समझा जाए, इसकी फंडिंग को पकड़ा जाए, इसके पैटर्न को पढ़ा जाए।

क्योंकि यह घटना किसी एक शहर पर हमला नहीं, यह देश की सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती है। प्रधानमंत्री, गृह मंत्री मौके पर… पर सुरक्षा खामियों पर कोई जवाब? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी LNJP अस्पताल पहुंचे, घायलों से मिले, राहत कार्यों की समीक्षा की। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

लेकिन एक और सवाल, क्या सिर्फ दोषियों को सज़ा देने से कहानी पूरी हो जाएगी? या ज़रूरी है कि उन खामियों पर भी जवाब दिया जाए जो ऐसे हमलों को संभव बनाती हैं? यह वही क्षेत्र है जो दिल्ली की सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। लाल किला, जहां हर साल स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं। और उसी इलाके में, इतनी बड़ी चूक?

READ MORE: कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर का सनातन संदेश जो जिस भाषा में समझे, उसे उसी में समझाओ… वरना ऑपरेशन सिंदूर 2 करना पड़ेगा

यह सिर्फ चूक नहीं, यह चेतावनी है।

सुरक्षा बढ़ी, NCR अलर्ट… पर डर भी उतना ही बढ़ा, दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मेट्रो, बाजार, प्रमुख स्मारक हर जगह सख्ती है। लेकिन जनता पूछ रही है, क्या सुरक्षा हमेशा घटना के बाद ही बढ़ाई जाएगी?

घटनाओं से पहले सुरक्षा का सिस्टम कहां सो जाता है?

यह सवाल इसलिए भी ज़रूरी है क्योंकि आतंकी मॉड्यूल अब पुराने पैटर्न पर नहीं चलते। वे पेशेवर हैं, शिक्षित हैं, और तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं । दिल्ली का दिल दहला… अब जवाबदेही भी उतनी ही कड़ी होनी चाहिए यह सिर्फ जांच का मामला नहीं, यह विश्वास का मामला है। राजधानी में धमाका सिर्फ मौतों का आंकड़ा नहीं, यह सवाल उठाता है कि क्या हमारा सुरक्षा तंत्र उतना ही मजबूत है जितना हम मानते आए हैं? क्या हमारी एजेंसियों के पास संसाधन और स्वायत्तता पर्याप्त है? क्या खुफिया इनपुट्स समय पर साझा किए जाते हैं? और सबसे बड़ा क्या इन संगठित आतंकी नेटवर्क्स पर वैसा प्रहार हो रहा है जैसा होना चाहिए? जब-जब ऐसे हमले होते हैं, सिर्फ एक बात स्पष्ट होती है, आतंक का चेहरा बदल रहा है, लेकिन क्या हमारी तैयारी भी बदल रही है?

Follow Us: YouTube| TV TODAY BHARAT LIVE | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat|  X  | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram

You Might Also Like

Lucknow Fire Incident Vikas Nagar: लखनऊ में भीषण आग का कहर, विकास नगर में 200 झुग्गियां जलकर खाक, राहत-बचाव जारी

Nari Shakti Vandan Adhiniyam Uttarakhand: देहरादून में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन, सीएम धामी बोले महिला आरक्षण अधिनियम देश के लिए युगांतकारी कदम

India Mobile PLI Scheme 2026: भारत बनेगा ग्लोबल मोबाइल हब! मई में आ सकती है 47,000 करोड़ की नई PLI स्कीम

Gold Price Today India: सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, रिकॉर्ड स्तर की ओर बढ़ रहा बाजार

Chinese Community Kolkata Elections: कोलकाता का चीनी समुदाय बना चुनावी मुद्दा, टीएमसी ने बढ़ाया संपर्क अभियान

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
TAGGED:Breaking NewsBreaking: Delhi BlastDelhi Blast LIVEindia TV Newsindia tv today live newsIndia VideosJulyLive TV.Horoscope TodayLIVE: Red Fort Blast UpdateTerror Attack LIVEToday Latest NewsTop News Todaytv todat bharat big newstv today bharat live newsTv today bharat live tvtv today news
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lucknow Fire Incident Vikas Nagar
Uttar Pradesh

Lucknow Fire Incident Vikas Nagar: लखनऊ में भीषण आग का कहर, विकास नगर में 200 झुग्गियां जलकर खाक, राहत-बचाव जारी

अप्रैल 15, 2026
Nari Shakti Vandan Adhiniyam Uttarakhand
Uttarakhand

Nari Shakti Vandan Adhiniyam Uttarakhand: देहरादून में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन, सीएम धामी बोले महिला आरक्षण अधिनियम देश के लिए युगांतकारी कदम

अप्रैल 15, 2026
India Mobile PLI Scheme 2026
Business News

India Mobile PLI Scheme 2026: भारत बनेगा ग्लोबल मोबाइल हब! मई में आ सकती है 47,000 करोड़ की नई PLI स्कीम

अप्रैल 15, 2026
Gold Price Today India
Business News

Gold Price Today India: सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, रिकॉर्ड स्तर की ओर बढ़ रहा बाजार

अप्रैल 15, 2026
Chinese Community Kolkata Elections
National

Chinese Community Kolkata Elections: कोलकाता का चीनी समुदाय बना चुनावी मुद्दा, टीएमसी ने बढ़ाया संपर्क अभियान

अप्रैल 15, 2026
Samrat Chaudhary Bihar CM
BiharNational

Samrat Chaudhary Bihar CM: बिहार में ‘सम्राट’ युग की शुरुआत, सम्राट चौधरी ने संभाली सत्ता की कमान

अप्रैल 15, 2026

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?